Blog

  • टीवी एक्ट्रेस के घर छाया मातम, पिता का हुआ निधन

    टीवी एक्ट्रेस के घर छाया मातम, पिता का हुआ निधन

    मुबंई. टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ (Kasautii Zindagii Kay-2) और ‘कुमकुम भाग्य’ (kumkum bhagya) की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) के फैंस के लिए दुखद खबर है. जिसे पूजा ने खुद अपने सोशल पोस्ट से अपने फैंस को बताया है. पूजा ने अपने पोस्ट में बताया उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने अपने पिता को याद करते एक इमोशलन पोस्ट भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल शेयर करते हुए पूजा बनर्जी ने लिखा है, ‘बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले.

    मुझे पता है कि आप अब बेहतर जगह पर हो. ओम शांति ओम. आप बहुत याद आओगे – संदीप, सना, पूजा, नील और आकाश.’। पूजा बनर्जी का पोस्ट वायरल हो चुका है. टीवी से लेकर फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कमेंट कर रहे हैं. हिना खान,करण वीर बोहरा, अंकिता शर्मा, पायल महाजन, निवेदिता बसु से लेकर अन्य सितारों ने भी उनके पिता को श्रद्धांजलि दी है। 

    बता दें कि पूजा बनर्जी अपने पिता के बेहद करीब रही हैं. वह अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर अपने पिता संग फोटो शेयर करती रहती थीं। 
    गौरतलब है कि पूजा बनर्जी इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं।  हाल मे पूजा ने बच्ची को जन्म दिया था. पूजा अपनी बेटी की वजह से अभी टीवी की दुनिया से दूर हैं. पूजा ने स्वीमर संदीप सेजवाल (Sandeep Sejwal) से शादी की है. कपल की शादी 28 फरवरी 2017 में हुई थी. उनके पति नेशनल लेवल स्विमर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता हुआ है।  संदीप और पूजा बचपन के दोस्त हैं। 

  • फगवाड़ाः गली में खड़े युवक पर अज्ञात युवकों ने किया हमला, देखें CCTV

    फगवाड़ाः गली में खड़े युवक पर अज्ञात युवकों ने किया हमला, देखें CCTV

    देखें कैसे भागकर युवक ने बचाई जान

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: जिले के पलाही गेट डडल मोहल्ले की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि गली में बाइक पर खड़े युवक की कुछ युवकों ने जमकर धुनाई कर दी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक पर खड़े युवक पर एक लड़की के साथ पैदल जा रहे युवक ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। वह युवक यहां ही नहीं रुका कुछ दूरी पर जाकर उसने पत्थर उठाया और बाइक सवार युवक की बाइक पर दे मारा।

    फिर वहीं पर कुछ और युवक आते है और बाइक सवार युवक की जमकर धुनाई करनी शुरू कर देते है। इतने में कुछ और युवक वहां पर हथियार के साथ आते है और युवक पर हमला कर देते है। उक्त बाइक सवार युवक ने वहां से बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि युवक पर किए गए हमले का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन गुंडागर्दी का नंगा नाच सरेआम पलाही गेट डडल मोहल्ले में देखने को मिला है।

  • मां ने की बेटे की हत्या, घर में ही दफना दी लाश

    मां ने की बेटे की हत्या, घर में ही दफना दी लाश

    औरंगाबाद: कहा जाता है कि पुत्र भले ही कुपुत्र हो जाये लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती है। मगर बिहार में एक मां ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिया है। घटना औरंगाबाद जिले की है जहां के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज की एक महिला कंचन देवी ने न केवल अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी बल्कि लाश को अपने घर मे ही गड्ढा खोदकर उसे दफना भी दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब शव से दुर्गंध आने लगा।

    शव से दुर्गंध मिलने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद बंद पड़े उस घर को तत्काल सील कर दिया गया और ग्रामीणों या फिर किसी को उस घर की तरफ जाने से रोक दिया गया। बाद में जब एफएसएल की टीम यहां पहुंची तब जाकर घर में गड्ढा को खोदकर उसमें से किशोर की लाश निकाली गई। इस मामले में जब आरोपी महिला से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    गौरतलब है कि 3 महीने पहले इस महिला की 17 वर्षीय बेटी की भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। इस मामले में औरंगाबाद की एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि ऐसे में पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि अपनी बेटी की हत्या भी कहीं इसी महिला ने तो नहीं कर दी है. हत्या की इस घटना के बाद से गांव के लोग भी सदमे में हैं।

  • पंजाबः नशा करने से किया मना, तेजधार हथियार से किया मौसा का कत्ल, देखें CCTV 

    पंजाबः नशा करने से किया मना, तेजधार हथियार से किया मौसा का कत्ल, देखें CCTV 

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में नशा करने से रोकने की सजा एक युवक ने अपने मौसा को दी। चाकू लेकर वह अपने मौसा के घर पहुंच गया और दरवाजा खोलते ही उस पर चाकू के वार कर दिए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसका कसूर इतना था कि वह बार-बार आरोपी को नशा करने से रोकता था।

    यह घटना अमृतसर के रईया में फेरूमन रोड मिलन पैलेस के पास की है। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं कातिल की पहचान उसी की साली के बेटे गगढ़बाना निवासी गुरबिंदर सिंह गोपी के रूप में हुई है। गोपी काफी समय से नशे का आदी था। नरिंदर सिंह उसे बार-बार नशा करने से रोकता था और समझाता था। गुस्से में गोपी ने उसी का कत्ल कर दिया।

    पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी दी कि मृतक नरिंदर सुबह अपने घर में ही मौजूद था। दरवाजा खटका और वह खोलने चला गया। जैसे ही दरवाजा खोला गोपी चाकू लेकर खड़ा था। उसने सीधा ही नरिंदर पर वार करने शुरू कर दिए। एक साथ 5 वार आरोपी ने नरिंदर पर दिए। चीखें सुन गांव के लोग व पारिवारिक सदस्य बाहर आ गए। बाहर आते ही सभी ने गोपी को पकड़ा और पेड़ से बांध दिया। सभी तुरंत नरिंदर को लेकर अस्पताल पहुंच गए, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान नरिंदर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

  • जालंधर: गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, सामान तोड़ा, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    जालंधर: गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, सामान तोड़ा, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    फिल्लौरः गांव मंसूरपुर के पास बेअदबी की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में आरोपी द्वारा जमकर हंगामा किया गया और तो और वहां पड़ा काफी सामान भी तोड़ दिया गया। एक को ग्रंथी ने पकड़ काबू किया, जबकि दूसरे को गांव वालों ने पीछा करते हुए काबू कर लिया। आरोपियों ने  गुरुघर में घुसकर जहां गल्ला तोड़ कर पैसे लूटने की कोशिश की वहीं पर श्री गुरुग्रंथ साहिब का जहां पर प्रकाश होता है उस स्थान के बाद तंबाकू खाकर थूका भी है। बेअदबी की इस घटना को लेकर सिख संगतों में भारी रोष व्याप्त है।

    सिख संगतों का कहना है कि यह सब जानबूझकर लोगों की आस्था को चोट पहुंचा कर उन्हें भड़काने के इरादे से किया गया है। गुरुघर में घुसे अराजक तत्व बाहरी राज्यों के प्रतीत होते हैं। वही तंबाकू खाकर ऐसी घटिया निंदनीय घटना को अंजाम दे सकते हैं। सिख संगतों का यह भी कहना है कि यह सब किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। साजिशन षड्यंत्र रचकर ऐसी बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया है। भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैहरा ने ट्वीट करके इस घटना पर गहरी चिंता जताई है।

    उन्होंने कहा है बहुत दुखद मन से बेअदबी की इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं जिसमें नास्तिक कट्टरपंथियों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जिस स्थान पर सुशोभित होते हैं वहां पर तंबाकू खाकर थूका है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है कि वह जल्द से जल्द दोषियों को पकड़वाएं अन्यथा 2015 में हुई बेअदबी की यादें ताजा हो सकती हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर तहसील के आला पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए है। 

  • आज नहीं चलेंगी 276 ट्रेनें, बड़ी संख्‍या में ट्रेनों को कैंसिल किया

    आज नहीं चलेंगी 276 ट्रेनें, बड़ी संख्‍या में ट्रेनों को कैंसिल किया

    नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने आज, सोमवार 5 दिसंबर (Cancelled Train list 5 dec. 2022) को भी बड़ी संख्‍या में ट्रेनों को कैंसिल किया है. रेलवे ने इन ट्रेनों को निरस्त करने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि परिचालन संबंधी दिक्‍कतों के चलते रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. बड़ी संख्‍या में गाड़ियां कैंसिल होने से देशभर में बहुत से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और अब धुंध का मौसम भी आ गया है. आगे इससे रेल यातायात और भी ज्‍यादा बाधित हो सकता है।

    सोमवार को भारतीय रेलवे ने 276 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। 241 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया है. वहीं, 35 गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा 12 ट्रेनों को आज रिशैड्यूल भी किया है. परिचालन संबंधी दिक्‍कतों के चलते 25 ट्रेनों को आज रेलवे को रास्‍ता बदलकर चलाना पड़ रहा है. रद्द होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

    ऐसे चेक करें स्‍टेटस

    भारतीय रेलवे की अधिकांश सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्‍ध है. ट्रेन का स्‍टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं. भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्‍ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. ट्रेन का स्‍टेटस आप घर बैठे चेक कर सकते हैं. ट्रेन का स्‍टेटस जानने के लिए रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 पर जाना होगा. भारतीय रेल की वेबसाइट से ट्रेन का स्‍टेटस जानने का तरीका हम बता रहे हैं।

    ट्रेन कैंसिल होने पर यात्री टिकट के पैसे वापस ले सकते हैं. आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को टिकट रिफंड अपने आप हो जाता है. ट्रेन कैंसिल होने पर रिफंड ग्राहक के उस बैंक खाते/क्रेडिट कार्ड/ई-वॉलेट में आएगा, जिससे टिकट के लिए भुगतान किया गया है. रिजर्वेशन काउंटर से खरीदे टिकट को कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर पर ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर के बाद 72 घंटे तक रद्द किया जा सकता है।

  • आज का राशिफल, 5 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 5 दिसंबर 2022

    मेष: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
    वृष: एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
    मिथुन: विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
    कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।
    सिंह: कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।
    कन्या: घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
    तुला: नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।
    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
    धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।
    मकर: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    कुंभ: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।
    मीन: फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।
  • जालंधर: फिर विवादों में आया कुल्लड़ पिज्जा कपल, देखें वीडियो

    वीडियो में देखें पड़ोसियों से कैसे कर रहे हैं गाली गलौज

    जालंधर/वरुण: महानगर के वाल्मीकि चौक के समीप मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल एक बार फिर विवादों में आ गया है। वाल्मीकि चौक समीप फ्रेश बाइट के नाम से मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल का पड़ोसियों के साथ विवाद का मामला सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सहज कैसे पड़ोसी दुकानदार के साथ गाली गलौज कर रहा है। इस दौरान सहज की पड़ोसियों के साथ हल्की सी धक्का-मुक्की भी हुई है। दूसरी ओर कुल्लड़ पिज़्ज़ा कपल की महिला साथी रूप भी जमकर गंदी गालियां निकालती दिख रही है। 

    इस मामले को लेकर थाना 4 के पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर कुल्लड़ पिज्जा कपल और उसके पड़ोसियों से इस विवाद को लेकर बात करनी चाही तो दोनों पक्षों से संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपनी बात रखना चाहते हैं तो वह भी प्रमुखता से प्रकाशित की जाएंगी। बता दें कि इससे पहले कुल्लड़ पिज्जा कपल गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर विवादों में आ चुके है। 

  • जालंधर: फिर विवादों में आया कुल्लड़ पिज्जा कपल, देखें वीडियो

    वीडियो में देखें पड़ोसियों से कैसे कर रहे हैं गाली गलौज

    जालंधर/वरुण: महानगर के वाल्मीकि चौक के समीप मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल एक बार फिर विवादों में आ गया है। वाल्मीकि चौक समीप फ्रेश बाइट के नाम से मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल का पड़ोसियों के साथ विवाद का मामला सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सहज कैसे पड़ोसी दुकानदार के साथ गाली गलौज कर रहा है। इस दौरान सहज की पड़ोसियों के साथ हल्की सी धक्का-मुक्की भी हुई है। दूसरी ओर कुल्लड़ पिज़्ज़ा कपल की महिला साथी रूप भी जमकर गंदी गालियां निकालती दिख रही है। 

    इस मामले को लेकर थाना 4 के पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर कुल्लड़ पिज्जा कपल और उसके पड़ोसियों से इस विवाद को लेकर बात करनी चाही तो दोनों पक्षों से संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपनी बात रखना चाहते हैं तो वह भी प्रमुखता से प्रकाशित की जाएंगी। बता दें कि इससे पहले कुल्लड़ पिज्जा कपल गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर विवादों में आ चुके है। 

  • IND vs BAN वनडे मैचः  बांग्लादेश के हाथों 1 विकेट से हारा इंडिया

    IND vs BAN वनडे मैचः  बांग्लादेश के हाथों 1 विकेट से हारा इंडिया

    नई दिल्ली। शेरे बांग्ला स्टेडियम में आज खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 रनों पर ढेर हो गई थी और बांग्लादेश को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिल गया. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46 ओवर में 187 रन बनाते हुए ये मैच अपने नाम कर लिया है. बांग्लादेश ने आखिरी विकेट के लिए 51 रनों की पार्टनरशिप करते हुए मैच का पासा पलट दिया. बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने 39 गेंदों पर 38 रन ठोकते हुए टीम इंडिया के मुंह से जीत छीन ली. भारत और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा वनडे मैच बुधवार 7 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।

    शाकिब अल हसन (36 रन पर पांच विकेट) के पांच विकेट से बांग्लादेश ने लोकेश राहुल (73) के जुझारू अर्धशतक के बावजूद भारत को पहले वनडे मैच में 186 रन पर ढेर कर दिया. राहुल ने 70 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेली लेकिन भारत के अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा. उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा (27) और श्रेयस अय्यर (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. शाकिब के अलावा इबादत हुसैन ने भी 47 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम 41.2 ओवर में पवेलियन लौट गई।

    टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने पहला ओवर मेडन फेंका. रोहित ने हसन महमूद पर चौके के साथ भारत का बाउंड्री का खाता खोला. बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने चौथे ओवर में ही स्पिनर को गेंद थमा दी. ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने प्रभावी शुरुआत करते हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (07) को बोल्ड किया. मेहदी हसन की गेंद को रिवर्स स्विप करने की कोशिश में धवन विकेटों पर खेल गए।

    रोहित ने महमूद पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से पारी का पहला छक्का जड़ा. भारतीय कप्तान ने मेहदी हसन पर भी स्वीप से डीप स्क्वायर लेग पर चौका मारा. विराट कोहली ने भी मेहदी हसन की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. लिटन ने इसके बाद गेंदबाजी में बदलाव करते हुए अनुभवी शाकिब को गेंद थमाई. शाकिब ने अपने कप्तान को निराश नहीं करते हुए रोहित को बोल्ड कर दिया. दो गेंद बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब की गेंद पर लिटन ने कोहली (09) का शानदार कैच लपककर भारत को तीसरा झटका दिया, जिससे 11वें ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन हो गया।

    राहुल और श्रेयस ने इसके बाद पारी को संवारने की कोशिश की. इबादत ने हालांकि शॉर्ट पिच गेंद पर श्रेयस को विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराके चौथे विकेट की 43 रन की साझेदारी का अंत किया. राहुल ने इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (19) के साथ 60 रन की साझेदारी की. राहुल के अर्धशतक पूरा करने के बाद वॉशिंगटन ने शाकिब की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में इबादत को कैच थमाया।

    इबादत ने अगले ओवर में शाहबाज अहमद (00) को पवेलियन भेजा जबकि शाकिब ने शार्दुल ठाकुर (02) और दीपक चाहर (00) की पारी का अंत किया जिससे भारत का स्कोर आठ विकेट पर 156 रन हो गया. राहुल ने इसके बाद इबादत की शॉर्ट गेंद को फाइन लेग पर अनामुल हक के हाथों में खेला और फिर इस तेज गेंदबाज ने मोहम्मद सिराज (09) को आउट करके भारत की पारी का अंत किया।