पंजाबः Sidhu Moose Wala के नए गीत का पोस्टर हुआ रिलीज

मानसाः दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का एक और गीत बुधवार को रिलीज होने जा रहा है। उनकी मृत्यु के बाद ये छठा गीत है, जिसे रैपर व मूसेवाला के दोस्त सनी माल्टन ने पूरा किया है। गीत का कवर रिलीज किया जा चुका है। मूसेवाला के फैंस के लिए दो महीनों में ये दूसरी अच्छी खबर है। बीते महीने ही मूसेवाला के घर उनके भाई ने जन्म लिया था। इस गीत का नाम 4:10 रखा गया है। यही कारण है कि इस गीत को चौथे महीने की दस तारीख को रिलीज भी किया जा रहा है। रैपर सनी माल्टन ने इस गीत के पोस्टर को रिलीज करने के साथ ही जानकारी दी है कि गीत को उनके यू-ट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया जाएगा।

किस समय रिलीज किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सांझी नहीं की गई। लेकिन अनुमान है कि ये गीत शाम 4.10 बजे ही रिलीज किया जाएगा। पोस्टर रिलीज करने से पहले सनी माल्टन ने एक और पोस्ट को शेयर किया। जिसमें उसने ब्रैम्पटन और मानसा के तापमान की बात कही। साथ ही सनी माल्टन ने लिखा है- ‘डरावने घंटे का अलर्ट, कहीं भी सुरक्षित नहीं! बता दें सनी माल्टन और बिग बर्ड ने सिद्धू मूसेवाला के साथ कई गानों में काम किया है। इसमें ‘लेवल्स’, ‘नेवर फोल्ड’, ‘जस्ट लिसन’ जैसे कई हिट गाने शामिल हैं। इन गानों को लोगों ने खूब प्यार दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *