Blog

  • पंजाबः अकाल तख्त पर मीटिंग में बड़ा ऐलान, इस मामले में दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    पंजाबः अकाल तख्त पर मीटिंग में बड़ा ऐलान, इस मामले में दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    अमृतसराः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज पंजाब के हालातों को लेकर बड़े स्तर पर मीटिंग बुलाई थी। इस बैठक में 60 से 70 सिख संगठनों को बातचीत का न्योता दिया गया था। काफी समय तक इस मीटिंग के बाद सिख सगंठनों ने बड़ा ऐलान किया है। बैठक के बाद बाहर निकले सिख संगठनों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पकड़े गए युवा सिखों को रिहा ना किया गया तो बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। खास बात है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी को नहीं बुलाया गया है। सिर्फ बुद्धिजीवी, सिख धार्मिक संगठनों को इसका न्योता दिया गया है।

    बैठक के बाद बाहर आए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बैठक में सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देने और उसके बाद बड़ा एक्शन करने पर सहमति हुई है। हालांकि, ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से अभी कौम के नाम संदेश देते हुए अपने अंतिम फैसले को सुनाया जाना है। श्री अकाल तख्त साहिब कार्यालय में चली बैठक में संगठन को 2-2 मिनट बोलने के लिए दिए गया। इस समय सिर्फ सुझाव लिए गए। फिलहाल ज्ञानी हरप्रीत सिंह अब अपने अंतिम फैंसले पर विचार कर रहे हैं।

  • कपूरथलाः कांजली झील में युवती ने लगाई छलांग, तालाश में जुटे गोताखोर, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः कांजली झील में युवती ने लगाई छलांग, तालाश में जुटे गोताखोर, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः कांजली झील में अज्ञात युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही गोताखोरों की मदद से युवती की तालाश की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

    डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल ने बताया कि बेईं के किनारे से लेडीस पर्स मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि उक्त पर्स छलांग लगाने वाली महिला का होगा। हालांकि उक्त पर्स में सिर्फ 3500 रुपए कैश था। इसके अलावा कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल काजली बेईं का पानी रुकवा दिया गया है और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी को किया गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान मॉल हल्का नवांशहर, जिला एसबीएस नगर में तैनात पटवारी प्रेम कुमार को 24,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के खिलाफ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दायर ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

    जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फरियादी अमरजीत सिंह निवासी करनाना तहसील बंगा का आरोप है कि उक्त पटवारी ने अपने पिता व चाचा की जमीन के हस्तानांतरण के नाम पर 24 हजार रुपये की रिश्वत ली है। जब आरोपी पटवारी रिश्वत मांग रहा था तो शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजिलेंस यूनिट ने उक्त शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की और रिश्वत मांगने और स्वीकार करने का दोषी पाए जाने के बाद, राजस्व विभाग के कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन जालंधर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में हुए शामिल

    जालंधरः पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने आज अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी और मलविंदर लक्की को पार्टी में शामिल करवाया है। चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने आज अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी को पार्टी में शामिल करवाया है। इससे पहले अकाल दल के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया को सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया था। आज सुबह से ही प्रवेश तांगड़ी की आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। जिसके बाद सीएम मान ने वेरका मिल्क प्लांट ने नए प्रोजैक्ट के उदघाटन के बाद पूर्व डिप्टी मेयर को पार्टी में शामिल करवाया।

  • बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत की नई तस्वीर आई सामने

    बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत की नई तस्वीर आई सामने

    जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह की नई तस्वीर सामने आई है। जिसमें दोनों एनर्जी ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहे है। यह सेल्फी में हाईवे के किनारे बैठकर ली गई है। इस सेल्फी के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि अमृतपाल सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सेल्फी में अमृतपाल एनर्जी ड्रिंक का कैन पकड़े हुए हैं। सेल्फी कहां की है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।बता दें कि अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अलग अलग राज्यों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। आज पुलिस ने अमृतपाल के एक और गनमैन को हिरासत में लिया था। पंजाब पुलिस अब तक अमृतपाल सिंह के कई समर्थकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर चुकी है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਟੂਟੀਆਂ ਵਿਚੋਂ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਦਾ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਹੋਏ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟੂਟੀਆਂ ਵਿਚੋਂ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਦਾ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਹੋਏ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਭਿਆਨਕ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦੇ ਰਹੇ ਸੱਦਾ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਾਫ ਸੁਥਰਾ ਵਾਤਾਵਰਣ ਅਤੇ ਚੰਗਾ ਮਾਹੌਲ ਦੇਣ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਪਰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਹੀ ਇਹ ਦਾਅਵੇ ਖੋਖਲੇ ਸਾਬਤ ਹੋਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਇਹੋ ਜਿਹਾ ਇਕ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਬੇਦੀ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਦਾ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਪੀਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਏ ਪਏ ਹਨ, ਇਨਾਂ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਵੀ ਭਿਆਨਕ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਦੇ ਰਹੇ ਨੇ ਪਰ ਕਈ ਵਾਰ ਕੰਪਲੇਟ ਕਰਨ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕੁੰਭਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਸੁੱਤੇ ਪਏ ਨੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਾਗਣ ਦੀ ਅੱਜ ਵੀ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ ਉਡੀਕ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਬੇਦੀ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਟੂਟੀਆਂ ਚੋਂ ਆ ਰਹੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਜਿਉਣਾ ਦੁੱਭਰ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਲੱਗੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦਾ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਮਿਕਸ ਹੋਕੇ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚੋਂ ਗੰਦੀ ਬਦਬੂ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੋ ਪੀਣ ਯੋਗ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਮੇਨ ਗੇਟ ਤੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਭਿਆਨਕ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਫੈਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨੋਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹ ਕਈ ਵਾਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੂੰ ਕੰਪਲੇਟ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਵੱਲ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਵਾਰ ਵਾਰ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕੁੰਭਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਸੁੱਤੇ ਪਏ ਨੇ ਅਤੇ ਲੋਕ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ। 

    ਉਥੇ ਹੀ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਮੌਜੂਦਾ ਨੰਬਰਦਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮਿਨਤਾਂ ਕਰ ਕਰ ਮੋਜੂਦਾ ਵਿਧਾਇਕ ਨੂੰ ਵੋਟਾਂ ਪਵਾਈਆਂ ਸੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਬਣੇਗੀ ਸਾਫ ਸੁਥਰਾ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਮਿਲੇਗਾ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਪਰ ਹੁਣ ਲੋਕ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਸਨੂੰ ਮੂੰਹ ਤੇ ਗਾਲਾਂ ਕੱਢ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਿ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਈ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਜੋ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਐਮ ਐਲ ਏ ਬਣਾਏ ਨੇ ਜਮ੍ਹਾਂ ਨਿਕੰਮੇ ਨੇ ਬਿਲਕੁੱਲ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਾਰ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਇਥੋਂ ਹਟਾਏ ਜਾਣ ਅਤੇ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕ ਭਿਆਨਕ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕਣ।

  • जालंधरः 84 करोड़ रुपए की लागत से बने नए प्लांट का CM मान ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

    जालंधरः 84 करोड़ रुपए की लागत से बने नए प्लांट का CM मान ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुण:  वेरका प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट मशीनरी का 84 करोड़ रुपए की लागत से सीएम मान ने उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि प्लांट प्रतिदिन 1.25 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी। मान ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सहायक धंधों के साथ आमदन बढ़ाने को लेकर यतनशील है। वेरका के जरिए हम पंजाब के उत्पादों को पूरी दुनिया में भेजने का रोडमैप तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली व हिमाचल तक वेरका को पहुंचाएंगे। वेरका को पंजाब का कमाऊ पुत्त बनाएंगे। सीएम मान ने कहा कि सवा लाख दूध वेरका प्लांट में आएगा। वहां से 50 मीट्रिक टन का दही, 75 हजार दही डबल होकर लस्सी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आएगा सवा लाख लेकिन मिलेगा सवा 2 लाख। 

    उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के कर्जे का 36 हजार करोड़ रुपए उतारा है। पंजाब के स्कूल शानदार बनाए जा रहे हैं। सरकारी सकूलों में ऐसी सहूलियतें सुविधाएं देंगे कि अभिभावकों की मर्जी होगी कि वह अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल या फिर सरकारी स्कूल में पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों की ऐसी नुहार बदली है कि सभी वर्ग के लोगों के बच्चे चाहे वह अमीर, गरीब, गाड़ियों वाले, रिक्शे वाले के हों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूलों में भी ऐसा माहौल बनाएंगे। पंजाब के स्कूलों में मुफ्त विद्या, उच्च स्तरीय विद्या दी जाएगी। 

    सी.एम.मान ने कहा कि जालंधर को चमका देंगे। जालधर को एक नमूना बनाएंगे पंजाब में 503 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं जिनमें 15 लाख लोगों ने फायदा लिया है। पौने 2 लाख लोगों ने टेस्ट करवाए हैं। आम आदमी क्लीनिक सभी सुविधाएं फ्री हैं। बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में जालंधर, पटियाला, बठिंडा, अमृतसर, मोहाली, रोपड़, आनंदपुर साहिब जितने भी शहर में है उन्हें चमकाना उनका उद्देश्य है। रोजगार के बारे  में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कच्चा नाम ही खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने 26,797 सरकारी नियुक्तियों के पत्र दिए गए हैं। 28,000 के लगभग कच्चे मुलाजिम है जिन्हें जल्द पक्का कर दिया जाएगा। आने वाले दिनों में 8,000 के लगभग रह गए हैं उन्हें भी पक्का कर दिया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि आप के आंसू पोंछने वाली सरकार आ गई है। 

  • CM को खालिस्तानी की धमकी, बोला- मुकदमे दर्ज हुए तो खुद होंगे जिम्मेदार

    CM को खालिस्तानी की धमकी, बोला- मुकदमे दर्ज हुए तो खुद होंगे जिम्मेदार

    उतराखंडः अमेरिका के रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को कॉल कर धमकाया और कहा कि अगर उत्तराखंड में उनके संगठनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए तो उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे। यह मामला जब डीजीपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल एसटीएफ से जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने इन तमाम नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

    यह पहला मामला नहीं है जब पन्नू के इस तरह के मैसेज वायरल हुए हों। पहले भी कई बार इस तरह से लोगों के पास कॉल आती रही हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड में सिख फॉर जस्टिस संगठन का कोई आधार नहीं है। यहां पर उसके समर्थक भी पुलिस की नजर में नहीं आए हैं। पन्नू हमेशा से ही आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है और उसकी ऐसी कई कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई है। पन्नू को सिख फॉर जस्टिस का चेहरा माना जाता है। दो साल पहले पन्नू ने “रेफरेंडम 2020” आयोजित करने कि जिसमें उसने दुनियाभर के सिखों से खालिस्तान के समर्थन में वोट देने की अपील की थी।

    वह युवाओं को खालिस्तान के लिए भड़काता रहा है। जुलाई 2020 में पन्नू को यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पन्नू ने एक बार भारतीय छात्रों को खालिस्तानी झंडा उठाने और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाने को कहा था और इसके बदले में उन्हें आईफोन 12 मिनी देने का वादा किया था।  

  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, सचिव ब्लॉक सहित कई कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल 

    जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, सचिव ब्लॉक सहित कई कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल 

    जालंधर/वरुण: चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। इस दौरान आप और बीजेपी लगातार अन्य पार्टियों को झटका दे रही है। जहां कल आप ने कैंट हलका से पूर्व विधायक को आप में शामिल करवाया था। वहीं आज बीजेपी ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और जालंधर ग्रामीण से कांग्रेस सचिव ब्लॉक आदमपुर सुखबीर सिंह कूकी (मनिहास) आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

    इस अवसर पर पंजाब के संघटन महामंत्रि निवासलू, महासचिव जीवन गुप्ता, महासचिव राजेस बाघा, जिलाध्यक्ष दिहांती रंजीत सिंह पवार और सेठ सतपाल मल्ल ने सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा, राजीव पाजा, चंद्रशेखर चौहान महासचिव मनमीत सिंह विक्की व मंडल अध्यक्ष राजीव सिंगलन, निंदी तिवारी, बिक्रम विक्की आदि शामिल थे।

  • पंजाबः डिपो होल्डरों द्वारा नहीं दी जा रही सस्ते राशन की सुविधा, देखें वीडियो

    पंजाबः डिपो होल्डरों द्वारा नहीं दी जा रही सस्ते राशन की सुविधा, देखें वीडियो

    पठानकोट/अमनोलः सरकार द्वारा नीले कार्ड धारकों को घर-घर सस्ते राशन की सुविधा देने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है, आम देखने  में यह बात मिल रही है कि लोग  घंटों लंबी लाइन में खड़े रहते हैं ओर उन्हें खाली हाथ ही घर लौटना पड़ रहा है।

    जिला पठानकोट के कुछ गांवों में भी ऐसा देखने को मिला, जहां डिपो धारकों द्वारा नीला कार्ड धारकों को गेहूं नहीं दिया जा रहा। जिस के चलते इन परिवारों में भारी रोष पाया जा रहा है, और इसी के चलते आज उन्होंने डिपो होल्डरों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

    पीड़ित लोगों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वे पिछले कई दिनों से डिपो होल्डरों के चक्कर लगा रहे हैं, करम सिंह, जो अक्सर बीमार रहता है, उसे भी लाइन में लगना पड़ रहा है और गेहूं भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि इस डिपो पर कोई अधिकारी तैनात किया जाए
     ताकि उन्हें समय पर गेहूं मिल सके।