Blog

  • इस राज्य के सीटिंग MP ने बदली पार्टी

    पटना : खगड़िया के सीटिंग एमपी चौधरी महबूब अली कैसर रालोजपा (पारस गुट) छोड़ राजद में शामिल हो गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी आफिस मे उनकी जॉइनिंग करवाई है। इस दौरान उनके बेटे युसूफ कैसर भी मौजूद रहे। कैसर दो बार खगड़िया से सांसद रह चुके हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावो मे में उन्हें टिकट नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जिससे आहत होकर कैसर ने अपनी पार्टी बदल ली।  

    एमपी चौधरी महबूब अली कैसर ने चिराग पासवान पर मोटी रकम लेकर खगड़िया से राजेश वर्मा को टिकट बेच देने का आरोप लगाया था।  राजेश वर्मा स्वर्ण व्यवसायी हैं। जिसक बाद टिकट न मिलने से नाराज कैसर खगड़िया से सीपीआईएम उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को समर्थन दे चुके हैं। अब संजय सिंह महागठबंधन के उम्मीदवार बन सकते है। 

    आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि रविवार को 9 बजे दिन में वीरचंद पटेल पथ स्थित आरजेडी के मुख्य कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिला दी है। खगड़िया रामविलास पासवान का गृह क्षेत्र रहा है, इसलिए भी चिराग के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। कैसर को साइड करके राजेश वर्मा को टिकट देने के चिराग के फैसले की परीक्षा भी यहां होगी।

    वही खगड़िया में महबूब अली कैसर के आरजेडी के साथ आने से सीपीआईएम के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट करने में मदद मिलेगी। यहां वोट बैंक के हिसाब से सबसे ताकतवर जाति यादव है। वहीं, दूसरे नंबर पर मुस्लिम वोट बैंक है। एमवाई की ताकत बढ़ेगी तो एनडीए के उम्मीदवार राजेश वर्मा की कठिनाई बढ़ेगी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा से कैसर ही चुनाव जीते थे।

    महबूब अली कैसर को अपने साथ लेकर आरजेडी खगड़िया में महागठबंधन की ताकत बढ़ा गई है। कैसर के बेटे चौधरी युसूफ कैसर सिमरी बख्तियारपुर से आरजेडी के विधायक हैं। अब पिता-बेटे दोनों ही आरजेडी में रहकर अपने राजनीति कैरियर को आगे बढ़ाएंगे।

  • ब्यूटी पार्लर में मिला लड़की का शव, हत्या की आशंका

    चूरू: होटल के ब्युटी पार्लर में एक लड़की के शव मिलने की खबर सामने आई है। इस खबर के मिलने से आस पास के लोगों मे दहशत का माहोल बन गया है। जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 24 बताई जा रही है। इस लड़की का शव पार्लर में फंदे पर लटका हुआ था। फंदे पर बेटी का शव लटकता हुआ देखकर परिजनों और होटलकर्मियों के होश उड़ गए। यह लड़की यहां ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। परिजनों ने लड़की हत्या की आशंका जताई है। लड़की के शव को जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

    मिली जानकारी के अनुसार लड़की होटल सनसिटी में स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बुलबुल चूरू मुख्यालय के वार्ड नंबर 27 की रहने वाली थी। शनिवार को वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची, इस पर उसके परिजनों को चिंता हुई।काफी देर इंतजार के बाद भी जब बुलबुल घर पर नहीं पहुंची परिजन होटल चले गए। वहां उन्होंने ब्यूटी पार्लर में जाकर देखा तो बुलबुल का शव फंदे पर लटका हुआ था । जब होटलकर्मी वहां पहुंचे तो वहां शव देखकर उनके भी होश उड़ गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई ओर पुलिस मौके पर पहुंचकर अपनी कारवाई शुर कर दी। लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जयाई है।  

  • सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक आग लगने का भयानक मामला सामने आया है। दरअसल यहां सड़क पर दौड़ते LPG गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में एक के बाद एक सिलेंडरों में धमाके होने लगे। इन धमाकों से आसपास का इलाका दहल उठा। ट्रक में आग लगने के बाद चालक और हेल्पर जान बचाने के लिए उतर कर भाग गए। वहीं ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। सिलेंडरों के दूर-दूर गिरने की वजह से खेतों में भी आग लग गई। वहीं इस घटना से कई घंटों तक हाईवे पर जाम लगा रहा। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    लेकिन तब तक ट्रक खाक हो चुका था और सारे सिलेंडर भी खत्म हो चुके थे।  बताया जा रहा है कि सिलेंडरों से भरा ये ट्रक मुरादाबाद से होता हुआ उत्तराखंड जा रहा था। इसी बीच मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में अचानक आग लगने के बाद सिलेंडर फटने लगे। वहीं सिलेंडर फटने की वजह से काफी देर तक धमाका होता रहा, जिससे आस-पास के लोग सहम गए। स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई आगे नहीं बढ़ सका।

    लोग वहां पर घटना का वीडियो बनाते दिखे। वहीं अब आग लगने और सिलेंडरों के धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आसमान तक उठ रहे आग के गुब्बार से आसपास के खेतों में भी आग फैल गई। सूचना पाकर पुलिस के साथ पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने काफी देर के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में गैस से भरे सभी सिलेंडर और ट्रक जलकर खाक हो गए। वहीं सड़क और आस-पास के खेतों में दूर-दूर तक जले हुए सिलेंडर दिखाई दिए।

  • लुधियाना : रेलवे स्टेशन पर चोर गिरोह सक्रिय, ट्रेनों में हो रही चोरियां  

    लुधियाना : रेलवे स्टेशनो पर स्नैचिंग, पर्स या बैग चोरी करने के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिनों फिरोजपुर मंडल में यात्रियों से हथियारों की नोक लूट पाट की शिकायतें भी  रही है। यात्रीयो ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में गश्त करने वाली गार्द और स्टेशन पर तैनात  RPF कर्मचारियों की ढीली कार्यशैली का नतीजा है कि लोग लुट रहे है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना स्टेशन से आया है। जहा ट्रेन नंबर 16032 के कोच नंबर S-6 में सीट नंबर 33 पर यात्रा कर रही महिला उमा रण सिंह का बैग चोरी हो गया।

    वह नागपुर अपनी बेटी की डिलीवरी करवाने जा रही थी। उसने हैंड बैग सीट के नीचे रखा था। जब सुबह करीब 6 बजे बैग चैक किया तो नहीं था। उमा रण सिंह के दामाद पवितर ने बताया कि बैग में 15 हजार रुपए और कपड़े थे। इस संबंधी रेल मदद पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। उमा रण सिंह ने कहा कि ट्रेन में यात्रा करना असुरक्षित हो गया है। रात के समय ट्रेन में यात्री चैन से सफर नहीं कर सकते। 

    इसी तरह 13 अप्रैल को एक शिकायत मिली थी। जिसमे शिकायतकर्ता आकाश ने रेल मदद पर बताया है था कि उसके पिता गाड़ी संख्या 14629 में इंजन साइड जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे । जब उक्त ट्रेन लुधियाना से निकली, तो अज्ञात व्यक्ति उनका मोबाइल झपट कर भाग गया। 7 जनवरी को गाड़ी संख्या 14661 कोच नंबर -2, बर्थ संख्या 25 में मेरठ से जम्मू तक यात्रा कर रहे इशांत के भी दो मोबाइल चोरी हो गए थे। उसने रेल मदद पर शिकायत दी थी।

  • अयोध्या मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरातफरी

    अयोध्या: यूपी के अयोध्या जंक्शन के पास एक मालगाड़ी के कई  डिब्बे पटरी से उतर गए । इस हाद्से में बचाव अभियान जारी है। गनिमत यह रही कि इस घटना में  किसी के भी जानी नुक्सान की सुचना प्राप्त नहीं हुई है।  दुर्घटना राहत यान लेकर पहुंचे रेल अधिकारियों ने मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया था । मालगाड़ी गोरखपुर से कटरा होते हुए बाराबंकी की ओर जा रही थी। अचानक रामघाट हाल्ट और अयोध्याधाम के बीच चार डिब्बे पटरी से उतर गए। एक रेल अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

  • बर्ड फ्लू वायरस का स्ट्रेन मिलने से फैली सनसनी, WHO ने दी रिपोर्ट

    नई दिल्ली : कच्चे दूध में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस का स्ट्रेन पाए जाने की पुष्टि की है। इससे दुनिया में खलबलबी मच गई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार संक्रमित जानवरों के कच्चे दूध में बहुत अधिक मात्रा में एच5एन1 का स्ट्रेन पाया गया है। यह वायरस दूध में कितने समय तक जीवित रह सकता है, यह अज्ञात है।  इस तनाव के कारण लाखों मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई है। साथ ही जंगली पक्षियों के अलावा भूमि और समुद्री स्तनधारी भी संक्रमित हुए हैं। गायें और बकरियां पिछले महीने बर्ड फ्लू की चपेट में आने वाले जानवरों की सूची में शामिल हुईं।

    विशेषज्ञों के लिए यह आश्चर्यजनक प्रगति थी। क्योंकि अब तक गायों, बकरियों को इस प्रकार के इन्फ्लूएंजा के प्रति संवेदनशील नहीं माना जाता था। अमेरिकी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि टेक्सास में एक डेयरी फार्म पर काम करने वाला एक व्यक्ति मवेशियों के संपर्क में आने के बाद बर्ड फ्लू से उबर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन में वैश्विक इन्फ्लूएंजा कार्यक्रम के प्रमुख वेनकिंग झांग ने कहा टेक्सास में गाय द्वारा एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित किसी मानव में यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि इन मौजूदा प्रकोपों ​​के दौरान पक्षी से गाय, गाय से गाय और गाय से पक्षी में संचरण भी दर्ज किया गया है, जो बताता है कि जितना पहले हम समझते थे, अब वायरस ने संक्रमण के अन्य मार्ग ढूंढ़ लिए हैं।

    संयुक्त राज्य अमेरिका में बर्ड फ़्लू के लिए किसी मानव के सकारात्मक परीक्षण का यह केवल दूसरा मामला था और यह वायरस के झुंडों को बीमार करने के बाद आया था, जो स्पष्ट रूप से जंगली पक्षियों के संपर्क में थे। झांग ने कहा अब हम अमेरिकी राज्यों गायों के कई झुंडों को बढ़ती संख्या में प्रभावित देख रहे हैं, जो स्तनधारियों में वायरस फैलने का एक और कदम दिखाता है। वैज्ञानिक अब इसकी जांच कर रहे हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार एवियन इन्फ्लूएंजा ए(एच5एन1) पहली बार 1996 में सामने आया था। लेकिन 2020 के बाद से संक्रमित स्तनधारियों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ पक्षियों में इसके प्रकोप की संख्या तेजी से बढ़ी है।

  • इन राज्यों में खूब सताएगी गर्मी, यहां मिल सकती है राहत

    नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकतर हिस्से में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 45 के पार जा सकता है। समुद्र तट से जुड़े कुछ इलाकों और बेंगलुरू में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अधिकतर हिस्सों में गर्मी खूब सताने वाली है। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो सिर्फ मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बारिश के आसार हैं। अन्य सभी जगहों पर गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अलावा सिक्किम, मणिपुर और तमिलनाडु के तंजावुर, नगापट्टिनम में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरू, धरवाद और गोवा में बारिश के चलते तापमान कम हुआ था।

  • आज का राशिफल, 21 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 21 अप्रैल 2024

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अनंग त्रयोदशी है, साथ ही आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। आज आपका दिन उत्तम रहेगा। 

    मेष राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेसमैन को आज धन लाभ होने की संभावना है। आज आपकी बातों को तरजीह मिलेगी, उन्हे ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी कोई बढ़िया समाधान मिलेगा।

    वृष राशि– आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्तें में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। आपके विचारों को सम्मान मिलगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे।

    मिथुन राशि- आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़े। अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। आज आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने को आज कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें।

    कर्क राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा के सकारात्मक परिणाम मिलेगे। आज का दिन किसी रिश्ते में चल रही अनबन को समाप्त करने के लिए अच्छा है। नवविवाहित दंपत्ति आज मंदिर जाएंगे।

    सिंह राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

    कन्या राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। आज आप किसी काम में थोडा अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

    तुला राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी। आज जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

    धनु राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। लवमेट से उपहार मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं।

    मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी टॉपिक को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अचानक धन-लाभ कराने वाला होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

    कुंभ राशि – आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते पहले से और बेहतर होंगे। पैसे कमाने के कुछ नए सुझाव आपको मिल सकते हैं।

    मीन राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। अपने व्यापार को बढ़ने के लिए नये प्लान बनाने की जरूरत है। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनायेंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • जालंधर: अवैध खनन करने पर 2 कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर (ENS): कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध खनन पर दो कंपनियों पर मामला दर्ज करने की खबर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा  ने बताया कि पुलिस को गांव बांबीवाल में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दो पोकलेन मशीनें, दो टिपर ट्रक, दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली और 7 लोग गहरी खुदाई में लगे हुए थे। पुलिस ने  जीएन माइनिंग कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

    इसी तरह सदर पुलिस ने गांव दिवाली में एक अन्य शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कृष्णा कोऑपरेटिव प्राइवेट लिमिटेड की मशीनरी खुदाई करने में लगी हुई थी। पुलिस ने माइनिंग इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह की लिखित शिकायत पर जीएन माइनिंग कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।  पुलिस ने दोनों एफआईआर पंजाब माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट 1957 की धारा 21 के तहत दर्ज की गई हैं। सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि शहर में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

  • लुधियाना: सिविल सर्जन ने स्टिंग करवा हेल्थ डायरेक्टर को भेजा पत्र, जाने मामला 

    लुधियाना: सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डा.जसबीर सिंह ओलख द्वारा अपने ही स्टाफ का स्टिंग आपरेशन करवाने का  मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से सिविल सर्जन को शिकायत मिल रही थी कि डोप टेस्ट के नाम पर कुछ लोग रिश्वत लेते है। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में 3 हजार रुपए रिश्वत लेते सरकारी लैब टैक्नीशियन का स्टिंग करवा कर पकड़ा है। सिविल सर्जन ने पुलिस को सूचित कर  हेल्थ डायरेक्टर को भी पत्र भेज दिया है। 
     
    सिविल सर्जन जसबीर सिंह ओलख ने बताया कि लुधियाना निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी कि उसने अपना असला लाइसेंस बनवाने के लिए सरकारी अस्पताल में तैनात एक लैब टैक्निशियन को डोप टेस्ट करवाने की अर्जी दी थी। इस दौरान उस व्यक्ति ने टेक्नीशियन को यह भी बताया था कि वः शराब का सेवन कर लेता है। डोप टेस्ट की रिपोर्ट व्यक्ति के हक़ मे करने के लिए टेक्नीशियन ने उससे 3000 रूपये मांगे। 

    जिसके बाद सिविल सर्जन ने एक टीम का गठन किया। टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ता को लैब टैक्निशियन को 3 हजार रुपए देने का प्लान बनाया। पैसे देने से पहले टीम ने सभी नोटों की फोटो स्टेट करवा ली। जिसके बाद टीम ने लैब टैक्निशियन को पैसे लेते रंगे हाथ मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट सेहत विभाग के दफ्तर में सौंप दी।