Blog

  • Phagwara : चोरों के गिरोह ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Phagwara : चोरों के गिरोह ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश : इलाके में कुछ लोगों को रात को घूमने की वीडियो वायरल होने से शहर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में डर और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है कई साल पहले फगवाड़ा में रात के समय चोरों का झुंड में आना तथा लोगों के जान माल का नुकसान करना आम बात हो गई थी।

     पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करनी चाहिए। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने खोथडा रोड पर चोपड़ा एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया। विवेक चोपड़ा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो कैमरे में दिखाई दे रहा है कि 6 युवकों का गिरोह घूम रहा है। जिनके हाथ में हथियार थे।

     विवेक ने बताया कि चोर मेरे घर से मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी कर ले गए। यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: पैदल जा रही लड़की को ट्रक चालक ने कुचला, मौत

    Punjab: पैदल जा रही लड़की को ट्रक चालक ने कुचला, मौत

    संगरूरः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां भवानीगढ़ के बलियाल रोड पर ट्रक चालक द्वारा लड़की को कुचल दिया गया। इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बबली कौर पुत्र नाहर सिंह निवासी रविदास कॉलोनी, भवानीगढ़ अपने घर से पैदल बाजार जा रही थी, जब वह बलियाल रोड से सड़क पार करने लगी तो एक ट्रक नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • Punjab: फैक्ट्रियों के खिलाफ किसानों का रोष प्रदर्शन, देखें Video

    Punjab: फैक्ट्रियों के खिलाफ किसानों का रोष प्रदर्शन, देखें Video

    लुधियानाः जिले के गांव मुस्ताबाद, अखाड़ी सहित 2 अन्य गांवों में बायो गैस की फैक्ट्रियां लगाई जा रही है। जिसके विरोध में किसान जत्थेबंदियों द्वारा आज विरोध किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर किसान यूनियन के जिला प्रधान जगतार सिंह ने कहा कि इसमें 3 फैक्टियों में उसारी का काम चल रहा है, जबकि चौथी फैक्टरी चालू है। जगतार सिंह ने कहा कि जिस गांव में फैक्टरी चल रही है, वहां पर जाकर जब हालात देखे तो पता चला है कि उक्त गांव में कोई रिश्तेदार मिलने के लिए नहीं आता है।

    वहीं उक्त गांव के लोगों का बाहर बैठकर खाना-पीना काफी मुश्किल है। हालात यह है कि वहां पर अगर कोई व्यक्ति जाता है तो उसे दस्त लग जाती है। जगतार सिंह ने कहाकि कुल मिलाकर वहां का वातावरण काफी दूषित है। उन्होंने कहा कि उक्त गांव की हालत देखने के बाद अब किसान यूनियन ने अन्य गांवों में उसारी का काम चल रही फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते गांव की हवा जहरीली हो और लोग बीमारियों से जूझते दिखाई दें। जिसके चलते वातावरण को बचाने के लिए आज किसान नेताओं द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक चारों फैक्ट्रियों को बंद नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

    वहीं अन्य नेता ने कहा कि उनके गांव में बायो गैस की फैक्टरी का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहाकि वह ढाई माह से धरने पर बैठे है और 1 जून को चुनाव का बायकॉट किया था। जिसके बाद प्रशासन जागा और उन्होंने मीटिंग की थी। किसान नेता ने कहा कि लेकिन उक्त मीटिंगे बेनतीजा रही। जिसके चलते अब चार गांवों के लोगों ने मिलकर दोबारा से फैक्ट्रियों के खिलाफ धरना लगाया है। उन्होंने कहाकि आज डीसी साहिब को मंग पत्र देकर दफ्तर के बाहर यह धरना लगाया है। किसान नेता ने कहा कि अगर प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की तो यह संघर्ष तेज किया जाएंगा और सड़क को जाम करने को लेकर मीटिंग की जाएंगी। 

     किसान नेता ने कहा कि इस उक्त फैक्टरी के 200 मीटर दूरी पर स्कूल स्थित, जहां 900 से अधिक बच्चे पढ़ते है। उन्होंने कहाकि इससे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नेता ने कहाकि चुनाव से पहले उनके पास आप विधायक पराशर पप्पी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आए थे। इस दौरान राजा वडिंग ने 2 दिन में फैक्टरी बंद करवाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि अब वह चुनाव जीत गए है लेकिन फैक्टरी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

  • भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना Punjab का नौजवान, देखे वीडियो

    भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना Punjab का नौजवान, देखे वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के कई नौजवान भारतीय सेना में कई बड़े पदों पर नयुक्त होकर पंजाब का नाम रोशन कर चुके हैं। एसा ही किया है मुकेरियां के गांव बिशनपुर के एक नौजवान ने, जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुआ है।  

    मुकेरियां के गांव बिशनपुर के इस नौजवान का नाम  अर्शदीप सिंह है, जिसने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती होकर पंजाब और अपने गांव बिशनपुर का नाम रोशन किया है। जब अर्शदीप अफसर की वर्दी पहनकर अपने गांव पहुंचे तो परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया।  इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए अर्शदीप के पिता ने बताया कि अर्शदीप पढ़ाई में काफी होशियार था और उसका बचपन का सपना था कि वह भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करे, जो आज पूरा कर लिया है। इस दौरान सभी गांव वालों ने अर्शदीप का स्वागत किया और उनके परिवार को बधाई दी।

  • Punjab : Truck और पिकअप में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : Truck और पिकअप में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    नंगल : श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर ट्रक और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पिकअप चालक गुस्से में आया और ट्रक चालक की पिटाई कर दी, जिसके बाद ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान इन चालकों को कोई चोट नहीं आई।

     पिकअप सवारों ने ट्रक चालक को ज्यादा पीटा, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। एसएस फोर्स की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को एसएस फोर्स के जवानों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के दौरान मुख्य सड़क पर काफी देर तक लंबा जाम लग गया।

  • Punjab: दुकान पर मामूली विवाद को लेकर हुई झड़प, व्यक्ति की मौत

    लुधियानाः जगराओं के अंतर्गत थाना जोधा के गांव गुजरवाल में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली है। वही मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि देर रात शराब के ठेके के पास सुभाष (50) नाम के व्यक्ति की मीट की दुकान थी, जहां उसका गुज्जरवाल निवासी गगनदीप सिंह गोल्डी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और दूसरे पक्ष ने सुभाष की पिटाई कर दी। घटना में घायल हुए सुभाष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • जानें इस फूल की महत्ता, फिर आप भी करने लगेंगे इक्ट्ठा

    जानें इस फूल की महत्ता, फिर आप भी करने लगेंगे इक्ट्ठा

    डायबिटीज का अचूक इलाज है यह फूल, जानिए आयुर्वेदाचार्य की राय

    पश्चिम चम्पारणः अमलतास का गुलदस्ते नुमा फूल देखने में ही नहीं अपने गुणों में भी भरपूर है। इस फूल को लेकर आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि ये डायबिटीज, दिल और त्वचा रोग के इलाज में बेहद कारगर है। आपने अपने घर के आसपास पेड़ों पर खिले, पीले रंग के अमलतास के फूलों को देखा होगा। आसानी से उपलब्ध इन फूलों की महत्ता यदि आप जान लें, तो फिर जमीन पर गिरने से पहले ही आप उन्हें इकट्ठा करना शुरू कर देंगे। आयुर्वेद में अमलतास के पेड़ को औषधीय वृक्ष के रूप में बताया गया है। इस पेड़ के फूल ही नहीं, बल्कि फल, छाल, तने और पत्तों को भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी बताया गया है।

    टाइप 2 डायबिटीज़ में बेहद असरदार

    आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए अमलतास के उपयोग की पूरी जानकारी दी है। वह बताते हैं मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसका स्थाई तौर पर कोई इलाज नहीं है। यह रोग रक्त में शर्करा के स्तर में वृद्धि के कारण होता है, क्योंकि अग्न्याशय हार्मोन इंसुलिन रिलीज करने में असमर्थ हो जाता है। खासतौर पर यदि बात टाइप 2 डायबिटीज की की जाए, तो इसमें अग्न्याशय से इंसुलिन हार्मोन का निकलना पूरी तरह से बंद हो जाता है। ऐसे में आप संतुलित आहार लेने और रोजाना व्यायाम करने के साथ अमलतास का सेवन कर सकते हैं।

  • CM Mann से मिलने के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, मौके पर पुलिस मौजूद, देखें वीडियो

    CM Mann से मिलने के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, मौके पर पुलिस मौजूद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-17 बस स्टैंड में पुलिस थाने के बीच स्थित पार्किंग में करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर आज तड़के एक व्यक्ति चढ़ गया है। सूचना पाते ही पुलिस फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई है। इस क्षेत्र को पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर यहां एंट्री को बंद कर दिया है। इस व्यक्ति की मांग है कि उसकी मुलाकात पंजाबी के मुख्यमंत्री से करवाई जाए ताकि वह अपने मांगे उनके सामने रख सके। यह व्यक्ति हरियाणा के जींद का रहने वाला है और इसका नाम विक्रम सिंह है।

    उसका पंजाब के मानसा में जमीन से संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बात के चलते पिछले कई महीनों से वह हरियाणा सहित पंजाब पुलिस के थानों में चक्कर लगा चुका है लेकिन उसके कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। बकायदा कुछ दिनों पहले उसके साथ मारपीट भी की गई जिसमें उसके कंधे में फ्रैक्चर आया हुआ है। इसका कहना कि उसे अब इस मामले में केवल चंडीगढ पुलिस से ही कार्रवाई की उम्मीद है या फिर उसकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से करवाई जाए क्योंकि उसे उनसे काफी आस है।

  • Reasi आतंकी हमले के बाद Jalandhar BSF दफ्तर में DIG रेंज के कमांडेंटों की हाईलेवल मीटिंग 

