Blog

  • BJP से गठबंधन टूटने के बाद बगावत शुरू, MLA ने दिया इस्तीफा 

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के बीच जननायक जनता पार्टी (जजपा) को एक और झटका लगा है। बरवाला से जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे का लेटर भी वायरल हो रहा है। सिहाग ने कहा कि मैने केवल पार्टी के पदों से इस्तीफा दिया है। अभी पार्टी में ही हूं, भविष्य का कुछ भी नहीं पता। उनकी नई पार्टी जॉइन करने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि वे कांग्रेस में भी जा सकता है। हालांकि उनके भाजपा जॉइन करने की भी चर्चा है। सिहाग पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी रहे हैं।

    उन दोनों के मुलाकात की एक पुरानी तस्वीर भी वायरल हो रही है। 2019 में टिकट न मिलने से नाराज होकर जोगीराम सिहाग ने भाजपा छोड़ कर जजपा में शामिल हाे गए थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी पार्टी छोड़ चुके हैं। जल्द ही लिखित इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को सौपेंगे। निशान सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा ई-मेल के माध्यम से अध्यक्ष अजय चौटाला को भेजा। इस्तीफे में सैनी ने लिखा है, ‘मेरा त्याग पत्र तत्काल प्रभाव से माना जाए।’ इसके साथ ही JJP की प्रदेश महासचिव रेखा शाक्य ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

    वह 2019 में ही भाजपा को छोड़कर JJP में शामिल हुई थीं। JJP प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने भी पार्टी को गुड-बाय बोल चुके हैं। सुरेंद्र भी पार्टी छोड़ चुके निशान सिंह के साथ दिखे। उन्होंने कहा कि जो निर्णय निशान लेंगे, वह उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह भी अभी मौखिक रूप से पार्टी छोड़ रहे हैं। फतेहाबाद जिले में JJP को एक और झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश महिला सचिव ममता कटारिया ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी CM रहते हुए रतिया हलके को बिल्कुल अनदेखा कर दिया। रतिया में कोई काम नहीं हुआ।

    उन्होंने कहा कि जब वह फील्ड में जाती थीं तो लोग काम का पूछते थे। उनका कोई काम नहीं हुआ, जिस कारण वह पार्टी छोड़ रही हैं। अभी फिलहाल आगे के लिए कोई फैसला लिया नहीं। पहले वह वर्करों से बात करेंगी। इसके अलावा भाजपा-जजपा गठबंधन के संयोजक रहे कप्तान मीनू बेनीवाल, ओम सिंह खोखरी, प्रदेश सचिव राजपाल राठी और रेखा शाक्य भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

  • जालंधरः दुकानदारों में हुई झड़प, हमलावारों ने जमकर ईंटें बरसाई, तोड़े शीशे, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आते पीर बोदला बाजार में इसी बात को लेकर दुकानदार आपस में उलझ पड़े और उसी दौरान लड़ाई झगड़े की वीडियों वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विवाद दुकान में ग्राहक को लेकर हुआ है जिसके बाद एक दुकानदार ने साथियों सहित दूसरे की दुकान तोड़ डाली। हमलावारों ने जमकर ईंटें बरसाई ओर दुकान के शीशे तोड़ दिए। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हंगामे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने लड़ाई झगड़े की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

  • पंजाब : युवक का खेत में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में श’व, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संदीप सिंह उर्फ शेरा निवासी डेरा बाबा नानक के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बीती रात मृतक का शव गांव नानोके के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

    इस मामले में मृतक की सास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सिविल वर्दी में कुछ कर्माचारी मृतक संदीप सिंह को घर से ले गए और कहा कि किसी मामले में पूछताछ करनी है।

    उसके बाद संदीप अपने घर पर फोन पर बात करता रहा। लेकिन कल रात अचानक संदीप की मौत की खबर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोंप दिया है। ।

  • गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख की ह+त्या का शार्प शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू एनकाउंटर में ढेर, देखें वीडियो

    हरिद्वारः नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शार्प शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू को पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सोमवार देर रात हरिद्वार में यह एनकाउंटर हुआ। जानकारी के मुताबिक अमरजीत सिंह के पंजाब से रामपुर की तरफ जाने की सूचना थी। जिसके बाद एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने नाकेबंदी की। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायर झोक दिया। जवाबी फायरिंग में अमरजीत को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मिल रही जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में यह मुठभेड़ हुई। हालांकि इस दौरान मरजीत का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि 28 मार्च की सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस हत्यारों और हत्या के पीछे की साजिश के खुलासे में जुटी थी। इससे पहले नानकमत्ता डेरा प्रमुख हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

    जानकारी के मुताबिक 10 लाख रुपये में बाबा तरसेम सिंह की हत्या की सुपारी दी गई थी। हत्या की साजिश उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रची गई थी। साजिश करने वालों ने पेशेवर बदमाशों को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी। पहले हत्यारे सरवजीत पर अलग-अलग राज्यों में कुल 13 केस दर्ज हैं। जबकि दूसरे हत्यारे अमरजीत उर्फ बिट्टू पर पांच केस दर्ज हैं। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस ने चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जिसमें शाहजहांपुर से दिलबाग सिंह, बाबा तरसेम सिंह का करीबी अमनदीप सहित दो लोग शामिल हैं।

  • पंजाबः सुखबीर बादल की बिगड़ी तबीयत 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों के बीच शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल द्वारा पंजाब बचाओ यात्रा चलाई जा रही है। वहीं अब खबर सामने आई है कि इस यात्रा के दौरान सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल, सुखबीर बादल बढ़ रही गर्मी के बीच पंजाब बचाओ यात्रा में डटे हुए थे और लोगों से मुलाकात रहे थे। जिसके बाद उनकी सेहत में हलकी गिरावट देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार अब सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पंजाब बचाओ यात्रा को संभालेंगे। पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से रवाना होनी थी। लेकिन अब बिक्रम मजीठिया इस यात्रा को लीड करने वाले हैं।

    अकाली दल के एक सीनियर नेता से मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल को डायरिया हो गया है। जिसके बाद उनका यात्रा में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।सुखबीर बादल के पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद विरोधी दल एक बार फिर अकाली दल को घेरने की तैयारी में हैं। बीते दिन ही सीएम भगवंत मान अपनी रैलियों व भाषण में सुखबीर बादल व गर्मी को लेकर तंज कसते रहे हैं। बीती रैली में ही सीएम मान ने कहा कि सुखबीर बादल बाहर तापमान देखकर अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं।

  • पंजाब : पुलिस ने फर्जी वन विभाग के अधिकारियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने फर्जी वन विभाग के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खुद को राजस्थान के दो फर्जी वन विभाग का अधिकारी बताने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने वन विभाग की नकली वर्दी पहन रखी थी और बठिंडा की खेता सिंह बस्ती में लोगों से राजस्थान वन विभाग में भर्ती कराने के बदले में 400 से 500 रुपये ले रहे थे।

    थर्मल पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बठिंडा में राजस्थान के फर्जी वन विभाग अधिकारी लोगों को विभाग में भर्ती कराने का झांसा दे रहे है। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी कि इनके पीछे ओर कौन मास्टरमाइंड है।

  • पंजाबः होटल में दपंति में हुआ झगड़ा, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से हनुमान चौक के पास स्थित मून स्टार होटल में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार होटल में ठहरे दंपति के बीच किसी बात को लेकर देर रात झगड़ा हो गया था। जिसके बाद लड़की ने लड़के पर तेजधार हथियार से हमला कर लहुलूहान कर दिया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची समाज सेवी संस्था ने बालक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां लड़के को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल से एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • विदेश में 3 हफ्तों से लापता भारतीय छात्र का मिला श+व 

    ओहियोः अमेरिका में हैदराबाद का 25 वर्षीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अराफात मृत पाया गया है। वह वर्ष 2023 में क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गया था। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि लगभग तीन हफ्ते तक लापता रहे इस छात्र की लाश मिली है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिनके लिए खोज अभियान चल रहा था, क्लीवलैंड, ओहियो में मृत पाए गए। मोहम्मद अरफ़ात के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

    मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है। हम उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता दे रहे हैं।’अरफात के पिता मोहम्मद सलीम ने कहा था कि अरफात ने उनसे आखिरी बार 7 मार्च को उनसे बात की थी और तब से वह अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि उसका मोबाइल फोन भी बंद है। अमेरिका में अरफात के कमरे में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसके पिता को सूचित किया था कि उसने क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन 19 मार्च को अरफात के परिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि अरफात का कथित तौर पर ड्रग्स बेचने वाले गैंग ने अपहरण कर लिया गया है और उसने उसे ‘छोड़ने’ के लिए 1,200 अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।

    अरफात के पिता ने कहा कि फोन करने वाले ने फिरौती न देने पर अरफात की किडनी बेचने की भी धमकी दी थी। सलीम ने हैदराबाद में से कहा था ‘मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने मुझसे कहा कि मेरे बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसने धनराशि की मांग की। फोन करने वाले ने यह नहीं बताया कि उसे पैसे किस तरीके से दिए जाने हैं। उसने सिर्फ राशि का भुगतान करने को कहा। जब मैंने फोन करने वाले से कहा कि वह मेरे बेटे से बात कराए तो उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया।’ इस साल की शुरुआत से लेकर अब तर अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की मौत की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे भारत और भारतीय अमेरिकी समुदाय में चिंता बढ़ गई है।

    इससे पहले अमेरिका के जॉर्जिया में 25 साल के विवेक सैनी की एक ड्रग एडिक्ट ने हत्या कर दी थी। वहीं 19 वर्षीय श्रेयस रेड्डी बेनिगर ओहायो में ही मृत पाया गया था। श्रेयस ओहायो में लिंडनर स्कूल ऑफ बिज़नेस का स्टूडेंट था। इसके अलावा नील आचार्य पर्ड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस में मृत मिला था। नील आचार्य की मां ने उनके लापता होने की शिकायत की थी, जिसके कुछ दिनों बाद उनकी लाश मिली. वहीं भारतीय अमेरिकी मूल के अकुल धवन का मृत शरीर यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय के बाहर मिला था। वहीं भारतीय अमेरिकी छात्र समीर कामथ का मृत शरीर एक नेचर प्रीजर्व से मिला था। कामथ पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे थे।

  • पंजाबः प्रचार दौरान इस पार्टी का हुआ भारी विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों में भले ही भाजपा विपक्ष को झटका देकर दूसरे नेताओं को पार्टी में शामिल कर लगातार मजबूत हो रही है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा की मुश्किलें भी पंजाब में बढ़नी शुरू हो गई है। दरअसल, गांवों में भाजपा का किसानों द्वारा लगातार हो रहा विरोध चिंता का विषय बनता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रचार को लेकर गांवों में प्रचार के दौरान लोगों द्वारा पार्टी का विरोध किया जा रहा है। वहीं हलका राजासांसी के भाजपा इंचार्ज मुखविंदर सिंह माहल का देर रात किसानों द्वारा घेराव किया गया।

    राजासांसी के गांव छोड़ने को लेकर किसानों ने मुखविंदर को घेरकर जमकर नारेबाजी की। यह विरोध भारतीय किसान यूनीयन एकता सिद्धपुर ब्लॉक चगांवां के द्वा्रा किया गया। किसानों का कहना है कि गांव में भाजपा नेताओं को घुसने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले अमृतसर से उम्मीदवार घोषित किए गए तरनजीत सिंह संधू का विरोध हुआ था। उसके बाद पटियाला में सासंद परनीत कौर का भी किसानों ने विरोध किया था। ऐसे में किसानों द्वारा हो रहे लगातार विरोध को लेकर भाजपा के लिए यह बड़ा चिंता विषय बनता हुआ दिखाई दे रहा है। 

  • पंजाब : महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में हाई कोर्ट ने लिया एक्शन, सरकार से मांगा जवाब

    तरनतारन : महिला को आपत्तिजनक हालत में सड़क पर घूमा रहे आरोपियों में वांछित 5वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना वल्टोहा पुलिस ने वल्टोहा में एक महिला को आपत्तिजनक हालत में सड़क पर घूमा रहे मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें अलग-अलग जगहों से 3 लोगों और एक महिला को गिरफ्तार किया। 5वां आरोपी गिरफ्तार से बाहर था। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह भिखीविंड ने बताया कि एफआईआर नंबर 20 में वांछित 5वें आरोपी को वल्टोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पहचान जगप्रीत सिंह निवासी महेंदीपुर के तौर पर हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। वल्टोहा थाने की पुलिस ने एक महिला और 4 व्यक्तियों सहित 5 को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन सभी को कोर्ट में पेश करेगी और कानून के मुताबिक सजा दिलाएगी।

    वहीं इस मामले को लेकर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेकर पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। हाई कोर्ट ने कहा बेहद की यह एक घिनौनी घटना है, इस पर की सख्त कारवाई की जानी चाहिए। हालांकि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया की इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और अब तक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जिस मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कारवाई की जा रही है। बावजूद इसके हाईकोर्ट ने अब तक की गई कारवाई की स्टेटस रिपोर्ट 30 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई पेश किए जाने के आदेश दे दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा यह बेहद ही घिनौनी हरकत है, इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाए जाने और जरूरत है और ऐसी मानसिकता के लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

    पंजाब के तरनतारन में बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज स्वजनों ने उसके ससुराल पहुंच घर में घुसकर बेटी और उसकी सास के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने बेटी की सास को बालों से पकड़ अर्धनग्न कर गली में घुमाया और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि वह सीनियर अफसरों से संपर्क कर चुकी हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं महिला आयोग ने अब इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को आरोपियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। इस मामले में कार्रवाई में देरी करने को लेकर भी पुलिस घिरी हुई है। महिला का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद केस दर्ज करने में 4 दिन लगा दिए। वहीं, एक हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने काे कहा है।