Blog

  • पंजाबः कांग्रेस प्रधान का दावा, आधी आप पार्टी BJP में होगी शामिल

    इस सप्ताह जारी होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

    मोहालीः लोकसभा चुनावों जैसे जैसे नजदीक आ रहे है, सियासी पारा उसी तरह से काफी ज्यादा चढ़ रहा है। नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने से जहां सीनियर नेता हैरान है, वहीं लोग भी असंमज स्थिति में चल रहे है। वहीं अब कांग्रेस प्रधाना राजा वड़िंग ने मीडिया से बात करते हुए दावा है कि आने वाले में दिनों में आधी आप पार्टी भाजपा में शामिल हो जाएंगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी मुख्यालय में मीटिंग हुई। मीटिंग पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की प्रधानगी में हुई। इस मौके उन्होंने पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास बिग गंस (बड़े नेता) ही रह गए हैं। स्मॉल गन पार्टी छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा रोकना है।

    ऐसे में अगर सच में आप पार्टी के नेता भाजपा के संपर्क में है तो आने वाले समय में आप पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है। बता देंकि इससे पहले भाजपा में शामिल हुए रवनीत बिट्टू भी दावा कर चुके है कि लोकसभा चुनावों के बाद पंजाब में आप पार्टी की सरकार गिर सकती है। हालांकि सीएम मान इन दावों पहले से ही खारिज कर चुके है। वहीं राजा वड़िंग ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के अयोध्या जाने के बाद चल रही अटकलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका पर्सनल फैसला है। इस बारे में उनसे सवाल करिए। हम वर्षों से राम भक्त है। वह सभी धर्मों का आदर करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस हफ्ते कांग्रेस की सूची जारी हो जाएगी। उम्मीद है कि एक सूची में सारे नाम शामिल कर दिए जाएंगे। 

  • पंजाबः Sidhu Moose Wala के नए गीत का पोस्टर हुआ रिलीज

    मानसाः दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का एक और गीत बुधवार को रिलीज होने जा रहा है। उनकी मृत्यु के बाद ये छठा गीत है, जिसे रैपर व मूसेवाला के दोस्त सनी माल्टन ने पूरा किया है। गीत का कवर रिलीज किया जा चुका है। मूसेवाला के फैंस के लिए दो महीनों में ये दूसरी अच्छी खबर है। बीते महीने ही मूसेवाला के घर उनके भाई ने जन्म लिया था। इस गीत का नाम 4:10 रखा गया है। यही कारण है कि इस गीत को चौथे महीने की दस तारीख को रिलीज भी किया जा रहा है। रैपर सनी माल्टन ने इस गीत के पोस्टर को रिलीज करने के साथ ही जानकारी दी है कि गीत को उनके यू-ट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया जाएगा।

    किस समय रिलीज किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सांझी नहीं की गई। लेकिन अनुमान है कि ये गीत शाम 4.10 बजे ही रिलीज किया जाएगा। पोस्टर रिलीज करने से पहले सनी माल्टन ने एक और पोस्ट को शेयर किया। जिसमें उसने ब्रैम्पटन और मानसा के तापमान की बात कही। साथ ही सनी माल्टन ने लिखा है- ‘डरावने घंटे का अलर्ट, कहीं भी सुरक्षित नहीं! बता दें सनी माल्टन और बिग बर्ड ने सिद्धू मूसेवाला के साथ कई गानों में काम किया है। इसमें ‘लेवल्स’, ‘नेवर फोल्ड’, ‘जस्ट लिसन’ जैसे कई हिट गाने शामिल हैं। इन गानों को लोगों ने खूब प्यार दिया।

  • पंजाबः नेचर हाइट्स के नाम से फर्म चलाकर लोगों से मारी करोड़ों की ठगी, महिला सहित 2 गिरफ्तार

    फरीदकोट: नेचर हाइट्स के नाम से फर्म चलाकर लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर राज्य और बाहरी स्टेट में करोड़ों की ठगी मारने के आरोप के तहत स्थानीय थाना सिटी में दर्ज एक पुराने मामले में पुलिस द्वारा एक महिला सहित 2 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देते आ रहे है। यहां यह बता दें कि स्थानीय थाना सिटी में वर्ष 2017 में फरीदकोट के लोगों से इस फर्म द्वारा 91 लाख की ठगी मार कर फरार हो जाने का मामला सामने आया था।

    इस पर थाना सिटी में आरोपी नरेश कुमार डायरेक्टर नेचर हाइट्स इंफ्रा लिमिटेड, मोनिका तुली अथोराइज्ड नेचर हाइट्स इंफ्रा लिमिटेड और गौरव छाबड़ा डायरेक्टर पर दर्ज किया गया था।  लंबे समय बाद पुलिस द्वारा उक्त में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे गौरव छाबड़ा की अभी गिरफ्तार बाकी है। इन आरोपियों ने लोगों से कुल 45 करोड़ रुपये की ठगी की है और यह भी पता चला है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान इन आरोपियों के बैंक खाते जिनमें करोड़ों रुपये जमा हैं और संपत्ति भी जब्त की गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अबोहर और फाजिल्का की पुलिस टीमें भी आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

  • पंजाबः मुठभेड़ में घायल गैंगस्टरों ने ही जालंधर में पंजाबी गायक के घर पर चलाई थी गोलियां

    फरीदकोटः  पुलिस द्वारा दो दिन पहले 2 गैंगस्टरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गए थे। बताया जा रहा है दोनों गैंगस्टरों फरीदकोट में रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी के घर पर फायरिंग करने आए थे। जिन्हें फरीदकोट पुलिस ने सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर लिया था।  ये गैंगस्टर अर्श डल्ला के इशारे पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने आए थे। अर्श ढल्ला द्वारा कर्मचारी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां और तीन अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

    31 मार्च को उक्त आरोपियों ने जालंधर में एक पंजाबी गायक के घर पर फायरिंग भी की थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए फरीदकोट के एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के एक्सियन से अर्श डल्ला ने 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिससे सूचना मिली थी कि 2 युवक आज फरीदकोट में कर्मचारी के घर पर फायरिंग करने आ रहे हैं। जब उनकी टीम ने आरोपियों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। 31 मार्च को उक्त आरोपियों ने जालंधर में एक पंजाबी गायक के घर पर फायरिंग भी की थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

  • पंजाब : भारी मात्रा में पोस्त के पौधों सहित एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, देखें वीडियो

    गुरदासुपर : एसएसपी के दिशा निर्देशों के अनुसार थाना धारीवाल की पुलिस ने पोस्त की खेती करने वाले एक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी रानियां और कश्मीर मसीह उर्फ ​​भोला पुत्र रतन मसीह निवासी सिधवा के तौर पर हुई है।

    एसएचओ मनदीप सिंह संगोत्रा ​​ने पुलिस टीम के साथ अमनदीप की हवेली पर छापा मारा कर मौके से लगभग 29 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त के पौधे बरामद किए। पुलिस ने कश्मीर मसीह को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इसका मालिक अमनदीप सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।

  • जालंधरः टिकट मिलने से पहले पूर्व सीएम चन्नी ने लिया घर, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर में कोठी किराए पर ली है। टिकट मिलने से पहले ही चरणजीत सिंह चन्नी ने कोठी के मालिक से इस कोठी को किराए पर लिया है। घर के मलिक कमलजीत बंगा ने कहा कि 10 से 15 दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने घर लेने की बात की थी। वहीं चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा घर किराए पर लेने से एक बात साफ होती नजर आ रही है कि पार्टी उन्हें जालंधर से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। कोठी नंबर 667-668 गुरु तेग बहादुर नगर में स्थित है।

    कोठी मलिक कमलजीत बंगा ने बताया कि 43 मर्ले के घर मे कई कमरे बने हैं और इसमें एक स्विमिंग पूल भी है और एक 40 से 60 स्क्वायर फीट का मीटिंग हॉल भी है। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में चरणजीत सिंह चन्नी रहेंगे उसे कमरे को रिनोवेशन किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि किराए को लेकर बात जरूर हुई है लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी पिछले 10 साल से उनको जानते हैं और वह भी कांग्रेस के कार्यकर्ता है, इसलिए चरणजीत सिंह चन्नी से किराया लेना या ना लेना यह बाद की बात है।

    उन्होंने कहा कि जब पार्टी टिकट अनाउंस करेगी उसे दिन से चरणजीत सिंह चन्नी यहां आकर रहना शुरू कर देंगे और फर्नीचर भी घर में लगा दिया जाएगा। कोठी मलिक कमलजीत बंगा कहा कि कांग्रेस में अक्सर आपसी के स्थान चुनाव में देखने को मिलती है अगर बात की जाए चौधरी परिवार की तो अपनी टिकट के लिए हर कोई दावेदारी करता है लेकिन एक दूसरे पर कटाक्ष नहीं करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार चरणजीत सिंह चन्नी को ही पार्टी टिकट देगी और वह ही जालंधर से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। 

  • जालंधरः मेले में निशान साहिब फहराते समय 3 लोग झुलसे, एक की मौ+त

    जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव भंडाला हिम्मता से बड़ी खबर सामने आई है। जहां धार्मिक स्थल के अंदर निशान साहिब फहराते समय 3 लोग झुलस गए। इस हादसे में एक की मौत हो ई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय जगदीप सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। वहीं, साथी जसविंदर सिंह और अमरजीत सिंह निवासी नूरमहल की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान निशान साहिब का बाइक 17 केवी हाई वोल्टेज मेन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे तीनों युवक बुरी तरह से झुलस गए।

    तीनों को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जहां जग्गा को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, बाकी दो को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों के मुताबिक, जग्गा का शरीर पूरी तरह से नीला पड़ गया था। युवक की मौत से पूरा गांव सदमें में है। आज जग्गा का पोस्टमॉर्टम होगा और उसके शव को परिवार के हवाले किया जाएगा। जिसके बाद उसका आज संस्कार होगा। घटना के वक्त उक्त जठेरा मेला चल रहा था।


     

  • जालंधरः पहले नवरात्र पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नवरात्र पर देवी तालाब मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजा दिया गया है। मंदिर को सुंदर लाइटों, फूल-मालाओं से सजाने का कार्य कर दिया है। इस बारे सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन-पूजन को उमड़ रही है। भोर से ही दर्शन और पूजन जारी है। मातारानी के जयकारों के साथ लंबी लाइन लगी है। भक्तों की सुरक्षा के लिए यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

    दरअसल, देवी तालाब मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। वैसे तो यहां रोज ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचते है। लेकिन, चैत्र नवरात्र पर भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते है। इस बारे जानकारी देते हुए कमेटी के महासचिव राजेश विज ने बताया कि सारा दिन मंदिर की संकीर्तन मंडली व मां भक्तों द्वारा महामाई का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला में ठहरने हेतु सुविधा दी गई है और लंगर हाल में व्रत का लंगर चलता रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए फल-फ्रूट, सील का प्रसाद वितरित होगा।

  • लोकसभा चुनाव को लेकर आज CM मान और संजय सिंह विधायकों और प्रत्याशियों के साथ करेंगे बैठक

    इन नेताओं को पार्टी में करवा सकते है शामिल

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने व सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए आप पार्टी जुटी हुई है। इस दौरान आज सीएम भगवंत मान ने अपने आवास में अहम मीटिंग रखी है। इस मीटिंग में सीएम भगवंत मान के साथ ही कुछ दिन पहले जेल से बाहर आए आप नेता संजय सिंह और संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक मौजूद रहेंगे। मीटिंग दोपहर एक बजे शुरू होगी। मीटिंग में राज्य के सारे 92 विधायक व लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार व नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान हर मुद्दे पर मंथन होगा। वहीं सूत्रों के अनुसार मीटिंग के बाद आप पार्टी कांग्रेस के संतोख चौधरी परिवार से उनकी पत्नी और बेटे का आज आप पार्टी में शामिल करवा सकते है और चौधरी परिवार को ही जालंधर से उम्मीदवार घोषित कर सकते है। 

    लोकसभा चुनाव में आप (2022) के विधानसभा चुनाव में मिली जीत को दोहराने की कोशिश में जुटी हुई है। इस चुनाव में जीत तय करने के लिए स्ट्रेटजी भी उसी तरह की बनाई जा रही है। सीएम भगवंत मान ने सभी हलकों के उम्मीदवारों, विधायकों व मंत्रियों से लोकसभा हलका वाइज बैठक कर फीडबैक लिया। इसके अलावा वह पार्टी की ताकत कहे जाने वाले वालंटियरों से भी पहली बार बैठक की हैं। जबकि डॉ. संदीप पाठक ने जिला स्तर पर बैठकें कर रहे हैं। वहीं, अब संजय सिंह की एंट्री हुई है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके आने से चुनाव में फायदा होगा। इस मीटिंग में यह भी तय किया जाएगा कि आखिर आप को अब चुनाव कैसे लड़ना है। किन मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों को घेरना है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कैसे पार्टी की ताकत बनाना है। वहीं, पार्टी की उपलब्धियों को कैसे लोगों के बीच लेकर जाना है।

    पार्टी नेताओं को आ रही दिक्कतों को भी दूर करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि CM भगवंत मान पहले ही साफ कर चुके हैं कि जनता के बीच सरकार के कामों को लेकर जाना है। होटलों और पैलेसों की जगह मोहल्लों औ गलियों में जाकर लोगों से मुलाकात करनी है। AAP अभी तक कुल 10 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। हालांकि सांसद सुशील कुमार रिंकू के पार्टी छोड़ने के बाद जालंधर से अब नए सिरे से उम्मीदवार के लिए मंथन चल रहा है। पार्टी ने पांच मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। आज अगर चौधरी परिवार आप पार्टी में शामिल होता है तो उन्हें जालंधर से टिकट देकर कांग्रेस को आप पार्टी कड़ी टक्कर दे सकती है।

    दरअसल, सीएम मान ने भी जालंधर सीट पर पैनी नजर बनाई हुई है, वह इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए दो दिन पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी कर चुके है। इनमें संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह, खडूर साहिब लालजीत सिंह भुल्लर, अमृतसर कुलदीप सिंह धालीवाल, बठिंडा गुरमीत सिंह खुडियां शामिल है। जबकि फरीदकोट (रिजर्व) से कलाकार व CM के दोस्त कर्मजीत अनमोल, गुरप्रीत सिंह जीपी फतेहगढ़ साहिब (रिजर्व), राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर​​​​​​​(रिजर्व)व मालविंदर सिंह कंग श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा

    लुधियानाः  पंजाब के लुधियाना शहर से एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक का नाम दीपक ओर आयु 20 साल बताई जा रही है। वह इलाके में सब्जी बेचने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में ही एक युवती के परिजनों को उस पर शक था कि वह उनकी बेटी को तंग परेशान करता है जिसके कारण उस युवती के परिजनों ने दीपक के परिवार के सामने उसे धमकाया। उनके जाने के करीब 15 मिनट बाद ही दीपक ने मफलर के सहारे फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली।  परिजनों ने जब दीपक की हालत बिगड़ी देखी तो तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन वह बच नहीं पाया। 

    युवक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दीपक गुरु देव अर्जन गली नंबर 3 में रहता था। परिजनों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सूचित किया। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने युवक को घर जाकर धमकाया है उनके खिलाफ परिवार के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।