बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम के बीच पंजाब पुलिस ने इस गंभीर मुद्दे के विरुद्ध लड़ाई में लोगों के साथ बैठक की। पुलिस ने विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान शुरू किया है।
बठिंडा के डीएसपी सिटी वन और SHO ने थाने की ओर से नशे के खिलाफ अर्जुन नगर मोहल्ले में लोगों के साथ बैठक की। नशे के कोड़ को खत्म करने के लिए बठिंडा पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने लोगों के साथ बैठक की जा रही है और नशा तस्करों को पकड़ने के लिए लोगों से सहयोग की मांग की।
Blog
-

Punjab : नशे के खात्मे को लेकर पुलिस ने उठाया यह कदम, देखें वीडियो
-

हाइवे से टकराया स्कूटी सवार युवक, मौ’त
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नेशनल हाइवे 49 पर सड़क किनारे खड़ी हाइवा के पीछे टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अफरीद गांव से जांजगीर आ रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीफ और हाथनेवार के पास हुआ है। मृतक की पहचान चनद्रभान लाठिया (33) के तौर पर हुई है। जो यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई कर कोरबा जिले के अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। वह 6 जुलाई की रात अफरीद गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां से रात में जांजगीर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया।
वह स्कूटी से नेशनल हाइवे 49 पर पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े हाइवा के पीछे टकरा गया। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जाकर मुंह के बल जा गिरा, जिसे चेहरा, सिर, सीना और अन्य जगहों में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चालक सड़क किनारे हाइवा को खड़ी कर कोई भी साइड लाइट नहीं जलाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ है। परिजनों ने बताया कि चंद्रभान 30 जून को ही इंटर्नशिप खत्म किया था। 8 जुलाई को मेडिकल की लाइसेंस के लिए उसे रायपुर जाना था। सारागांव पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हाइवा को जब्त कर लिया गया है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर ड्राइवर पर भी FIR की गई है। -

बरसात के मौसम में भूलकर भी न ट्राई करें ये Food Combinations!
Health Tips: बरसात के मौसम में गलत फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं, क्योंकि इस समय पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में खाने-पीने की क्रेविंग बढ़ जाती है। इस मौसम में चटपटा, तीखा, चाट से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक, कई चीजें खाने का मन करता है। अधिकतर चीजों को आप घर पर ही बनाकर खाते हो, लेकिन फिर भी यह नुकसानदेह बन सकता है। इसका कारण मानसून के मौसम से गलत फूड कॉम्बिनेशन हो सकता है।
बरसात के मौसम में कई खाद्य पदार्थों के कॉम्बिनेशन का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनसे इसलिए बचना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मौसम में जलवायु और पर्यावरण के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कुछ फूड कॉम्बिनेशन आपको बताए हैे, जिन्हें बरसात के मौसम में भूल से भी नहीं खाना चाहिए।

कई लोग दूध और नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन एक साथ करते हैं, जैसे कि स्टफ्ड परांठा, चीला, पकोड़े आदि। यह कॉम्बिनेशन आपके पेट पर भारी पड़ सकता है। दोनों ही चीजें पचने में समय लेती हैं, पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

दूध-मछली भी एक साथ खाना पाचन के लिए अच्छा नहीं है। इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी शामिल है।

दही और खट्टे फल एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे बुखार, ठंड और खांसी की समस्या हो सकती है।

तरबूज का सेवन करने के तुरंत बाद पानी पीना भी आपके पचान के लिए अच्छा नहीं है। इससे पाचन धीमा हो सकता है और गैस्ट्रिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसी तरह खीरा और टमाटर से भी दूरी बनानी चाहिए। इन दोनों का पाचन एक साथ करना मुश्किल होता है, जिससे पेट में एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है।

चाय के साथ फल खाने से पेट की गड़बड़ी और एसिडिटी हो सकती है। ये आपके पाचन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। आप चाय पीने के 2 घंटे बाद ही फल का सेवन करें या चाय पीने से 1 घंटे पहले।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
-

Punjab: Delivery Boy के कत्ल के मामले आया नया मोड़, देखें वीडियो
लुधियाना : टिब्बा रोड पर जमैटो डिलीवरी बॉय की मौत के मामले में लगातार ये खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं कि बदमाशों ने जमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की और उसे लूटने के बाद अधमरा कर दिया। इस घटना के पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही है। इस मामले में एसीपी रूपनदीप ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डिलीवरी बॉय के साथ किसी भी तरह की कोई लूट नहीं हुई है।
वह डिलीवरी करने जा रहा था, उसी वक्त उसका एक्सीडेंट हो गया और उसका सिर सड़क से टकरा गया और वह घायल हो गया। सिर में चोट लगने से मौत हुई है। उन्होंने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक सिल्वर रंग की गाड़ी आ रही है। जिसकी वे जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में गलत खबर फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इस संबंध में जानकारी दी है कि सिर पर किसी हथियार से वार नहीं किया गया है। -

युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका, जाने मामला
नई दिल्ली : मेरठ के भवानी नगर एक युवक की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव नौचंदी थाना क्षेत्र के एक नाले में पड़ा मिला है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि भवानी नगर नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक का गला धारदार हथियारों से काट रखा था।
शव मिलने से आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया और नोचंदी थाना पुलिस ने आकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई। नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर महेश राठौर का कहना है कि नाले में मिले युवक की उम्र करीब 28 साल है। शव की पहचान नहीं हुई है। युवक के गले में चोट के निशान है। युवक के शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
-

Punjab : NGT ने केमिकल यूनिट को 1 करोड़ का लगाया जुर्माना
अमृतसर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल National Green Tribunal (एनजीटी) ने अमृतसर स्थित अमर कलर केम इंडिया फैक्ट्री पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना और बंद करने का आदेश दिया है। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यह कार्रवाई जून 2023 में पब्लिक एक्शन कमेटी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर की है। इसके अलावा, इसने राज्य में प्रदूषणकारी उद्योगों द्वारा किए जा रहे उल्लंघनों की अनदेखी करने के लिए पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आलोचना की।
आपको बता दें कि इस केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री के बारे में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमृतसर को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मामला पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पटियाला के ध्यान में लाया गया। यहां यह भी बता दें कि फैक्ट्री मालिक अपनी ऊंची पहुंच के कारण कोई भी कार्रवाई करने से कतराते थे। लेकिन इस मामले में जून माह में पब्लिक एक्शन कमेटी की ओर से शिकायत दी गई थी. जिस पर एनजीटी ने तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ रुपये जुर्माना भरने के आदेश जारी किए है।
एनजीटी ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक; केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और पीएसपीसीबी की एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की। सीपीसीबी समन्वय और अनुपालन के लिए नोडल एजेंसी होगी, जो औद्योगिक स्थल का दौरा करेगी और सदस्य सचिव, पीएसपीसीबी को एक रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद पीएसपीसीबी द्वारा उद्योग को बंद करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक घराने द्वारा सभी उल्लंघनों को दूर किए जाने तक उद्योग को बंद करना जारी रहेगा फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की सिफारिश करते हुए पीठ ने कहा, “पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन भी एक अपराध है।
विनियामक प्राधिकरण को पिछले उल्लंघनों के साथ-साथ आपराधिक शिकायतें दर्ज करके लगातार उल्लंघनों के लिए आपराधिक मुकदमा चलाना चाहिए।” एनजीटी ने कहा कि 1 करोड़ रुपये का अंतरिम पर्यावरण मुआवजा लगाना उचित लगता है। अंतिम मुआवजा सभी संबंधित हितधारकों से प्रासंगिक जानकारी एकत्र करने के बाद पीएसपीसीबी द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
-

छोटी सी चीज़ को लेकर 24 वर्षीय युवक को उतरा मौत के घाट, जाने मामला
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक विधवा समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले एक महिला और 24 वर्षीय पुरुष के बीच मोबाइल फोन को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद कथित तौर पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने बोड़ाम थाना क्षेत्र के लायलयम जंगल से एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान राजाराम सोरेन के रूप में की गयी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा, “जांच से पता चला कि जिस युवक की मौत हुई, उसके पास महिला का मोबाइल फोन था और उसने उसे वापस नहीं किया। इससे झगड़ा शुरू हो गया, जिसने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया, जो उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर उस व्यक्ति की हत्या कर दी। उसे पीट-पीटकर मार डाला। “
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया। गर्ग ने कहा कि सोरेन पटमदा पुलिस थाने के अंतर्गत एक अन्य गांव का निवासी था और विधवा के घर पर नियमित मेहमान था। यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़िता और विधवा के बीच कोई रिश्ता था, एसपी ने कहा कि इस पहलू की जांच की जा रही है।
-

Punjab: कुत्ते की इस हरकत को देखकर हो जाओगे हैरान, वायरल वीडियो
बठिंडा : बारिश होते ही सभी का मन बारिश के पानी में भीगने के लिए मचल उठता है। मानसून की पहली बारिश में जानवर भी खुश नजर आ रहे है। आपने अक्सर इंसानों को बारिश में डांस करते देखा होगा। लेकिन वायरल हो रही वीडियो में एक कुत्ता डांस करता दिखाई दे रहा है। बारिश में नाचते-कूदते एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है।
बारिश की बूंदों में झूमते इस कुत्ते को देखकर लग रहा है कि यह भी इंसानों की तरह तपती गर्मी से बेहद परेशान था। वीडियो में देखा जा सकता है, कि जैसे ही ये कुत्ता बारिश में जाता है वैसे ही इसकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। वह इधर से उधर भागकर डांस करने लगता है। -

25 वर्षीय युवक ने दिव्यांग पिता को उतारा मौ’त के घाट
झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद 20 घंटे तक शव के साथ रहा। 20 घंटे बाद जब आरोपी घर से निकला, तब लोगों को इसके बारे में पता चला तो स्थानिय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के छनियापुरा में 55 वर्षीय गोपाल अहिरवार पांच बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। गोपाल दिव्यांग था, इस कारण वह घर पर रहता था। उसका बेटा आशीष नशे का आदी था। लोगों का कहना है कि आशीष अपने मुंह में ब्लेड और जेब में चाकू रखता था। वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था। 2 दिन पहले भी उसने अपनी मां के साथ मारपीट की थी, जिस कारण तालबेहट में रहने वाली उनकी बेटी मां को अपने साथ ले गई, जबकि गोपाल घर पर ही था।
पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों का कहना है कि 5 जुलाई को आशीष पिता को जबरन कमरे में ले गया, इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं आए। आशीष झगड़ा करता रहता था। इस कारण किसी ने उसके घर के दरवाजे खुलवाने का प्रयास नहीं किया। बिति शाम जब वह कमरे से बाहर निकला तो पता चला कि गोपाल की धारदार हथियार से आशीष ने हत्या कर दी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 24 घंटे बाद जब उसने दरवाजा खोला, तब मामले की जानकारी हुई। यही लग रहा है कि आशीष अपने पिता की लाश के साथ करीब 20 घंटे से अधिक समय तक रहा।
घटना की जानकारी मीलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे आशीष को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के छनियापुरा मोहल्ले में 25 साल के आशीष नाम के युवक ने अपने 55 वर्षीय पिता गोपाल की हत्या कर दी। ऐसा मौके पर प्रतीत हो रहा है। जो कल से कमरे में बंद था। जब गेट खुलवाया तो अंदर आरोपी आशीष और उसके पिता की लाश मिली।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी नशे का आदी है, उसका पिता दिव्यांग था। हत्या कब की है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
-

डेयरी फॉर्म चलाकर आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं देहलां के हरभजन सिंह
20 गाय व 6 भैंस पालकर प्रतिदिन बेच रहे एक से डेढ क्विंटल दूध, हो रही है अच्छी आमदनऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के देहलां गांव के प्रगतिशील किसान 50 वर्षीय हरभजन सिंह डेयरी फॉर्म चलाकर परिवार की आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले हरभजन सिंह आज 20 गाय व 6 भैंस पालकर जहां प्रतिदिन एक से डेढ़ क्विंटल दूध का उत्पादन कर रहे हैं तो वहीं दूध बेचकर अच्छी खासी आमदन भी प्राप्त कर रहे है। हरभजन सिंह के इस कार्य में उनका 19 वर्षीय बेटा अमनवीर सिंह भी हाथ बंटा रहा है। साथ ही डेयरी फार्म में सहयोग के लिए एक स्थानीय ग्रामीण को भी रोजगार मुहैया करवाया है।जब इस संबंध में खुश मिजाज व्यक्तित्व के धनी हरभजन सिंह से बातचीत की तो उनका कहना है बचपन से ही पिता जी के साथ वे पशुपालन से जुड़े रहे हैं। पहले वे छोटे स्तर पर यह कार्य करते रहे हैं लेकिन पिछले 4 वर्षों से उन्होंने बडे़ स्तर पर डेयरी फॉर्म चलाने का निर्णय लिया। वर्तमान में उनके पास मुर्रा नस्ल की 6 भैंसे तथा साहीवाल, जर्सी तथा एचएफ नस्ल की 20 गाय हैं। एक भैंस से जहां औसतन 18 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है तो वहीं गायों से औसतन 30 से 35 लीटर दूध प्रतिदिन मिल रहा है। कुल मिलाकर एक दिन में वे औसतन एक से डेढ़ क्विंटल दूध उत्पादन कर रहे हैं। वर्तमान में उन्हें कुल दूध उत्पादन में से संपूर्ण लागत व खर्च निकालकर लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।हरभजन सिंह बताते हैं कि वे अधिकत्तर दूध अमूल डेयरी को बेच रहे हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण भी घर से ही दूध खरीदते हैं। कुल मिलाकर डेयरी फॉर्म से तैयार दूध आसानी से बिक जाता है, लेकिन उन्हें दूध की लागत के हिसाब से बड़ी कंपनियां अमूल, वेरका इत्यादि बेहतर दाम नहीं दे रही हैं। उनका कहना है दूध खरीद की दिशा में प्रदेश सरकार कुछ मदद करे तो वे भविष्य में डेयरी फॉर्म से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।डेयरी फार्म से जुड़कर युवा घर बैठे कमा सकते हैं लाखों रूपयेहरभजन सिंह कहते हैं कि डेयरी फॉर्म के कार्य को पूरी मेहनत व लगन से किया जाए तो घर बैठे अच्छी आय सृजित की जा सकती है। उनका कहना है कि नये युवाओं को डेयरी फॉर्म के कार्य से जुड़ना चाहिए। इससे न केवल घर बैठे स्वरोजगार की राह आसान होगी बल्कि अच्छी खासी आमदन भी प्राप्त की जा सकती है। उनका कहना है कि उनका बेटा भी डेयरी फॉर्म संचालन में पूरा सहयोग प्रदान कर रहा है तथा इस क्षेत्र में भविष्य में बड़े स्तर पर कार्य करने की योजना बना रहे हैं।उनका कहना है कि बेटा 12 वीं कक्षा पास कर वेटनरी फॉर्मासिस्ट का प्रशिक्षण भी हासिल कर रहा है ताकि डेयरी उत्पादन की बारीकियों को बेहतर तरीके से समझा जा सके। उन्होंने युवाओं को डेयरी उत्पादन से जोड़ने एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाने को ग्रामीण स्तर पर पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन पर भी बल दिया।क्या कहते हैं अधिकारीवरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी ऊना डॉ. राकेश भटटी का कहना है कि देहलां के प्रगतिशील किसान हरभजन सिंह डेयरी उत्पादन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्हें विभाग के माध्यम से सरकार की ओर मिलने वाली विभिन्न तरह की मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दो दुधारू पशु खरीदने को 1 लाख 60 हजार रुपये का आर्थिक लाभ प्रदान किया है। साथ ही समय-समय पर विभाग की ओर से प्रशिक्षण तथा अन्य लाभ भी दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें मुख्य मंत्री स्वावलंबन योजना के साथ जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। साथ ही आधुनिक वैज्ञानिक डेयरी फॉर्मिंग की जानकारी तथा प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा दुधारू पशुपालकों को प्रदेश सरकार की ओर से सेक्स सॉर्टिड सीमन की सुविधा भी प्रत्येक पशुपालन चिकित्सा केंद्र तक उपलब्ध करवाई गई है ताकि पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके। उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिला के सभी विभागीय अधिकारियों को धरातल पर सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन को सख्त निर्देश जारी किये हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।