Blog

  • मंदिर के चेंजिंग रूम में महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत, पुलिस को मिले कई क्लिप्स, मामला दर्ज, देखें वीडियो  

    मंदिर के चेंजिंग रूम में महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत, पुलिस को मिले कई क्लिप्स, मामला दर्ज, देखें वीडियो  

    मेरठः यूपी के जिला गाजियाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ मिला है। इस कैमरे की लाइव फीड मंदिर महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर थी। पुलिस को डीवीआर से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए कुछ क्लिप्स भी मिली हैं। पुलिस ने फिलहाल सीसीटीवी और उसका डीवीआर कब्जे में ले लिया है। महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल वो फरार है।

    गाजियाबाद में मेरठ रोड पर कस्बा मुरादनगर है। यहां से गंगनहर बहती है। लोग इसे छोटा हरिद्वार भी कहते हैं। इसी नहर किनारे शनि मंदिर भी बना हुआ है। हर रोज सैकड़ों लोग गंगनहर में स्नान करते हैं और मंदिर के दर्शन करते हैं। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए एक चेंजिंग रूम शनि मंदिर घाट के ठीक बाहर बना हुआ है। ये पूरा मामला उस समय सामने आया, जब मुरादनगर इलाके के एक गांव की महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ 21 मई को कपड़े चेंज कर रही थी। महिला के मुताबिक, चेंजिंग रूम के ऊपर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था।

    आरोप है कि मंदिर का महंत मुकेश गोस्वामी इस कैमरे की फीड को अपने मोबाइल पर लेकर महिलाओं के कपड़े बदलने के दृश्य को देखता रहता था। महिला का ये भी आरोप है कि जब मैंने इस पर आपत्ति जताई तो महंत मेरे साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी विवेक चंद यादव ने बताया- महिला की शिकायत पर महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ थाना मुरादनगर में 23 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जब इस प्रकरण की जांच की तो आरोप सही मिला। सीसीटीवी चेंजिंग रूम के ठीक ऊपर लगा हुआ था और उसका फोकस चेंजिंग रूम पर ही था। हमें डीवीआर से 5 दिन की रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई है, उसमें आपत्तिजनक वीडियो मिली है। महंत के मोबाइल की जब जांच हुई तो उसमें भी लाइव फीड पाया गया।

    डीसीपी ने कहा, महंत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अभी तक की जांच में ये भी पता चला है कि महंत के खिलाफ मेरठ में एक और गाजियाबाद में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस प्रकरण के बाद सिंचाई विभाग ने भी महंत पर शिकंजा कस दिया है। दरअसल, मुरादनगर नहर किनारे सिंचाई विभाग की जमीन है। महंत ने इस जमीन पर कब्जा करते हुए यहां 10–11 अस्थाई दुकानें बना ली थीं। सिंचाई विभाग ने इस जमीन को खाली करने के लिए महंत को नोटिस दिया, लेकिन महंत ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए सिंचाई विभाग ने बुलडोजर से शुक्रवार शाम को इन दुकानों को ढहा दिया।

    एफआईआर दर्ज होने के बाद मुरादनगर के कुछ स्थानीय पत्रकारों ने महंत मुकेश गोस्वामी से बात करके उनका पक्ष जाना। इस पर महंत का कहना था कि मंदिर की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। चेंजिंग रूम के ऊपर कोई कैमरा नहीं लगा था। पोल पर लगे कैमरे को बंदरों ने घुमा दिया, जिस वजह से उसका फोकस चेंजिंग रूम की तरफ हो गया। मैंने इसके लिए महिला से माफी भी मांग ली है। हालांकि अब FIR होने के बाद महंत का मोबाइल ऑफ है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

  • दिन दहाड़े पूर्व IAS के घर में चोरी, पत्नी की मौ+त

    दिन दहाड़े पूर्व IAS के घर में चोरी, पत्नी की मौ+त

    लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। यहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटपाट की। वहीं विरोध करने पर अधिकारी की पत्नी की फंदा लगाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    दरअसल, रायबरेली समेत कई जिलों में डीएम और इलाहाबाद में मंडलायुक्त रह चुके 71 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीएन दुबे लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 में रहते हैं। शनिवार सुबह जब वह गोल्फ खेलकर वापस लौटे तो घर में सब सामान बिखरा हुआ था। वहीं उनकी पत्नी मोहिनी का शव फर्श पर पड़ा था। उनके गले में फंदा बंधा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
    मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। साथ ही आसपास के इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों के पूछताछ कर रही है।

  • पंजाबः PM मोदी की रैली की सुरक्षा में तैनात जवान की हुई मौ+त, देखें वीडियो 

    पंजाबः PM मोदी की रैली की सुरक्षा में तैनात जवान की हुई मौ+त, देखें वीडियो 

    पटियालाः लोकसभा चुनावों को लेकर 2 दिन के लिए पंजाब दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी रहे। जहां पीएम मोदी ने 23 मई को पटियाला में और 24 मई को गुरदासपुर व जालंधर दौरे पर रैली की। इस दौरान पटियाला दौरे पर पीएम मोदी के सुरक्षा में तैनात नागालैंड के जवान की मौत हो गई। दरअसल, 23 मई को पीएम मोदी पटियाला में भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के हक में फतेह रैली को संबोधन करने के लिए पहुंचे थे। जहां उनकी सुरक्षा के लिए बाहरी राज्यों से भी पैरामिल्ट्री फोर्स विभिन्न टुकड़ियों के पैदल सैन्य बल को शहर में तैनात किया गया था, जिसमें नागालैंड से मिल्ट्री फोर्स आई हुई थी।

    इस दौरान 40 वर्षीय कांस्टेबल यांगत्से की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नागालैंड से आए अर्धसैनिक बल को सिधुवाल के सरकारी मॉडर्न हाई स्कूल में तैनात किया गया था, जहां पूरी घटना बीती रात करीब 2 बजे हुई। बताया जा रहा हैकि 40 वर्षीय यांगत्से की स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद उनके शव को सेना के जवानों द्वारा सम्मान के साथ नागालैंड ले जाया गया। शहीद कांस्टेबल के परिवार में उनके 3 बच्चे है, जिनमें से 1 लड़का और 2 लड़कियां शामिल है। बताया जा रहा हैकि परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे।

  • Elon musk ने सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे बच्चों के लिए कही अहम बात

    Elon musk ने सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे बच्चों के लिए कही अहम बात

    नई दिल्ली:आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हर किसी के लिए ज़रूरी हो गया है। लोग अपना ज्यादा समय सोशल मीडिया पर ही बता रहै हैं। लेकिन इसके कई नकारात्मक प्रभाव भी है। वहीं दूनिया के सबसे अमीर लोगोें में से एक एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि इसका ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है।

    एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद कर उसका नाम एक्स रख दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए बहुत खराब है.”उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियां ऐप पर यूजर इंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करती हैं, जो दिमाग में खुशी के एहसास से पैदा होने वाले रसायन ‘डोपामाइन’ को बढ़ाती है। बच्चे ज्यादातर इसी तकनीक का शिकार होते हैं।

    मस्क ने सभी माता-पिता से बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल के समय को सीमित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “डोपामाइन को बढ़ाने से रोकने के लिए सोशल मीडिया एआई के बीच अत्यधिक प्रतिस्पर्धा है।

  • आज जालंधर पहुंचेंगे राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूव मंत्री शशी थरूर

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री शशि थरूर आज दोपहर डेढ़ बजे पंजाब के जालंधर पहुंच रहे हैं। लिंक रोड़ पर स्थित होटल बैलूम में शशि थरूर मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के लिए वोट मांगेंगे। बता दें कि आज अमृतसर में राहुल गांधी भी पहुंच रहे है। इस दौरान वह गुरदासपुर दौरे पर भी जाएंगे। वहीं लुधियाना में कल प्रियंका गांधी पहुंच रही है।

  • पंजाबः सुबह- सुबह गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    पंजाबः सुबह- सुबह गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    आग पर काबू पाने में लगी दमकल विभाग की 10 गाड़ियां

    अबोहरः फाजिल्का रोड पर स्थित एक बारदाने के गोदाम में आज तड़के भयंकर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि 10 गाडियां पानी डालने के बाद भी आग सुलगती रही। वहीं इस घटना से गोदाम संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का रोड पर आर्मी गेट नंबर 1 के सामने बने बारदाने के गोदाम में सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों के चलते भयंकर आग लग गई।

    आसपास के लोगो ने गोदाम से धुंआ उठता देख कर इसकी सूचना गोदाम मालिक को दी। गोदाम मालिक राज कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब साढे़ चार बजे उसे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पीड़ित मालिक का कहना है कि इस घटना से उसे लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

  • पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, देखें वीडियो 

    पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, देखें वीडियो 

    अमृतसरः पंजाब में लोकसभा चुनावों के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पंजाब दौरे पर पहुंचे। इस दोरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अपनी पत्नी और बीजेपी नेताओं के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।

    सचखंड श्री दरबार साहिब में मात्था टेकने के बाद मीडिया से बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि वह कई सालों के बाद आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए हैं, उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी वह दरबार साहिब में माथा टेकने नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि जब वह दरबार साहिब में चल रहे कीर्तन को सुनकर उन्हें जीवन में भविष्य के लिए एक अच्छा संदेश मिला। इसके साथ ही उन्होंने दरबार साहिब में स्थापित श्री अकाल तख्त साहिब का मॉडल भी देखा, जिसे 1984 में तोड़ दिया गया था।

  • फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मुबंईः कई चोर गिरोह ऐसे होते हैं जो अपने अंदाज में चोरी को अंजाम देते हैं। कुछ चोर फिल्मों से बहुत प्रभावित होते हैं और उसी स्टाइल में चोरी करते हैं। हाल में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर कुछ ऐसे ही चोरी का नजारा देखने को मिला। चोरी करते हुए चोरों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि चोर हैरतअंगेज तरीके से चोरी कर रहे हैं, इनके एक्शन के सामने फिल्मों के हीरो भी फेल हैं। इतनी हाई-रिस्क वाली चोरी शायद ही किसी ने अपने जीवन में देखी होगी।

    चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

    चोरी की यह घटना आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर की है। जहां मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों में से दो युवक ट्रक पर चढ़कर ट्रक का तिरपाल काटकर सामान से भरा एक बक्सा नीचे फेंकते हैं। उनके पीछे उनका एक साथी मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहा है। बक्से को नीचे फेंकने के बाद ट्रक कटिंग कर रहे दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर बैठ जाते हैं। ट्रक के पीछे चल रही एक कार में सवार किसी शख्स ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    ऐसे मामलों पर पुलिस रिपोर्ट भी नहीं दर्ज करती

    शाजापुर जिले के मक्सी से शाजापुर के बीच दिन-दहाड़े इस तरह की वारदातें रोज सामने आती हैं। ट्रक चालक चोरी की शिकायत करते हैं तो स्थानीय पुलिस मामला भी दर्ज नहीं करती। ट्रक कटिंग के इस लाइव वीडियो ने एक बार फिर से जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

    ट्रक चालकों ने किया था हाईवे जाम

    बीते दिनों आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिनों नैनावद घाटी पर बदमाशों ने एक ट्रक में से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, ट्रक चालक की सतर्कता से बदमाश चोरी किए हुए बक्से को नहीं ले जा पाएं थे। इसके बाद वहां ट्रक चालकों ने चक्काजाम कर हंगामा कर दिया था। लालघाटी पुलिस ने वहां पहुंचकर चक्काजाम खत्म कराया था। इस हाईवे पर प्रतिदिन चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाती।

    कार्रवाई करने को बोल रही पुलिस

    वहीं, इस मामले में मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल का कहना है कि ट्रक कटिंग की वारदातें हुईं हैं। अधिकतर ट्रक कटिंग के मामले देवास और तराना के इलाकों थाना क्षेत्र के हैं। ट्रक कटिंग की घटना कहां घटित हुई है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है, अभी तक कटिंग का वीडियो मेरे पास नहीं आया है। न ही कटिंग की कोई शिकायत किसी वाहन चालक ने की है। वीडियो मिलने पर संबंधित वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे। 

  • जालंधरः महिला से चेन झपटकर भाग रहा स्नेचर काबू, लोगों ने की छित्तर परेड

    जालंधर, ENS: थाना 5 के अंतर्गत आते बस्ती शेख शहनाई पैलेस रोड के पास दुकान पर बैठी महिला के गले से चेन झपटकर भाग रहे एक्टिवा सवार युवक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने युवक को पकड़कर पहले मारपीट की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मोहित मोला ने बताया कि उनके इलाके में टेलर की दुकान पर महिला सूट सिलाई के लिए देने आई थी। उसी दौरान एक युवक दुकान में दाखिल होकर उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन झपटकर फरार होने लगा तो उक्त महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

    इसके बाद मोहित मौला और उसके दोस्तों ने उक्त युवक का पीछा किया तो वह तेज रफ्तार एक्टिवा से भागने लगा तो वह गाड़ी से टकरा गया। इसके बाद उसने युवक को पकड़कर महिला की छीनी हुई चेन वापस दी और बाद में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट कर कंट्रोल रूम सूचना दी। कंट्रोल रूम से पहुंचे थाना पांच की पुलिस उक्त युवक को साथ थाने ले गई और जांच शुरू कर दी।

  • जालंधरः मां बंगलामुखी मंदिर में 5 लाख की नगदी और 25 तोले गहने चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः मां बंगलामुखी मंदिर में 5 लाख की नगदी और 25 तोले गहने चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मां बंगलामुखी मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले मनीष कुमार के रूप में हुई है। थाना बस्ती बाबा खेल के एसएचओ गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि 3 दिन पहले ग्रोवर कॉलोनी में स्थित बंगलामुखी मंदिर से 25 तोले चांदी के गहने, सोने के गहने और पांच लाख के करीब कैश चोरी कर आरोपी फरार हो गया था। जिसकी शिकायत मंदिर के पुजारी अखिलेश मिश्रा ने दर्ज करवाई थी। जांच दौरान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो उसमें आरोपी की शक्ल साफ नजर आई। जिसको ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया हुआ बाइक आरोपी से बरामद कर लिया है। मंदिर से चोरी किए हुए गहने और कैश को रिकवर करने के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।