Blog

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे में 3 की मौत के बाद परिजनों लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे में देर रात ऑडी कार और ई-रिक्शा चालक में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इस हादसे में दो अन्य लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उनका सिविल अस्पताल जालंधर में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज परिजनों ने धरना लगा दिया है। इस दौरान परिजनों ने ऑडी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं परिजनों द्वारा धरना लगाने के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

    इस दौरान वहां पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर वह धरना लगाएंगे तो उनके खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाएगा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सिंकदर ने बताया जा रहा है कि उन्हें पता चला है कि इस हादसे में चौथे व्यक्ति की भी मौत हो गई है। हालांकि वह इस मामले की जांच कर रहे है। 

    लेकिन लोगों का कहना हैकि जब तक उक्त चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया, तब तक मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस दौरान परिजनों ने धरना लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि देर रात ई-रिक्शा में 5 लोग ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने इन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान परमजीत सिंह, जगदीश चंद्र और पंकज के रूप में हुई है। जबकि हादसे में नूरपुर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी और गोविंदा घायल हो गए है।

    जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद कार रुक गई। इसके बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर ऑडी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान जब ऑडी कार की नंबर प्लेट की जांच की गई तो पता चला कि उक्त कार चंडीगढ़ की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुआ हमला, टूटा शीशा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर बंगाल के मालदा जिले में पहुंचे। यात्रा के दौरान अचानक कुछ लोगों ने राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया मगर राहत की बात यह है कि घटना में राहुल गांधी को चोटें नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। बता दें कि यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा ने बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश किया।

    राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुए हमले पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, ‘भीड़ में किसी ने पीछे से पत्थर मारा होगा। पुलिस बल अनदेखी कर रही है। इस अनदेखी के कारण कई घटनाएं घट सकती हैं। यह तो एक छोटी सी घटना है मगर कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।’

    कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी। उनकी यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड पहुंची। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश और असम से होते हुए पश्चिम बंगाल में पहुंची। इसके बाद यह यात्रा बिहार के पूर्णिया पहुंची जिसके बाद एक बार फिर यह यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा में पहुंची। मालदा में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौ+त, देखें वीडियो

    तरनतारनः अमृतसर रोड स्थित भीखी गांव के पास सिंहपुरा छावनी में दो बाइकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ छावनी के पास एक हादसे में दंपत्ति की मौत की दुखद खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक गांव स्तर के अर्शदीप सिंह और उसकी पत्नी काजल की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी।

    दरअसल, अमृतसर रोड पर 2 बाइकों की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार जसपाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी सिंघपुरा को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः इनोवा कार चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, गिराया ट्रांसफार्म, देखें CCTV

    लुधियानाः शिमलापुरी के चिमनी रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात इनोवा कार का कहर देखने को मिला। इस दौरान लोगों का कहना है कि इनोवा कार के ड्राइवर  नशे की हालत में था और उसने इलाके में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं कार चालक ने इसके बाद गाड़ी सीधे बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे में मारी दी। जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया है।  

    इस घटना में बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार इनोवा कार आई और सीधे बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और उसमें से चिंगारियां निकलने लगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि गाड़ी को रिकवर कर लिया है और उचित कार्रवाई की जायेगी।

  • पंजाबः भारत पेपर्स लिमिटेड में ED की रेड, देखें वीडियो 

    लुधियानाः भारत पेपर्स लिमिटेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज भारत पेपर्स लिमिटेड में ED की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने जम्मू कश्मीर ,पंजाब और यूपी में 9 जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पेपर्स लिमिटेड द्वारा बैंकों के साथ 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसके बाद कई राज्यों में ईडी की टीम द्वारा छापामारी की जारी है। 

