Blog

  • पंजाबः इस इलाके में गिरी स्कूल की दीवार, कार हुई क्षतिग्रस्त

    पंजाबः इस इलाके में गिरी स्कूल की दीवार, कार हुई क्षतिग्रस्त

    लुधियानाः पंजाब में हो सुबह से हो रही बारिश के दौरान हादसों के मामले सामने आ रहे है। वहीं गोबिंद नगर से ताजा मामला सामने आया है। जहां सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल की 25 फीट लंबी दीवार गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12.30 बजे भारी बारिश के कारण अचानक दीवार ढह गई। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि दीवार के साथ खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। 

    दूसरी ओर, घटना की जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल मीनू आध्या ने बताया कि दीवार  गारे की चिनाई हुई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है। इससे पहले भी एक दीवार गिरी थी, जिसे समय पर ही ठीक करवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर विभाग को पहले ही सूचित कर दिया गया था। लेकिन आज सुबह से हो रही बारिश के कारण अचानक दीवार गिर गई। 

  • होशियारपुरः बारिश के दौरान टीचर की पानी में बही कार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः बारिश के दौरान टीचर की पानी में बही कार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः पंजाब में आज सुबह से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भले ही मिली है। लेकिन इस बारिश के दौरान कई जगह पर हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मिंग रोड खड्ड के पास से सामने आया है। जहां चो पर भारी पानी जमा हो गया। इस हादसे दौरान स्कूल जाने वाले टीचरों की एक आल्टो कार पानी में बह गई है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें लोगों ने प्रशासन से इस चो को लेकर गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विधायक से भी बात की जा चुकी है। चो पर पानी का लेवल बढ़ने से कंडी के पास लोगों का बुरा हाल हो गया।

    उन्होंने कहा कि जब भी चो में पानी का लेवल बढ़ जाता है इस दौरान साधन बुरी तरह से ठप्प हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस जगह पर पुल बनाया जाना चाहिए ताकि 25 से 30 गांव के लोगों को राहत मिल सके। वीडियो के जरिए लोगों ने सीएम मान से भी चो पर पुल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान यहां पर 2 से 3 चो ऐसे है जहां पर पानी का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। लोग काफी समय से आ रही दिक्कत का सामना कर रहे है।

  • पंजाबः कोट मंगल सिंह इलाके में बारिश के कारण गिरा निगम का शेड, 2 घायल

    पंजाबः कोट मंगल सिंह इलाके में बारिश के कारण गिरा निगम का शेड, 2 घायल

    लुधियानाः पंजाब में आज सुबह से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भले ही मिली है। लेकिन इस बारिश के दौरान कई जगह पर हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला कोट मंगल सिंह इलाके से सामने आया है। जहां सुबह से हो रही के कारण नगर निगम का शेड अचानक गिर गया। इस घटना के दौरान 2 सफाईकर्मी घायल हो गए। जिनका प्रारंभिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के कारण वे शेड के नीचे आकर रुक गए थे, लेकिन इस दौरान अचानक शेड उनके ऊपर गिर गया।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे दौरान कोई बड़ी घटना नहीं घटी। घटना दौरान एक कर्मचारी के सिर पर और दूसरे के कंधे पर चोट लगी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इलाके के पूर्व पार्षद और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल हुए कर्मचारियों की मदद की। उन्होंने कहा कि यह शेड काफी पुराना है। कर्मचारियों में इस हादसे के दौरान गुस्सा पाया गया। उनका कहना है कि इस घटना के दौरान पार्षद सहित इलाके के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए लेकिन निगम का कोई भी सीनियर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

