केंद्रीय मंत्री के घर पर छाई शोक की लहर

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया। पिछले 3 महीने से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से ठीक पहले ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंधिया परिवार की राजमाता को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर उनका निधन हुआ।

दिल्ली एम्स में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा। माधवी राजे नेपाल के राजघराने से थीं। वह चैरिटी के काम में काफी सक्रिय रहती हैं। माधवी राजे 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं जो शिक्षा और चिकित्सा देखभाल जैसे क्षेत्रों में सहायता देते हैं। वह सिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थीं। उन्होंने अपने दिवंगत पति माधवराव सिंधिया की याद में महल संग्रहालय में गैलरी भी बनाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *