पंजाबः 4 मंजिला धागे के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियानाः चौड़ा बाजार स्थित एक धागे के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। गोदाम में कुछ वर्कर भी रहते थे जिनका काफी सामान भी राख हो गया। शार्ट सर्कट के कारण ये हादसा हुआ है। चौड़ा बाजार में बिल्डिंग से धुंआ निकलता देख तुरंत लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत आस-पाक की दुकानों से पानी के पाइप आदि लगाकर बौझारें मारी लेकिन आग बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मनी दी हट्‌टी डाई पालिस्टर के गोदाम में आग लगी।

जिस जगह पर आग लगी वहां छोटा गैस सिलेंडर और कुछ खाना आदि बनाने के लिए भटि्टयां आदि लगाई गई थी। आग लगने के कारण चौथी मंजिल की खिड़कियां तक जलकर राख हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के फायरमेन रवि ने कहा कि उन्हें जैसे पता चला तो वह तुरंत 2 गाड़ियां मौके पर लेकर पहुंचे है। फायर सेफ्टी के कुछ प्रबंध पूरी थे लेकिन कुछ अधूरे थे। कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। काफी हद तक हुई नुकसान को बचा लिया है। गोदाम मालिक से कहा गया है कि सेफ्टी के प्रबंध पूरे रखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *