Blog

  • सड़क उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत

    सड़क उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत

    नई दिल्लीः केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई है। सिलीगुड़ी में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मंच के पास एक कमरे में चाय पीते वक़्त अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई।

    ओटिया अस्पताल के जाने माने डॉक्टर पीबी भुटिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम नितिन गडकरी का इलाज कर रही है। जी मीडिया संवाददाता के अनुसार, नितिन गडकरी को बीजेपी सांसद राजू बिस्ता के आवास पर ले जाया गया है। सिलीगुड़ी के माटीगारा में भाजपा सांसद राजू बिस्टा के आवास पर तीन डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं। उसे दिल्ली ले जाया जा सकता है।

    वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नितिन गडकरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने सीपी सिलीगुड़ी से उनके स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा है। सीएम ममता बनर्जी ने उम्मीद जताई कि नितिन गडकरी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

    बता दें कि नितिन गडकरी सिलीगुड़ी के उत्तरी छोर पर एनएच 10 के साथ प्रस्तावित 13 किमी चार लेन वाली एलिवेटेड रोड के निर्माण का शुभारंभ करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के बीच में बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि ब्लड शुगर अचानक लो होने के कारण केंद्रीय मंत्री बीमार हो गए।

  • जालंधरः विवाह में शामिल होने जा रहे पूर्व कांग्रेस मंत्री केपी की कार का ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट

    जालंधरः विवाह में शामिल होने जा रहे पूर्व कांग्रेस मंत्री केपी की कार का ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के फिल्लौर से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी की कार का फिल्लौर के पास ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि वह खुद गाड़ी चलाकर परिवार सहित एक शादी में जा रहे थे।

    इसी दौरान उनकी कार का ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि हादसे में केपी तथा उनके साथ कार में सवार परिवारिक सदस्य सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • स्कूल फीस जमा ना करवाने से परेशान पिता और दो बेटियों ने की आत्महत्या

    स्कूल फीस जमा ना करवाने से परेशान पिता और दो बेटियों ने की आत्महत्या

    बरामद डायरी में मान्या ने बयां की दर्दभरी दास्तां

    उत्तर प्रदेशः गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहपुर में रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव (45) और उसकी दो बेटियों मान्या (16) और मानवी (14) के शव बुधवार को छत से फंदे से लटकते पाए गए।

    उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव कथित रूप से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार पुलिस को मौके पर तलाशी के दौरान मान्या की एक डायरी मिली है जिसमें वह अपनी दुखद कहानी लिखा करती थी।

    सूत्रों के अनुसार उसने अपनी डायरी के पन्ने पर लिखा है “जिंदगी मुझे बख्श दो। अब तो रुक जाओ। इतनी निर्दयी मत बनो।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों बच्चियों की मां की दो साल पहले कैंसर की वजह से मौत हो गई थी और उनके पिता वर्ष 1999 में एक रेल हादसे में अपना दाहिना पैर गवां चुके थे। सूत्रों ने बताया कि दोनों बच्चियों के स्कूल की फीस नहीं जमा थी और परिवार काफी तंगी से जूझ रहा था।

    सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियों के दादा ओम प्रकाश एक निजी सुरक्षा गार्ड हैं और उनके पिता दर्जी थे और वह काफी कर्ज के बोझ तले दबे थे।  मान्या और मानवी को आज उनके स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई। इस घटना से एक दिन पहले दोनों लड़कियों ने स्कूल में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। स्कूल की प्रधानाचार्य निवेदिता कौशिक ने बताया कि मान्या कक्षा नौ की छात्रा थी और वह और उसकी बहन मानवी पढ़ने में अच्छी थीं।

  • पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस में 2 शूटर सहित एक गिरफ्तार

    पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस में 2 शूटर सहित एक गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः डेरा प्रेमी मर्डर केस मामले में पुलिस ने 2 शूटरों सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है। आरोपियों को जालंधर, होशियारपुर और फरीदकोट पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर होशियारपुर से गिरफ्तार किया है।

    ट्वीट में डीजीपी ने लिखा, ” पंजाब मॉड्यूल के 2 शूटर्स मनप्रीत मनी और भूपिंदर गोल्डी को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फरीदकोट के रहने वाले है। वहीं  शूटर्स की मदद करने वाला आरोपी बलजीत मन्ना भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  शूटर्स ने डेरा प्रेमी पर 60 गोलियां चलाई थीं।

  • पंजाबः गुंडागर्दी का नंगा नाच, अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का काटा हाथ

    पंजाबः गुंडागर्दी का नंगा नाच, अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का काटा हाथ

    मलोटः इंदिरा रोड मलोट स्थित बग्गी लाइट हाउस के मालिक पर आज सुबह कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर किया दिया। इस घटना में दुकानदार का हाथ कट गया। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावार दुकान के कर्मचारी से झगड़ा करने आए थे।

    लेकिन युवकों ने दुकान मालिक पर हमला कर दिया। हमले दौरान युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का हाथ काट दिया। इस गुंडागर्दी के नंगे नाच के बाद इंदिरा रोड मलोट के दुकानदारों ने विरोधस्वरूप अपनी दुकानें बंद कर न्याय की मांग को लेकर थाना सिटी मलोट की के बाहर रोष प्रदर्शन कर दिया है। 

  • साधु के वेश में आए युवक ने TDP नेता पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    साधु के वेश में आए युवक ने TDP नेता पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    आंध्र प्रदेशः काकीनाडा जिले के त्यूनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साधु के वेश में एक हमलावर आया और टीडीपी नेता से भिक्षा  मांगने लगा। जैसे ही टीडीपी नेता साधु को भिक्षा देने लगे तो साधु के वेश में आए हमलावार ने अचानक तेजधार हथियार निकाला और तेलुगु देशम नेता पोलनती शेषगिरि राव के सिर व गर्दन पर हमला कर दिया।

    इस हादसे में टीडीपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हमलावार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे ही टीडीपी नेता भिक्षा देने लगते है तो युवक दातर निकालकर टीडीपी नेता पर हमला कर देता है।

  • सुहागरात पर पति ने पत्नी का घूंघट उठाया और निकल गई चीख

    सुहागरात पर पति ने पत्नी का घूंघट उठाया और निकल गई चीख

    एटा: दूल्हे की खुशियां शादी के पहले ही दिन गम में बदल गईं. सुहागरात पर पति ने अपनी पत्नी का घूंघट उठाया तो उसके होश उड़ गए. पति ने जब उससे बात करने की कोशिश की तो पत्नी ने इनकार करा दिया। बाद में पति को पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह असल में महिला न होकर किन्नर है। सच्चाई सुनकर पति बेहोश सा हो गया। पीड़ित ने दुल्हन और उसके घरवालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला एटा जिले के जैथरा क्षेत्र का है।

    थाना जैथरा के एक कस्बा निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर स्कूल ब्लाक पार्ट-2 शंकरपुर दिल्ली से साथ तय हुई थी. 3 मई 2022 को शादी हुई। इस दौरान लड़की के घरवालों ने कुछ भी नहीं बताया. बारात लेकर दिल्ली पहुंचे और हंसी-खुशी अगले दिन विदाई होने के बाद दुल्हन को लेकर घर पहुंचे। सुहागरात में भेजा पीड़ित को पत्नी से बात करने का मौका मिला।

    पीड़ित दूल्हे का कहना है कि इस दौरान पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. पहले दिन वह मान गया. अगली रात फिर से पत्नी से संबंध बनाने के प्रयास किया तो भी उसने मना कर दिया. दो दिन बाद जब दुल्हन ने अपनी हकीकत बताई तो उसे सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए। पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार करते हुए खुद को किन्नर बताया।

    पीड़ित का कहना है कि ससुराल वालों ने दुल्हन के किन्नर होने की बात छुपाई और धोखा दिया है। आरोप है कि पांच दिन बाद आरोपी ससुराल से सास, साली, ससुर आए और जेवरात-रुपये लेकर भाग गए। आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया. जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने लोकलाज की वजह से छह माह तक चुप्पी साधे रखी और अब आकर थाना जैथरा में तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जब पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसके होश उड़ गए थे। शादी के पांच दिन तक रात में सो नहीं सका था. रात में करवटें बदलता रहता था. छठवें दिन ससुरालीजन जेवरात और रुपये लेकर भाग गए. पीड़ित का परिवार लड़की देखने दिल्ली गया था, उस समय लड़की पक्ष के लोगों ने कुछ भी नहीं बताया था। पीड़ित भी शादी के लिए राजी हो गया था। सुहागरात के दो दिन बाद हकीकत सामने आने के बाद पीड़ित परेशान रहने लगा। ससुरालवाले इतना सब होने के बावजूद परेशान कर रहे थे, जिसके बाद पीड़ित ने यह कदम उठाया है. इस मामले में थाना प्रभारी जैथरा रामेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः Diamond Silk Store सहित 3 कॉमर्शियल इमारतों के मालिकों को निगम का नोटिस जारी

    जालंधरः Diamond Silk Store सहित 3 कॉमर्शियल इमारतों के मालिकों को निगम का नोटिस जारी

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम अवैध इमारतों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं निगम टीम की ओर से अब तक कई इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाब तलब के लिए नोटिस जारी किए जा चुके है। वहीं अब निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने शहर की मशहूर 3 कॉमर्शियल इमारतों पर कार्रवाई करते हुए मालिकों को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे हैं।

    शहर की 3 मशहूर इमारतों में से डायमंड सिल्क स्टोर ब्रैंडरथ रोड, कालरा रुमाला एंड दुपट्टा सैंटर और अली मोहल्ला के पास बवेजा सीमेंट का गोदाम शामिल है। निगम टीम ने इन इमारतों के मालिकों को नोटिस भेजकर सभी कॉमर्शियल इमारतों के मालिकों को दस्तावेज लेकर दफ्तर में बुलाया है।

    बता दें कि शहर में निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम पिछले दिनों के दौरान कई जगह अवैध निर्माण को गिरा चुकी है और शहर में कई स्थानों पर अवैध तरीके से बनाई गई दुकानें और इमारतें सील कर चुकी है।

  • ऑटो में बैठी लड़की से ड्राइवर ने किये अश्लील सवाल, चलते ऑटो से कूदी लड़की

    ऑटो में बैठी लड़की से ड्राइवर ने किये अश्लील सवाल, चलते ऑटो से कूदी लड़की

    औरंगाबाद: औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक ऑटो रिक्शा में बैठी लड़की से ड्राइवर द्वारा अश्लील सवाल पूछे गए। ऐसे में लड़की चलते ऑटो से कूद गई, हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। ये घटना शहर के सिल्लेखाना से शिवाजी हाई स्कूल मार्ग पर संकल्प क्लासेज के सामने हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। गिरफ्तार रिक्शा चालक की पहचान सैयद अकबर सैयद हमीद के तौर पर हुआ है। जिसकी उम्र 39 साल की है। औरंगाबाद क्रांति चौक थाने के पुलिस निरीक्षक डॉ. गणपत दरादे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खोकड़पुरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह गोपाल टी क्षेत्र में निजी ट्यूशन लेती है। वह रोजाना ऑटो से आती-जाती थी।

    ये दुर्घटना 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे क्लास खत्म होने के बाद की है। युवती गोपाल टी से घर जाने के लिए रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इस बीच वह आए रिक्शे में बैठ गई। पीड़ित छात्रा को रिक्शे में अकेला बैठा देख रिक्शा चालक अकबर सैयद ने पहले उसका नाम पूछा. लेकिन युवती ने उसे कोई जवाब नहीं दिया. फिर चालक अश्लील सवाल पूछने लगा और अश्लील बातें करने लगा. ऐसे में युवती सहमी गई और रिक्शे से कूद गई गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

    मामला औरंगाबाद के क्रांति चौक थाना में दर्ज किया गया है। ये पुरी घटना सीसीटीव कैमरे में कैद हुई है। क्रांति चौक पुलिस ने रातभर में 40 सीसीटीवी चेक किए। पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी विशेष टीम को रिक्शा का पता लगाने का आदेश दिया। टीम ने रिक्शा का नंबर ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिक्शा चालक अकबर सैयद मुंबई का रहने वाला है। जांच में पता चला कि वह चार-पांच महीने पहले औरंगाबाद आया था और किराए पर रिक्शा चला रहा था।

  • पंजाबः किसानों ने पक्का मोर्चा लगाकर किया हाईवे जाम

    पंजाबः किसानों ने पक्का मोर्चा लगाकर किया हाईवे जाम

    अमृतसरः किसानों की प्रशासन से भंडारी पुलिस से अपना मोर्चा हटाने को लेकर भले ही सहमति बन गई थी और उन्होंने जाम खोल दिया था। लेकिन किसानों की ओर से आज  कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर मोर्चा लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह किसानों का पक्का मोर्चा होगा। जिसके चलते अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित होगी।

    यूनियन के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वे स्वर्ण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और शहर के लोगों को परेशान नहीं करना चाहते हैं। इसके चलते निर्णय लिया गया है कि किसान अब अपना मोर्चा कत्थूनंगल हाईवे पर लगाएंगे। यह मोर्चा तब तक चलेगा, जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती। 

    प्रदर्शनकारियों ने मांग है कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने के अलावा कीटों के हमलों में कपास और गेहूं को नुकसान उठाने वाले उत्पादकों को राहत दे। इतना ही नहीं, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत कई किसानों के साथ धोखा हुआ। जिसने पैसे दिए, उसे मोटा मुआवजा दिया गया। जिसकी जांच भी हो चुकी है। कई किसानों की जमीन कब्जाने के बाद भी पैसे रिलीज नहीं किए गए। जिसका गुस्सा किसानों में है।