पंजाबः शराब के ठेके पर मनीष तिवारी से हुई लूट, देखें वीडियो

लुधियाना: मुल्लापुर इलाके मे शराब के ठेके में घुसे बदमाशों द्वारा तेजधार हथियारों की नोक पर लूट की खबर मिली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ठेके के करिंदे मनीष तिवारी ने बताया कि 2 व्यक्ति ठेके पर आकर रुके और तलवार निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में पड़ी 30 हजार रुपए के करीब की नगदी लूटकर फरार हो गए।

इस वारदात की cctv फुटेज भी सामने आई है। जिससे पता चला है कि लुटेरे 2 नही बल्कि चार थे अन्य 2 लुटेरे सडक के दूसरी तरफ आकर रुक गए थे। जो  बाइक लेकर सड़क के दूसरी ओर खड़े हो गए। इस सबंधी ठेके के कर्मी द्वारा दाखा पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *