Blog

  • चिट्टे के तीन आरोपी 9 तारीख तक रिमांड पर

    चिट्टे के तीन आरोपी 9 तारीख तक रिमांड पर

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब और एस आई यू टीम ऊना ने बीते मंगलवार मुवारिकपुर में चिट्टे सहित पकड़े गए होशियारपुर के युवक को अम्ब अदालत से मिले चार दिन के रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ की और आरोपित युवक से कई जानकारियां प्राप्त हुई। पुलिस ने इस मामले में वीरवार को तीसरी गिरफ्तारी की। 
    अम्ब से गांव कलरुही के रास्ते में मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाने वाले भाग मल उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपित अमनदीप पाल होशियारपुर से बस में चिट्टा लेकर आता था और भाग मल उर्फ बब्बू की दुकान पर देता था। अमनदीप पाल ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि अनिल ठाकुर उर्फ कालू और भाग मल उर्फ बब्बू के लिए होशियारपुर से चिट्टा सप्लाई करता था। अम्ब में चिट्टे के असली आरोपित अनिल ठाकुर उर्फ कालू और भाग मल उर्फ बब्बू ही हैं। वह सिर्फ चिट्टा लाता था। वह काफी समय से चिट्टे का कारोबार कर रहे थे। कालू और बव्वू
    अमनदीप के खाते में आनलाइन पैसे डालते थे जिसके पुख्ता सबूत भी पुलिस को मिलें है जिस दिन अमनदीप पाल को गिरफ्तार किया था उस दिन कालू ने अमनदीप को चिट्टे की खेप अम्ब पहुंचाने के लिए 9100 रुपये और इससे पहले बव्वू ने भी अमनदीप को 5500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आरोपियों की पहचान मनदीप पाल, भाग मल उर्फ बब्बू एलाहाबाद डाकघर बस्सी पुरानी तहसील होशियारपुर पंजाब और अनिल कुमार निवासी चक जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भरद्वाज ने बताया चिट्टे सहित गिरफ़्तार किए गए आरोपी ने रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपित होशियारपुर से कालू और बव्वू के लिए चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर नौ तारीख तक रिमांड प्राप्त किया गया है।
  • न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा जवान बेटे का बेबस पिता

    न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा जवान बेटे का बेबस पिता

    सड़क हादसे में हुई मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग…. 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में कुछ महीने पहले सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी यह हादसा ऊना के साथ लगते गांव में कार के खंबे से टकराने के कारण पुलिस द्वारा बताए गया था। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी लेकिन अब इस मामले में  पुलिस जांच से नाखुश मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए है। जिला के विश्राम-गृह ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए कुलदीप जसवाल ने सड़क हादसे की जांच सीबीआई या जुडिशल मजिस्ट्रेट से करवाने की गुहार लगाई है। मृतक के पिता कुलदीप जसवाल ने इसे हादसा नहीं एक हत्या बताया है और यह एक साजिश के तहत किए जाने का आरोप लगाया है।
    उन्होंने अपने बेटे से हादसे से एक दिन पहले अनेकों फोन किए जाने की जानकारी उसके फोन डिटेल भी मीडिया के सामने रखी है साथ ही उन्होंने अपने बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  भी जो तथ्य अंकित हैं उससे हत्या किए जाने की आशंका साफ नजर आने की बात कही है। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी पत्र लिखा लेकिन इस मामले में भी कोई उचित करवाई नहीं हो पाई जिस कारण उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाए जाने की गुहार लगाई है ताकि बेटे की मौत का सच सामने आ सके और परिजनों को न्याय मिल सके।
  • चूरापोस्त और अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    चूरापोस्त और अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशो के अनुसार ऊना पुलिस लगातार नशा माफिया पर प्रहार कर रही है । इसी कडी में पिछले कल देर शाम हरोली के गांव सलोह मोड के पास हेड कांस्टेबल पवन कुमार की अगुवाई में सुरेश कुमार, नीरज कुमार, सतनाम सिंह व अरूण कुमार पर आधारित वाटर सप्लाई स्कीम के पास वाहनों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी। चैकिंग के दौरान एक बोलेरो गाडी संख्या ( HP80 ए-8916) को चैक किया तो ड्राईवर सीट के नीचे एक पोलीथीन लिफाफे में डोडे पीसे हुए व उसी में एक छोटे पोलीथीन लिफाफा में पाउडर नुमा चूरा पोस्त व इसी लिफाफा में एक छोटे पोलीथीन लिफाफा सफेद में डोडे पोस्त बरामद हुए तथा गाडी के डेश बोर्ड को चैक करने पर तीन डिब्बियां ( दो प्लास्टिक व एक चांदी नुमा  बरामद हुईं, डिब्वियों को चैक करने पर अफीम पाई गई। जिसका वजन 1.812 किलो व अफीम डिब्वियों का वजन 50 ग्राम पाया गया । दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज अदालत मे पेश करके 3 दिन का न्यायिक हिरासत रिमांड मिला है। 
    पुलिस पूछताछ करने मे जुटी है कि आरोपितों ने कहां से चूरापोस्त खरीदी व किसको बेचना था । थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपितों की पहचान विजय कुमार (40) निवासी बालीवाल तहसील हरोली व परमजीत कुमार (38) कांगड तहसील हरोली जिला ऊना के रूप मे हुई है । उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि नशा बेचने वाले सौदागरों को बिल्कुल भी वक्शा नहीं जायेगा।
    वहीं दूसरी ओर हरोली पुलिस ने गांव वोलेवाल में एक व्यक्ति को 1.623 ग्राम चुरापोस्त सहित पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, अमित कश्यप पर आधारित पुलिस पार्टी गांव लालूवाल बाजार में मौजुद थी तो विश्वसनीय सुत्रों से सूचना मिली कि हैदर अली (32) पुत्र कमल मोहम्मद निवासी बोलेवाल डाकघर दुलैहड तहसील हरोली  अपने पशुशाला (बाडा) में भुक्की/चुरा पोस्त का अवैध धन्धा करता है जिस पर पुलिस टीम ने हैदर अली के सामने पशुबाडा के अंदर तलाशी ली।टीनशुदा पशुवाडा के अंदर तुडी (भुसा) के पास एक प्लास्टिक लिफाफा पारदर्शी पडा मिला। जिसे चैक करने पर भुक्की/चुरापोस्त 1.623 Kg होना पाई गई। आरोपित हैदर अली को गिरफतार कर लिया गया है। जिसै अदालत में पेश करके 3 दिन का न्यायिक हिरासत रिमांड हासिल किया गया है । थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने मामला दर्ज होने की पुष्टी की है। 
  • बद्दी में शिव पुराण कथा का आयोजन

    बद्दी में शिव पुराण कथा का आयोजन

    चौथे दिन माता गौरी की दर्जनों कथाएं सुनाई
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्रचीन शिव मंदिर बद्दी के प्रागंण में चल रही शिव पुराण कथा के चौथे  दिन कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा करके लोगों को निहाल किया।इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के भजनों से पंडाल में बैठे लोगों को मंत्र मुग्ध किया। ऐसा लग रहा था मोना बद्दी का वातारण शिव भक्ति में डूब गया है। 
    उन्होंने कहा  कि बच्चों को अपना मता पिता का पालना करना चाहिए। प्रेम करना कोई बुरी बात नहीं है। माता गौरा ने अपने माता पिता से पूछ ही शिव भगवान को पाने के लिए तपस्या की। इसके लिए उनके रास्ते मे कई बाधाएं आई लेकिन वह अपने धर्म पालन करते हुए उन सभी बाधाओं को पार करती रही। और अंत  में जीत माता गौरा की हुई। उन्होंने कहा कि आदालत से भी निवेदन किया है कि प्रेम विवाह के दौरान कोर्ट माता पिता की उपस्थिति अनिवार्य करे। माता ने इतने साल तक अपने बच्चों को पालन पोषण किया तो इस मंगल कार्य में उनका भी उपस्थित रहना अनिवार्य है। 
    इस मौके पर उन्होंने सुन दातिए मेरी कूक पपीहे वाली पर दर्शक झूम उठे। 
    इससे पूर्व  सुबह के समय 8 बजे  मंगला आरती व पूजन किया गया। जिसमें तरक्की लाल कौशल, कृष्ण कौशल संत राम कौशल  ने पत्नी समेत व कृष्णा कौशल ने भी पूज में भाग लिया। शाम के समय भी कीर्तन का आयोजन किया गया
    कथा के बाद बिलासपुर के घुमारवीं के ज्योति प्रकाश ने हिमाचली धाम दी।
    इस मौके पर ओमप्रकाश कौशल, दीना नाथ कौशल, तरक्की लाल, टेकचंद कौशल, जसपाल गर्ग,  कृष्ण कौशल, राम रखा परजापत, गुरदयाल ठाकुर, महिलाओ में नीलम कौशल, निर्मला शर्मा  समेत बद्दी के लोग उपस्थित रहे।
  • जालंधरः विवादों में घिरा शिव सेना नेता ईशांत शर्मा, देखें वीडियो

    जालंधरः विवादों में घिरा शिव सेना नेता ईशांत शर्मा, देखें वीडियो

    स्पा सेंटर से 40 हजार रुपए महीना लेने के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: न्यू जवाहर नगर की  मार्किट में स्थित हीट सेवन के पास New Like Spa & Salon में काम करने वाली लड़की ने आज दोपहर स्पा सेंटर के संचालको पर गंभीर आरोप लगाए थे कि स्पा सेंटर में व्यक्ति ने उसकी कपड़े बदलने की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल और गलत काम करने के मजबूर किया । जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर को बंद करके व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था। इस मामले के बाद शाम को स्पा सेंटर को लेकर एक नया मोड़ आया। जब पीड़ित लड़की ने शिव सेना नेता ईशांत शर्मा और स्पा सेंटर की मिलीभुगत को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए । 

    ईशांत शर्मा पर 40 हजार रुपए महीना लेने के लगे आरोप

    पीड़ित युवती ने बस स्टैंड पुलिस चौकी के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईशांत शर्मा उक्त स्पा सेंटर से 40 हजार रुपए महीना लेता है। इस मामले की भनक लगते ही ईशात शर्मा भी वहां पर पहुंच गया और लड़की से बहसबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान जब मीडिया कर्मी ने ईशांत शर्मा पर लगे आरोपो को लेकर बात करनी चाही तो वह भड़क गया और एक मीडिया कर्मी को उसकी पोल खोलने की धमकी देने लगा। जिस दौरान जब अन्य मीडिया कर्मी पहुंचे तो वह  इस मामले पर बिना कोई जवाब दिए वहां से चला गया। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोई एक्शन लेती है या ऐसे ही मामलों को ठंडे बस्ते में ढालकर बंद कर दिया जाएगा।

    पहले भी कई बार विवादों में आ चुका ईशांत शर्मा

    बता दें कि ईशांत शर्मा पर आरोप लगने का सिलसिला यह कोई पहली बार  नहीं  है। वह पहले भी कई बार आरोपों में घिर चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिव सेना नेता पर कुछ दिन पहले भी धार्मिक मुद्दे को लेकर एक मामले में समझौता करने को लेकर लाखों रुपए गौ सेवा के नाम पर लेने के आरोप लगे थे। हालांकि इस मामले को लेकर पत्रकारों ने ईशांत शर्मा से प्रेस वार्ता के दौरान जवाब मांगा था, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था। फ़िलहाल इस मुद्दे पर भी ईशांत शर्मा का कोई बयान सामने नहीं आया है।

    इस मुद्दे पर साधी चुप्पी

    वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले अजय खोंसला ने भगवान श्री राम के नाम पर गलत टिप्पणी की थी। जिसकी शहर में काफी चर्चा भी हुई थी और जालंधर पुलिस ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए अजय खोसला पर मामला दर्ज कर किया था। शहर के  हर धार्मिक मुद्दे पर  पहुंचने वाले नेता ईशांत शर्मा इस मामले को लेकर भी चुप्पी साध कर बैठा हुआ है। जबकि इस मामले में  दो दिन पहले कोर्ट में अजय खोंसला की जमानत याचिका भी रद्द हो गई है। वहीं स्पा सेंटर के मामले में ईशांत शर्मा पर लगे आरोपों के संबंध में  बात करनी चाही तो उससे संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। 

  • कृत्रिम अंग लगाने हेतू उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे शिविर: डीसी

    कृत्रिम अंग लगाने हेतू उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे शिविर: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि ये शिविर दो चरणों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मूल्यांकन होगा और द्वितीय चरण में कृत्रिम अंगों/यंत्रों का निः शुल्क वितरण होगा। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल,  20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को उपमंडल अंब के तहत पंचायत समिति हॉल अंब तथा 22 सितम्बर को उपमंडल गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली (भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।  
    राघव शर्मा ने बताया कि दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी या समक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को संस्थान के मुखिया/ग्राम प्रधान/तहसीलदार/राज्य द्वारा प्राधिकृत राजस्व प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिनकी मासिक आय 22 हज़ार 500 रूपये या इससे कम हो, एक फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
    इसके अलावा उन्होंने समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों/उप प्रधानों/सदस्यों से भी आहवान किया है कि वे संबंधित पंचायत में इन शिवरों का शिविरों  का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि दिव्यांगजन शिविर का लाभ उठा सकें।  
  • महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को नामचीन कम्पनियों में मिले रोज़गार के नियुक्ति पत्र

    महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को नामचीन कम्पनियों में मिले रोज़गार के नियुक्ति पत्र

    महाविद्यालय ऊना के कैरियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा नियुक्ति उत्सव मनाया 
    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के कैरियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा नियुक्ति उत्सव मनाया गया। इस उत्सव के मुख्यातिथि ऊना विधानसभा के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा रहे। इस उत्सव में महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को विभिन्न नामचीन कम्पनियों में रोज़गार के नियुक्ति पत्र माननीय मुख्यातिथि ने अपने कर-कमलों द्वारा प्रदान किया। 
    इस मौके पर मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है, जब भी मौका मिले उसे मेहनत से करें। सभी छात्रों का मकसद नौकरी प्राप्त कर अपने तथा परिवार के सपने को साकार करना होता है। आप जिंदगी की दौड़ में इस तरीके से चलें कि अपने जीवन में एक मुकाम हासिल कर सकें। आज आप सभी के मेहनत का नतीजा है कि आपको देश की नामचीन कम्पनियों में नियुक्ति प्राप्त हो रही है। 
    इस नौकरी उत्सव में मुनीश कुमार, विशाल, नवीन, रोमारियो और आकाश को श्रीराम फायनांस, अमन शर्मा, विनय कुमार और अमित सैनी को एवन साईकिल,सुश्री रितिकक्षा को एलडीटी टैक्नोलॉजी,पलक ठाकुर, हिना, संजना धीमान, प्रियंका, पार्थ घई, आशा रानी की नियुक्ति आइ.आइ.एफ.एल. में हुई है। मनीष, निखिल उपमन्यु, साक्षी, रमन, पंकज और शुभम् का चयन विभिन्न नामचीन कम्पनियों में हुआ। माननीय मुख्य अतिथि से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के खुशी का ठिकाना नहीं था।
    इस मौके पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के *सी* प्रमाण पत्र उत्तीर्ण करने वाले कैडेटों को भी मुख्यातिथि ने उनके प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की परिक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एमसीए प्रथम सैमेस्टर विश्वविद्यालय परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री नेहा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गुरजोत सिंह, सातवें स्थान पर रही सुश्री पायल तथा नोंवें स्थान पर रही सुश्री श्वेता। एमसीए तृतीय सैमेस्टर की विश्वविद्यालय परीक्षा में पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सुश्री श्वेता, चतुर्थ स्थान पर रहे रोहित ढिल्लन तथा सुश्री पलक गोस्वामी को पांचवां स्थान प्राप्त करने पर। एमबीए की सुश्री रितिकक्षा को विश्वविद्यालय परीक्षा में पूरे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने सभी अतिथि का स्वागत किया। कैरियर प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रोफेसर पुनीत कंवर प्रेम ने सेल की विभिन्न उपलब्धियों तथा गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राज कुमार ने भाग लेने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
    इस मौके पर कांग्रेस बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पितांबर जसवाल, महाविद्यालय पुरातन छात्रसंघ के अध्यक्ष विपिन पुरी, उपाध्यक्ष विक्की सैनी, सचिव चन्द्र मोहन चौहान तथा युवा कांग्रेस के सदस्य मनी सूरी, चांद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : “ਸਾਡਾ.ਐਮ.ਐਲ.ਏ.ਸਾਡੇ.ਵਿੱਚ” ਪੋਰੋਗ੍ਰਾਮ ‘ਚ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸੁਣਿਆ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਮਸਿਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : “ਸਾਡਾ.ਐਮ.ਐਲ.ਏ.ਸਾਡੇ.ਵਿੱਚ” ਪੋਰੋਗ੍ਰਾਮ ‘ਚ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸੁਣਿਆ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਮਸਿਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਘਰਾਂ ਨੇੜੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਉਲੀਕੇ ਵਿਸੇਸ਼ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ “ਸਾਡਾ.ਐਮ.ਐਲ.ਏ.ਸਾਡੇ.ਵਿੱਚ” ਤਹਿਤ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਨੇੜੇ ਤੋ ਜਾਨਣ ਅਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਅਵਸਰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਸਾਝੀਆ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਲੋਕ ਆਪਣੀਆਂ ਨਿੱਜੀ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਵੀ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ, ਸਾਨੂੰ ਜੋ ਇਹ ਸਮੱਸਿਆਵਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਵੱਲ ਸਾਡੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਉਸ ਫਰਜ਼ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨਾ ਸਾਡੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ।  

    87ਵੇਂ “ਸਾਡਾ.ਐਮ.ਐਲ.ਏ.ਸਾਡੇ.ਵਿੱਚ” ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਗਰਦਲੇ ਵਿੱਚ ਜਨਤਕ ਮਿਲਣੀ ਮੌਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਦੂਰ ਦੂਰਾਂਡੇ ਪੇਂਡੂ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿਚ ਰਹਿ ਰਹੇ ਲੋਕ ਆਉਣ ਜਾਣ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਅਤੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਆਪਣੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਹੱਲ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਬੇਲੋੜੀ ਦੇਰੀ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਅਸੀ ਪਿਛਲੇ 17 ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਵਿਸ਼ੇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਉਲੀਕਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਘਰਾਂ ਨੇੜੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਹੱਲ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ ।

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕਰਕੇ ਵਾਜਬ ਹੱਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਜਨਤਕ ਬੈਠਕਾਂ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਸਾਡੇ ਵਰਕਰ, ਪਾਰਟੀ ਮੈਂਬਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੈਠਕਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋੜਵੰਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿ ਹਰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੱਲ ਹੋ ਸਕੇ।  ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਚੁਣੀ ਹੋਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਾਅਦੇ ਤੇ ਗ੍ਰੰਟੀਆਂ ਪੂਰੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾ ਦਾ ਲਾਭ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਲੋਕਪੱਖੀ ਫੈਸਲੇ ਅਸਰਦਾਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਦੀ ਹਰ ਵਰਗ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

  • मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों के भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 41-चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय उच्च पाठशाला किन्नु का दर्जा बढ़ने के कारण रावमापा किन्नु किया गया है। 42-गगरेट विस के तहत मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला बबेहड़ का दर्जा बढ़ने के कारण राजकीय उच्च पाठशाला बबेहड़ किया गया है। इसके अतिरिक्त 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला त्युड़ी के भवन का नाम रावमापा त्युड़ी किया गया है।
  •  अरलू पँचायत के गांव दगडूह को बहुत जल्द मिलेगी सड़क सुविधा: देवेन्द्र भुट्टो

     अरलू पँचायत के गांव दगडूह को बहुत जल्द मिलेगी सड़क सुविधा: देवेन्द्र भुट्टो

    जन सम्पर्क अभियान के तहत जाना उक्त गांव के लोगों का दर्द
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने ग्राम पंचायत अरलू के वार्ड दगडूह में जन सम्पर्क अभियान के तहत भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायज़ा लिया। और प्रशासन को नुक्सान की रिपार्ट तैयार करने के आदेश दिए। वहीं विधायक ने जनसमस्याएं भी सुनीं। उक्त वार्ड में करीव 40 से ज्यादा परिवार है, लेकिन आज़ादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त गांव दगडूह आज भी सड़क सुविधा से वंचित है, गांव वासियों को 500 मीटर पैदल सफर करके सड़क सुविधा उपलब्ध होती है। सभी गांव वासियों ने विधायक के पास सड़क सुविधा न होने की समस्या रखी।  विधायक ने कहा कि उक्त गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा।  उन्होंने लोकनिवि अधिकारी बंगाणा से बात की ओर उन्हें उक्त गांव को जल्द सड़क बनाने के आदेश भी दिए। 
    उन्होंने कहा कि हमने 7 माह के कार्यकाल में आधा दर्जन से ज्यादा सड़कों का कार्य शुरू करवाया है जो कई वर्षों में जनता के आपसी डिस्प्यूट के कारण कार्य बन्द पड़ा था। हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाना एवं कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते जनता का नुक्सान हुआ है उसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी। 
    इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा, उपप्रधान भूषण शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।