    Reasi आतंकी हमले के बाद Jalandhar BSF दफ्तर में DIG रेंज के कमांडेंटों की हाईलेवल मीटिंग 

    जालंधर, ENS: जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस हुए आतंकी हमले को बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने पंजाब सीमा पर चौकसी बढ़ाने को लेकर जालंधर में हाईलेवल मीटिंग की। मीटिंग में बॉर्डर सुरक्षा को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पंजाब बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय जालंधर में फ्रंटियर के सभी सेक्टर डीआईजी और कमांडेंट की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आईपीएस आईजी डॉ. अतुल फुलजेले ने की। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें तस्करी से निपटने के लिए नई रणनीति, प्रौद्योगिकी का उपयोग और पंजाब के लोगों की सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाना शामिल रहा।

    इस बैठक में सबसे अहम रात के समय गश्त बढ़ाना था। रात में गश्त करने वाले मुलाजिमों को नाइट विजन कैमरा प्रणाली सहित विभिन्न चीजें मुहैया करवाई जाएंगे। जिससे बॉर्डर की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके। लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी पर गई बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की बटालियनों के लौटने के बाद सीमा पर तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई। बीएसएफ सभी प्रकार के सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके परिणाम सकारात्मक रहे हैं।

    उभरती चुनौतियों के लिए रणनीतियों को संशोधित करने के लिए बीएसएफ द्वारा नियमित रूप से आत्मनिरीक्षण किया जाता है। इस बैठक के दौरान सीमावर्ती बुनियादी ढांचे की रक्षा और सीमावर्ती आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रावी और सतलुज नदी की अनुमानित बाढ़ की स्थिति को कम करने के लिए रोड मैप तैयार किया गया। दरअसल, रविवार को रियासी में हुए आतंकी हमले में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 10 लोगों की मौत हो गई और जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। अब इसे लेकर पंजाब बॉर्डर्स पर बीएसएफ द्वारा सुरक्षा को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। 

  • कांप उठेगा कलेजा, भारत से नेपाल जाने को पार करना होगा खतरनाक पुल

    कांप उठेगा कलेजा, भारत से नेपाल जाने को पार करना होगा खतरनाक पुल

    400 मीटर लंबा पुल, नीचे गहरी खाई, देखकर ही रूह कांप जाएगी

    उत्तराखंडः अगर आप नई जगहों पर जाने का शौक रखते हैं और एडवेंचर की तलाश में है तो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ आइए जहां पास ही में पड़ोसी देश नेपाल का हिकिला गांव है, जो भारत से एक पुल के जरिए जुड़ा हुआ है। यह पुल नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा झूला पुल है, जो दो पहाड़ियों के बीच गहरी खाई पर बना हुआ है। इसे पार करना अपने आप में रोमांचक अनुभव है। उत्तराखंड से पड़ोसी देश नेपाल का लगभग 275 किलोमीटर लंबा इंटरनेशनल बॉर्डर सटा हुआ है। 

    उत्तराखंड के दो जिले चंपावत और पिथौरागढ़ नेपाल से लगे हुए हैं। चंपावत जिले से जहां मोटर पुल के रास्ते नेपाल जाया जा सकता है, वहीं पिथौरागढ़ जिले के लोग झूला पुल के सहारे पैदल नेपाल पहुंचते हैं। यह नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा झूला पुल है इसे पार करना हवा में चलने जैसा है। यह पुल 400 मीटर लंबा है इसे देखना ही रोमांच और डर से भर देता भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध माना जाता है।

     बतादें कि पुल के नीचे 500 मीटर गहरी खाई है। यही ऊंचाई इस पुल को खतरनाक और रोमांचक बनाती है। आवाजाही के दौरान पुल हिलने लगता है। जिसकी वजह से कई लोग पुल पर चढ़ने से कतराते हैं। नेपाल के गांव हिकिला के लोगों के लिए यह पुल किसी वरदान से कम नहीं है यहां के ग्रामीण रोजाना पुल पर आवाजाही करके अपने दैनिक काम पूरे करते हैं। अपनी लंबाई और ऊंचाई के कारण अब यह लोगों के बीच एक नया डेस्टिनेशन बनकर सामने आ रहा है। इस पुल का रोमांचक अनुभव लेने के लिए लोग पिथौरागढ़ जिला आते हैं और यहां नेपाल के गांव हिकिला पहुंचते हैं। भारत में ऐसा पुल संभवतः और कहीं नहीं है, इसलिए उत्तराखंड आने वाले पर्यटक पिथौरागढ़ आकर सस्पेंशन ब्रिज का अनुभव लेते हैं। यहां धारचूला के रान्थी गांव से पहुंचा जाता है। अगर आपको भी ऊंचाई से डर नहीं लगता है तो पिथौरागढ़ की यात्रा कर धारचूला से हिकिला गांव की यात्रा इस पुल से कर सकते हैं। इन जगहों पर खतरनाक झूला पुल के अलावा नदियां, पहाड़, झरने आपको खूब आकर्षित करेंगे।