6.02 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

ऊना /सुशील पंडित – गगरेट पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गगरेट होशियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित वन विभाग की चेक पोस्ट पर नाका लगाया हुआ था तभी  मोटर साइकिल पर सवार होकर दो युवक आए । उन दोनों की तलाशी लेने पर बाइक में छुपा कर रखा हुआ  6.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ ।

पुलिस ने दोनों आरोपितों की गहनता से जांच की तो पाया कि दोनों युवक हमीरपुर के रहने वाले है और सुबह ही चिट्टा लेने के लिए होशियारपुर गए हुए थे । इन दोनों ने करीब 20 हजार रुपए का चिट्टा होशियारपुर से खरीदा और वापिस हमीरपुर जा रहे थे तभी पुलिस ने इन्हें धर दबोचा । आरोपित युवकों की पहचान मनीष वन्याल पुत्र महिंदर सिंह निवासी तर्कवाड़ी ,सुरेन्द ठाकुर पुत्र विधि चंद गाँव बस्सी तहसील भोरंज ज़िला हमीरपुर के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *