जालंधर से बड़ी ख़बरः  पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, 3 काबू

जालंधर/वरुणः भोगपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भोगपुर के गांव चक्क झंडू में छिपे गैंगस्टरों और पुलिस में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ दौरान पुलिस ने 3 गैंगस्टरों को काबू किया है। गैंगस्टरों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है। गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए गांव में 7 घंटे तक पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मामले की जानकारी एसपी देहात सरबजीत सिंह बाहिया ने की है। बता दें कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि भोगपुर के गांव चक्क झंडू में 2 से 3 संदिग्धों छिपे हुए है। 

जिसके बाद आज पुलिस की ओर से गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर सर्च आप्रेशन चलाया गया। इस दौरान गांव के आसपास पूरी पुलिस फोर्स लगाई गई और गांव से लेकर गन्ने के खेतों तक सब जगह तलाशी ली गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जबकि जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही जालंधर की देहात पुलिस ने फिल्लौर में भी हथियारबंद गैंगस्टरों को पकड़ा था। यह हतियारबंद गैंगस्टर वारदात करने जा रहे थे। इन्होंने रास्ते में वारदात के लिए एक किसान जो कि अपने खेतों की तरफ जा रही था का मोटरसाइकिल लूटा था। किसान ने ही तुरंत हथियारबंद लोगों की घेराबंदी करके उन्हें गन्ने के खेतों से धर दबोचा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *