Blog

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में इलाका निवासियों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में इलाका निवासियों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में स्थित मोहल्ले में लोगों द्वारा प्रशासन के खिलाफ भारी विरोध किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने कहा कि रिहायशी एरिया में यशपाल खन्ना द्वारा इमारत में अवैध तरीके से दुकाने बनाई जा रही है। जिसका वह काफी समय से विरोध कर रहे है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार इलाका निवासी शिकायत कर चुके है, लेकिन उसके बावजूद रिहायशी एरिया में दुकाने बनने का काम जोरों पर चल रहा है। वहीं आज लोगों ने आरोप लगाया है कि आज यशपाल खन्ना द्वारा इमारत पर दुकान बनाने को लेकर शटर लगाया जा रहा था। जिसका विरोध महिलाओं ने द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान इलाका निवासियों का आरोप है कि उक्त इमारत के मालिक यशपाल खन्ना ने महिलाओं को गालियां निकाली, जिसके विरोध में इलाका निवासियों ने धरना लगा दिया है और नगर निगम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है।

  • जालंधरः शीतल अंगुराल ने हाईकोर्ट से ब्लैंकेट बेल की याचिका ली वापिस 

    जालंधर, ENS: आप पार्टी के विधायक चुने गए व हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल ने कुछ दिन पहले पंजाब सरकार से खुद को खतरा बताते हुए ब्लैंकेट बेल देने की हाईकोर्ट से अपील की थी। इसके साथ ही पंजाब सरकार को निर्देश देने की मांग की थी कि यदि याची के खिलाफ कोई कार्रवाई करनी हो तो उसे 15 दिन का एडवांस नोटिस दिया जाए। वहीं इस मामले को लेकर चन्नी ने शीतल अंगुराल पर जमकर निशाने साधे थे। ब्लैंकेट बेल के मामले में सूचना मिली है कि शीतल अंगुराल ने यह याचिका हाईकोर्ट से वापिस ले ली है। 

    बता दें कि अंगुराल ने अपनी याचिका में बताया कि वह आप पार्टी से जालंधर की विधानसभा सीट से विजयी घोषित हुए थे। बीते दिनों उन्होंने आप पार्टी छोड़ दी। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाए कि पंजाब सरकार उससे रंजिश की भावना रख रही है। रोजाना आप पार्टी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं। 

    याची पक्ष ने आरोप लगाया कि उसे किसी झूठे मामले में राजनीतिक रंजिश के तहत पंजाब सरकार फंसा सकती है। हाईकोर्ट से मांग की गई कि यदि याची के खिलाफ पंजाब पुलिस कोई भी कार्रवाई करना चाहती है तो इससे पहले उसे पंद्रह दिन का एडवांस नोटिस दिया जाए। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका में ऐसा कोई ठोस कारण या मंशा नहीं बताई गई है। ऐसे में अगली सुनवाई पर याची बताए कि उसे क्या और किस तरह का खतरा है। लेकिन अब कहा जा रहा हैकि शीतल अंगुराल ने हाईकोर्ट से याचिका वापिस ले ली है। 

  • पंजाब : पड़ोसियों पर लगे नाबालिक की हत्या  के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : पड़ोसियों पर लगे नाबालिक की हत्या के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले के कस्बे मुदकी में एक 14 साल के नाबालिग लड़के का कत्ल करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उनके लड़के का नाम सहजदीप सिंह है और चार बहनों का इकलौता भाई था। घर के हालात नाजुक होने के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करते थे।

    कल जब वह काम से वापस आया तो उसके पड़ोसी ने उसे फोन कर बुलाया। जिसके बाद में उसे मारकर गली में फेंक दिया। जिसके घर के बाहर फेंका था, उन्होंने सहजदीप के परिवार को आकर बताया कि उनका बेटा उनके घर के बाहर गिरा पड़ा है। जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    परिवार ने न्याय की मांग की है और हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उधर जब इस संबंध में चौकी प्रभारी सरवन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि परिजनों के बयानों पर जसपाल सिंह पुत्र जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कल पंजाब का दौरा करेंगे आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    कल पंजाब का दौरा करेंगे आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल कल पंजाब का दौरा करेंगे। जेल से जमानत मिलने के बाद यह उनका पंजाब का पहला दौरा है। इस बीच वह अमृतसर से पंजाब में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही वे श्री सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लेंगे। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 16 मई  शाम 6 बजे अमृतसर में बड़ा रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव के लिए अमृतसर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद वह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचेंगे।

  • जालंधरः Civil Hospital में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मी, देखें वीडियो

    जालंधरः Civil Hospital में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में बने सिवल सर्जन की बिल्डिंग को 16 मई तक खाली करने के आदेश जारी हो चुके है। बताया जा रहा हैकि इस बिल्डिंग को गिराकर दोबारा से नई बिल्डिंग बनाई जाएंगी। जिसमें सरकार द्वारा क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा। लेकिन क्रिटिकल केयर सेंटर बनाए जाने से पहले कर्मियों द्वारा सरकार का विरोध होना शुरू हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर कर्मी दिनेश ने कहा कि क्रिटिकल केयर सेंटर बनने से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन उनके रहने के लिए भी जगह बनाई जाए। कर्मी ने कहा कि वह कहां पर बैठकर काम करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें सिविल सर्जन के दफ्तर वाली बिल्डिंग को नोडल अफसर के खाली करने के बारे में पता चला है।

    इस दौरान कर्मी ने कहा कि यह कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ के अफसर, डिप्टी कमिश्नर सहित कई अधिकारियों की ओर से कहा गया है।  कर्मी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस नोटिस से पहले वृद्ध आश्रम खोलने के लिए कहा गया था। जिसमें उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग को किराये पर देकर उसका किराया लिया जाएगा। वहीं खाली करने के नोटिस को लेकर कर्मी ने कहाकि नोटिस कई बार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जब नोटिस मिलता उसमें जगह का हवाला दिया जाता है। कर्मी ने कहा कि इस नोटिस के सिलसिले को 2 साल हो गए है। कर्मी ने कहा कि उन्हें भी कोई दफ्तर दिया जाए जिस पर वह बैठकर काम कर सके। कर्मी ने कहाकि उन्हें सिविल सर्जन कहा कि कल तक यानी 16 मई तक बिल्डिंग को खाली किया जाए।

    कर्मी ने कहा कि अधिकारियों की वीडियो काफ्रेंस के जरिए मीटिंग में फैसला लिया गया है। जिसके बाद अब सभी कर्मियों ने धरना लगा दिया है और उन्होंने कहाकि वह इस बिल्डिंग को खाली नहीं करेंगे। कर्मी ने कहा कि सिविल अस्पताल में बने डी डिक्शन सेंटर में उन्हें 2 से 3 कमरें दिए जा रहे है। वहीं पीपी यूनिट में 2 से 3 कमरे दिए जा रहे है। इसी तरह से जच्चा-बच्चा वार्ड में 2 से 3 कमरों सहित एक स्टोर देने के लिए कहा जा रहा है। कर्मी ने कहा कि जिस पीपी यूनिट के कमरों में उन्हें भेजा जा रहा है, वहां पर मौजूद कर्मियों को शिफ्ट करने की भी कोई सुविधा नहीं बनाई गई है। जिसके चलते वह कर्मी भी उनके साथ धरने पर बैठ गए है। वहीं प्रधान डिंपल ने कहा कि सिविल सर्जन दफ्तर को यहीं पर रखा जो यह सबसे बढ़ियां कदम होगा। उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग को गिराकर उन्हें सिविल अस्पताल में अलग-अलग जगह पर कमरे दिए जा रहे है, जोकि गलत है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनके दफ्तर को सिविल अस्तपाल के साथ ही रखा जाए। इस मामले में कर्मियों ने विधायक रमन अरोड़ा को लिखित पत्र भी जारी किया है।

  • पंजाबः मशहूर मंडी में व्यक्ति ने महिला को बेहरमी से पीटा, वीडियो वायरल

    पंजाबः मशहूर मंडी में व्यक्ति ने महिला को बेहरमी से पीटा, वीडियो वायरल

    फतेहगढ़ साहिबः लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ की एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिस में एक व्यक्ति महिला को बड़ी बेरहमी से पीट रहा है, मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो गोशाला रोड़ की है, जहां व्यक्ति अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा है और पड़ोसी महिला को बचाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि इस वीडियो को लेकर पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। 

  • Income Tax विभाग ने बरामद की 170 करोड़ की संपत्ति

    Income Tax विभाग ने बरामद की 170 करोड़ की संपत्ति

    8 KG सोना, 14 करोड़ की नगदी

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के नांदेड शहर में आयकर विभाग (Income tax department) ने भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा। इस दौरान करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति मिली है। जिसे आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिला, जिससे गिनने में 14 घंटे लग गए।

    आयकर विभाग की यह कार्रवाई लगातार 72 घंटे तक चली। छापेमारी में विभाग को भंडारी फैमिली के पास से 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली है। इसके अलावा 8 किलो सोना मिला है।

    आयकर विभाग ने कुल 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया है, जिसे जब्त कर लिया गया। अधिकारियों को छापेमारी के दौरान मिले 14 करोड़ कैश को गिनने में करीब 14 घंटे लग गए। इस कार्रवाई से फाइनेंस कारोबारियों में खलबली मच गई।

  • पंजाबः बाजार बंद करके सड़कों पर उतरे व्यापारी, चुनावों में सरकार का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

    पंजाबः बाजार बंद करके सड़कों पर उतरे व्यापारी, चुनावों में सरकार का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

    बरनालाः जिले के व्यापारी ने बाजार बंद करके सड़कों पर उतरकर सरकार, प्रशासन और किसानों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो चुनाव में मौजूदा पंजाब सरकार का बहिष्कार किया जाएगा। बरनाला व्यापार मंडल द्वारा किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई के चलते कल किसानों और व्यापारियों के बीच हुए आमने-सामने के टकराव से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और इसका असर शहर में भी देखने को मिल रहा है।

    बरनाला के सभी व्यापारी एकजुट होकर बरनाला शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन और पंजाब सरकार से व्यापारियों पर लाठियों से हमला करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसान कानून को अपने हाथ में लेकर शहर पर राज कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर मौजूदा सरकार व प्रशासन ने जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की तो यह संघर्ष तेज किया जाएगा।

  • स्कूल पहुंचे बच्चे के माता-पिता, हालत देख उड़े होश

    स्कूल पहुंचे बच्चे के माता-पिता, हालत देख उड़े होश

    शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के एक स्कूल में 7वीं कक्षा के  बच्चे की आंख फूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में बाल विद्यालय के प्रधानाचार्य और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि किसी छात्र ने उनके बेटे को धक्का दे दिया था जिसके कारन वह पानी के नल की टूटी पर गिरने से उसकी आंख पर चोट आई थी।

    छात्र के पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन छात्र का इलाज नहीं करवा रहा है। पीड़ित बच्चे वंश ने बताया कि किसी स्कूल में बच्चों ने पीछे से धक्का मार दिया था, जिसके कारन वह टंकी पर लगी टुटी पर गिर गया ओर उसकी आंख पर चोट लग गई। आरोप है कि प्रिंसिपल और स्कूल मालिक ने उन लोगों को जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें स्कूल से निकाल दिया। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई तो प्रिंसिपल और मालिक ने बच्चे का इलाज करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्होंने कोई भी इलाज नहीं कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • केंद्रीय मंत्री के घर पर छाई शोक की लहर

    नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया। पिछले 3 महीने से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से ठीक पहले ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंधिया परिवार की राजमाता को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर उनका निधन हुआ।

    दिल्ली एम्स में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा। माधवी राजे नेपाल के राजघराने से थीं। वह चैरिटी के काम में काफी सक्रिय रहती हैं। माधवी राजे 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं जो शिक्षा और चिकित्सा देखभाल जैसे क्षेत्रों में सहायता देते हैं। वह सिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थीं। उन्होंने अपने दिवंगत पति माधवराव सिंधिया की याद में महल संग्रहालय में गैलरी भी बनाई।