Blog

  • सलोह में वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

    विद्यार्थियों के सर्वागाीण विकास के लिए अध्यापक करें विशेष प्रयास – अग्निहोत्री

    पिछले 20 वर्षों में हरोली विस क्षेत्र में आया क्रांतिकारी बदलाव – उप मुख्यमंत्री 


    ऊना/ सुशील पंडित : विद्यार्थियों के सर्वागाीण विकास के लिए अध्यापक विशेष प्रयास करें ताकि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सके। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही है। बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विद्यार्थियों के समुचित विकास के लिए खेल तथा अन्य गतिविधियो को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह हरोली विधासभा क्षेत्र का केंद्र बिन्दु है जिसका अपना ही महत्व और आकर्षण है। उन्होंने कहा कि स्कूल के चहुमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में स्कूल में लगभग 400 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनके लिए पर्याप्त शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अध्यापकों से आहवान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार होना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रावमापा सलोह प्रदेश का पहला ऐसा स्कूल है यहां पर डिजिटल कक्षाएं शुरू की गई हैं।


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों में लगातार क्रांतिकारी बदलाव आया है। वर्तमान में हरोली विस क्षेत्र शिक्षा का हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 33 रावमा पाठशालाओं के माध्यम से बच्चें घरद्वार पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हरोली कॉलेज का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। केंद्रीय विद्यालय सलोह का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है जबकि आईटीआई पंडोगा का भवन बनकर तैयार है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकैप्स कॉलेज़ बढे़ड़ा में लॉ तथा नर्सिंग कॉलेज चलाया जा रहा है। कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करके निकले विद्यार्थी देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पालकवाह स्थित कौशल विकास केंद्र ट्रिपल आईटी सलोह द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालकवाह में आधुनिक तकनीक से लैस चंडीगढ़ की तर्ज पर एक भव्य ऑडिटोरियम भी बनाया गया है। 


    डिप्टी सीएम ने शिक्षको से आहवान किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों के भविष्य को संवारने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने समस्त प्रधानाचार्यों से आहवान किया कि स्कूलों को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक स्कूल में नशे जैसी गतिविधियों से निपटने के लिए एक अध्यापक को विशेष तौर पर डेजिगनेट करें ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त समारोह में उपस्थित अभिभावकों से भी आग्रह किया कि नशे जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से नशे की रोकथाम में काफी सुधार हुआ है। 
    उन्होंने कहा कि अध्यापकों से आहवान किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए जागरूक करें ताकि वह ऑनलाईन लाईसेंस बना सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में हरोली विस क्षेत्र में स्थापित सभी स्कूलों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसके लिए उन्होंने प्रत्येक स्कूल को दो-दो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा वहीं बच्चों में प्रतिस्पार्धा की भावना भी पैदा होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों में अवल रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्कूल के बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए अध्यापकों द्वारा सार्थक प्रयास किए गए हैं जिसका परिणाम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में देखने को मिला। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि भविष्य में आयोजित होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अवश्य उपस्थित रहें ताकि उन्हें अपने बच्चांे की प्रतिभा को देखने का अवसर मिल सके।


    समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने संास्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 31 हज़ार रूपये देने की घोषण भी की। इसके अलावा उन्होंने वार्षिक गतिविधियों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


    इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रिपू जीत सिंह ने शिक्षा, सांस्कृतिक, खेल, एनएसएस व एनसीसी के क्षेत्र में वर्षभर अर्जित की गई उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू के अतिरिक्त जसपाल जस्सा, महासचिव बलदेव, बीडीसी सदस्य परवेश जसवाल, एसएमसी प्रधान ममता जसवाल, हिमकैप्स कॉलेज अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, समस्त स्कूली स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਪਵਿਤਰ ਚੋੜੇ ਦੇ ਗੁਰਗੇ ਕੀਤੇ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    2 ਪਿਸਲਟ ਅਤੇ ਫਾਰਚੂਨਰ ਗੱਡੀ ਬਰਾਮਦ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਪਵਿਤਰ ਚੋੜੇ ਦੇ ਗੁਰਗੇ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਗੈਂਗਸਟਰ ਸੁਖਪਿੰਦਰ ਨੂੰ ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਨੂੰ 8 ਜਨਵਰੀ ਤਕ ਰਿਮਾਂਡ ਮਿਲਿਆ। ਪੇਸ਼ ਕਰਵਾਉਣ ਆਏ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ 3 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਟਾਰਗੇਟ ਕਿਲਿੰਗ ਅਤੇ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਦਾ ਸੀ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਸੁਖਪਿੰਦਰ ਨੂੰ 2 ਪਿਸਲਟ ਅਤੇ ਇਕ ਫਾਰਚੂਨਰ ਗੱਡੀ ਨਾਲ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ। ਇਹ ਪਹਿਲਾ ਕੇਸਾਂ ਧਾਰੀ ਸੀ ਹੁਣ ਇਸਨੇ ਵਾਲ ਕਟਵਾ ਲਏ ਹਨ।

  • एससी वर्ग से संबंधित युवा कम्पयूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण हेतू 27 जनवरी तक करें आवेदन

    एससी वर्ग से संबंधित युवा कम्पयूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण हेतू 27 जनवरी तक करें आवेदन

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना द्वारा वर्ष 2023-24 के तहत जिला के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए 27 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक एचपीएससी एंड एसटीडीसी ऊना विपिन कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कम्पयूटर एवं सिलाई में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक जिला का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित और आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हज़ार से अधिक न हो या आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक ने रोजगार भत्ता प्राप्त न किया हो उसका शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेज़ों की सत्यापित  प्रतियों सहित सादे कागज पर अपना आवेदन भर कर किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय ऊना में 27 जनवरी तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-223694 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • पंजाब : श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर करवाए गए धार्मिक समारोह में किया गया एक अनोखा प्रयास, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : गांव ढीमांवाली में दशम पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर करवाए गए धार्मिक समारोह के दौरान पंचायत की अगुवाई में गांव की समूह संस्थाओं ने एक अनोखा प्रयास किया। इसके तहत नौजवानों को विदेश जाने की होड़ छोड़कर अपनी मेहनत से पंजाब में रहकर अपने गांव का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में अपने अपने क्षेत्र के माध्यम से गांव का नाम रोशन करने वालों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पिछले समय के दौरान सरकारी नौकरी हासिल करने वाले युवकों के अलावा अग्रेणी किसानों, खेत मजदूरों समेत पशु पालकों को नवाजा गया और नौजवानों को इनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई। इस मौके पर गांव से सम्बंधित एनआरआई सतविंदर सिंह ने कहा कि विदेशों में भी बहुत सी समस्याएं है। लेकिन उनका ज्यादा प्रचार नहीं होता। जिसके कारण नौजवानों में विदेश जाने की होड़ लगी हुई है।

    उन्होंने कहा कि हम पंजाब में रहकर भी मेहनत से मुकाम को हासिल कर सकते है। आज के समारोह में मुकाम हासिल करने वालों को सम्मानित करके गांव ने एक अच्छी पहलकदमी दिखाई है। इस मौके पर बलविंदर सिंह ने कहा कि समूह गांववासियों ने विदेश जाने की होड़ को रोकने के लिए एक समारोह करवाया गया है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सम्मानित अध्यापिका संदीप कौर व किसान लखविंदर सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि गांव की खासियत है कि यहां का एक हर व्यक्ति को एक दूसरे को सहयोग व प्रेरित करता है। आज के समारोह के माध्यम से ही नौजवानों को विदेश जाने की जगह अपने गांव में ही रहते हुए मेहनत करके लक्ष्य भेदने के लिए प्रेरित किया गया है।

  • जिला में पटवारियों व कानूनगो के रिक्त 18 पद सेवानिवृत्त पटवारियों / कानूनगो सेे भरे जाएंगे

    जिला में पटवारियों व कानूनगो के रिक्त 18 पद सेवानिवृत्त पटवारियों / कानूनगो सेे भरे जाएंगे

