Blog

  • आज नहीं चलेंगी 276 ट्रेनें, बड़ी संख्‍या में ट्रेनों को कैंसिल किया

    आज नहीं चलेंगी 276 ट्रेनें, बड़ी संख्‍या में ट्रेनों को कैंसिल किया

    नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने आज, सोमवार 5 दिसंबर (Cancelled Train list 5 dec. 2022) को भी बड़ी संख्‍या में ट्रेनों को कैंसिल किया है. रेलवे ने इन ट्रेनों को निरस्त करने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि परिचालन संबंधी दिक्‍कतों के चलते रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. बड़ी संख्‍या में गाड़ियां कैंसिल होने से देशभर में बहुत से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और अब धुंध का मौसम भी आ गया है. आगे इससे रेल यातायात और भी ज्‍यादा बाधित हो सकता है।

    सोमवार को भारतीय रेलवे ने 276 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। 241 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया है. वहीं, 35 गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा 12 ट्रेनों को आज रिशैड्यूल भी किया है. परिचालन संबंधी दिक्‍कतों के चलते 25 ट्रेनों को आज रेलवे को रास्‍ता बदलकर चलाना पड़ रहा है. रद्द होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

    ऐसे चेक करें स्‍टेटस

    भारतीय रेलवे की अधिकांश सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्‍ध है. ट्रेन का स्‍टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं. भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्‍ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. ट्रेन का स्‍टेटस आप घर बैठे चेक कर सकते हैं. ट्रेन का स्‍टेटस जानने के लिए रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 पर जाना होगा. भारतीय रेल की वेबसाइट से ट्रेन का स्‍टेटस जानने का तरीका हम बता रहे हैं।

    ट्रेन कैंसिल होने पर यात्री टिकट के पैसे वापस ले सकते हैं. आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को टिकट रिफंड अपने आप हो जाता है. ट्रेन कैंसिल होने पर रिफंड ग्राहक के उस बैंक खाते/क्रेडिट कार्ड/ई-वॉलेट में आएगा, जिससे टिकट के लिए भुगतान किया गया है. रिजर्वेशन काउंटर से खरीदे टिकट को कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर पर ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर के बाद 72 घंटे तक रद्द किया जा सकता है।

  • आज का राशिफल, 5 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 5 दिसंबर 2022

    मेष: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
    वृष: एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
    मिथुन: विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
    कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।
    सिंह: कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।
    कन्या: घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
    तुला: नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।
    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
    धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।
    मकर: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    कुंभ: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।
    मीन: फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।
  • जालंधर: फिर विवादों में आया कुल्लड़ पिज्जा कपल, देखें वीडियो

    वीडियो में देखें पड़ोसियों से कैसे कर रहे हैं गाली गलौज

    जालंधर/वरुण: महानगर के वाल्मीकि चौक के समीप मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल एक बार फिर विवादों में आ गया है। वाल्मीकि चौक समीप फ्रेश बाइट के नाम से मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल का पड़ोसियों के साथ विवाद का मामला सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सहज कैसे पड़ोसी दुकानदार के साथ गाली गलौज कर रहा है। इस दौरान सहज की पड़ोसियों के साथ हल्की सी धक्का-मुक्की भी हुई है। दूसरी ओर कुल्लड़ पिज़्ज़ा कपल की महिला साथी रूप भी जमकर गंदी गालियां निकालती दिख रही है। 

    इस मामले को लेकर थाना 4 के पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर कुल्लड़ पिज्जा कपल और उसके पड़ोसियों से इस विवाद को लेकर बात करनी चाही तो दोनों पक्षों से संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपनी बात रखना चाहते हैं तो वह भी प्रमुखता से प्रकाशित की जाएंगी। बता दें कि इससे पहले कुल्लड़ पिज्जा कपल गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर विवादों में आ चुके है। 

  • जालंधर: फिर विवादों में आया कुल्लड़ पिज्जा कपल, देखें वीडियो

    वीडियो में देखें पड़ोसियों से कैसे कर रहे हैं गाली गलौज

    जालंधर/वरुण: महानगर के वाल्मीकि चौक के समीप मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल एक बार फिर विवादों में आ गया है। वाल्मीकि चौक समीप फ्रेश बाइट के नाम से मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल का पड़ोसियों के साथ विवाद का मामला सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सहज कैसे पड़ोसी दुकानदार के साथ गाली गलौज कर रहा है। इस दौरान सहज की पड़ोसियों के साथ हल्की सी धक्का-मुक्की भी हुई है। दूसरी ओर कुल्लड़ पिज़्ज़ा कपल की महिला साथी रूप भी जमकर गंदी गालियां निकालती दिख रही है। 

    इस मामले को लेकर थाना 4 के पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर कुल्लड़ पिज्जा कपल और उसके पड़ोसियों से इस विवाद को लेकर बात करनी चाही तो दोनों पक्षों से संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपनी बात रखना चाहते हैं तो वह भी प्रमुखता से प्रकाशित की जाएंगी। बता दें कि इससे पहले कुल्लड़ पिज्जा कपल गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर विवादों में आ चुके है। 

  • IND vs BAN वनडे मैचः  बांग्लादेश के हाथों 1 विकेट से हारा इंडिया

    IND vs BAN वनडे मैचः  बांग्लादेश के हाथों 1 विकेट से हारा इंडिया

    नई दिल्ली। शेरे बांग्ला स्टेडियम में आज खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 रनों पर ढेर हो गई थी और बांग्लादेश को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिल गया. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46 ओवर में 187 रन बनाते हुए ये मैच अपने नाम कर लिया है. बांग्लादेश ने आखिरी विकेट के लिए 51 रनों की पार्टनरशिप करते हुए मैच का पासा पलट दिया. बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने 39 गेंदों पर 38 रन ठोकते हुए टीम इंडिया के मुंह से जीत छीन ली. भारत और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा वनडे मैच बुधवार 7 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।

    शाकिब अल हसन (36 रन पर पांच विकेट) के पांच विकेट से बांग्लादेश ने लोकेश राहुल (73) के जुझारू अर्धशतक के बावजूद भारत को पहले वनडे मैच में 186 रन पर ढेर कर दिया. राहुल ने 70 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेली लेकिन भारत के अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा. उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा (27) और श्रेयस अय्यर (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. शाकिब के अलावा इबादत हुसैन ने भी 47 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम 41.2 ओवर में पवेलियन लौट गई।

    टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने पहला ओवर मेडन फेंका. रोहित ने हसन महमूद पर चौके के साथ भारत का बाउंड्री का खाता खोला. बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने चौथे ओवर में ही स्पिनर को गेंद थमा दी. ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने प्रभावी शुरुआत करते हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (07) को बोल्ड किया. मेहदी हसन की गेंद को रिवर्स स्विप करने की कोशिश में धवन विकेटों पर खेल गए।

    रोहित ने महमूद पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से पारी का पहला छक्का जड़ा. भारतीय कप्तान ने मेहदी हसन पर भी स्वीप से डीप स्क्वायर लेग पर चौका मारा. विराट कोहली ने भी मेहदी हसन की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. लिटन ने इसके बाद गेंदबाजी में बदलाव करते हुए अनुभवी शाकिब को गेंद थमाई. शाकिब ने अपने कप्तान को निराश नहीं करते हुए रोहित को बोल्ड कर दिया. दो गेंद बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब की गेंद पर लिटन ने कोहली (09) का शानदार कैच लपककर भारत को तीसरा झटका दिया, जिससे 11वें ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन हो गया।

    राहुल और श्रेयस ने इसके बाद पारी को संवारने की कोशिश की. इबादत ने हालांकि शॉर्ट पिच गेंद पर श्रेयस को विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराके चौथे विकेट की 43 रन की साझेदारी का अंत किया. राहुल ने इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (19) के साथ 60 रन की साझेदारी की. राहुल के अर्धशतक पूरा करने के बाद वॉशिंगटन ने शाकिब की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में इबादत को कैच थमाया।

    इबादत ने अगले ओवर में शाहबाज अहमद (00) को पवेलियन भेजा जबकि शाकिब ने शार्दुल ठाकुर (02) और दीपक चाहर (00) की पारी का अंत किया जिससे भारत का स्कोर आठ विकेट पर 156 रन हो गया. राहुल ने इसके बाद इबादत की शॉर्ट गेंद को फाइन लेग पर अनामुल हक के हाथों में खेला और फिर इस तेज गेंदबाज ने मोहम्मद सिराज (09) को आउट करके भारत की पारी का अंत किया।

  • पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

    पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

    अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा 2022 के लिए सोमवार यानी कल दूसरे चरण का मतदान होना है। राज्य में चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी ने लगातार दो दिन रोड शो किया। आज प्रधानमंत्री गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने पहुंचे। दूसरे चरण के चुनावों पहले पीएम मोदी ने अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद पीएम, मां के पास बैठकर चाय लुत्फ लेते हुए भी नजर आए। आखिरी बार प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां हीराबेन से 18 जून को उनके 100वें जन्मदिन पर मिले थे। अपनी मां से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुखस्वामी महाराज के जन्मदिन शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। 30 दिनों तक चलने वाले यह त्योहार 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो कि 15 जनवरी तक जारी रहेगा।

  • Peddlers Bar के मालिक पर्व अग्रवाल और मैनेजर पर FIR 

    Peddlers Bar के मालिक पर्व अग्रवाल और मैनेजर पर FIR 

    जालंधर (वरुण)। स्थानीय गुरू नानक मिशन चौक के नजदीक माडल टाऊन रोड पर स्थित Peddlers Bar एंड रैस्टोरेंट के संचालक पर्व aggarwal और मैनेजर पर नियमों की अवेहलना करने पर FIR दर्ज किए जाने की खबर है। डीसीपी ला एंड आर्डर के आदेशों के अनुसार महानगर में रैस्टोरेंट पब और बार के बंद होने का निर्धारित समय रात्रि 11 बजे का है, जिसके बावजूद कई पब और बार के संचालक देर रात्रि 2 से 3 बजे तक कथित तौर पर ग्राहकों को शराब परोसते हैं। अक्सर प्रशासनीय नियमों की धज्जियां उड़ाकर सुर्खियां बटोरने वाले पैडलर बार के संचालक पर्व अग्रवाल नियमों की धज्जियां उड़ाने का रिकार्ड मानो अपने नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवाना चाहते हैँ। शनिवार देर रात्रि भी Peddlers Bar 2 बजे तक ग्राहकों का मनोरंजन करवा रहा था, जिसकी सूचना कमिश्नरेट पुलिस को मिलने के बाद कारवाई करते हुए थाना 6 की पुलिस ने देर रात पैडलर्स बार में जाकर चल रही पार्टी को रुकवाया। पुलिस ने पब के मालिक पर्व अग्रवाल पुत्र सुधीर अग्रवाल वासी 319-R माडल टाऊन और मैनेजर विकास कुमार पुत्र भारत भूषण वासी छोटी बारादरी पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

    Peddlers Bar में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बड़े स्तर पर हुई पार्टी के दौरान भी हो चुकी है कारवाई…

    न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बड़े स्तर पर पैडलर्स बार में पार्टी आयोजित हुई थी। एक्साइज विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बार में ग्राहकों को जो शराब परोसी जानी है वह पंजाब एक्साइज की नहीं है बल्कि चंडीगढ़ से लाकर परोसी जाने वाली थी।

    बता दें कि चंडीगढ़ में एक्साइज ड्यूटी कम होने के कारण वहां पर शराब सस्ती है, जबकि पंजाब में अन्य पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा एक्साइज ड्यूटी ज्यादा होने के कारण यहां पर शराब काफी महंगी है। जिस कारण पैडलर्स पब के संचालकों ने मोटी कमाई करने के उदेश्य से ग्राहकों को चंडीगढ़ मार्का शराब परोसने का प्लान बनाया था। जिस पर सूचना के बाद कारवाई करते हुए एक्साईज विभाग के अधिकारियों ने पब से 12 पेटियों के करीब चंडीगढ़ मार्का शराब पकड़ कर मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद थाना 6 की पुलिस ने पब संचालकों और मैनेजर पर मामला दर्ज किया था।

    Peddlers Bar में अक्सर होते हैं लड़ाई झगड़े…

    Peddlers Bar में वीकेंड पर होने वाली पार्टियों में शामिल होने वाले ग्राहकों में अक्सर लड़ाई-झगड़े की घटनाएं देखने-सुनने को मिलती रहती हैं। यह झगड़े क्लब के अंदर से ही शुरू होकर बाहर सड़कों तक भी पहुंच जाते हैं। यदि प्रशासन क्लब में होने वाली पार्टियों की वीकेंड की सीसीटीवी खंगाले तो शराब के नशे में धुत लोगों के झगड़ने का सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा। एनकांऊटर न्यूज के पास पिछले कुछ हफ्तों की विडियो मौजूद हैं, जिनमें शराब पीकर पब के पार्किंग एरिया में शराब के नशे में लोग एक-दूसरे से झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसकी शिकायत राहगीर कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में  करते रहे हैं, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही मामले को शांत करवा दिया जाता है और कई बार तो पुलिस के आने की भनक लगते ही लोग भाग जाते हैं।

  • आज जिला ऊना में  कोसलाइट में प्राइवेट सिक्योरिटी दिवस मनाया गया

    आज जिला ऊना में  कोसलाइट में प्राइवेट सिक्योरिटी दिवस मनाया गया

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना में आज 4 दिसंबर 2022 को कोसलाइट  में प्राइवेट सिक्योरिटी दिवस मनाया गया। जिसमें अमित सहगल राजीव शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह आयोजन हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस उना द्वारा किया गया। इस आयोजन में हिमाचल सिक्योरिटी के एमडी ललित जसवाल, सतनाम सिंह, बहादुर सिंह, बलवीर सिंह, अश्विनी कुमार ,श्यामलाल ,और बंदना सैनी ,व हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस के गार्ड उपस्थित रहे एमडी ललित जसवाल ने सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर को इस दिवस की शुभकामनाएं दी ।तथा कैप्सी चेयरमैन कंवर विक्रम सिंह का संदेश सुनाया व समारोह के अंत में हरजीत सिंह और सुरेश कुमार को वेस्टगार्ड का अवार्ड दिया गया। और सभी उपस्थित गार्डों को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया

  • अलग-अलग कानून तोड़ने पर 75 लोगों के चालान

    अलग-अलग कानून तोड़ने पर 75 लोगों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित। ऊना पुलिस ने नियमों की अवहेलना पर अलग अलग मामलों में 75 लोगों के चालान किए हैं। यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 59, सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने पर 14 और अवैध खनन करने पर दो वाहनों के चालान किए गए हैं। अवैध खनन करने वालों से 14500 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए हैं।

  • 1 करोड़ सैलरी पैकेज वाले कर्मचारी ने किया बॉस पर केस, जानिए पूरा मामला

    1 करोड़ सैलरी पैकेज वाले कर्मचारी ने किया बॉस पर केस, जानिए पूरा मामला

    नई दिल्ली: अगर आपको सालाना एक करोड़ रुपये का पैकेज मिले और आपको कोई काम भी न करना पड़े तो आप क्या करेंगे। इस सवाल पर आपका जो भी जवाब हो लेकिन आयरिश रेल विभाग में फाइनेंस मैनेजर डर्मोट एलिस्टेयर मिल्स को बिना काम के वेतन लेना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह काम करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मिल्स ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है।

    उनका आरोप है कि उन्हें ऑफिस में बहुत कम काम दिया जा रहा है कि क्योंकि रेलवे खातों से जुड़े कुछ मामलों पर सवाल खड़े किए थे। मिल्स के मुताबिक उन्होंने 2014 में रेलवे ऑपरेटर से जुड़े कुछ अकाउंट्स मामलों के बारे में सवाल उठाए थे जिसके बाद से उनके काम में कटौती कर दी गई है। वर्कप्लेस रिलेशन कमीशन के सामने उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें आयरिश रेल के खिलाफ बोलने के लिए सजा दी जा रही है और ऑफिस में कोई काम न होने की वजह से वर्किंग आवर्स में वह बोर होते रहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें हफ्ते में 2 दिन घर पर ही रहने के लिए कहा जाता है, काम से जुड़े ईमेल नहीं प्राप्त होते हैं और मीटिंग्स में भी नहीं बुलाया जाता है। इस मामले की अगली सुनवाई अब फरवरी में होगी।