धूमधाम से रिलीज हुआ संजीव बस्सी का पंजाबी गीत जीजू

Written by

in

अभी तक मार्केट में आ चुके हैं 24 गीत। 

बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के  गायक संजीव बस्सी का 25 वा पंजाबी ड्यूट सॉन्ग जीजू धूमधाम से रिलीज हुआ। गोल मार्केट झाड़ माजरी में रखें सदरीकार्यक्रम के दौरान व्यापारी बालकृष्ण अग्रवाल ने रिबन काटकर इस गीत को रिलीज किया उन्होंने कहा की क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतिभाएं होना गर्व की बात है व हमें इन्हें हर संभव सहयोग देना चाहिए वहीं गायक संजीव बस्सी का कहना है यह उनका पहला ड्यूटी सॉन्ग है व इससे पहले उनके 24 गीत मार्केट में धमाल मचा चुके हैं। अन्य गीतों की तरह इस गीत कोभी स्वयं लिखा, गाया व फिल्माया है। इसकी वीडियो ग्राफी पंजाब के कुराली में हुई है जिसमें लोकल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन किया है। हिमाचल की दो लड़कियां रितिका व शैलजा ठाकुर ने इसमें फीमेल एक्टर का किरदार निभाया है।

इस गीत को होटल जे एस ग्रैंड नालागढ़ के एम डी जतिंद्र राणा ने प्रेजेंट किया है व गीत में म्यूजिक समराला के सुरेंद्र बबू ने दिया। इस गीत में महिला कलाकार की आवाज सिमरन मोहाली ने दी है। वही डायरेक्टर लवली सागी ने वीडियो ग्राफी, मूवमेंट फिल्म मेकर्स अर्श डीएसजे व दीपक ने दी है। इस गीत में बतौर कलाकार राकेश गुप्ता,रिंकू सिंघानिया,श्याम चंदेल, जसविंदर ठाकुर, जितेंद्र राणा, प्रोफेसर घनश्याम व बलबीत ठाकुर शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *