राजा गार्डन के रहने वाले रैनक बाजार के कपड़ा कारोबारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह काम से घर लौटने के बाद एक्टिवा को घर के अंदर करने लगा तो उसी दौरान पीछे से आए तीन लुटेरे ने उसकी एक्टिवा के आगे एक्टिवा को लगाकर रोक लिया। उसने लुटेरे का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उससे एक्टिवा छीनने लग पड़े लेकिन वह उन से लड़ता रहा। उसका शोर सुनकर लोगों को आते देख वह एक्टिवा के आगे रखे बैग को लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि लुटेरे कम उम्र के लग रहे थे, जिसकी शिकायत उसने कंट्रोल रूम पर दी और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।Jalandhar News: रैनक बाजार के कारोबारी पर हमला कर नगदी छीनकर एक्टिवा सवार लुटेरे फरार#Jalandhar #News #BreakingNews pic.twitter.com/yUZQn72HbF
— Encounter India (@Encounter_India) October 26, 2024