  • पंजाबः अकाली-भाजपा में फिर हो सकता है गठबंधन, जल्द हो सकता है ऐलान

    पंजाबः अकाली-भाजपा में फिर हो सकता है गठबंधन, जल्द हो सकता है ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक होने वाले है दोनों पार्टियों का गठबंधन तय माना जा रहा है बस ऐलान होना बाकि है। सूत्रों की माने तो दोनों पार्टियों में चुनाव स्ट्रैटजी से लेकर सीटों के फार्मूला तक सब तय हो चुका है। इसके पीछे कई कारण माने जा रहे है। जिसमें सबसे बड़ा कारण तो विपक्षियों का महागठबंधन है। बेशक बीजेपी की तरफ से बार-बार दावे किए जाते है कि क्षेत्रीय दलों से उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता, लेकिन हकीकत तो कुछ और है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद से दोनों दलों के बीच दोस्ती बहाल होने का संकेत मिला है। इसी बीच अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने छह जुलाई को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों और सभी हलका प्रभारियों की बैठक बुलाई है।

    पार्टी राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेगी और पार्टी की भविष्य की रणनीति तैयार करेगी। बीजेपी अपने साथ छोटे दलों को जोड़ने में जुटी हुई है। पंजाब में बीजेपी का अकाली दल के साथ गठबंधन भी उसी रणनीति का हिस्सा है। गठंबधन से अलग होकर सियासी जमीन खो चुके अकाली दल की चिंता कुछ और है। बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन में इस अकाली दल की भूमिका बड़े भाई वाली नहीं रहने वाली। पंजाब में अब परिस्थितियां बदली हुई नजर आ रही है। पंजाब में अपना वजूद खोने के डर से अकाली दल को बीजेपी के अनुसार सीटों के फॉर्मूले पर सहमति जतानी पड़ रही है।  माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद से ही बीजेपी-अकाली के गठबंधन की जमीन तैयार होने लगी थी।

    जालंधर उप-चुनाव के नतीजों से और ज्यादा क्लीयर हो गया कि दोनों दलों का एक दूसरे के बिना गुजारा नहीं हो सकता। दोनों को ही एक-दूसरे के साथ की जरूरत है। अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल अभी दिल्ली में डेरा जमाए हुए वहीं गठबंधन के शर्तों पर विचार-विमर्श चल रहा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो बीजेपी-अकाली दोनों पार्टियों में लोकसभा चुनावों में सीटों का फॉर्मूला तय हो चुका है। जिसमें इस बार बीजेपी का कद बढ़ा है और अकाली दल का कद घटा है। पहले जो गठबंधन का 10 और 3 का था अब वो 8 और 5 का हो गया है। वहीं माना जा रहा है कि जल्द गठबंधन का ऐलान होने के बाद मोदी सरकार के कार्यकाल के अंतिम विस्तार में अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल को दोबारा मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

  • जालंधरः इस इलाके में घर से गहने लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में घर से गहने लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं देर रात कोट सदीक में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि घर से 80 से 90 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। थाना 5 के अंतगर्त आते कोट सदीक में घर से चोर सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घर के मालिक मुकेश कुमार परिवार सहित गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए शिमला गया हुआ था। जब वह बीते दिन वापिस घर आया तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था।

    इस दौरान अलमारी में पड़े सोने और चांदी के गहने गायब थे। घर के मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि घर की छत से चोरों के पैरों के निशान मिले है। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना 5 के एएसआई विपन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोट सदीक में एक घर में चोरी हुई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उन्हें घटना स्थल से फिंगर प्रिंट और जूते के निशान मिले हैं। उन्होंने उसके सैंपल ले लिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः बारिश और गंदगी ने खोली सिविल अस्पताल की पोल, देखें वीडियो

    जालंधरः बारिश और गंदगी ने खोली सिविल अस्पताल की पोल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बारिश ने जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत दी है। वहीं बारिश ने प्रशासन की पोल खोल कर रखी दी है। बारिश के कारण सिविल अस्पताल में पड़ी गंदगी की पोल खुलकर सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में पड़ी गंदगी से मरीजों का निकलना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ आज हो रही बारिश से सिविल अस्पताल में पानी खड़ा है दूसरी ओर अस्पताल में पड़े कूड़े ने प्रशासन की पोल खोल दी है। ऐसे में अस्पताल में पड़ी गंदगी से मरीज ठीक होनी की जगह ओर बीमार हो सकते है। 

  • जालंधरः अशोक विहार में चोरों ने घर को बनाया निशाना, एक काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः अशोक विहार में चोरों ने घर को बनाया निशाना, एक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में चोरों का खौफ लगातार लोगों के दिलों में बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ होकर चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं देर रात चोरों ने अशोक विहार में एक घर को निशाना बनाया है। इस दौरान एक चोर को पुलिस ने नहीं, बल्कि कुछ पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोर से सामान के साथ गंडासी बरामद की है। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर टीम चोर को काबू कर थाने ले गई। 

  • जालंधरः तेज बारिश और हवाओं से गाड़ी पर गिरा पेड़, यातायात हुआ प्रभावित, देखें तस्वीरें

    जालंधरः तेज बारिश और हवाओं से गाड़ी पर गिरा पेड़, यातायात हुआ प्रभावित, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: शहर में बारिश और तेज हवाओं से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं घटनाओं के मामले भी सामने आ रहे है। हाल ही में रैणन बाजार में बारिश के कारण बिजली तारों में स्पार्किंग से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं अब फ़ुटबॉल चौक के नज़दीक झंडियां वाले पीर के पास स्थित कार बाज़ार में हादसे मामला सामने आया है। जहां बाजार में खड़ी गाड़ी पर तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ गिर गया। जिसके बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। ग़नीमत रही कि हादसे दौरान कार में कोई सवार नहीं था। इस कारण हादसे में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ।

    हादसे की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार बुरी तरह से पेड़ के नीचे फंस गई। जिसे निकालने के लिए कार मालिक ने JCB मशीन चालक को बुलाया और उसकी मदद कार को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। भीड़ के बीच सड़क में पड़ी रहने के कारण वहां से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया।

  • इस इलाके में धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, देखें वीडियो

    इस इलाके में धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः मानसूनी बारिश अब भी ठीक से हुई नहीं है और दिल्ली में उसका असर दिखने लगा है। बारिश होते ही जगह-जगह जल जमाव दिल्ली के लिए कोई नई बात नहीं है। लेकिन दिल्ली के जनकपुरी इलाके में आज यानी बुधवार अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। यहां एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया, जो तुर्कमेनिस्तान में मौजूद ‘नरक का दरवाजा’ की तरह दिख रहा है। हालांकि, नरक का दरवाजा में पांच दशक से अधिक समय से आग धधक रही है और यहां इस गड्ढे में झांकने पर पानी दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। जिसे भी इस गड्ढे के बारे में जानकारी मिल रही है, वह इसे देखने जरूर पहुंच रहा है। सड़क के बीच में इतना बड़ा गड्ढा होने की वजह से आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

    सूचना के अनुसार सड़क धंसने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग इस पर दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोग इस गड्ढे को लेकर मौज भी ले रहे हैं। पुलिस ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गड्ढे के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए हैं। बारिश के बाद जल जमाव की घटनाएं होती रहती हैं और ऐसा भी नहीं है कि सड़क धंसने की यह घटना पहली बार हुई है। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

  • पंजाबः साइकिल व्यापारी के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः साइकिल व्यापारी के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र कसाबां मोहल्ला के एक घर में बने साइकिल व्यापारी के गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड टीम तथा सिटी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर 3 घंटे से अधिक समय के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ऑफिसर हरप्रीत सिंह के अनुसार शाम 7 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जिसमें उनकी 10 कर्मियों की टीम और 4 गाड़ियां जुटीं।

    एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी करतारपुर से भी मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि गोदाम इतनी घनी आबादी में है कि गाड़ी का वहां तक पहुंचना मुश्किल है। इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अमृत बाजार में खड़ा कर लगभग 700-800 फीट पाइप का उपयोग कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। वहीं, इतनी घनी आबादी में गोदाम बनाने की मंजूरी और फायर सेफ्टी पॉइंट्स को लेकर प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल तथा एसएचओ सिटी पलविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया।