Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

तनाव आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है: वो संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए
तनाव से शरीर और दिमाग पर असर विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बना रहने वाला मानसिक तनाव व्यक्ति के हृदय, मस्तिष्क, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, बेचैनी, नींद न आना, याददाश्त कमजोर होना और एकाग्रता में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। शारीरिक रूप से, यह सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, थकान और दिल की धड़कन तेज़ होने जैसी परेशानियों में बदल सकता है। कई मामलों में यह हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज़ का कारण भी बन सकता है। ये लक्षण हो सकते हैं तनाव के संकेत:- बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन होना
- नींद का ना आना या अत्यधिक नींद आना
- भूख में बदलाव या वजन का बढ़ना/घटना
- लगातार थकावट या ऊर्जा की कमी
- किसी भी काम में मन न लगना
- बार-बार सर्दी-जुकाम होना (इम्यून सिस्टम कमजोर होना)
-
29 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व टी20 कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने महज 29 साल की उम्र में अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा से क्रिकेट जगत हैरान है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल ही में आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। पूरन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैसले की पुष्टि करते हुए एक बयान पोस्ट किया। इस फैसले को “कठिन” बताते हुए पूरन ने कहा कि टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलना उनके लिए “विशेषाधिकार” था।
इसके साथ ही उन्होंने फैंस के लिए भी स्पेशल संदेश लिखा है। बताया जा रहा है कि निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का फैसला लेते हुए कुछ दिनों पहले ही क्रिकेट वेस्टइंडीज से अनुरोध किया था। पूरन ने कहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार न करें, क्योंकि वह कुछ आराम करना चाहते थे। पूरन का संन्यास चौंकाने वाला है, क्योंकि भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में अब सिर्फ आठ महीने बचे हैं।
पूरन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने काफी सोच-विचार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह खेल जिसे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा। खुशी, उद्देश्य, अविस्मरणीय यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका।” उन्होंने लिखा, “वह मैरून पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना… शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है।
कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करना एक ऐसा सम्मान है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।” वहीं, उन्होंने फैंस के लिए लिखा, “आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों का बेजोड़ जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और साथियों को – इस सफ़र में मेरे साथ चलने के लिए धन्यवाद। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे इस सब से बाहर निकाला। हालांकि मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया है, लेकिन वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम और क्षेत्र को आगे की राह के लिए सफलता और शक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहता।”
पूरन की बात करें तो उन्होंने 2016 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए टी20 मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तीन साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिजटाउन, बारबाडोस में अपना वनडे डेब्यू किया। बाएं हाथ के इस बड़े हिटर बल्लेबाज़ को पिछले साल वेस्टइंडीज़ की टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था। मई 2022 में उन्हें देश का व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद पूरन ने कप्तानी छोड़ दी थी। पूरन ने 61 टी20 और 106 वनडे खेलने और दोनों प्रारूपों में 4000 से अधिक रन बनाने के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत किया।
-

आज का राशिफल, 10 जून 2025
आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की व्रत आदि की पूर्णिमा है। आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 2 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा फोकस रहे। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। इस राशि के छात्र अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और कोई नई उपलब्धि भी हासिल करेंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए।
वृष राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई विशेष समस्या हल होनी वाली है। जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और रुचि संबंधी कार्यों में भी सुखद समय बीतेगा। आज कार्यस्थल पर कार्य भार बढ़ेगा। हालांकि आप व्यवस्थित कर लेंगे। रुका हुआ पैसा आने से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज किसी वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको आज फाइल या पेपर वर्क पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा और आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगार साबित होगी।
कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ में मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
सिंह राशि:आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखेंगे तो सभी के चेहरे पर आपको ख़ुशी देखने को मिलेगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट का भी ख्याल रखेंगे तो आपको भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी । आज आपको बच्चों के करियर और विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि समय अनुसार काम बनते जाएंगे। आज परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे।
कन्या राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय बीतेगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आज आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को फिर से जायेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से दूर रहे। इसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है। आज दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। आज आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
तुला राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यावसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से समाधान निकालेंगे। आज ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई-नई व्यावसायिक जानकारियां हासिल करेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है। आज व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखने से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आज अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।
वृश्चिक राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिससे आप ख़ुश और तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज लवमेट आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे । आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।
धनु राशि:आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी,जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आज आपकी कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं भी बनने के अवसर हैं । आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को और अधिक मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।
मकर राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कुछ नई बातों की जानकारियां मिलेंगी। अच्छे लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। आज किसी काम से घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर के योग बन रहे हैं। आज कार्यस्थल पर गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारु रूप से करने की जरूरत है। आज आपको व्यस्तता रहेगी। लेकिन मेहनत के मुताबिक नतीजे बढ़िया हासिल होंगे। आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिता सकते हैं।
कुंभ राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी। परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े। सभी को खुश ख पाना नामुमकिन है, इसलिए आप अपना काम करते है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।
मीन राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कोई नकारात्मक समाचार मिलने पर तनाव में न आए और न ही जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ले। धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तो जल्द ही सब ठीक भी होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन लोगों के जीवन में खुशखबरी आने के योग बन रहे हैं । आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।
-