    गौर हो कि सितंबर 2006 में भारत पेपर्स लिमिटेड (BPL) ने जम्मू और लुधियाना में पेपर बोर्ड पैकेजिंग उद्योग से शुरुआत की थी। कंपनी के खिलाफ आरोप यह है कि इसके निदेशकों ने कई बैंकों के साथ लगभग 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। भारत पेपर्स लिमिटेड के निदेशक राजिंदर कुमार, प्रवीण कुमार, बलजिंदर सिंह, अनिल कुमार और अनिल कश्यप हैं। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। लुधियाना में भामियां रोड पर बनी भारत बाक्स फैक्ट्री में सुबह 7.30 बजे ईडी की टीम पहुंच गई। फैक्ट्री सील कर दी गई। इस दौरान दोपहर कई कर्मचारियों को फैक्ट्री अधिकारियों ने पिछे बने शटरों से बाहर निकाला।

  • भारतीय क्रिकेटर की बिगड़ी तबीयत, पानी में मिलाया गया ज़हरीला पदार्थ? शिकायत दर्ज

    नई दिल्लीः क्रिकेट जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के खिलाफ गहरी साजिश की गई है। इससे उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। हालांकि, मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। मंगलवार को कर्नाटक के कप्तान और लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार विमान में बीमार पड़ने के बाद अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। मयंक ने किसी साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयंक ने पानी समझकर एक पाउच से एक पेय पदार्थ पिया था, जो इंडिगो एयरलाइन के विमान में उनकी सीट पर रखा था। इसे पीने के बाद वे बीमार पड़ गए। उनके गले में जलन होने लगी और फिल उल्टी भी हुई। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। मयंक ने अपने मैनेजर के जरिए पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरन कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया, मयंक अग्रवाल एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। अब उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके प्रबंधक (मैनेजर) ने मामले की जांच के लिए एनसीसीपीएस (न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स पुलिस थाने) में एक शिकायत दर्ज करायी है। उनके प्रबंधक ने कहा है कि जब वह विमान में बैठ रहे थे तो उनके सामने एक पाउच रखा था। उन्होंने उसमें से थोड़ा-सा पेय पदार्थ पिया, लेकिन अचानक उनके मुंह में जलन होने लगी और वह कुछ बोल भी नहीं पाए और उन्हें आईएलएस अस्पताल लाया गया। उनके मुंह में सूजन और छाले थे। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है।

    राज्य स्वास्थ्य सचिव किरन गिट्टे ने कहा, पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है और हम मामले की जांच करेंगे। उनके प्रबंधक के अनुसार वह अब बेंगलुरु जाएंगे और इस बीच अगरतला में जो भी अच्छा इलाज होगा, हम उन्हें उपलब्ध कराएंगे। आईएलएस अस्पताल की ओर से प्रबंधक मनोज कुमार देबनाथ ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि क्रिकेटर को मुंह में थोड़ी जलन हुई और उनके होंठ सूज गए। आपातकालीन विभाग में अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अब उनकी हालत स्थिर है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • पंजाबः ड्राई फ्रूट कारोबारी पर करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कारोबारी ने अफगानिस्तान कंपनियों से ड्राई फ्रूट मंगवाकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। इस मामले में खन्ना के कारोबारी के खिलाफ थाना सराभा नगर की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने खन्ना के गुरु हरिकृष्ण नगर निवासी भगत प्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में डेनमार्क के शख्स आगा ने कहा कि अफगानिस्तान की ड्राई फ्रूट कंपनी के अलावा अन्य कंपनियां भारत में ड्राई फ्रूट्स का आयात और निर्यात करती हैं।

    मुलजम भगत प्रीत सिंह ने अफगानिस्तान की टॉक ड्राई फ्रूट कंपनी से 7 करोड़ 18 लाख रुपये मंगवाया था और उसकी पेमेंट नहीं की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त मुलजम ने कंपनी को फर्जी बैंक स्टेटमेंट भेज दिया, जिसके बाद आरोपी ने कंपनी के प्रतिनिधियों का फोन उठाना बंद कर दिया। जिस पर 22 जनवरी को सीपी कुलदीप सिंह चहल से शिकायत दर्ज करवाई गई। इस दौरान जांच में भेजी गई बैंक स्टेटमेंट फर्जी पाई गई। वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी राजेश छिबर ने बताया कि इस मामले की जांच सीआईए प्रभारी बेअंत जनेजा को सौंपी गई थी। सीआईए टू की जांच के बाद थाना सराभा नगर में खन्ना निवासी मुलजम भगत प्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः नगर निगम अफसर शिखा भगत सहित 50 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः नगर निगम अफसर शिखा भगत सहित 50 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS:  पंजाब में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले किए जा रहे है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 50 IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें किए गए है। इस आदेशों में एडिशनल नगर निगम अफसर शिखा भगत का भी तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    ऑटो चालकों द्वारा जबरन अन्य ऑटो से उतारी जा रही सवारियां 

    अमृतसरः जिले की सड़कों पर यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए कई ऑटो और ई-रिक्शा चलते हैं। वहीं उक्त ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने आज अपनी मांगो को लेकर हड़ताल कर दी है। उनका कहना है कि वह लंबे समय से ऑटो चालक प्रति सवारी 10 रुपये किराया लेते थे। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच अब किराया 20 रुपये कर दिया गया है, लेकिन लोग ऑटो में बैठने पर 10 रुपये किराया देने को लेकर ऑटो चालकों से बहस भी करते नजर आते हैं।

    इसी के चलते आज अमृतसर में ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर चले गए। उनका कहना है कि 2020 के बाद ऑटो का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया, लेकिन अभी भी कई ऑटो चालक हैं जो 10 रुपये किराया लेते हैं। जिसको लेकर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल की है। इस दौरान उन्होंने कहा  कि सवारी किराया 20 रुपये होना चाहिए और न तो 20 रुपये से ज्यादा और न ही कम, जिसे लेकर उन्होंने आज हड़ताल की है। इस मामले को लेकर कई ऑटो चालक अपनी यूनियन के साथ समझौता करते हुए अमृतसर के रंजीत एवेन्यू पहुंचे हैं।

    इसके साथ ही ऑटो यूनियन के नेताओं ने कहा कि अभी भी कई ऑटो वाले हैं जो प्रति सवारी 10 रुपये लेकर ऑटो चला रहे हैं और हम उनसे अपील करते हैं कि वे एक निश्चित किराये पर ऑटो चलाएं ताकि आने वाले समय में किसी को भी नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और डीजल का रेट भी बढ़ता जा रहा है और ऑटो मुरम्मत का खर्च भी बढ़ता जा रहा है। इसलिए उन्हें 10 रुपये में सवारी को बिठाना मुश्किल हो रहा है।

    जिसके चलते अब वे अमृतसर के बस स्टैंड के पास ऑटो से सवारियां उतार रहे हैं और ऑटो बंद करवा रहे हैं। गौरतलब है कि ऑटो चालकों की हड़ताल के बावजूद कई ऑटो चालक ऑटो चला रहे हैं, जिसके कारण बस स्टैंड के पास ऑटो से यात्रियों को उतार दिया जा रहा है और ऑटो को बंद करवाया जा रहा है। उनका कहना है जितनी देर तक किराया 20 रुपये तय नहीं किया जाता उतनी देर तक ऑटो को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • मेयर चुनाव को लेकर युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी द्वारा की गई गड़बड़ी के आरोपों पर आज सेक्टर 17 नगर निगम कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। हालांकि प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा पहले से ही बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। लेकिन उसके बावजूद भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के कुछ ही समय के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और वहां से जबरदस्ती उठाकर बस में बिठाकर थाने ले गई।

    प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह धांधली है, जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है। बीजेपी सरेआम गुंडागर्दी कर रही है। इसलिए विरोध जरूरी है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लबाना ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के द्वारा ऐसा किया जाना बहुत ही परेशान करने वाला है। पूरे देश के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों ने इस कुकृत्य को देखा है। प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेता राम नाम का जाप भी कर रहे थे।