Blog
-

एसपी बददी ने किया पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण
बददी/सचिन बैंसल: जिला पुलिस बददी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस बद्दी की सभी गाड़ियों मोटरसाइकिलो का निरीक्षण किया गया ।यह निरीक्षण स्वयं एसपी बद्दी मोहित चावला ने किया ।इस मौके पर उन्होंने बद्दी पुलिस की सभी गाड़ियों की जांच की और उन्हें दुरुस्त पाया। उन्होंने सभी गाड़ी चालकों को गाड़ी को सही ढंग से रखने के निर्देश दिए। मोहित चावला ने बताया कि पुलिस के वाहनों की भी चेकिंग जरूरी है और यह उन्हें सुनिश्चित करना था कि उनके सभी वहां ठीक हैं और उन में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं है। उन्होंने कहा अगर पुलिस के वाहन बिल्कुल ठीक होंगे तभी पुलिस मैदान में खुलकर कार्य कर सकती है। -

सड़क रोकने वालों पर ऊना में बड़ी कार्रवाई शुरू, अब बाथू में रेहड़ी वाले पर पर्चा दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस की अतिक्रमण पर कार्रवाई लगातार जारी है। चुनाव आचार संहिता में हो रहे इस एक्शन से आम जनता ने राहत की सांस ली है। पहले जोल के सोहारी गांव में रेहड़ी वाले पर पर्चा दर्ज हुआ था और अब बाथू में सड़क रोक अपनी रेहड़ी लगाने वाले के विरुध थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ है। साथ ही ऊना शहर में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी सड़क किनारे कब्जा करके बने अवैध ढांचे तोड़ने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को टाहलीवाल पुलिस चौकी के अधिकारी गश्त पर थे। वाथू में उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति गफार पुत्र जुम्मा निवासी गुमसानी, जिला सम्भल उतर प्रदेश हाल निवासी जिला ऊना ने अपनी रेहड़ी सड़क के बीचो बीच लगा रखी थी।जिससे आम जनता को आने-जाने व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 283 के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ऊना में वीरवार को भी प्रशासन द्वारा कब्जे हटाए जाने की कार्रवाई जारी थी। ऊना के रोटरी चौक पर भी अवैध ढंग से हुए अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के आदेशों पर नगर परिषद और नहाई की देख रेख में दुकानदार अतिक्रमण करके बनाए गए छज्जे, थड़े और सीड़ियां तोड़ते हुए नजर आए। ऊना की सिविल सोसाइटी ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर लगातार इस एक्शन की सराहना की जा रही है। मगर जनता यह भी सोच रही है कि क्या सरकार बनते ही इस कार्रवाई को रोक दिया जाएगा। -

पीएम मोदी का 50 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू
भारत का अब तक का सबसे लंबा रोड शो
गांधीनगर: पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में अब तक का देश का सबसे लंबा रोड शो निकालने जा रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में सातवीं बार जीत का संकल्प लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत से जुटी है। बीजेपी के अभियान के अंतिम पड़ाव के तहत पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम अहमदाबाद में 50 किलोमीटर के रोड शो का नेतृत्व करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो शाम 3:30 बजे से शुरू होकर करीबन 9.45 बजे चांदखेड़ा में समाप्त होगा। यह रोड शो नगरपालिका सीमा से जुड़े सभी विधानसभा क्षेत्रों के पास से होकर निकलेगा।
शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले दो दिनों में मोदी के व्यस्त कार्यक्रम में सात रैलियां शामिल हैं। गुजरात चुनाव में जीत को लेकर जोर शोर से जुटी बीजेपी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है । बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते दिनों इसको लेकर बयान भी दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हम इस बार गुजरात चुनाव में रेकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीएम भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को पूरे शहर में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के कई शीर्ष नेता भी शामिल रहे। रोड शो में ट्रक के ऊपर खड़े होकर शाह ने मोहन सिनेमा क्षेत्र से अहमदाबाद के असरवा निर्वाचन क्षेत्र में कलापीनगर तक यात्रा की। तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष नड्डा नडियाद में थे। जबकि सीएम पटेल ने अमराईवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। बीजेपी के मुताबिक पीएम मोदी का रोड शो पूरी तरह से ऐतिहासिक बनाने का मकसद है।
इस रोड शो की खासियत यह है कि इसमें एक दर्जन से भी ज्यादा विधानसभा सीटें कवर हो जाएंगी। यानी कि कुल मिलाकर कहें तो काफी संजीदगी के साथ पार्टी ने पीएम के रोड शो को प्लान किया है। जिससे कि कम समय खर्च कर ज्यादा से ज्यादा असर डाला जा सके। यह रोड शो दोपहर साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के नरोडा गाम से शुरू होगा। इस दौरान पीएम का रोड शो नरोडा, ठक्कर बापानगर, निकोल, बापूनगर, अमराईवाडी, मणिनगर, दाणीलिमडा, जमालपुर खाडिया, एलिसब्रिज, वेजलपुर, घाटलोडिया, नारणपुरा, साबरमती एवं गांधीनगर दक्षिण सीटों से होकर गुजरेगा।
-

नकली दवा मामले में तीन दिन और बढ़ा मोहित बंसल का रिमांड
विजय और अतुल को न्यायिक हिरासत में भेजा
बददी/सचिन बैंसल: नकली दवा बनाने के मामले मेें गुरुवार को सभी आरोपियों को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से मुख्य आरोपी मोहित बंसल का पुलिस रिमांड तीन दिन तक बढ़ा दिया गया। उनसे ड्रग विभाग ने अभी काफी पूछताछ करनी है वहीं रिकवरी भी करनी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले के सह आरोपी विजय कुमार व अतुल को अदालत ने 9 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चूंकि इन दोनों से अब किसी भी प्रकार की रिकवरी व पूछताछ नहीं बाकी थी इसलिए इनको अब सोलन न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।वहीं मोहित बंसल के संधोली बायपास के निकट मिले गोदाम व कच्चा माल बरामद होने से उससे अभी पूछताछ होनी बाकी है इसलिए उसका रिमांड तीन दिन तक बढ़ाया गया है। अभी ड्रग विभाग व पुलिस को मोहित बंसल से वह ठिकाने भी जानने हैं जहां पर इन नकली दवाईयों के रैपर व पैकिंग प्रिंट हुई थी। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने कहा कि अभी इस मामले में मोहित बंसल से और पूछताछ की जानी जरुरी थी इसलिए विभाग ने रिमांड मंागा था। विभाग पिछले छह दिन से दिन रात एक करके मोहित के और ठिकानों को जानने की कोशिश कर रहा है।कुछ मामलों में मोहित सहयोग कर रहा है जबकि कुछ में नहीं कर रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा भी नकली दवा बनाने के मामले में कूद जाने से विभाग की सर्तकर्ता और जिम्मेदारी बढ़ गई है। विभाग के लिए यह राहत भरी बात है कि उसने स्वयं रेकी करके समय रहते इस गिरोह का भांडा फोड कर दिया था और गिरोह के सरगना को धर दबोचा था। अगर यह न पकडे जाते तो यह मामला और ज्यादा बढ़ जाना था। विभाग ने आगरा जाकर नकली दवाईयां भी बरामद कर ली ताकि उसका बाजार में वितरण न हो सके। -

फगवाड़ाः आप पार्टी में कैबिनेट मंत्री के दो गुटों में हुई झड़प, कई घायल
फगवाड़ाः जिले में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के आगमन के बाद आम आदमी पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आपस में हाथापाई पर करने लगे। दोनों गुटों में जमकर हाथापाई। इस हाथापाई में दोनों पक्षों के सदस्य घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
-

महंगाई की मारः वेरका कंपनी ने इस प्रोडक्ट्स के दामों में की बढ़ौतरी
चंडीगढ़ः वेरका ने पहले दूध के मूल्य में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की। इसके बाद दही की पैकिंग की मात्रा घटा दी। अब 200 ग्राम पनीर के पैकेट के दाम 75 रुपये से बढ़ाकर 78 रुपये कर दिया है। इस तरह सीधे तीन रुपये की वृद्धि की है। जानकारी के मुताबिक वेरका की ओर से हाल ही में बढ़ाए गए दूध के दामों का असर अब दूसरे उत्पादों पर भी देखने को मिल रहा है।
एक के बाद एक हर उत्पाद के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों की रसोई का बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। फल और सब्जी के बाद अब दूध-दही और पनीर के खातिर भी अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सरकार को कोई कानून लाकर खाद्य उत्पादों की कीमतों की बढ़ोतरी पर लगाम लगानी चाहिए। अगर ऐसे ही चलता रहा तो लोगों को दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो जाएगा।
-

BCCI ने नई क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी का किया ऐलान, ये 3 लोग किए शामिल
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीरवार को अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) की नियुक्ति की घोषणा की। तीन सदस्यीय समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। मल्होत्रा ने 7 टेस्ट और 20 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हाल ही में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
परांजपे ने भारत के लिए 4 वनडे मैच खेले हैं और वह वरिष्ठ पुरुषों की चयन समिति का हिस्सा थे। नाइक, जिन्होंने 11 साल के करियर में भारत के लिए दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 T20I खेले हैं, तीन सदस्यीय सीएसी का हिस्सा बनी हुई हैं। बीसीसीआई ने जो सीएसी चुनी है वो सिलेक्शन कमेटी के लिए आए आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा।
-

हमारे बीच घूमेंगे दिमाग में चिप लगे लोग! जानिए कैसे
नई दिल्ली: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक अगले 6 महीनों में इंसानी दिमाग में चिप लगा देगी। न्यूरालिंक ने 2021 में दावा किया था कि उसने एक बंदर में ब्रेन चिप इंप्लांट की है। उस बंदर का वीडियो भी न्यूरालिंक ने शेयर किया था। बुधवार को एलन मस्क ने न्यूरालिंक शो में कहा कि इंसानी दिमाग में चिप लगाने की दिशा में कंपनी कठिन परिश्रम कर रही है।
लगभग 6 महीनों में मानव में पहला न्यूरालिंक स्थापित करने में सफलता मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कहा कि कंपनी का प्रारंभिक लक्ष्य दृष्टि और पैरालिसिस को ठीक करना है। जन्म से ही अंधे लोगों की आंखों में न्यूरालिंक की सहायता से रोशनी लाई जा सकती है। रीढ़ की हड्डी टूटने से पूरी तरह अपंग गए लोगों को फिर हष्ट-पुष्ट बनाने में भी न्यूरालिंक की तकनीक मददगार साबित होगी।
मस्क ने कहा कि मनुष्य के लिए आज आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस का मुकाबला करना बहुत जरूरी हो गया है और इसके जोखिमों को कम करने के लिए हमें कदम उठाने होंगे। अब तक यह माना जा रहा था कि मस्क की ब्रेन मशीन इंटरफेस डेवलपमेंट कंपनी न्यूरालिंक जानवरों में ब्रेन चिप इंप्लांट करने की कोशिश के शुरुआती चरण में है. कंपनी का मकसद है कि इसे इंसानों के दिमाग में डालकर उसकी क्षमता को बढ़ाया जा सके और इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से भी जोड़ा जा सकेगा।
-

पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़ को लेकर सीपी का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः छेहरटा इलाके के नारायणगढ़ में आज पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कहा कि इनोवा गाड़ी में दोनों बदमाश आए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगस्टरों से 5 पिस्तौल बरामद किए गए है।
वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारी पूरी टीम ने बड़े अच्छे तरीके से 3-4 किलोमीटर भाग कर गैंगस्टरों का पीछा किया। लोगों की जान बचाते हुए पुलिस ने आरोपियों को हथियारों सहित काबू किया है। इस पूरे मामले में उन्होंने अपने स्टाफ को शाबाशी दी है और कहा कि इन पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं पुलिस कमिशनर ने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बता दें कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि इनोवा कार में गैंगस्टर आ रहे है। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी गैंगस्टरों पर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी फायरिंग से बचने के लिए एक घर में छिप गए थे। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई इस मुठभेड़ के दौरान दो गैंगस्टर 5 पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिए गए है।
-

लुटेरों ने चौकीदार को बनाया बंधक, नकदी नहीं मिली तो ट्रैक्टर ले गए लुटेरे, देखें वीडियो
फिल्लौरः बीती रात फिल्लौर में ट्रैक्टर एजेंसी राय आटो में लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार दलजीत सिंह ने बताया कि वह राय आटो में चौकीदारी का काम करता है। बाते मंगलवार रात लगभग एक बजे चार युवक एजेंसी के अंदर दाखिल हुए और उसे रस्सियों से बांधकर नकदी ढूंढने लगे। जब उन्हें नकदी नहीं मिली तो एजेंसी से दो नए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।
कंपनी के मालिक कंवरजीत ने बताया कि रोजाना की तरह कंपनी पहुंचा तो मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे और अंदर चौकीदार को रस्सियों से बांधा हुआ था । लुटेरे जिस तरफ भागे थे वे उस तरफ गए तो कुछ ही दूरी पर उनका नया एक ट्रैक्टर रास्ते में खड़ा मिल गया जिसका तेल खत्म होने के कारण लुटेरे उसे वहीं छोड़ गए और नया ट्रैक्टर अपने साथ ले गए।