Blog

  • पंजाबः पेट्रोल पंप के बंटवारे को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः पेट्रोल पंप के बंटवारे को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु की गहरी मंडी में रहने वाले परिवार के दो पक्षों में पेट्रोल पंप बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों परिवारों में झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि इसमें चाचे के बेटे ने ताये के बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि एक युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना तरनतारन के अंतर्गत आते भिखीविंड के सरहदी गांव डॅल की है। मंगलवार की सुबह गांव के नच्छतर सिंह अपने ही चाचा का साथ मनमुटाव हो गया।

    जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। गुस्से में आकर नच्छतर सिंह ने अपने चाचा जसबीर सिंह उर्फ फौजी पर किरच से हमला कर दिया । जसबीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली मृतक के बेटे दलेर सिंह घायल होकर गिर गया। जसबीर को किया मृत घोषित जसबीर व उसके बेटे दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जसबीर को मृत घोषित कर दिया गया। दलेर के गंभीर रूप से घायल है और तरनतारन के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

    जंडियाला के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल पंप पर तीनों भाइयों का शेयर था, जिसमें दोनों भाइयों ने अपना हिस्सा रख तीसरे भाई को दे दिया, जोकि उनके बेटे को मंजूर नहीं था। वह कुछ दिन पहले दुबई से आया था। इसलिए उसने आकर पेट्रोल पंप बंद करने की बात कही तो उसी को लेकर झगड़ा हो गया, इसलिए उसने अपने चाचा के बेटे को किरच मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। नच्छतर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नच्छतर सिंह को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः कपड़ा व्यापारी के घर पर बदमाशों ने किया हमला

    पंजाबः कपड़ा व्यापारी के घर पर बदमाशों ने किया हमला

    फाजिल्काः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन अज्ञात युवकों द्वारा हमले के मामले सामने आ रहे है। वहीं जिले में कपड़ा व्यापारी के घर बदमाशों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां की लाधूका मंडी में कपड़ा व्यापारी के घर बदमाशों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उनके घर पर फायरिंग भी की है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारिक मेंबरों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की तालाश कर उ्न्हें काबू कर लिया जाएगा।

  • इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की कार का कनाडा में हुआ भयानक एक्सीडेंट, देखें तस्वीरें

    इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की कार का कनाडा में हुआ भयानक एक्सीडेंट, देखें तस्वीरें

    नई दिल्लीः फिल्म जुड़वा में सलमान खान के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रंभा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कनाडा में एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर शेयर करके दी है। इस एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने चौराहे पर टक्कर मार दी! बच्चों के साथ मैं और नैनी। हम सभी सुरक्षित हैं। मामूली चोटें आई हैं। मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें। आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है। इन तस्वीरों में एक रंभा ने कार और बेटी साशा की एक झलक दिखाई है। जो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है। उनके आसपास डॉक्टर नजर आ रहे हैं। वहींअन्य फोटो में उनकी कार नजर आ रही है, जो हादसे के बाद बुरी तरह डैमेज हो गई है।

    इन तस्वीरों पर फैंस और कई सेलेब्स एक्ट्रेस और उनके बच्चों के लिए जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साउथ एक्ट्रेस स्नेहा ने लिखा- ख्याल रखना मां। प्यार और प्रार्थना। वहीं श्रीदेवी विजयकुमार ने भी कमेंट कर लिखा- खुशी है कि आप लोग सुरक्षित हैं.. ध्यान रखें..प्रार्थना और प्यार भेज रहे हैं। 

    रंभा ने बॉलीवुड से लेकर तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में कम ही काम किया। साल 2010 में उन्होंने बिजनेसमेन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली। शादी के बाद रंभा ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और पति के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई। एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां हैं दो बेटियां और एक बेटा। सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फैमिली के साथ तस्वीरे और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

  • जालंधर से बड़ी ख़बरः  पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, 3 काबू

    जालंधर से बड़ी ख़बरः  पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, 3 काबू

    जालंधर/वरुणः भोगपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भोगपुर के गांव चक्क झंडू में छिपे गैंगस्टरों और पुलिस में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ दौरान पुलिस ने 3 गैंगस्टरों को काबू किया है। गैंगस्टरों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है। गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए गांव में 7 घंटे तक पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मामले की जानकारी एसपी देहात सरबजीत सिंह बाहिया ने की है। बता दें कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि भोगपुर के गांव चक्क झंडू में 2 से 3 संदिग्धों छिपे हुए है। 

    जिसके बाद आज पुलिस की ओर से गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर सर्च आप्रेशन चलाया गया। इस दौरान गांव के आसपास पूरी पुलिस फोर्स लगाई गई और गांव से लेकर गन्ने के खेतों तक सब जगह तलाशी ली गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जबकि जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही जालंधर की देहात पुलिस ने फिल्लौर में भी हथियारबंद गैंगस्टरों को पकड़ा था। यह हतियारबंद गैंगस्टर वारदात करने जा रहे थे। इन्होंने रास्ते में वारदात के लिए एक किसान जो कि अपने खेतों की तरफ जा रही था का मोटरसाइकिल लूटा था। किसान ने ही तुरंत हथियारबंद लोगों की घेराबंदी करके उन्हें गन्ने के खेतों से धर दबोचा था।

  • मुंह में इंसानी कटा हुआ सिर दबाए सड़क पर दौड़ रहा कुत्ता, देखें वीडियो 

    मुंह में इंसानी कटा हुआ सिर दबाए सड़क पर दौड़ रहा कुत्ता, देखें वीडियो 

    मेक्सकोः जाकाटेकस (Zacatecas) से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक कुत्ता शहर की गलियों के बीच कटे हुए इंसानी सिर को अपने मुंह में पकड़े दौड़ा जा रहा है। वीडियो रात का है और इसमें कुत्ता इंसानी सिर को पकड़ कर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि वह इसे खाने के लिए कहीं लेकर जा रहा है।

    फॉक्स न्यूज के मुताबिक यह घटना पिछले हफ्ते बुधवार की है। माना जा रहा है कि कुत्ते ने मेक्सिको के उत्तर में जाकाटेकस राज्य में किसी अपराध वाले स्थान से मानव सिर को उठाया था। अधिकारियों ने कहा कि कटे हुए सिर को मोंटे एस्कोबेडो शहर में एक एटीएम में छोड़ दिया गया था, जिसमें चेतावनी देते हुए लिखा था- ‘अगला सिर तुम्हारा है।’ एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को भूखे कुत्ते के मुंह से इंसानी सिर को निकालना पड़ा। अधिकारियों का मानना ​​​​है कि ये चेतावनी किसी एक गुट द्वारा दूसरे प्रतिद्वंद्वी के लिए लिखा गया था। जिस शख्स का सिर लिए कुत्ता घूम रहा था, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। साथ ही शरीर के बाकी हिस्सों का भी पता नहीं चल पाया है।

    ‘मार्का’ अखबार के अनुसार, जाकाटेकस में स्थानीय गैंग के बीच लड़ाई की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। माना जाता है कि इन्हें सिनालोआ और जलिस्को गुट से समर्थन मिलता है। ये दोनों गुट ड्रग के धंधे से जुड़े हैं। मैक्सिको में ऐसे ड्रग कार्टेल अक्सर प्रतिद्वंद्वियों या अधिकारियों को डराने-धमकाने के लिए हत्या के बाद उनके शव के कुछ हिस्सों के पास एक नोट पर चेतावनी लिखकर छोड़ देते हैं। बहरहाल, ताजा घटना हिंसा से त्रस्त दक्षिण-पश्चिमी राज्य ग्युरेरो में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच लड़ाई के बाद हुई है, जिसमें एक मेयर और एक पूर्व मेयर सहित 18 लोग मारे गए थे। गैंगवार की घटना पिछले महीने हुई थी। मेक्सिको के उप रक्षा मंत्री रिकार्डो मेजिया ने कहा, ‘यह आपराधिक गिरोहों के बीच विवाद से जुड़ा है।’ उन्होंने संभावना जताई कि मामले में संगठित अपराध समूह ला फेमिलिया मिचोअकाना (La Familia Michoacana) और लोस टेक्यूलेरोस (Los Tequileros) की संलिप्तता हो सकती है।

  • नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, जिंदा जले 2 लोग, कई फंसे

    नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, जिंदा जले 2 लोग, कई फंसे

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के नरेला में मंगलवार की सुबह एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में 11 फायर ब्रिगेड भेजी गई हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हादसे में 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

    घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। अभी भी 8 से 10 लोगों के अंदर होने की कयास लगाए जा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कुछ लोग झुलस गए हैं। जबकि कुछ लोगों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की जानकारी भी सामने आ रही है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई हैं। हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि फैक्ट्री में से धुएं का गुबार उठ रहा है। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आसपास एकत्र लोगो को घटनास्थल से दूर जाने के लिए कहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

    दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक फैक्ट्री में कुछ लोग फंसे हुए हैं। हमारी टीमें युद्ध स्तर पर बचाव की कोशिशें कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है। नरेला में मौके पर करीब 8 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रह हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि नरेला में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। मई के महीने में नरेला में ही एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर हाइड्रा क्रेन भेजनी पड़ी थी और कई घंटों की कड़ी मशक्कतक के बाद आग पर काबू पाया गया था।

  • सुप्रीम कोर्ट में बलवंत सिंह राजोआना की फांसी पर सुनवाई आज 

    सुप्रीम कोर्ट में बलवंत सिंह राजोआना की फांसी पर सुनवाई आज 

    नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर 3 जजों की पीठ सुनवाई करेगी। राजोआना ने अपनी मौत की सजा को उम्र कैद में बदलने की अपील की है।

    उसकी दया याचिका एक दशक से अधिक समय से सरकार के पास लंबित है।वहीं अभी तक की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट मेंसरकार ने हलफनामा दायर किया और कहा कि सुरक्षा कारणों के कारण फैसला नहीं लिया जा सकता है। दूसरी तरफ राजोआना के वकील ने कहना है उनके मुवक्किल 26 साल से जेल में हैं, जिसके चलते उनकी फांसी की सजा माफ होनी चाहिए।

    बता दें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का कत्ल 31 अगस्त 1995 को कर दिया गया था। बलवंत सिंह राजोआना के बयान के अनुसार, उसने और पंजाब पुलिस मुलाजिम दिलावर सिंह ने बेअंत सिंह को ह्यूमन बम से उड़ा दिया था। दिलावर सिंह ने ह्यूमन बम बनकर बेअंत सिंह पर हमला किया था। साजिश इस तरह रची गई थी कि अगर दिलावर फेल हो जाता तो राजोआना की तरफ से हमला किया जाना था। कोर्ट ने राजोआना को फांसी की सजा सुनाई थी।

  • बड़ी राहतः LPG के दाम में बड़ी कटौती, जाने नए रेट

    बड़ी राहतः LPG के दाम में बड़ी कटौती, जाने नए रेट

    नई दिल्लीः ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। तत्काल प्रभाव से सिलेंडर के दाम 115.50 रुपये तक घटा दिए गए हैं। जून महीने के बाद सिलेंडर के दाम में यह सातवीं बड़ी कटौती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैसों के दाम में गिरावट के बाद घरेलू बाजारों में एलपीजी के दाम घट रहे हैं। पूरी तरह से देखें तो 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 610 रुपये तक की कटौती हो चुकी है। कमर्शियल सिलेंडर वो होते हैं जिनका इस्तेमाल व्यावसायिक काम में जैसे कि होटल, रेस्टोरेंट आदि में होता है। घर में लगने वाले एलपीजी सिलेंडर की तुलना में इसका वजन अधिक और दाम भी ज्यादा होता है।

    दाम में संशोधन के बाद 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 1744 रुपये हो गया है जो पहले दिल्ली में 1859 रुपये का होता था। बदलाव के बाद कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर 1846 रुपये का हो गया है जो पहले 1959 रुपये का होता था। मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,811.50 रुपये के बजाय 1,696 रुपये होगी और चेन्नई में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत मंगलवार से 2,009.50 रुपये के बजाय 1,893 रुपये होगी।

    अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में गिरावट

    1 अक्टूबर को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए थे। दाम में कमी इसलिए है क्योंकि घरेलू रसोई गैस की दरें लागत से काफी कम थीं और अब अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। दूसरी ओर, कमर्शियल एलपीजी दरों को काफी हद तक लागत के साथ जोड़ दिया गया है और इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि और गिरावट के चलते इसमें बदलाव देखा जा रहा है।

    हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी रहेंगी। 6 जुलाई को, 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 19 मई, 2022 को संशोधन किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, यह वर्तमान में 1,053 रुपये प्रति यूनिट पर बिकता है। इसके अलावा, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में, यह क्रमशः 1,079 रुपये, 1,052.5 रुपये और 1,068.5 रुपये पर बिकता है। स्थानीय वैट के आधार पर दरें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं।

  • जालंधर: इस इलाके में गैंगस्टर के छुपे होने की आशंका, भारी पुलिस बल तैनात

    जालंधर: इस इलाके में गैंगस्टर के छुपे होने की आशंका, भारी पुलिस बल तैनात

    जालंधर/ वरुण: भोगपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भोगपुर इलाके में संदिग्धों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोगपुर के गांव चक्क झंडू में दो से तीन गैंगस्टर के छुपे होने की आशंका जताई जा रही है।

    जिसके चलते भोगपुर के गांव चक्क झंडू में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह से इलाके में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। आसपास गांवों की घेराबंदी कर दी गई है और आने-जाने वाले रास्तों की नाकाबंदी भी की गई है।

  • कपूरथला: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत को बड़ा झटका, इस मामले में हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

    कपूरथला: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत को बड़ा झटका, इस मामले में हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

    कपूरथला: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह को कोर्ट में पेश नहीं होने पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने उन्हें इस जुर्माना राशि को चंडीगढ़ स्थित PGIMER में पुअर पेशेंट्स वेलफेयर फंड में जमा कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए 4 नवंबर 2022 की तिथि निर्धारित की है। गौरतलब है कि विधानसभा हलका कपूरथला से आप पार्टी से रिटायर्ड जज मंजू राणा ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने मतदान केंद्र में अधिकारियों और राणा गुरजीत सिंह की मिलीभगत बताते हुए उन पर मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। मंजू राणा का आरोप था कि चुनाव के दौरान जितने वोट पड़े थे, मतगणना के समय उससे अधिक वोट मशीन से निकले हैं। मंजू राणा ने मतगणना में गड़बड़ी बताते हुए चार दिन तक धरना दिया था।

    उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप लगा केस दर्ज किए जाने की मांग रखी। उन्होंने प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को मीडिया के माध्यम से हिदायत दी थी कि जो गलत कार्य वह पहले करते रहे हैं, उसे छोड़ दें और ईमानदारी से कार्य करें। उस समय शहर के पार्षद भी धरना स्थल पर उनसे आकर मिले थे। मंजू राणा ने आरोप लगाए थे कि शहर के एक पार्षद की एक बूथ पर 2 वोट बनी हैं और दोनों वोट का मतदान किया गया। इस प्रकार की धांधली के कारण विपक्षी प्रत्याशी विजेता बना है।


    10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक दो दिन पहले हाईकोर्ट ने एसएसपी कपूरथला को 3 सप्ताह के भीतर स्पीकिंग ऑर्डर देने के निर्देश दिए थे। दरअसल, आप की उम्मीदवार और रिटायर्ड जज मंजू राणा ने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। मंत्री राणा गुरजीत पर दशहरे वाले दिन मंजू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी (कलरफल रिमार्क्स) का आरोप था। मंजू राणा ने कहा था कि दशहरे के दिन आप द्वारा लगाई गई छबील के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पानी ऑफर किया गया था। तब राणा द्वारा उन्हें देखते हुए (आपत्तिजनक टिप्पणी) कलरफुल रिमार्क्स पास किए गए थे। थाना सिटी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मंजू राणा को हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ा था।