IPL 2024 में दिल्ली की जीत के बाद राजस्थान की राह हुई आसान

Written by

in

नई दिल्ली : इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 में 14 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। द‍िल्ली ने IPL 2024 के इस आख‍िरी लीग मैच में 19 रनों से LSG को रौंदा. द‍िल्ली की इस जीत से लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं है। वहीं ऋषभ पंत एंड कंपनी की प्लेऑफ की रेस में आ गई है. वहीं खास बात यह रही कि दिल्ली की इस एक जीत से सबसे बड़ा राजस्थान रॉयल्स को हुआ। राजस्थान ने प्लेऑफ के ल‍िए क्वाल‍िफाई कर ल‍िया है। 

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल में काफी दिनों से 16 अंकों पर रुकी थी। संजू सैमसन एंड कंपनी ने अपने पिछले तीनों मैच गंवाए थे, इस कारण वह आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्ववाल‍िफाई नहीं कर पा रही थी। 14 मई को हुए मुकाबले से अब राजस्थान रॉयल्स को बड़ा फायदा हुआ, क्योंकि दिल्ली की जीत और लखनऊ की हार से अब राजस्थान रॉयल्स ने क्ववाल‍िफाई कर लिया। वहीं प्वाइंट्स टेबल में 14 अंक के साथ दिल्ली की टीम अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ टीम की हार की दुआ करनी होगी

अपने अंतिम लीग गेम में हार के बाद, एलएसजी प्ले-ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है दिल्ली की जीत से राजस्थान रॉयल्स प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद दूसरे स्थान पर है, जो इस सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम रही केकेआर के 13 मैचों में 19 अंक हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के 12 में से 16 अंक हैं. चूंकि 18 प्वाइंट्स होते ही कोई भी टीम शर्तिया आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती थी, इसी कारण कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालिफाई  किया था 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *