Blog

  • अरबपति शेख हमाद की 46 फीट लंबी और 21 फीट ऊंची  Hummer H1, वीडियो वायरल

    अरबपति शेख हमाद की 46 फीट लंबी और 21 फीट ऊंची  Hummer H1, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः इंटरनेट पर एक बार फिर विशाल Hummer H1 ‘X3’ (हमर एच1 ‘एक्स3’) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी और का नहीं बल्कि गाड़ियों के दीवाने और दुबई के अरबपति शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान का है। ‘दुबई के रेनबो शेख’ के नाम से मशहूर, उन्हें अपने पसंदीदा वाहनों के विशाल वर्जन तैयार करने का अनोखा जुनून है। वायरल वीडियो में ‘X3’ की भव्य मौजूदगी को देखा जा सकता है। क्योंकि यह सड़क पर रेगुलर साइज की कारों की तुलना में कहीं ज्यादा ऊंची है। इंटरनेट यूजर्स ने चौंका देने वाले इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने हास्य में कहा, “यह बहुत बेकार है …” जबकि दूसरा इसके आकर्षक न दिखने को स्वीकार करने के बावजूद, इसे ड्राइव पर ले जाने की इच्छा जाहिर करने से खुद को नहीं रोक सका।

    जहां ज्यादातर लोग एक रेगुलर हमर एच1 को काफी बड़ा मानते हैं, शेख नाहयान के लिए यह बात लागू नहीं होती है। उनके लिए “बहुत छोटा” एक विदेशी कॉन्सेप्ट है। लगभग 20 अरब डॉलर की अकूत संपत्ति और संयुक्त अरब अमीरात में चार कार म्यूजियम के मालिक हैं। उनके कार कलेक्शन में ‘X3’ से भी बढ़कर गाड़ियां हैं। इस विशाल हमर के साथ, उनके पास एक विशाल जीप, एक विशाल पावर वैगन और अन्य दिलचस्प रहस्यमय वाहन हैं, जिन्होंने कई लोगों की जिज्ञासा को बढ़ाया है। शेख की ‘X3’ के साइज की बात करें तो, यह दिमाग चकरा देने वाला हैं। इसकी लंबाई लगभग 46 फीट, ऊंचाई 21.6 फीट और चौड़ाई 19 फीट है। वाहन के हर पहिये पर अलग-अलग डीजल इंजन लगे हैं। यह विशाल वाहन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है। बल्कि यह पूरी तरह से चालू है और इसमें पावरफुल 4-व्हील ड्राइव क्षमताओं का दावा किया गया है।

    ‘X3’ के इंटीरियर की बात करें तो, वह किसी को इसकी बाहरी भव्यता के मुताबिक न लगे। लेकिन इसमें कुछ आश्चर्यजनक सुविधाएं मिलती हैं। इसमें शौचालय और सिंक लगाया गया है। जो कि शेख के विशाल 1950 पावर वैगन के समान एक शानदार मोबाइल स्पेस में तब्दील होने की संभावना का इशारा करता है, जिसे एक होटल के समान बेडरूम के साथ डिजाइन किया गया है। इस बीच, गाड़ियों को लेकर शेख की दिलचस्पी सिर्फ हमर तक सीमित नहीं है। उनके पास आश्चर्यजनक रूप से 4×4 क्षमता से लैस 718 वाहन हैं। जिससे उन्हें ऐसी कारों के सबसे बड़े संग्रह के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है। लेटेस्ट रिपोर्टों के मुताबिक, Hummer H1 ‘X3’ संयुक्त अरब अमीरात के अल मैडम में ऑफ-रोड हिस्ट्री म्यूजियम में शानदार तरीके से डिस्प्ले पर रखी गई है।

  • विदेश में पंजाबी युवक की मौत के सदमे से मां का भी हुआ निधन

    विदेश में पंजाबी युवक की मौत के सदमे से मां का भी हुआ निधन

    नवांशहरः गांव ऐमा चाहल में बेटे की कनाडा में हुई मौत के गम में मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कनाडा में 9 जुलाई को गुरविंदर (24) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। जहां 14 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जब इस घटना की सूचना मृतक के रिश्तेदारों को लगी तो उन्होंने उसके परिजनों को कुछ नहीं बताया। वीरवार को ही उसके परिजनों की बेटे की मौत के बारे में पता लगा। बेटे के जाने का दुख मां नरिंदर कौर (52) बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसे हार्ट अटैक आ गया।

    परिजन उसे रोपड़ के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसके लुधियाना के DMC अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरविंदर सिंह 2 साल पहले कनाडा पढ़ाई करने गया था। उसके 2 भाई और हैं। इनका पुश्तैनी गांव करीमपुर चाहवाला है। लेकिन कई सालों से वह ऐमा चाहल में रह रहे थे। गुरविंदर के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। शनिवार दोपहर बाद दोनों मां-बेटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज रात्रि दिल्ली हवाई अड्डे पर कनाडा से गुरविंदर नाथ का शव आ रहा है।

  • पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी बने ब्रांड एंबेसडर 

    पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी बने ब्रांड एंबेसडर 

    चंडीगढ़ः पुलिस की तरफ से तीसरा ओरिएंटेशन प्रोग्राम आज से शुरू किया गया है। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस ने साइबर सुरक्षा मिशन के लिए गुरप्रीत सिंह घुग्गी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह प्रोग्राम 2 दिन तक चलेगा। इसमें 500 से अधिक साइबर सैनिक रजिस्टर्ड किए गए। इनको आगे साइबर फ्रॉड से बचने और समाज को जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी एसडी कॉलेज सेक्टर 32 में की।

    उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर आज एक वीडियो मैसेज के जरिए लोगों को जागरूक किया है। चंडीगढ़ पुलिस और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बीच में साइबर सुरक्षा को लेकर एक एमओयू भी साइन किया गया है। इस कार्यक्रम में 13 कॉलेज और यूनिवर्सिटी के 500 बच्चों को ज्वाइन कराया गया है। इन बच्चों को गुरप्रीत घुग्गी ने साइबर हाइजीन के लिए प्रोत्साहित किया। चंडीगढ़ पुलिस का यह तीसरा बैच है। साइबर स्वच्छता मिशन के तहत करीब 1 साल पहले यह कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसमें पहले दो बैच में करीब 1000 विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देकर साइबर सैनिक बनाया जा चुका है।

  • 5.8 की तीव्रता से लगे भूकंप के जोरदार झटके

    5.8 की तीव्रता से लगे भूकंप के जोरदार झटके

    नई दिल्लीः भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि द्वीप पर भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई पर था। इससे पहले, 9 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल खाड़ी के दक्षिणपूर्व में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप कैंपबेल खाड़ी में शाम 7:39 बजे आया, जिसकी गहराई 70 किलोमीटर थी। 

    इन द्वीपों पर अब तक इस साल तीन भूकंप के झटके आ चुके है। इससे पहले मार्च में निकोबार क्षेत्र में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। वहीं पिछले साल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 घंटों के दौरान 3.8 तीव्रता से लेकर 5 तीव्रता तक के 22 भूकंप आए थे। 

  • जालंधर, फरीदकोट सहित आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

    जालंधर, फरीदकोट सहित आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में मानसून अपना असर फिर दिखाने वाला है। कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग ने पंजाब भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बादल छाए रहने और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। आज पंजाब के 11 जिलों में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। कुछ जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं व गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कई शहरों में बादल छाए हैं और कहीं-कहीं धूप निकली हुई है।

    मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश होने का अनुमान है। बीते दिन भी पंजाब में खास बारिश देखने को नहीं मिली। चंडीगढ़ में जहां 8MM, पटियाला व लुधियाना में 4-4 MM, बरनाला में 19.5MM, फतेहगढ़ साहिब में 6MM, मोगा में 3.5MM, रोपड़ में 2.5MM और बलाचौर में 5MM बारिश दर्ज की गई।

    भाखड़ा बांध में पानी का जलस्तर बढ़ना लगातार जारी है। भाखड़ा डैम का आज का जलस्तर बीते दिन से 1.5 फीट बढ़ गया है। बीते दिनों भाखड़ा बांध का जलस्तर जहां 1658.01 फीट पहुंच गया था, वहीं शनिवार का जलस्तर सुबह 1659.51 फीट दर्ज किया गया। भाखड़ा डैम में पानी की आमद 68403 क्यूसेक दर्ज रही, जबकि टरबाइनो के माध्यम से 41641 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया। इसी तरह, नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में 12350, आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक जबकि सतलुज दरिया में 19200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा बांध अभी भी खतरे 1680 फीट से तकरीबन 21 फीट कम है।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर CM मान का बड़ा ऐलान

    पंजाबः स्कूलों को लेकर CM मान का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः सरकारी स्कूलों को लेकर सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने सरकारी स्कूलों में भी बसे चलाने का ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि अब घर से स्कूल की दूरी ज्यादा होने पर विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। सरकार ऐसे विद्यार्थियों को स्कूलों तक लाने के लिए बसें चलाएगी। पहले चरण में सूबे के लड़कियों के 15 स्कूल और 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस में से कुछ को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 21 करोड़ की राशि जारी की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि जल्द ही प्रोजेक्ट साकार होगा। इस प्रोजेक्ट से 20 हजार विद्यार्थियों का फायदा होगा। इससे पंजाब के स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या भी रुकेगी।

    चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पंजाब के अधिकतर एरिया में 5वीं कक्षा तक स्कूल बने हैं। इसके बाद की पढ़ाई करने में विद्यार्थियों को दिक्कत आती थी क्योंकि गांवों में स्कूल भी नहीं हैं और यातायात के साधन भी उचित नहीं हैं। जब वह गांवों में जाते थे तो जहां 5वीं तक स्कूल बने हैं, वहां के लोग 8वीं कक्षा तक के स्कूल बनाने की मांग रखते थे।  8वीं वाले 10वीं और 10वीं वाले 12वीं तक के स्कूल बनाने की मांग रखते थे। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि इन गांवों की स्कूलों से दूरी ज्यादा थी।

    ऐसे में खासकर लड़कियों के परिजन अपनी बेटियों को स्कूलों से हटा देते थे क्योंकि स्कूलो तक कोई सीधी बस सेवा नहीं है। उन्हें स्कूल जाने के लिए ट्रॉलियों के पीछे लटककर या फिर किसी अजनबी से लिफ्ट लेनी पड़ती थी। ऐसे में लड़कियों के परिजन इसे सुरक्षित नहीं समझते। वह स्कूलों से अपने बच्चों का हटा लेते थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये बातें उन्होंने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से साझा कीं। ऐसे में उन गांवों व बच्चों का पता लगाया गया, जिन्हें स्कूल दूर होने की वजह से दिक्कत आती थी।

    इस सर्वे में सामने आया कि इससे 20 हजार विद्यार्थी प्रभावित होते हैं। इनमें आठ हजार लड़के और 12 हजार लड़कियां हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने लड़कियों के 15 बड़े स्कूलों को चुना है, जहां पर छात्राओं को दिक्कत आती थी। इसके बाद अब प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रोजेक्ट के पहले चरण में शामिल स्कूलों को शिक्षा विभाग सात-सात बसें खरीदकर देगा। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में यहां पर 7वीं तक के विद्यार्थियों को छुट्टी पहले कर दी जाएगी। इसके बाद बसें स्कूलों में दोबारा आकर बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को लेकर उन्हें घर तक पहुंचाएगी।

  • जालंधरः आप वर्करों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे, देखें वीडियो

    जालंधरः आप वर्करों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: वेस्ट के थाना बस्ती बावा खेल के बाहर शुक्रवार रात को आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आप वर्करों ने पंजाब पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाने के एसएचओ कमलजीत सिंह के खिलाफ धरना लगाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सुखजिंदर सिंह उर्फ गोरा ने बताया कि चंदन शेरगिल‌‌ गांव कोटली से आम आदमी पार्टी से सर्कल प्रधान है। कुछ दिन पहले इनकी हथियार के साथ एक फोटो वायरल हो रही थी। जिसकी किसी ने आपसी रंजिश के चलते थाना बस्ती बावा खेल में शिकायत कर दी थी।

    जिसके बाद थाने के एसएचओ कमलजीत सिंह ने फोन करके चंदन शेरगिल को थाने में बुलाया था। जब चंदन शेरगिल थाने के एसएचओ से मिलने पहुंचे तो एसएचओ कमलजीत सिंह ने चंदन शेरगिल के साथ गलत व्यवहार किया। जिसके बाद देर रात चंदन शेरगिल आप विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल व चंदन ग्रेवाल के साथ एसएचओ कमलजीत सिंह से बात करने पहुंचे। जिस दौरान आम आदमी पार्टी के वर्करों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया है पंजाब पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। सुखजिंदर सिंह का कहना है कि जो हथियार चंदन शेरगिल के पास है। वह उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखा है जिसका लाइसेंस भी उसके पास है।

    इस मामले में थाने के एसएचओ कमलजीत सिंह ने मीडिया से कोई भी बात नहीं की। जबकि एसीपी वेस्ट गगनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि चंदन शेरगिल व एसएचओ कमलजीत सिंह के बीच जो भी मनमुटाव था वह आपस में सुलझ गया है। दोनों के बीच समझौता हो गया है। इस मामले में चंदन ग्रेवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने एसएचओ के साथ बात की लेकिन उनका मामला अभी सुलझा नहीं है जिस कारण वह कल इस सारे मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर को देंगे और उसके बाद वह जो फैसला करेंगे । उसके आधार पर आगे की बात की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 29 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 29 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा।  इसके अलावा आज रात 12 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को सफलता, आनंद और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी।  इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

    वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आपकी रुचि अध्यात्मि में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवारवालों के साथ करेंगे। 

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएं रखेंगे। आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं, आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें।  इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।  

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।  ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा।  जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें। 

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। 

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैं, अपनी खाने में सीजनल फ्रूट शामिल करें। 

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे। 

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें।  किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आसपास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। 

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।  कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए।

    मकर राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।  आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। 

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। 

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी।  किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

  • जालंधरः गाजी गुल्ला में घर में लगी भीषण आग

    जालंधरः गाजी गुल्ला में घर में लगी भीषण आग

    दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

    हादसे दौरान दमकल विभाग के 3 कर्मचारी हुए घायल 

    जालंधर, ENS: गाजी गुल्ला में स्थित लक्ष्मी पैलेस के पास घर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू गोपाल नगर चप्पलों के व्यापारी अशोक कुमार के घर में ज्योत जलाने दौरान यह हादसा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि घर में महिला ने मंदिर में ज्योत त जलाई थी। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ मार्केट में किसी काम के सिलसिले में चली गई। वहीं घर में ज्योत के दौरान कपड़े को आग लगी। धीरे-धीरे आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग के 3 कर्मी घायल हुए हैं। घायलों की पहचान मनिंदर कुमार जस्सी, अभी गिल और रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है तीनों कच्चे मुलाजिमों है। आग में झुलसने के बाद भी तीनों आग पर काबू पाने में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

  • जालंधर: पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार

    जालंधर: पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से आठ किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान मुरतजां अंसारी निवासी बशीर पुरा और उदयवीर निवासी गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त और नाकेबंदी के दौरान दोआबा चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्होंने एक आटो चालक को रुकने का इशारा किया तो वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे नाके पर मौजूद उनकी टीम के अधिकारियों ने रोककर जब आटो की तलाशी ली तो उसमें आठ किलो 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यह सप्लाई दोनों कहाँ से लेकर आए थे और कहा देने जा रहे थे।