Blog

  • पंजाब : एमिनेंट स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारीयां जोरों पर, देखें वीडियो

    पंजाब : एमिनेंट स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारीयां जोरों पर, देखें वीडियो

    पठानकोट/ अनमोल : पंजाब सरकार द्वारा पंजाब भर में कई एमिनेंट स्कूल बनाने को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके लिए 10 दिसंबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 9 मार्च को हो रहे एंट्रेंस एग्जाम के बाद जो बच्चे मेरिट लिस्ट में आएंगे उन्हें इन स्कूलों में पड़ने का सुनहरी मौका दिया जाएगा ।

    इन स्कूलों में बढ़िया पढ़ाई के साथ साथ स्विमिंग पूल, स्टेडियम, मल्टी पर्पज हाल सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। पूरे पँजाब में 137 स्कूल बनाए जा रहे है और पठानकोट जिले में 2 एमिनेंट स्कूल जा रहे है।

  • जालंधरः सियासी एक्शन-सैंट्रल हल्के में पूर्व कांग्रेसी विधायक बेरी के करीबी के अवैध निर्माण पर चली डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः सियासी एक्शन-सैंट्रल हल्के में पूर्व कांग्रेसी विधायक बेरी के करीबी के अवैध निर्माण पर चली डिच, देखें वीडियो

    आप के करीबी को शह देकर डलवाया लैंटर..पढ़े पूरी खबर सिर्फ एनकांऊटर न्यूज पर

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः  नगर निगम चाहे इस वक्त अवैध निर्माणों पर लगातार डिच चलाता नजर आ रहा है मगर यह कारवाई ज्यादातर सियासी रंजिश के चलते होती दिखाई दे रही है। आज निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश के आदेशों पर एक बार फिर मंडी फैंटनगंज में स्थित सैंट सोल्जर स्कूल के पीछे एक पुरानी फैक्टरी के अंदर बनाई जा रही 20 दुकानों की अवैध मार्किट पर एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने डिच चला दी।

    इस बाबत बीते दो सप्ताह पहले काम रुकवाने पहुंचे एटीपी सुखदेव वशिष्ट के साथ प्राप्टी मालिक के साथ विवाद हो गया था। प्राप्टी मालिक ने आरोप लगाया था कि उन्हे कोई नोटिस जारी नहीं किया गया और बिना परमिशन उनकी प्राप्टी के अंदर आकर एटीपी सुखदेव वीडियोग्राफी कर रहे हैं मामला कमिशनर तक पहुंचने के बाद प्राप्टी मालिक को उसी समय नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे गए थे मगर नोटिस की अवधि खत्म होने तक प्राप्टी मालिक ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किए और आज सुबह यहां डिच चला कर अंदर बनाए जा रहे पिल्लरों तथा दीवारों को गिरा दिया गया।

    वहीं दूसरी ओर सैंदा गेट सब्जी वाले के पीछे एक पुराने खंडर के अंदर दो नई दुकानें बना ली गई इस सबंधि शिकायतों के बाद पूर्व कमिशनर करनेश शर्मा ने इस बिल्डिंग का राजीनामा रिजैक्ट कर दिया था और बिल्डिंग के खिलाफ कारवाई करने के आदेश दिए थे मगर तत्तकालीन एटीपी रजिंदर शर्मा ने कोई कारवाई नहीं की। सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद प्राप्टी मालिक ने सियासी दबाव के लिए आप नेता का सहारा लिया और निगम प्रशासन पर दबाव बना कर यहां दोबारा काम चालू कर दिया।

    एक बार इस निर्माण को एटीपी सुखदेव वशिष्ट भी रुकवा चुके हैं और नोटिस भी जारी कर चुके हैं मगर इसके बावजूद निर्माण नहीं रुका और दो सप्ताह के भीतर ही आगे खाली छोड़े फ्रंट पर भी शटरिंग कर लैंटर डाल दिया गया। यह तस्वीर रविवार रात की है। निगम कमिशनर की छवि पर ऐसी कई अवैध इमारतें प्रश्नचिन्ह लगा रही हैं जिन पर कारवाई करने की बजाए वह आंखे बंद करने के लिए अपने ही अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। 

    इस मामले में निगम के तीन अधिकारियों सहित प्राप्टी मालिक के खिलाफ सीवीओ चंडीगढ़ में शिकायत भेजी जा रही है जिसमें पुरानी राजीनाम जिसे रिजैक्ट किया गया था और ताजा नोटिस जिसे एटीपी वशिष्ट ने जारी किया था मगर इसके बावजूद अवैध निर्माण नहीं रुका। एटीपी वशिष्ट का कहना है कि अगर नोटिस के बावजूद निर्माण किया गया है तो उसे डिमोलिश कर दिया जाएगा।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः 1500 ईंट भट्ठे हुए बंद, जाने मामला

    पंजाब से बड़ी ख़बरः 1500 ईंट भट्ठे हुए बंद, जाने मामला

    चंडीगढ़ः केंद्र व पंजाब सरकार की नीतियों और कोयला माफिया की वजह से राज्य के ईंट भट्ठों पर संकट गहरा गया है। मौजूदा समय में पंजाब में 2800 ईंट भट्ठे हैं। इनमें से 1500 भट्ठे बंद हो गए हैं, जबकि अन्य बंद होने की कगार पर हैं। इसकी मुख्य वजह कोयला की कीमतों में आठ हजार रुपये प्रति टन तक इजाफा होना है। पंजाब ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने केंद्र व राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर कोयले के दाम में कमी लाने का आग्रह किया है।

    दरअसल, कोयला कारोबार पर पांच से छह बड़े कारोबारियों का नियंत्रण हो गया है। इन कारोबारियों ने पूल बना कर कोयले के दाम बढ़ा दिए हैं। वे मनचाहे दाम पर कोयला बेच रहे हैं। कोयले के दाम प्रति टन 13 हजार रुपये से बढ़ कर 21 हजार रुपये प्रति टन तक बढ़ गए हैं। वहीं, ट्रांसपोर्टरों ने भी ढुलाई में 500 रुपये की वृद्धि कर दी है। इससे निर्माण क्षेत्र पर काफी मार पड़ रही है। अब भट्ठा मालिक जल्द ही ईंटों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

    कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने ईंट भट्ठा उद्योग पर जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। इस टैक्स के साथ स्टेट टैक्स भी है। इससे दोहरी मार पड़ रही है। वहीं राजस्थान से आ रही ईंट भी पंजाब के भट्ठा मालिकों की कमर तोड़ रही है। राजस्थान से बिना बिलों के ओवरलोड ईंट के ट्रक पंजाब में प्रवेश कर रहे हैं। वहां की ईंट पंजाब के मुकाबले 300 से 400 रुपये प्रति हजार सस्ती है। पंजाब सरकार ने शर्त रखी है कि ईंट भट्ठों में कुल ईंधन में से 20 प्रतिशत पराली का इस्तेमाल किया जाए। बहुत से ईंट भट्ठा मालिक इस शर्त को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा फ्लाई ऐश को लेकर भी नियम सख्त कर दिए गए हैं।

  • पंजाबः नहर पर व्यक्ति को सेल्फी लेना पड़ा मंहगा, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर पर व्यक्ति को सेल्फी लेना पड़ा मंहगा, हुई मौत, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः मदोपुर पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा निवासी दम्पति अपने बेटे के साथ माता वैष्णो देवी से वापिस आ रहे थे। रास्ते में मदोपुर पेट्रोल पंप के पास नहर के डिवाइडर के पास खड़े होकर सल्फी लेते हुए संजीव कॉल आयु 53 साल के नहर में डूबने से मोत हो गई। हालांकि प्रसासन की तरफ से हिदयतो के बाद बोर्ड भी लगे हुए थे। डूबते हुए पिता को बचाने के लिये 26 वर्षीय बेटे ने उनकी जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी।

    राह गिर गुजर समुदाये के व्यक्ति ने 26 वर्षीय लड़के की जान बचा ली। पिता की लाश गांव फिरोजपुर कला से मिली है प्रशासन के द्वारा लगाए गए। निर्देश अनुसार बोड पर लोगो द्वारा लोगो का ध्यान न देना उक्त घटनाओ का कारण बनता है। प्रशासन का कहना कि लोगो द्वारा सुचेत न होने के तहत आगामी दिनों में आदिक सुरक्षा हेतु इन जगहा पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

  • बड़ी ख़बरः फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, सांस लेने में हो रही दिक्कत

    बड़ी ख़बरः फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, सांस लेने में हो रही दिक्कत

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने दी है। अमिताभ बच्चन ने बताया है, ‘हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। उसी दौरान घायल हो गया। पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है। शूट कैंसल कर दी गई है।डॉक्टर से सलाह ले ली गई है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है। वापस घर लौट आया हूं…चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है। चीजों को सामान्य होने में कुछ समय लगेगा। दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गई हैं। जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है. जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब हिलना-जुलना नहीं है।’

    ‘प्रोजेक्ट के’ एक एक्शन फिल्म है। इसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी, 2024 है। यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है जिसमें हाई लेवल का एक्शन नजर आएगा। इसी तरह के एक्शन सीन को शूट करते हुए ही, अमिताभ बच्चन घायल हुए हैं। 

    अमिताभ बच्चन 80 वर्ष की उम्र में भी बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से हैं। कुछ समय पहले ही उनकरी फिल्म ऊंचाई और ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। इससे पहले वह गुडबाय में भी नजर आए थे। अमिताभ बच्चन गणपथ, घूमर और द उमेश क्रॉनिकल्स में स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगे। प्रोजेक्ट के की शूटिंग इन दिनों चल ही रही थी। इसके अलावा बटरफ्लाई और खाकी 2 में भी नजर आएंगे। इस तरह बिग बी के पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना होगा।

  • आज का राशिफल, 6 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 6 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके किसी परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपके मित्र कार्यक्षेत्र में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप किसी काम को आसानी से समय रहते पूरा कर पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है और संस्कार और परंपराओं को पूरा बल मिलेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से आज्ञा लेकर किसी काम को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर काम करने से बचने के लिए रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आपके कुछ निजी मामलों में यदि समस्या चल रही थी, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें। जल्दबाजी में यदि आपने संतान के करियर को लेकर कोई फैसला लिया, तो इससे समस्या हो सकती है। आपको कुछ वाणिज्यिक विषयों पर भी फोकस बनाएं रखना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और पारिवारिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। वाणी व व्यवहार पर में आप फोकस बनाए रखें। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप उचित अवसर का इंतजार कर सकते हैं, तभी आप उसे फाइनल करेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में आज मजबूती आएगी। आपके कुछ करीबी आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। संतान को यदि आप जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और संतान को आप संस्कारों व परम्पराओं का पाठ अवश्य पढ़ाएं। आपकी कार्यशैली में आज रचनात्मकता बनी रहेगी और किसी नए कार्यों को आज बल मिलेगा। आपका जीवन स्तर भी बढे़गा और आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचने के लिए रहेगा और कला कौशल में को भी बल मिलेगा। कुछ कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। मित्रों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित रहेगा, लेकिन परिवार में चल रहे समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ नए कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और पारिवारिक रिश्तों में आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप किसी बाहरी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा ना करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। कुछ नवीन कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके अंदर बना रहेगा। आपको अत्यधिक लाभ ना मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को आज गति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

    मकर राशिफल। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचे, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी काम के नियमों में आप अनदेखी ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपकी जीवन शैली में भी सुधार आएगा और यदि आपके मित्र आपको किसी की यात्रा पर ले, जाने की बात करें तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको सावधानी बरतनी होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है और कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के किए गए प्रयास सफल रहेंगे और उन्हें किसी आवश्यक कार्य को भी समय रहते करना होगा। व्यवसाय के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उनसे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कराने की सोच सकते हैं और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में लोगों व अधिकारियों का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है और किसी सरकारी काम में आप बहुत ही सावधानी बरतें। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिलने से  उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनमें आपको सावधानी बरतनी होगी और लेनदेन में आपको कोई समस्या हो सकती है।

  • जालंधर : अकाली दल को बड़ा झटका, सीनियर लीडर बिट्टू सहित कई नेता आप में शामिल

    जालंधर/वरुण : चुनावों से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। जहां बीजेपी विपक्ष दल को झटका देते हुए कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रही हैं, वहीं आप पार्टी चुनाव से पहले विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है। इसी के सिलसिले में आज रामा मंडी से अकाली दल के सीनियर लीडर बलबीर बिट्टू ने आप पार्टी जॉइन कर ली है। इस मौके पर बलवीर बिट्टू के साथ कई कार्यकर्ता आप पार्टी में शामिल हुए हैं। जिन्हें सेंट्रल हलके से विधायक रमण अरोड़ा ने पार्टी में शामिल करवाया है।

  • पंजाब : लोक संपर्क मंत्री ने फाजिल्का में किया श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन, देखें वीडियो

    पंजाब : लोक संपर्क मंत्री ने फाजिल्का में किया श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन, देखें वीडियो

    फाजिल्का : पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क और आवास निर्माण और शहरी विकास विभागों के मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने रविवार को फाजिल्का में श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन किया। यह मूर्ति एमसी कालोनी के अरोड़वंश पार्क में स्वः श्रीमती जयदेवी और स्वः श्री गोकल चंद वधवा और स्वः श्री अश्वनी वधवा की याद में श्री अरोड़वंश वैलफेयर सोसायटी की तरफ से स्थापित की गई है।

    इस मौके पर बोलते हुये कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी अमीर विरासत है और अरोड़वंशियों ने अपनी काबलीयत के साथ समाज में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली है और नयी पीढ़ी को इतिहास से अवगत होना चाहिए। उन्होंने अरोड़वंश भाईचारे की तरफ से टैक्स के रूप में सरकारी खजाने में डाले योगदान के लिए भी भाईचारे की सराहना की। उन्होंने फाजिल्का के विकास के लिए पंजाब सरकार की तरफ से हर सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

  • श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता है सब कष्टों से छुटकारा : आचार्य संजय 

    श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता है सब कष्टों से छुटकारा : आचार्य संजय 

    शिव मंदिर लंडेवाल में श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन 

    बददी/सचिन बैंसल : प्राचीन शिव मंदिर लंडेवाल में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का रसपान किया। कथावाचक आचार्य संजय महाराज ने गुणगान करते हुए कहा के कलयुग में श्रीमद भागवत कथा के रसपान से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। जहां भी कथा का आयोजन किया जाता है वहां के सब मनुष्यों, पेड़ पौधों, पशु पक्षियों सबका उद्धार हो जाता है।

    उन्होंने श्रद्धालुओं को सदमार्ग पर चलने का आहवान करते हुए कहा के हमें अपने धर्म से कभी विमुख नहीं होना चाहिए। धर्म का मार्ग ही हमें जन्म मरण के चक्र से छुटकारा दिलाकर उस परम शक्ति के चरणों में ले जाता है। धीमान परिवार व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण क़िया। इस मौके पर आचार्य संजय के साथ दया राम धीमान, बंत राम धीमान, डॉक्टर धर्मपाल धीमान, राकेश धीमान, सोमनाथ धीमान, भंगीराम धीमान, हैरी धीमान, बिल्ला धीमान, विक्की धीमान, जितेंद्र धीमान, हिमांशु धीमान समेत भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੋਇਲ ਫੀਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਕਿਓਰਟੀ ਗਾਰਡ ਤੋਂ ਬੰਦੂਕ ਖੋਹ ਕੇ ਤਿੰਨ ਲੁਟੇਰੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੋਇਲ ਫੀਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਕਿਓਰਟੀ ਗਾਰਡ ਤੋਂ ਬੰਦੂਕ ਖੋਹ ਕੇ ਤਿੰਨ ਲੁਟੇਰੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ ਵਿਚ ਆਏ ਦਿਨ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਦਿਨ-ਬ-ਦਿਨ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਬੇਖੌਫ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਵਿਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਗੁੱਦੜ ਢੰਡੀ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਗੋਇਲ ਫਿਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਸਕਿਉਰਟੀ ਗਾਰਡ ਦੀ 12 ਬੋਰ ਲਾਇਸੈਂਸੀ ਰਾਈਫਲ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਜਾਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਗਾਰਡ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੋਹਣ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਾਤ ਕਰੀਬ ਸਵਾ 9 ਵਜੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਇਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੂੰਹ ਕੱਪੜਿਆਂ ਨਾਲ ਢਕੇ ਹੋਏ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੋਂ ਤੇਲ ਪਵਾਉਣ ਦੇ ਬਹਾਨੇ ਨਾਲ ਮੇਰੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚੋਂ 12 ਬੋਰ ਬੰਦੂਕ ਖੋਹ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੇ ਸੇਲਜਮੈਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣਾ ਮੂੰਹ ਕੱਪੜੇ ਨਾਲ ਢਕਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਉਹ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਵਿਚ 200 ਦਾ ਪਟਰੋਲ ਪਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾਂ ਇੰਨੀ ਦੇਰ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਕਿਉਰਟੀ ਗਾਰਡ ਦੇ ਗਲ ਪੈ ਕੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 12 ਬੋਰ ਬੰਦੂਕ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ । ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਮਾਲਿਕ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਮਾਲਕ ਨੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਅਤੇ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

    ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਡੀਐਸਪੀ ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁੱਦੜ ਢੰਡੀ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਗੋਇਲ ਫੀਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਗਾਰਡ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਕਰ ਰਹੇ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ ਦੀ 12 ਬੋਰ ਬੰਦੂਕ 3 ਅਣਪਛਾਤੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੇ ਮੂੰਹ ਤੇ ਕੱਪੜਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਉਹ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਹ ਸਾਰੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।