    ऊना/ सुशील पंडित : सेवानिवृत्त पटवारियों और कानूनगो अधिकारियों के उपायुक्त कार्यालय ऊना में 14 पद पटवारियों और 4 पद कानूनगो के पारिश्रमिक आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत पटवारी व कानूनगो अपने आवेदन सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों के साथ उपायुक्त कार्यालय के कमरा नं. 313 में 20 जनवरी सायं 3 बजे से पहले जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन न पहुंचने की स्थिति में आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक आवेदन फॉर्म http://hpuna.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि आवेदक द्वारा सेवानिवृत्ति से पहले हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम 5 वर्ष की सेवाएं प्रदान की हो तथा उनके खिलाफ कोई विभागीय/अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा कानूनगो पद के लिए 30 हज़ार तथा पटवारी पद के लिए 25 हज़ार रूपये वेतन देय होगा। इच्छुक आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂਪੁਰਾਨ ਕਥਾ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    4 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ 10 ਜਨਵਰੀ ਤਕ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਕਥਾ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ ਅਤੇ ਬਾਂਕੇ ਬਿਹਾਰੀ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂ ਪੁਰਾਨ ਕਥਾ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂਪੁਰਾਣ ਕਥਾ” 4 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ 10 ਜਨਵਰੀ ਤਕ ਚੱਲੇਗੀ। 4 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ 10 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ”ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂਪੁਰਾਣ ਕਥਾ” ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅੱਜ ਦੂਸਰਾ ਦਿਨ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੂਜੇ ਸੂਬਿਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਕਥਾ ਸੁਣਨ ਵਾਸਤੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਦਾਦ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤ ਪਹੁੰਚੀ।ਠੰਡ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾ ਪੁਰਾਨ ਕਥਾ ਸੁਣਨ ਆਏ। ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਪੰਡਿਤ ਪ੍ਰਦੀਪ ਮਿਸ਼ਰਾ ਵੱਲੋਂ “ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂਪੁਰਾਣ ਕਥਾ” ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਥਾ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਨਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭੋਲੇ ਸ਼ੰਕਰ ਦੇ ਜੈਕਾਰੇ ਨਾਲ ਪੰਡਾਲ ਗੂੰਜ ਉੱਠਿਆ।

  • जालंधरः घर से 4 सांप निकलने पर मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: कैंट के दीप नगर स्थित रंजीन एवन्यू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर में 4 सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़त मुकेश कुमार धवन ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेड में से सांप की चमड़ी निकली थी। जिसके बाद उनके परिवार वाले काफी डरे हुए थे। जिसके बाद आज उन्होंने परिवार से बात करने के बाद 2 सपेरों को घर पर बुलाया। सपेरों ने काफी मशक्त के बाद घर से 4 सांपों को काबू किया। 4 सांपों को काबू करने ने बाद परिवार में दहशत पाई गई। सांपों ने निकलने के बाद जब मुकेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सांपों के बारे में उनको खुद को कोई जानकारी नहीं है।

  • पंजाब: 100 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटने को लेकर वातावरण प्रेमियों ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    संगरूर : आजकल पर्यावरण को बचाने के लिए हर जगह पेड़-पौधे लगाए जा रहे है। लेकिन एक बड़ी घटना संगरूर शहर के श्मशान घाट में देखने को मिली। जहां करीब 100 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटा जा रहा था। जब शहर के वातावरण प्रेमियों को इसकी जानकारी मिली। तो इस घटना को लेकर वे मौके पर पहुंचे और लकड़ी काटने वालों को रोका। आजकल हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगा रहे है। लेकिन एक बरगद का पेड़ जो करीब सौ साल से भी ज्यादा पुराना है, जो हर समय हजारों लोगों की सांसों के लिए ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है।

    वातावरण प्रेमियों ने कहा कि अगर हम नहीं आते तो इस पूरे पेड़ का नामोनिशान मिट जाता। उन्होंने कहा कि हमने नगर परिषद के ईओ साहब को लिखित शिकायत दी है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब नगर परिषद के ईओ से बात की तो उन्होंने कहा कि कल मुझे लिखित शिकायत मिली थी। जिसके बाद हमारे कर्मचारी मौके पर जाकर जांच कर रहे है। रिपोर्ट बनाकर स्थानीय थाने को भेज दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को लेकर सुनील जाखड़ का आया बयान, देखें वीडियो

