Blog

  • बदला मौसम का मिजाज़, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    बदला मौसम का मिजाज़, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई इलाकों में बारिश के आसार बनें हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी बूंदाबांदी की संभावना है।

    जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। आज भी भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी है। अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हिमाचल में 241 सड़कें और 83 ट्रांसफार्मर ठप हाे गए हैं। लाहाैल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल के आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

  • जालंधरः थाने से 200 मीटर दूरी पर स्थित दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। लोगों का आरोप हैकि पिछले 2 माह से 10 से अधिक चोरी की वारदाते हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी मामला हल नहीं हुआ है। वहीं आज ताजा मामला मान बैटरी हाउस से सामने आया है। जहां चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान से भारी मात्रा में बैटरियां लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना थाने से महज 200 मीटर दूरी पर हुई है। चोरों ने सिबल से दुकान का शटर तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक बंटी ने कहा कि उसकी मान बैटरी हाउस के नाम पर दुकान है। उन्होंने कहा कि उसे राजा फर्नीचर के दुकानदार ने फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से लाख से डेढ़ लाख की बैटरियां लेकर चोर फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में प्रधान प्रदीप खुल्लर ने बताया कि 2 माह में लगातार चोरियों का सिलसिल जारी है।

    उनका कहना है कि आज मार्किट के मेंबर मान सिंह के गोदाम का शटर तोड़कर  चोर लाख से डेढ़ लाख की बैटरियां लेकर चोर फरार हो गए। प्रधान का कहना है कि पौने घंटे से अधिक का समय हो गया है कि उनके द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन उसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि थाने से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उनका कहना है कि उन्हें शक है कि चार पहिया वाहन पर आए चोर भारी मात्रा में बैटरियां लेकर फरार हुए है। इस दौरान उन्होंने चोरों की पुलिस के साथ मिली भुगत के साथ हो रही चोरियों को लेकर आरोप लगाए है। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई जगदीश पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः विदेश से आए व्यक्ति की मौ+त, पत्नी कैंसर से पीड़ित

    लुधियानाः कनाडा से आए व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक उसकी पत्नी और एक बेटी है। जानकारी के अनुसार हरप्रीत की पत्नी भी कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है। कहा जा रहा है कि रिश्तेदारों के घर कोई समारोह रखा गया था। परिवार के कुछ सदस्य वहां गए थे, बाकी सदस्य अपने कमरों में थे। इस दौरान घर में काम करने वाला टेलर जब मृतक के कमरे में चाय देने गया तो उसने उसका शव चुन्नी के लटकता हुआ देखा। उसने परिवार के सभी सदस्यों को सूचित किया। 

    जानकारी देते हुए हरप्रीत के मामा चन्ना सिंह ने कहा कि हरप्रीत करीब 7 से 8 साल पहले कनाडा में सब कुछ छोड़ कर परिवार सहित भारत आ गया था। कनाडा में वह अच्छा सेटल था। लुधियाना में वह फिलहाल अभी फ्री रहता था। उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। 8 साल की बेटी है। बीते शाम जब टेलर उसके कमरे में चाय देने गया तो उसने हरप्रीत को फंदे से लटकता देख शोर मचाया। पुलिस को सूचित किया। थाना सदर की पुलिस ने मौके पर आकर हरप्रीत के शव को फंदे से उतारा। शव को सिविल अस्पताल देर रात मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • पंजाब :  स्कूल में छात्रों में हुई खूनी झड़प पहुंची सड़क पर, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के निजी स्कूल में 2 छात्रों के बीच झड़प सड़क पर खून में बदल गई। स्कूल में दोनों में पक्षों हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि यह विवाद बाद में सड़क पर आ गया। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद हादसे में घायल हुए दोनों पक्ष सिविल अस्पताल ईलाज करवाने के लिए पहुंचे। हादसे की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।

    एक पक्ष के पीड़ित छात्र की मां ने आरोप लगाए है कि स्कूल में दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल ने दोनों के बीच समझौता करवा दी थी। इसी बीच जब उनका लड़का ट्यूशन गया तो कुछ नौजवानों ने उस पर हमला दिया। जिसके बारे में उसने घर आकर बताया और जब कैफे में वीडियो लेने गया तो करीब दो दर्जन बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के युवक का आरोप है कि पहले पक्ष के लड़के ने उसे धक्का दिया और उसकी पगड़ी फेंक दी। जिसके बाद गुस्से में आकर बाकी लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से न्याय की मांग की गई है।

  • पंजाबः 4 मंजिला धागे के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः चौड़ा बाजार स्थित एक धागे के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। गोदाम में कुछ वर्कर भी रहते थे जिनका काफी सामान भी राख हो गया। शार्ट सर्कट के कारण ये हादसा हुआ है। चौड़ा बाजार में बिल्डिंग से धुंआ निकलता देख तुरंत लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत आस-पाक की दुकानों से पानी के पाइप आदि लगाकर बौझारें मारी लेकिन आग बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मनी दी हट्‌टी डाई पालिस्टर के गोदाम में आग लगी।

    जिस जगह पर आग लगी वहां छोटा गैस सिलेंडर और कुछ खाना आदि बनाने के लिए भटि्टयां आदि लगाई गई थी। आग लगने के कारण चौथी मंजिल की खिड़कियां तक जलकर राख हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के फायरमेन रवि ने कहा कि उन्हें जैसे पता चला तो वह तुरंत 2 गाड़ियां मौके पर लेकर पहुंचे है। फायर सेफ्टी के कुछ प्रबंध पूरी थे लेकिन कुछ अधूरे थे। कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। काफी हद तक हुई नुकसान को बचा लिया है। गोदाम मालिक से कहा गया है कि सेफ्टी के प्रबंध पूरे रखे।

  • आज का राशिफल, 2 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 2 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। आज आप समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। छोटे बच्चों को गिफ्ट मिल सकते हैं, जिससे वो पूरा दिन खुश रहेंगे। किसी ऑनलाइन वेबसाइट से अपने लिए कुछ ऑर्डर कर सकते हैं, आज पूरा दिन उसी चीज के बारे में सोचते रहेंगे। आज आपको अपने काम के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

    वृष राशि-

    आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे।आज नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। ऑफिस में आपको गिफ्ट मिल सकता है। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज के दिन मीठे चावल बनाकर जरूरतमंद में दान करें, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे होने की संभावना है। इस राशि के बिल्डर्स को अचानक से काफी फायदा हो सकता है। आज धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे। आपको परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना पड़ सकता है, आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज के दिन स्नान करते समय थोड़ा-सा गंगाजल मिलाएं, आपको सुख की प्राप्ति होगी।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दी छुट्टी मिलने में परेशानी आ सकती है। किसी सामान की खरीदारी में थोड़ी देर हो सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। चांदी में मंडवाकर गले में दो मुखी रूद्राक्ष धारण करें, डिप्रेशन से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है।

    सिंह राशि-

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपके काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे।

    कन्या राशि-

    आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर लगा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज खुश रहेंगे। फैमिली के साथ किसी हॉटल में खाना खाने जा सकते हैं। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आज कोई जूनियर काम पूरा करने के लिए आपसे मदद मांग सकता है। आज कोई पुराना दोस्त आपके घर पर आ सकता है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आज के दिन घर के पास मंदिर में जाकर दीपक जलाएं, मन को शांति मिलेगी।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर की इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के घर त्योहार की शुभकामना देने जा सकते हैं। शाम को आप शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। अपना नजरिया पॉजिटिव बनाकर रखें, सब काम अच्छे से होंगे। आज किसी काम से शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज ऑफिस पार्टी में अपने जीवनसाथी को साथ ले जा सकते हैं। इससे आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे।

    धनु राशि-

    आज के दिन किस्मत आपके साथ है। परिवार के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आज किसी बड़े- बुजुर्ग की मदद करने से आपको बड़ी राहत महसूस होगी। आज के दिन अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

    मकर राशि-

    आज अपने दायरे को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो सकता है। बाकी समय में आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होगा। नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। आज के दिन बच्चों को कपड़े गिफ्ट करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में वेतन वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के भी कुछ चांस बन सकते हैं। बिल्डर्स अपने काम को बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। विवाहितों के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं, काम आसानी से बनेंगे। पहले से चल रही किसी काम की प्लानिंग आज पूरी हो जाएगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

    मीन राशि-

    आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। टीचर्स के साथ आपका अच्छा टाइम स्पेंड होगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

     

  • पंजाब : IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है। पंजाब सरकार के आदेशों पर 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया हैं। इनमें कृष्ण कुमार, विकास गर्ग, वरुण रूजम शामिल हैं। देखें लिस्ट 

  • पंजाब: Amrit Colour Lab के मालिक के Suicide केस में हुआ खुलासा, देखे वीडियो

    बीजेपी नेता सहित 3 पर FIR दर्ज, जाने मामला

    अमृतसर: थाना चाट्टीविंड के अधीन आते गांव राजेवाल में अमृत कलर लैब के मालिक ने एक बंद पड़े नशा मुक्ति केंद्र मे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने भाजपा नेता और उसके दोनों बेटों को अपनी मौत का जिम्मेवार बताया।पुलिस ने इस मामले मे बीजेपी नेता सहित उसके दोनों बेटो पर FIR दर्ज कर ली है। 

    सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस द्वारा भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता प्रदीप गब्बर, बेटे विशाल और रघू के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

     भाजपा नेता पर आरोप है कि वो मृतक अमृतपाल सिंह को लंबे समय से तंग परेशान कर रहा था। आरोपी ने मृतक की कई शिकायतें नगर निगम और पुलिस प्रशासन को कर रखी थी। मृतक ने इन्हीं शिकायतों से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। 

    मृतक के बेटे दिलाशीष सिंह ने बताया कि उनकी फोटो प्रिंटिंग की लैब है। जो मृत लैब 82 सिटी सैंटर नजदीक संगम सिनेमा से चलाते है। उसके पिता अमृतपाल सिंह दूसरी इंपीरियल लैब राम तलाई मंदिर मार्केट में अपने भाईवाल संदीप सिंह निवासी सी-297 न्यू प्रताप नगर के साथ काम करते है। 

    जहा उनकी लैब के साथ प्रदीप गब्बर और उसके लड़के विशाल व रघू न्यू शेरे पंजाब गेराज पर गाड़ी रिपेयर करने की दुकाने करते है। बाप-बेटे रिपेयर होने वाली गाड़ियों को उनकी लैब के आगे नाजायज तौर पर खड़ी करके उनके पिता को तंग परेशान करते थे। जिस कारण अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। इन झगड़ो से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या कर ली।

  • पंजाबः शराब के ठेके पर मनीष तिवारी से हुई लूट, देखें वीडियो

    लुधियाना: मुल्लापुर इलाके मे शराब के ठेके में घुसे बदमाशों द्वारा तेजधार हथियारों की नोक पर लूट की खबर मिली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ठेके के करिंदे मनीष तिवारी ने बताया कि 2 व्यक्ति ठेके पर आकर रुके और तलवार निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में पड़ी 30 हजार रुपए के करीब की नगदी लूटकर फरार हो गए।

    इस वारदात की cctv फुटेज भी सामने आई है। जिससे पता चला है कि लुटेरे 2 नही बल्कि चार थे अन्य 2 लुटेरे सडक के दूसरी तरफ आकर रुक गए थे। जो  बाइक लेकर सड़क के दूसरी ओर खड़े हो गए। इस सबंधी ठेके के कर्मी द्वारा दाखा पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • पंजाब: फूफा ने भतीजी से जबरन किया रेप, किशोरी हुई प्रेग्नेंट

    पंजाब: फूफा ने भतीजी से जबरन किया रेप, किशोरी हुई प्रेग्नेंट

    लुधियाना: थाना लाडोवाल के अंतर्गत आते इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने का मामल सामने आया है। जहां एक घर मे फूफा ने भतीजी को हवस का शिकार बनाकर प्रेग्नेंट कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जनवरी महीने में घर पर अकेली थी। आरोपी फूफा जसविंदर सिंह उनके घर आया। जिसकी उसे घर पर अकेली देख गलत इशारे करता हुआ जबरदस्ती कमरे में ले गया। 

    पीड़िता ने फूफा को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन आरोपी ने उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी उसे चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकियां देकर ब्लेकमेल करने लगा। 26 फरवरी को अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा, तो परिवार के सदस्यों ने पीड़िता का अकाल हस्पताल मुल्लांपुर में चैकअप करवाया। जहा डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में 6 सप्ताह का बच्चा पल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 506,376,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश मे छापेमारी कर रही है। 

    इसी तरह थाना टिब्बा के इलाके से एक और मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 2 साल पहले जावेद उर्फ जुनेद मलिक निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर मायापुरी ने उसकी नहाते हुए वीडियो बनाई थी। आरोपी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जब महिला ने मना किया तो आरोपी जावेद ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 451,354स506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।