Blog

  • खिलाड़ी के जहन में एक ही बात होनी चाहिए या तो जीत कर जाएंगे या सीख कर जाएंगे :मानसी राणा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में सदा शिव ध्यूसंर क्लब बही द्वारा करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान चौथे दिन सोमवार को मुखयतिथी के रूप में पहुंची हिमाचल प्रदेश सब जूनियर थ्रो बाल टीम की कप्तान  नैशनल खिलाड़ी मानसी राणा ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि जब भी खिलाड़ी खेलने के लिए ग्राउंड में उतरता है तो उसके जहन में एक ही बात होनी चाहिए कि या तो जीत कर जाएंगे या सीख कर जाएंगे,हारने जैसा शब्द दिमाग़ में नहीं लाना चाहिए। बहीं पर मानसी राणा ने सभी खिलाड़ियों को नशे से दुरी बनाए रखने हेतु भी जागरूक किया।

    इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान, गुगा जाहर पीर मंदिर बही के अध्यक्ष धर्म पाल सिंह,युवा मंडल अध्यक्ष रधुवीर सिह, सेवानिवृत्त अध्यापक रणधीर सिंह सेवानिवृत्त हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक रणवीर सिंह, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक संसार चंद शर्मा,डोगरा क्लब के अध्यक्ष अभिषेक डोगरा, क्लब के अध्यक्ष विक्की शर्मा, आशीष धीमान, सचिव सुरज धीमान, सहित अन्य युवा वर्ग भी मौजूद रहे।

    बहीं पर चौथे दिन सब जूनियर टीम युवा क्लब बही ने युवा क्लब तलमेहडा को पराजित कर फाइनल अपने नाम किया। दुसरे कबाटर फाइनल मैच में डोगरा क्रिकेट क्लब रौनखर ने टकारला की टीम को हराया दुसरे कबाटर फाइनल मुकाबले में शांतला की टीम तथा जोल में मुकाबला देखने को मिला जिसमें शांतला की टीम विजेता रही।

  • पंजाबः महिला से झपट्टा मार बदमाशों ने छीना पर्स, घटना CCTV में कैद

    लुधियानाः पंजाब में लूटपाट की वारदात खत्म होने का नाम नहीं ले रही। लुटेरे शरियाम दिनदहाड़े चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे है। आम लोगों में देहशत का माहोल बना हुआ है। लुधियाना में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला का पर्स झपट लिया। महिला स्नैचरों का पीछे करती हुई उनके पीछे भी भागी। लेकिन झपटमार भाग गए। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों सहमे हुए दिख रहे है। महिलाएं घरों से बाहर सामान तक खरीदने जाने से डरती है।

    जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि वह चंदर नगर की रहने वाली है। अपने परिवार के लिए वह फ्रूट खरीदने गई थी। वापिस आते समय बाइक सवार दो बदमाश उनका पर्स झपट कर ले गए। पीडिता ने कहा कि उनके एक हाथ में आम का लिफाफा पकड़ा हुआ था। दूसरे हाथ में पर्स पकड़ा था। जसपाल ने कहा कि उसका पर्स गुलाबी रंग का था। पर्स में करीब 3 हजार रुपए, मोबाइल और एक कीमती डायरी  थी।

    उन्होंने शोर मचाते हुए स्नैचरों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग गए। पीडिता का कहना है कि इलाके के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना हैबोवाल के इलाके जगतपुरी चौकी की पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। आरोपियों को जल्द पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है।

  • पुलिस ने कुटलैहड़ क्षेत्र में कार से पकड़ा कैश, ड्राइवर नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित बनाने को लगातार सक्रिय है.चुनाव में धन बल के इस्तेमाल की आशंका को रोकने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.  प्रशासन और पुलिस की टीमें जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एवं गहनता से सघन चेकिंग कर रही हैं |


    इसी के तहत पुलिस की टीम ने रविवार रात को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डुमखर में चेकिंग के दौरान एक निजी कार से 57,500 रुपए की नकदी बरामद की. चालक की पहचान ऊना शहर के निवासी  के तौर पर हुई है.एएसपी संजीव  भाटिया ने बताया कि पुलिस ने चालक से कैश के संबंध में जानकारी मांगी जिसका वो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया.जिसके बाद पुलिस ने कैश को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है |


    बता दें, चुनावों में आदर्श आचार संहिता के दौरान जनता को 50 हजार से अधिक नकद धनराशि ले कर चलने पर उससे जुड़े दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है. 50 हजार से अधिक की नकदी ले जाने पर संबंधित को उसके सोर्स और खर्च को लेकर साक्ष्य देने होंगे।

  • कई महीनों तक सर्वेक्षण के बाद राष्ट्रीय संस्था ने होटल को किया सम्मानित 

    बददी का लेमन ट्री होटल टाईम्स आइकॉनिक डेस्टिनेशन अवार्ड से सम्मानित

    बददीसचिन बैंसलः औद्योगिक शहर बददी नालागढ़ में अब उद्योगों के बाद होटल व्यवसाय भी देशभर में बददी का नाम रौशन करने में आगे आ रहे हैं। बददी के निकट फोरलेन पर स्थापित लेमन ट्री होटल को चंडीगढ़ में एक राष्ट्रीय संस्था द्वारा नार्थ जोन में आइकॉनिक डेस्टिनेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। होटल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के आधार पर कई महीनों तक होटल की व्यवस्थाओं, होटल कर्मियों के व्यवहार और हर तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का सर्वेक्षण करने के बाद इस होटल को अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

    सोमवार को होटल के जनरल मैनेजर अमित राय मेहरा ने बताया कि बददी व नालागढ़ के लोगों ने इस होटल को बढऩे में काफी सहयोग दिया है और अब होटल प्रदेश ही नहीं बल्कि आस पास के राज्यों में भी क्षेत्र का नाम रौशन कर रहा है। चंडीगढ़ में हालही में एक संस्थान द्वारा होटल इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


    जल्द पूरा होगा विस्तार का कार्य-
    होटल के जीएम अमित राय मैहरा ने कहा कि लेमन ट्री अपना लगातार विस्तार कर रहा है और पिछले छह वर्षों से होटल में नई सुविधाओं को शामिल किया जा रहा है। एशिया के फार्मा हब बददी में आज होटल की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है और ऐसे में अब मैनेजमेंट ने इसके विस्तार का निर्णय लिया है। जल्द ही 1000 लोगों की क्षमता वाला लॉन तैयार हो जाएगा और मैरिज हॉल की क्षमता को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। अमित राय ने बताया कि प्रदेश के नाखुश होकर लौट रहे कई बिजनेस मैन की पसंद लेमन ट्री होटल बना है। यहां होटल में शिकागो तक के ग्राहक शादी की बुकिंग करवाने पहुंचे हैं और शादी के शानदार आयोजन के बाद खुश होकर वापस लौटे हैं।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही लोग चंडीगढ़ नहीं बल्कि चंडीगढ़ व पंचकूला से बददी शादी के लिए पहुंचेंगे। अमित राय ने बताया कि होटल द्वारा फूड सेफ्टी विभाग व अन्य द्वारा सुझाए गए सभी शर्तों को पूरा किया जाता है। सभी कर्मियों को समय समय पर मेडिकल करवाया जाता है और खाना पूरी तरह हाइजेनिक तैयार किया जाता है। इस अवसर पर होटल मैनेजमेंट के पदाधिकारी जितेंद्र शर्मा ऑपरेशन मैनेजर, दिलीप कुमार सेल्स मैनेजर, अरविंद यादव सिक्योरिटी मैनेजर और सोहन रावत हैड सैफ मौजूद रहे। इस अवसर पर रोड सेफटी क्लब बददी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत मलपुर के पूर्व प्रधान पोलाराम चौधरी, हिमालया एनजीओ के संयोजक डा रणेश राणा भी उपस्थित रहे।

  • बददी के निकट मढांवाला में आयोजित किया न्यूरोथैरेपी शिविर

    विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे लोगों का बिना दवा बिना चीर फाड किया उपचार


    गौशाला के संचालक नवीन कुमार व पंकज गुप्ता ने किया शिविर का शुभारंभ


    बददीसचिन बैंसल: बददी के निकट मंढावाला गौशाला के सभागार में न्यूरोथेरैपी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक उपचार केंद्र बददी की टीम ने विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों का उपचार किया और उनको राहत पहुंचाई। श्री श्याम गौशाला सेवा समिति मंडल मंढावाला के संचालक नवीन कुमार ने इस कैंप का शुभारंभ किया। आयोजक पंकज गुप्ता ने कहा कि आज आलम यह है कि हमारा खान पान ही ऐसा हो गया है कि हर व्यक्ति कहीं न कहीं छोटी मोटी बीमारी से ग्रसित है। इसको लेकर हमने यह कैंप लगाया था जिसमें तीन दर्जन लोगों को लाभ मिला।

     गौशाला के संचालक नवीन कुमार ने कहा दिन प्रतिदिन दुनिया भारतीय चिकित्सा पद्दति को महान मानते हुए उसकी और मुड रही है। क्योंकि भारतीय पारंपरिक चिकित्सा द्वारा ही हर बीमारी का जड से इलाज संभव है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक चिकित्सा पद्दति योग, आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा, पंच महाभूत चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा आदि को गौरव दें और इन्हें घर घर तक पहुंचाने में हर सम्भव प्रयास करें। इससे आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा जो महंगे इलाज करवाने में असमर्थ रहते हैं उनके लिए यह केंद्र संजीवनी का केंद्र बनेंगे। न्यूरो थेरेपिस्ट मोहिंदर पाल ने कहा कि  न्यूरोथेरेपी बहुत ही प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्दति है।

    जिसमें रोगों को ध्यान में रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाव देने से हर बीमारी का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें पेट से सम्बंधित रोग जैसे नाभि की समस्या, गैस बनना, कब्ज रहना, भूख न लगना, दस्त, एसिडिटी, जोडों के दर्द जैसे गर्दन दर्द, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सियाटिका, सर्वाइकल, महिलाओं की समस्या सम्बंधी रोग, त्वचा रोग, एलर्जी, एगसिमा, सोरायसिस, सफेद दाग, चेहरे व सिर के दाग, मुंहांसे, मोतिया, नींद न आना, यादाशस्त कमजोर होना, सिर दर्द, माइग्रेन, जुकाम, अस्थमा, थाइरोइड, पैरालसिस, हृदय रोग, लंबाई का न बढना, मोटापा आदि बीमारी का सफलता पूर्वक इलाज किया जाता है। कैम्प के आयोजक पंकज गुप्ता ने कहा कि इस वेलनेस सेन्टर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को छुपी हुई भारतीय चिकित्सा विज्ञान से अवगत करवाना है, जिसके सहारे हर व्यक्ति स्वयं के शरीर की प्रकृति को समझते हुए खुद का वैद्य बने और स्वयं को निरोगी रख सके। क्योंकि भारतीय चिकित्सा पद्दति आम व्यक्ति के लिए और सब का हेल्थ बजट जीरो परसेंट रखने में सक्षम है।

  • जालंधरः पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर, देखें Live

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां पर पिकअप और टिप्पर की आपस में टक्कर हो गई। टिप्पर जालंधर से पठानकोट की तरफ जा रहा था। हादसा रोड़ क्रास करते वक्त हुआ है। सथानिय लोगों की मानें तो गलती पिकअप चालक कि बताई जा रही है।

  • जालंधरः शराब में धुत व्यक्ति ने चलती बस से लगाई छलांग, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रही है कि शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने चलती बस से छलांग लगा दी। मामला काला संघियां रोड का है, जहां एक निजी बस में आ रहे व्यक्ति ने यह हरकत की है। इस घटना में बस मालिक के मुताबिक व्यक्ति के पैर में चोट आई है। जिसके बाद व्यक्ति को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुच कर मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : पिअकप और कार की भीषण टक्कर में 3 महिलाओं सहित 4 की मौत, देखें वीडियो

    तरनतारन : गांव नारली से यात्रा कर लौटते समय हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल शाम करीब 4 बजे गोइंदवाल कपूरथला रोड के पास मंडी मोड़ पर एक महिंद्रा पिकअप और वर्ना गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गांव नारली की तीन महिलाओं की मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। इस हादसे के दौरान वर्ना कार के ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व चेयरमैन बलविंदर सिंह संधू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को उनके गांव नारली से करीब 20-25 सदस्य महिंद्रा पिकअप गाड़ी किराये पर लेकर श्री आनंदपुर साहिब और डेरा वडभाग सिंह गए थे।

    कल शाम को लौटते समय मंडी मोड़ के पास इस गाड़ी का वर्ना कार से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि राहगीरों और दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक यात्रियों में ज्यादातर महिला यात्री थीं और उनके साथ कुछ बच्चे और बुजुर्ग भी थे। मृतकों में अमरीक कौर 60-65 वर्ष पत्नी गुरमुख सिंह, बलवीर कौर 60-65 वर्ष पत्नी अमरीक सिंह और मनजीत कौर 60-65 वर्ष पत्नी अनोख सिंह (बेलदार) गांव नारली शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में अधिकतर एक ही परिवार के 4-5 सदस्य शामिल हैं।

    जिनकी हालत गंभीर है उनमें काजल पुत्री सरवन सिंह, अरवन सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह, हरचंद सिंह पुत्र तरलोक सिंह, गंता कौर पत्नी पूरन सिंह, कुलविंदर कौर पत्नी राजबीर सिंह, सोनू सिंह पुत्र अनोख सिंह, हरप्रीत कौर पत्नी विजय सिंह, सिमरन कौर शामिल हैं। विजय सिंह की पुत्री, शिवजोत सिंह पुत्र विजय सिंह, हरजोत कौर पुत्री विजय सिंह, मनिजोत घायल यात्रियों में से कुछ को सरकारी अस्पतालों और कुछ को विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई महिंद्रा पिकअप के चालक अमनदीप सिंह निवासी डोडे थाना खालड़ा की दाहिनी टांग जांघ से फ्रैक्चर होने के कारण कपूरथला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • पंजाब : लोकसभा चुनाव में पार्टी ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के पिता को दी टिकट 

    फिरोजपुर : कोलकाता में 2021 में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के पिता भूपिंदर सिंह भुल्लर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने उन्हें फिरोजपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भूपिंदर सिंह एक्स-कॉप हैं, जो पंजाब पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। आज ही SAD अमृतसर ने अपनी दूसरी लिस्ट में उनका नाम घोषित किया। खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान ने खुद उन्हें कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करवाई थी। एक सप्ताह के अंदर ही उनका नाम चुनाव उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया गया। वहीं, जयपाल भुल्लर की बात करें तो पंजाब पुलिस ने ही उसका एनकाउंट 9 जून 2021 को कोलकाता में किया था। लुधियाना में CIA के दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर वे कोलकाता भागा था। 


    फिरोजपुर के दशमेश नगर का रहने वाला जयपाल भुल्लर उर्फ मनजीत ने चाहे अपने पिता को हमेशा वर्दी में देखा, लेकिन इसके बावजूद वे गुनाह के रास्ते पर चला। वक्त ने ऐसी करवट बदली कि कानून के रखवाले का बेटा कुख्यात बदमाश विक्की गौंडर का साथी बन गया। उसका नाम सुक्खा काहलवां हत्याकांड में भी शामिल था। गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहोरिया की मौत के बाद गैंग ने जयपाल भुल्लर को मुखिया मानते हुए उसके आदेश मानने शुरू कर दिए थे। भुल्लर उस समय चर्चा में आया था, जब उसने फाजिल्का के पॉलिटिकल लीडर व गैंगस्टर रॉकी की हिमाचल प्रदेश के परवाणु टिंबर ट्रेल के पास हत्या कर दी थी। उसकी जिम्मेदारी लेते हुए उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर वारदात वाली फोटो भी शेयर की थी। सोलन में चश्मदीद परमपाल पाल और हरप्रीत सिंह के बयान पर हिमाचल पुलिस ने जयपाल व उसके गिरोह पर हत्या का केस दर्ज किया था।

  • लोकसभा चुनाव को लेकर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का आया बयान 

    करनाल : बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की कांग्रेस से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा चल रही थी। मीडिया में चली खबरों के बाद संजय दत्त का बयान सामने आया है। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उनके हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा थी। जिसके बाद संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट डालकर लिखा- मैं राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

    अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें। दरअसल, पहले चर्चा शुरू हुई थी करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कांग्रेस बॉलीवुड स्टार संजय दत्त को उतार सकती है। कांग्रेस हाईकमान ने संजय दत्त का नाम पैनल में शामिल किया है।

    कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे तथा केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में करनाल सीट पर संजय दत्त के नाम पर चर्चा हुई, लेकिन अब संजय दत्त ने इसे अफवाह बताया है। कांग्रेस के पैनल में करनाल से पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर के नाम बताए जाते हैं, जिन पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अभी सहमत नहीं है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की नजर में करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेहद मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में उनके सामने नामचीन उम्मीदवार उतारने पर विचार किया जा रहा है।