CM Bhagwant Mann ने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन
पटियाला: आम लोगों की सुविधा के लिए एक और नागरिक-केंद्रित पहल के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 8.55 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित किया।
एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों वाली इस इमारत को जनता को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शिलान्यास जनवरी 2023 में किया गया था। जिसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। यह प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करके लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएगा और साथ ही यह लोगों को उनके नजदीक प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा देगा।
CM ने कहा कि दूधन साधां मुख्य रूप से एक ग्रामीण क्षेत्र है और पहले एस.डी.एम. का कार्यालय मिनी सचिवालय, पटियाला में स्थित था। जिसके कारण लोगों को अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब आम लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने इस कॉम्प्लेक्स को यहीं बनाने का फैसला किया। लोगों की सुविधा के लिए पूरे राज्य में ऐसे आधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं।
भगवंत सिंह मान ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कभी ध्यान नहीं दिया। जब से आप सरकार ने कार्यभार संभाला है, तब से सरकार ने जनहित के ऐसे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
-

Vigilance Police Station के बाहर युवक ने लगाई फांसी, देखें वीडियो
पंचकूला: सेक्टर-17 मे स्थित विजिलेंस पुलिस थाने के बाहर एक युवक द्वारा पेड़ से लटककर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके मे सनसनी फैल गई।
Vigilance Police Station के बाहर युवक ने लगाई फांसी, देखें वीडियो#jikook #SonamKapoor #SEE_V_TODAY TAEHYUNG RETURNS TODAY pic.twitter.com/WINTxv5UtL
— Encounter India (@Encounter_India) June 9, 2025घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए पुलिस ने शव को सेक्टर 6 के अस्पताल की मोर्चरी मे 72 घंटो के लिए रखवा दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
-

Punjabi Singer Gurdas Maan के भाई का हुआ निधन
चंडीगढ़: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक गुरदास मान के भाई की मृत्यु होने से परिवार मे शोक की लहर फैल गई है। गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान ने 73 साल की उम्र मे इस दुनिया से अलविदा हो गए है।
जानकारी के मुताबिक गुरपंथ मान 2 महीने से मोहाली के एक निजी अस्पताल मे दाखिल थे। जहा इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि गुरदास मान के भाई का अंतिम संस्कार कल चंड़ीगढ़ मे किया जायेगा। गुरदास मान का परिवार गिद्दबाहा राजस्थान का रहने वाला है।
-

धूमधाम से रिलीज हुआ संजीव बस्सी का पंजाबी गीत जीजू
अभी तक मार्केट में आ चुके हैं 24 गीत।
बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के गायक संजीव बस्सी का 25 वा पंजाबी ड्यूट सॉन्ग जीजू धूमधाम से रिलीज हुआ। गोल मार्केट झाड़ माजरी में रखें सदरीकार्यक्रम के दौरान व्यापारी बालकृष्ण अग्रवाल ने रिबन काटकर इस गीत को रिलीज किया उन्होंने कहा की क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतिभाएं होना गर्व की बात है व हमें इन्हें हर संभव सहयोग देना चाहिए वहीं गायक संजीव बस्सी का कहना है यह उनका पहला ड्यूटी सॉन्ग है व इससे पहले उनके 24 गीत मार्केट में धमाल मचा चुके हैं। अन्य गीतों की तरह इस गीत कोभी स्वयं लिखा, गाया व फिल्माया है। इसकी वीडियो ग्राफी पंजाब के कुराली में हुई है जिसमें लोकल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन किया है। हिमाचल की दो लड़कियां रितिका व शैलजा ठाकुर ने इसमें फीमेल एक्टर का किरदार निभाया है।
इस गीत को होटल जे एस ग्रैंड नालागढ़ के एम डी जतिंद्र राणा ने प्रेजेंट किया है व गीत में म्यूजिक समराला के सुरेंद्र बबू ने दिया। इस गीत में महिला कलाकार की आवाज सिमरन मोहाली ने दी है। वही डायरेक्टर लवली सागी ने वीडियो ग्राफी, मूवमेंट फिल्म मेकर्स अर्श डीएसजे व दीपक ने दी है। इस गीत में बतौर कलाकार राकेश गुप्ता,रिंकू सिंघानिया,श्याम चंदेल, जसविंदर ठाकुर, जितेंद्र राणा, प्रोफेसर घनश्याम व बलबीत ठाकुर शामिल रहे।
-

बद्दी नगर निगम की वार्डबंदी पर बवाल: “जब मंदिर, शमशान, कुआं एक तो दो टुकड़े क्यों
बद्दी,सचिन बैंसल: बददी शहर की हालिया नगर निगम वार्डबंदी को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से एकजुट रहे प्राचीन बददी शहर को प्रशासन द्वारा दो हिस्सों में बांटने पर विवाद खड़ा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रणेश राणा ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया है और इसे सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने वाला कदम बताया है। डॉ. राणा ने कहा, “बददी एक प्राचीन शहर है। यहां का शिव मंदिर, शमशान घाट और चक जंगी का कुआं—सभी सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से एक सूत्र में जुड़े हुए हैं। फिर इसे दो हिस्सों में कैसे बांटा जा सकता है?” उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी परंपराएं, मेलों-दंगलों और रामलीला की एकजुटता को नजरअंदाज कर, राजनीतिक नजरिए से बनाई गई इस वार्डबंदी को कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम बददी कार्यालय से भेजे गए प्रस्ताव को अधिकारियों ने स्थानीय भावना को अनदेखा करते हुए केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से तैयार किया। नतीजतन, नगर निगम की अधिसूचना में पुराने बददी शहर का हिस्सा ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली मौजा में डाल दिया गया, जिससे बददी की पहचान ही धूमिल हो गई। डॉ. राणा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें समूचे शहर की वार्डबंदी पर आपत्ति है, परंतु सबसे अधिक आपत्ति बददी के ऐतिहासिक शहर को बांटने पर है। उनका मानना है कि या तो पूर्व की तरह दो वार्ड बनाए जाएं या यदि एक ही वार्ड बनाना है तो पूरे बददी शहर को एक वार्ड में शामिल किया जाए।
सोमवार को डीसी सोलन को दिया ज्ञापन :
डॉ. राणा ने बताया कि वह इस गलत वार्डबंदी के खिलाफ सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी सोलन को एक ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने आग्रह किया कि बददी की प्राचीन सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक एकता को बनाए रखने के लिए इसे एक ही वार्ड के तहत रखा जाए।
-

Jalandhar के मंदीप सहित रूस यूक्रेन जंग में आर्मी के लापता हुए लोगों के नाम आए सामने, देखें वीडियो
परिजनों ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को लेकर उठाए सवाल, पीएम मोदी से की अपील
जालंधर, ENS: रूस यूक्रेन जंग में रूसी आर्मी में भर्ती हुए भारतीय लोगों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जंग के दौरान रशिया में मिसिंग हुए लोगों को लेकर पारिवारिक सदस्यों को रशिया सरकार को दस्तावेज दिखाने पड़ते है कि यह लोग आर्मी में भर्ती हुए है। रशिया सरकार दस्तावेज को लेकर बड़ी अपडेट सामने सामने आई है और आर्मी में भर्ती हुए भारतीयों के कॉन्ट्रैक्ट के दस्तावेज भी सामने आए है।
मामले की जानकारी देते हुए पंजाब के जालंधर से जगदीप कुमार ने दस्तावेज में दिखाया गया कि मास्को से राज अग्निहोत्री, बुधराम, ओम चंद्रकांत, जहूर अहमद, तेजपाल सिंह भर्ती हुए है। वहीं जगदीप सिंह ने बताया कि उसका मनदीप कुमार रूस के सेंट पीटरवर्ग में भर्ती हुआ था। जगदीप ने बताया कि उनके भाई मनदीप कुमार के साथ यूपी आजमगढ़ के 6 से 7 लोग भर्ती हुए और उनके बॉर्डर पर लड़ने को भेजा गया था। जगदीप कुमार ने आरोप लगाया कि भारतीय दूतावास मास्को ने उसकी किसी प्रकार भी सहायता नही करी है। जगदीप ने कहा कि पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रसिया जाकर आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जय शंकर उनकी सहायता करेंगे जिसे लेकर उन्होंने अपील भी की है।
लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूसरा आवास पर कई प्रकार के सवाल खड़े किए हैं और 2 साल से लापता हुए उनके भाई समेत कई लोगों के बारे में जानकारी देने को कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक बताया जा रहा है कि आदमगढ़ के 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार रशिया की फाउंडेशन को सारे सबूत मिल रहे है, लेकिन वहां की सरकार भारत को इस बारे में कोई अहम जानकारी नहीं दे रही है। वहीं जंग में मारे गए लोग और फौजियों की दिल दहलाने वाली वीडियो भी आई है। जिसमें वहां के हालत देख आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, बॉर्डर पर पड़े हुए शवों को देख हर किसी की आंखे नम हो जाएंगी।