Blog

  • पंजाबः किसान यूनियन ने किया ऐलान, DC कार्यालयों के बाहर देंगे धरना, देखें वीडियो

    धूरी : संगरूर के धूरी में निजी गन्ना मिल द्वारा किसानों से गन्ना न खरीदने और गन्ना मिल बंद करने के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि हम 22 से 26 जनवरी तक डीसी कार्यालयों के बाहर धरने में मुख्य रूप से यह मांग रखेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धूरी विधानसभा क्षेत्र में निजी गन्ना मिल काफी समय से सुर्खियों में है। पहले गन्ना किसान करोड़ों रुपये का भुगतान न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

    लेकिन अब गन्ना मिल की बकाया राशि और किसानों का गन्ना नहीं खरीदने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। आपको बता दें कि धूरी की निजी गन्ना मिल ने गन्ना किसानों की फसल खरीदने से इंकार कर दिया है और मिल चालू नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के धूरी कार्यालय के सामने जाम कर प्रदर्शन कियाष कई दौर की बैठकों के बाद कुछ ट्रॉलियों को अंदर जाने की अनुमति तो दे दी गई। लेकिन किसान निराश दिखे। क्योंकि जिस गति से किसानों की फसलें खरीदी जानी चाहिए थीं, उस गति से नहीं खरीदी जा रही हैं।

  • पंजाबः रिहायशी इलाके के घर में घुसा सांभर, लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में एक घर में जंगली जानवर सांभर (डियर) घुस गया। इस दौरान इलाका निवासियों में डर का माहौल पाया गया है। वहीं मामले की जानकारी धर्मपाल ने बताया कि आज उनके घर में सांभर दाखिल हो गया। उन्होंने कहा कि आज सुबह 10 बजे सांभर आ गया। जिसके बाद उन्होंने घर के दरवाजे बाहर से बंद दिए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना जंगलात विभाग और पुलिस को दे दी है।

    उन्होंने कहाकि जानवर बड़ा होने के कारण इलाका निवासियों ने पकड़ने की कोशिश नहीं की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नरोट जमाल सिंह पुलिस और जंगलात विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों को जानवर के पास जाने से रोका। मामले की जानकारी देते हुए सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सांभर के किसी के घर में घुसने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी मशक्त के बाद उन्होंने सांभर को काबू कर लिया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा काबू किए गए सांभर को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में पहुंचाया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : 3 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤੇ 50 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਅਕਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਵਲੋਂ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਬੱਚੇ ਵੀ ਨੋਚੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇਹਨੀ ਦਿਨੀਂ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਕਰਨ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਇਸ ਸਾਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿੱਚ ਹੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਢਣ ਦੇ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਰੋਜਾਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 50 ਦੇ ਕਰੀਬ ਐਸੇ ਮਰੀਜ਼ ਆਏ ਹਨ, ਜੋ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾ ਕੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਈ ਲੋਕ ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।

  • पंजाबः 24 घंटे में Gun Point पर दुकानदार से लूट का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार को निशाना बनाया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 3 लुटेरे दुकान में आते है। आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे। पीड़ित के अनुसार 20 से 25 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं पुलिस ने 24 घंटे में इस मामले को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है। 

    वहीं मामले की जानकारी देेते हुए आईपीएस रंधीर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार है, आरोपियों की तालाश जारी है। वहीं काबू किए आरोपी की पहचान विशाल उर्फ भोला व छिंदा के रूप में हुई है। इस दौरान आरोपी से 32 बोर का अवैध पिस्टल सहित 2 जिंदा रौंद काबू किए है। इस दौरान नगदी भी रिकवर कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कई मामले में दर्ज है। वहीं एक एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਅਵਤਾਰ ਪੂਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਵਾਹੂ ਵਾਹੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਆਪੇ ਗੁਰੂ ਚੇਲਾ ਦਸਮ ਪਿਤਾ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਅਵਤਾਰ ਪੂਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਤਪ ਅਸਥਾਨ ਸਾਹਿਬ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਹਜ਼ਾਰਾ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨਿੱਕੀ ਘੁੰਮਣਾਂ ਵਾਲੇ ਜ਼ਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਜੋ ਕਿ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਤੱਪ ਅਸਥਾਨ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਕੇਲੇ ਕਲਾਂ ਬਜ਼ੁਰਗਵਾਲ ਲਾਲੋਵਾਲ ਕਲੇਰ ਪੁੱਲ ਤੋਂ ਸਾਰੀ ਦੂਲਾ ਨੰਗਲ ਬੰਗ ਵਾਲੀ ਕੁੰਜਰਾਂ ਅਤੇ ਢੀਂਡਸਾ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਸਾਂਭ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਤੱਪ ਸਥਾਨ ਵਿਖੇ ਜਾ ਕੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਇਆ।

  • पंजाबः स्कूली छात्रों पर टीचर द्वारा छेड़छाड़ मामले में मजीठिया का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा के गांव रख भंगवा के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल के अध्यापक राकेश कुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक टीचर बच्चियों के साथ गलत हरकतें करता था। इस मामले को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि मजीठा निर्वाचन क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक अध्यापक द्वारा नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करना बहुत गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि बेशक इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अध्यापक के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे अध्यापक को तत्काल बर्खास्त कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि इस घटना की कड़े से कड़े शब्दों में जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल अध्यापक राकेश कुमार 5वीं कक्षा की 3 छात्राओं को पढ़ाने के बहाने उनके साथ गलत हरकते करता था। बच्चियों के परिजनों ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों के बाद जब बच्चों को स्कूल जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। बताया कि स्कूल टीचर छुट्टियों से पहले उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। जिसके कारण वह स्कूल नहीं जाती थी, जिस पर परिवार ने पुलिस से शिकायत की और जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं छात्राओं की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है।

  • उपायुक्त ऊना ने किया पंडोगा में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंडोगा में लगभग चार लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में अध्यापन तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संचालक स्वयंसेवी संस्था शिक्षा सुधार समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ऊना ने जानकारी दी की वर्तमान में जिला प्रशासन ऊना द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के मकसद से 36 गैरवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से संचालित इन केंद्रों में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 1,800 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी केंद्रों में उच्च शिक्षित अध्यापक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं तथा सभी बच्चों को मिड डे मील भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा सुधार समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रो में शिक्षा संबंधी गुणवत्ता के साथ-साथ इन संस्थानों में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में इन बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जा सके। उपायुक्त ऊना ने प्रवासी बच्चों की शिक्षा में योगदान के लिए शिक्षा सुधार समिति के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा क्षेत्र में जिला प्रशासन के सहयोग से 10 गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहे हैं जिनमें बिजली, पानी, फर्नीचर तथा चार दीवारी इत्यादि का खर्चा संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को उनकी आयु व योग्यता अनुसार लेवल एक दो व तीन में प्रवेश दिया जाता है तथा उसी के अनुसार अध्यापन किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिला प्रशासन ऊना इस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहा है तथा प्रदेश भर में इस प्रकार से शिक्षा ग्रहण कर रहे तकरीबन 3600 बच्चों में से लगभग 1800 बच्चों को जिला ऊना में शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के संचालन में जिला प्रशासन ऊना व स्वंयसेवी संस्थाओं के अलावा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा का विशेष योगदान है जिनके निरंतर सहयोग में मार्गदर्शन में प्रवासी बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के इस पुनीत कार्य को किया जा रहा है। कार्यक्रम में रणजीत सिंह राणा, सुच्चा सिंह कंग तथा गुलविंदर गोल्डी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में केंद्र में अध्यनरत बच्चों ने स्वागत गीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।


    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग, ग्राम पंचायत पंडोगा के प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी, जगत राम शास्त्री, अवधेश यादव, के जे भारद्वाज, सूरज पाठक तथा वेद प्रकाश भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः गुरुद्वारा के ग्रंथी पर किया हमला, मामला दर्ज 

    अमृतसरः गांव मियादियां कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुद्वारा साहिब के बर्तन वापस मांगने गए ग्रंथी पर हमला कर दिया गया। इस हमले के दौरान ग्रंथी ने आरोपियों पर दस्तार को उतारने के आरोप भी लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए गांव मियादियां कलां के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी शक्कत्र सिंह ने बताया कि गांव के ही सोहन सिंह अपने दादा की मौत पर तकरीबन 3 महीने पहले गुरुद्वारा साहिब से बर्तन मांग कर ले गए थे। उन्होंने बाकी बर्तन तो वापस भेज दिया लेकिन 30 ग्लास, एक जग और एक पतीला वापस नहीं किया। जिसके लिए उसे कई बार कहा ओर संदेश भेजा लेकिन वो टाल मटोल करता रहा।

    बीते दिन वो सेवादार गुरजीत सिंह , सुखबीर सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ बर्तन  वापस मांगने गए। उस दौरान उनकी बेहस हो गई। सोहन सिंह ने उन्हें गालियां निकाली। वो गलियां सुनकर वापस आ गए। जब गली के मोड़ पर पहुंचे तो आरोपी पीछे से भागकर उनके पास आए। उन्होंने ईंटों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। उनकी पगड़ी भी उतार दी और पीड़ित को गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना भिंडी सैदा ने किया मामला दर्ज मामले की जांच के लिए थाना भिंडी सईदा में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने 295a, 341, 506 ओर 34 आईपीसी की धारा के तहत सोहन सिंह, बिक्रम सिंह, अंग्रेज सिंह और हरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः जिम जा रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए डंडे, देखें CCTV

    अमृतसरः माल रोड़ पर स्थित पॉश इलाके में हैमर नामक जिम जा रहे युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा हैकि जब युवक जिम की सीढ़ियां चढ़ा तो 4 अज्ञात युवकों की ओर से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर डंडे भी बरसाए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है करीब आधे घंटे तक आरोपी वहां पर पहले से उसका इंतजार करते रहे। ऐसे में जब पीड़ित जिम के लिए आया तो उन्होंने उस डंडे बरसाए।

    जिसके बाद उन्होंने उस जिम बैग से हमला कर दिया। हादसे में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान 30 वर्षीय लखन के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुरानी रंजिश के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयानों पर कार्रवाई कर रही है और हमलावरों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है।

  • पंजाब : जेल में बर्थ-डे पार्टी मामले में 10 और कैदी नामजद, देखें वीडियो

    लुधियाना : सेंट्रल जेल से हाल ही में वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2023 को जेल विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एक कैदी से मोबाइल फोन बरामद करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 में केस दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें जेल विभाग से एक और शिकायत मिली है, जिसके आधार पर इसी मामले में 10 अन्य कैदियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शिकायत जेल की बैरक में बनाए गए एक वीडियो से संबंधित है।

     एसीपी ने कहा कि संबंधित जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि लुधियाना सेंट्रल जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कैदी जेल की बैरक में बर्थ-डे पार्टी मना रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।