    जेल में कैदियों की बर्थडे पार्टी और सुखपाल खैहरा को लेकर कही ये बात

    जालंधर, ENS: महानगर में आज भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बात की। वहीं उन्होंने सुखपाल खैहरा पर हुई नई  एफआईआर की निंदा की। इस दौरान उन्होंने झांकी को लेकर सीएम मान के बयान का जवाब दिया। वहीं उन्होंने जेल में हुई बर्थडे पार्टी का मुद्दा उठाया। इस दौरान सुनील जाखड़ के साथ पूर्व सीएम विजय रूपाणी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने मीडिया से बात करते हुए बीते दिन कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पर नई एफआईआर दर्ज कर उन्हें दोबारा जेल में डालने के मामले की निंदा की।

    इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। सुनील जाखड़ ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस खैहरा की पैरवी नहीं कर रही है। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान सिर्फ “खैहरा साहब तो खैड़ा छुड़ाऊ” पॉलिसी पर काम कर रही है। वह सिर्फ उनसे पीछा छुड़वा रहे हैं। वहीं उन्होंने सीएम मान के झांकी वाले बयान को लेकर कहा कि उन्हें किसी को सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने बयान पर कायम है। वहीं उन्होंने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसले ना तो जालंधर में होने हैै और ना ही चंडीगढ़ में होने है। जाखड़ ने कहा कि यह फैसले दिल्ली में होने है। ऐसे में एक बार फिर से गठबंधन होने के कयास लगाए जा रहे है। दरअसल, उन्होंने गठबंधन को लेकर ना नहीं की है।

    उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अगर उनसे पूछा जाएगा तो वह उसके बारे में हाईकमान को जागरूक कर देंगे। वहीं सुनील जाखड़ ने जेल में बीते दिन कैदियों द्वार मनाई गई बर्थडे पार्टी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि यह सब सरकार की मिल भुगत के साथ हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी से छिप रहे है, वहीं सीएम मान केजरीवाल से छिप रहे। उन्होंने कहा कि आप में लुकाछिपी का दौर चल रहा है। वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि हाल ही में 5 राज्यों में से 3 राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पंजाब में भाजपा अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई साढ़े 9 साल की कार्रगुजारी पर फिर भरोसा दिखाया है। 

    सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि चुनाव मुद्दों पर आधारित होता है। शहर का एक ऐसा ही मुद्दा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुआ घोटाला है। इसे लेकर जालंधर के बीजेपी नेताओं द्वारा केंद्र सरकार को शिकायत दी गई है। जल्द इसका नंबर भी लगेगा। क्योंकि स्मार्ट सिटी घोटाला करीब 900 करोड़ रुपए का है। बीजेपी इस घोटाले के खिलाफ आगे भी बोलती रहेगी। जल्द इसे बीजेपी उजागर करेगी।

  • पंजाब : पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम सहित 2 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : जिले को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए मोगा पुलिस दुबारा नशा तस्करों की धर पकड़ जारी है। इसके लिए एसएसपी विवेक शील सोनी द्वारा पूरी सख्ती करने के दिशा निर्देश भी दिए गए है। जिले में पुलिस द्वारा नाकेबंदी और गश्त भी बढ़ाई गई है। ताकि जिले को अपराध मुक्त किया जाए। इसी कड़ी के तहत बीती शाम मोगा पुलिस ने जीटी रोड पर एक ढाबे के पास 2 अज्ञात लोगों से पूछताछ शुरू की तो उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। दोनों आरोपी राजस्थान के जिला जोधपुर के रहने वाले है और यहां पर अफीम बेचने के लिए आए थे।

    आरोपियों की पहचान दिनेश सारण पुत्र शाम लाल और दूसरे का नाम केलस पुत्र कचरा राम वासी जिला जोधपुर राजस्थान के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन दोनों के उपर एन डी पी सी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों का मेडिकल करवा कर अदालत पेश कर इनको रिमांड पर लिया जायेगा और अगली जांच की जायेगी। वही एस पी डी अजय राज सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने नशा तस्करो को चेतावनी दी है वह हमारा एरिया छोड़ दे यहा पर अब नशे की तस्करी नही होने दी जाएगी।