Blog

  • Fitness Machine : किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरकः Geeta Basra

    Fitness Machine : किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरकः Geeta Basra

    मुंबई। क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा ने फिल्म निर्माता डॉ. दीपक सिंह द्वारा लिखित पुस्तक फिटनेस मशीन: द एक्स्ट्राऑर्डिनरी लाइफ ऑफ किरण डेम्बला के विमोचन के दौरान अपने फिटनेस मंत्रों को साझा करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने-जाने वाले हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा ने संतुलित जीवनशैली बनाए रखने, फिटनेस दिनचर्या के साथ बने रहने और समग्र स्वास्थ्य में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका के महत्व के बारे में बात की।

    हरभजन सिंह ने एक पेशेवर एथलीट के रूप में अपने अनुभवों से फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक अनुशासन और ध्यान पर प्रकाश डाला, जबकि गीता बसरा ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच स्वास्थ्य प्रबंधन पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। हरभजन सिंह ने कहा, किरण की यात्रा दृढ़ता और कड़ी मेहनत की शक्ति का सच्चा प्रमाण है। यह पुस्तक केवल फिटनेस के बारे में नहीं है; यह बाधाओं को तोड़ने और दूसरों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करने के बारे में है।

    गीता बसरा ने कहा, किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरक है। उनकी यात्रा साबित करती है कि सही मानसिकता के साथ, कुछ भी संभव है। मुझे यकीन है कि यह पुस्तक जीवन के सभी क्षेत्रों के पाठकों को प्रेरित करेगी। लेखक डॉ. दीपक सिंह ने कहा,किरण की यात्रा को लिखना सम्मान की बात थी। उनकी कहानी बताई जाने और मनाई जाने की हकदार है, और मुझे उम्मीद है कि यह कई लोगों को अपनी असली क्षमता को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

  • Punjab News : हेरोइन, 19.80 लाख की नगदी और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News : हेरोइन, 19.80 लाख की नगदी और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार

    गुरदासपुर : पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, अवनीत सिंह उर्फ अबी और दविंदर कुमार उर्फ राहुल के तौर पर हुई है, जो जम्मू जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से 19 लाख 80 हजार रुपए, 253 ग्राम हेरोइन और 1 पिस्टल बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जम्मू से हेरोइन की खेप लेकर अमृतसर जा रहे थे। ड्रग तस्करों का गिरोह कनाडा से ऑपरेट किया जा रहा था।

    एसपी बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शुगर मिल पनियाड़ नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पठानकोट साइड से एक गाड़ी आती दिखाई दी। जिसको रुकने का इशारा किया गया, नाके से कुछ ही दूरी पर गाड़ी चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को पकड़ किया। गाड़ी में तीन युवक सवार थे।  डीएसपी ने बताया कि गाड़ी की तलाशी ली तो, उसमें से 16 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपियों की निशानदेही पर 3 लाख 1100 रुपए और एक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

  • Punjab News : खेलते-खेलते गई मासूम की जान, जाने मामला

    Punjab News : खेलते-खेलते गई मासूम की जान, जाने मामला

    फिरोजपुर : गुरुहरसहाय से बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक घर की छत पर खेल रहे मासूम बच्चे की गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुहरसहाय का रहने वाला अशोक कुमार मोंगा का पोता रिवान मोंगा घर की छत पर खेल रहा था।

    इस दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया। छत से नीचे गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • जय शाह ने ICC प्रमुख का संभाला कार्यभार, इस मामले को सुलझाने की होगी पहली चुनौती

    जय शाह ने ICC प्रमुख का संभाला कार्यभार, इस मामले को सुलझाने की होगी पहली चुनौती

    दुबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के निवर्तमान सचिव जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वह इस वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं। छत्तीस साल के शाह पिछले 5 वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे।

    शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान लिया, जो लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं थे। शाह से पहले व्यवसायी दिवंगत जगमोहन डालमिया, राजनेता शरद पवार, वकील शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन विश्व क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीयों में शामिल रहे हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का कार्यकाल चुनौतियों के साथ शुरू होगा क्योंकि आईसीसी को पाकिस्तान में निर्धारित चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को लागू करने के लिए एक स्वीकार्य समाधान खोजने की जरूरत है।

    मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं…
    आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने में जय शाह ने कहा, मैं आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम एलए 28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया भर के फैंस के लिए क्रिकेट को ज्यादा समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि जय शाह के कार्यकाल का पहला प्रमुख टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी होगा। यह टूर्नामेंट विवादों के घेरे में है, क्योंकि इसकी मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। भारत ने हाइब्रिड मॉडल की मांग की है, जिस पर फैसला लेना जय शाह के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

  • Punjab News : पुलिस ने Taarzan Car का काटा चालान, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस ने Taarzan Car का काटा चालान, देखें वीडियो

    बठिंडा : टार्ज़न कार को हिंदी फिल्म टार्ज़न में तो आपने देखा होगा। लेकिन ऐसी ही एक और टार्ज़न कार बठिंडा मेें भी देखने को मिली है। जहां युवक कार को मॉडिफाइ कर शहर की सड़कों में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस की पीसीआर टीम ने उक्त कार को रोक लिया। जिसके बा कार चालान काट दिया। पीसीआर प्रभारी लछमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक कार को रोका जो मॉडिफाइड की हुई थी और उसका चालान कानून के मुताबिक काटा गया। पीसीआर प्रभारी ने बताया कि मॉडिफाई का चालान काटा गया।

    उधर, शहरवासियों का कहना है कि पुलिस अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना कागजात के ऐसी मॉडिफाइड कार नही चलानी चाहिए और लोगों को भी पुलिस का साथ देना चाहिए। कानून का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शहरवासियों ने कहा कि मॉडिफाइड कार का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड वाहन दुर्घटनाओं को निमंत्रण देता है।

  • Punjab News : अच्छी शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं आज की मुख्य जरूरत : हरजिंदर सिंह धामी, देखें वीडियो

    Punjab News : अच्छी शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं आज की मुख्य जरूरत : हरजिंदर सिंह धामी, देखें वीडियो

    अमृतसर। बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट में अमृतसर के मुख्य प्रबंधक भाई गुरइकबाल सिंह और भाई अमनदीप सिंह पहुंचे। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. हरजिंदर सिंह धामी भी पहुंचे। इस दौरान भगवंत सिंह सियालका, अतिरिक्त सचिव भाई अमनदीप सिंह जी बीबी कोलां वाला द्वारा शाहबाज सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधान साहब ने ट्रस्ट के चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की और आशीर्वाद के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। हरजिंदर सिंह धामी ने बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि भाई अमनदीप सिंह द्वारा गुरु नानक के दर्शन का अनुसरण करते हुए मानवता के कल्याण के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है।

    वर्तमान समय की मुख्य जरूरत सस्ती शिक्षा, सस्ता इलाज है, जिसे बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट बखूबी निभा रहा है। धामी ने दाता बंदी छोड़ पब्लिक स्कूल, बाबा दीप सिंह मुफ्त टिफिन सेवा, गुरु बाबा नानक जी की रसोई और बाबा दीप सिंह हेल्थ केयर चैरिटेबल अस्पताल, बाबा दीप सिंह मुफ्त टिफिन सेवा, बाबा दीप सिंह गुरमत ज्ञान संगीत अकादमी का दौरा किया। उन्होंने स्कूल और अस्पताल स्टाफ से भी बातचीत की। कहा आज के समय की मुख्य जरूरत शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं हैं, वैसे तो ये काम सरकारें करती हैं लेकिन भाई अमनदीप सिंह ये काम बहुत ऊंचे स्तर पर कर रहे हैं।

    इस अवसर पर भाई अमनदीप सिंह जी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और शिरोमणि कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया। इस मौके भाई अमनदीप सिंह, भाई सिमरनजीत सिंह, कथावाचक भाई मनमीत सिंह, भाई शमशेर सिंह ने आये हुए सभी गणमान्य लोगों का सम्मान किया. अवतार सिंह, भाई जसविंदर सिंह प्रभारी, वरुण शर्मा समेत मैनेजर मौजूद रहे।

  • युवक मंडल कुंडावाला द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज

    युवक मंडल कुंडावाला द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज

    25वीं प्रतियोगिता का बलविंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ

    नशे से दूर रखने व शारीरिक शक्ति को सशक्त बनाने को होता है प्रयास

    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत कालुझिंडा के तहत युवक मंडल कुडांवाला द्वारा लगातार 25 साल से आयोजित की जा रही उत्तर भारत की वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवालिक होटल के निदेशक बलविंद्र ठाकुर ने किया। युवक मंडल दो दशक से यह प्रतियोगिता आयोजित करवाता है जिसमें हिमाचल ही नहीं वरन पूरे उत्तर भारत की टीमें भाग लेती है और ट्राफी के लिए जंग लड़ती है। आयोजकों ने बताया कि यहां 35 टीमें एक ही गांव के नाम से पंजीकृत हुई है यानि की एक टीम एक ही गांव से होगी जिसको एक पिंड नाम दिया गया है। इस टीम में कोई दूसरा खिलाडी शिरकत नहीं कर सकता। एक पिंड टीम की विजेता टीम को 11000 रुपये तो उप विजेता को 9100 रुपये ट्राफियों सहित दिए जाएंगे। इसके अलावा उत्तर भारत की 15 ओपन टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जौहर दिखाएंगी। ओपन विजेता को 41 हजार व उप विजेता को 31000 रुपये ट्राफी सहित प्रदान किए गए जाएंगे।

    पहले मैच में महाराजा अग्रसेन ने मारी बाजी-

    आज पहला मैच महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बरोटीवाला व सांई के बीच हुआ जिसमें महाराजा अग्रसेन की टीम ने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। रात 12 बजे तक यह प्रतियोगिता चलेगी और सोमवार तडके तक फाईनल रिजल्ट आएंगे। मुख्य अतिथि बलविंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे व अन्य सामाजिक कुरितियों से दूर रहने का आहवान किया। उन्होने कहा कि सिर्फ पढ़ाई ही सब कुछ नहीं बल्कि खेलों से हमें नेतृत्व करने की क्षमता को प्राप्त होती है साथ में सबको साथ लेकर चलने का मादा भी मिलता है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डा. रणेश राणा ने दूसरे मैच का शुभारंभ करवाया व खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य

    हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य

    उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित बनाने पर जोर ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विकास खंड के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हरोली में एसडीएम कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उपमुख्यमंत्री ने हरोली को विकास के क्षेत्र में न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों की समय सीमा तय करने को कहा और पंचायतों में चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायतों को स्वीकृत बजट को किसी भी परिस्थिति में रोका न जाए, और अधिकारियों को फंड रोकने के संबंध में सख्त हिदायत दी। इसके अतिरिक्त, पंचायत सचिवों को अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की पूरी सूची तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। बेहतरीन कार्य पर मिलेगा बेस्ट पंचायत सचिव’ सम्मान मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी घोषणा की कि हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के सचिवों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. बेहतरीन कार्य करने वाले सचिव को ‘बेस्ट पंचायत सचिव’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पहल पंचायत स्तर पर अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। बैठक के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से हरोली विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों को 5.20 लाख रुपये के चेक वितरित किए। यह राशि जरूरतमंद और गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जारी की गई है। बैठक में कांग्रेस नेता रणजीत राणा, उपायुक्त जतिन लाल, एसपी राकेश सिंह, एसडीएम विशाल शर्मा, बीडीओ वीरेंद्र कुमार कौशल, पंचायत सचिव, जेई तकनीशियन और ग्राम सेवक भी उपस्थित थे।
  • ऊना के हर विधानसभा क्षेत्र में लगे ईट राइट मेला – मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना के हर विधानसभा क्षेत्र में लगे ईट राइट मेला – मुकेश अग्निहोत्री

    उपमुख्यमंत्री का स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उत्पादों और पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने पर जोर


    ऊना/सुशील पंडित:
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना में आयोजित ‘ईट राइट मेला’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उत्पादों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया ।  साथ ही उन्होंने पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों के महत्व को उजागर करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये पहल न केवल बेहतर स्वास्थ्य के लिए हितकारी होगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करने में सहायक बनेगी। उन्होंने इस मेले को स्वास्थ्य और जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और जिला प्रशासन को ऊना जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के आयोजन करने को कहा।

    यह मेला जिला प्रशासन ऊना और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला, ऊना में आयोजित किया गया थां मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को सही आहार और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर प्रदर्शित उत्पादों के बारे में जानकारी ली और पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने इस अनूठी पहल के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

    रामपुर पुल को व्यावसायिक केंद्र के रूप में करें विकसित
    पुल के दोनों ओर बने विशेष फूड मार्केट

    अग्निहोत्री ने प्रदेश के सबसे लंबे ऊना-हरोली पुल को एक व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि यह पुल ‘इंजीनियरिंग मार्वल’ की तरह डिजाइन किया गया है। पैदल यात्रियों के लिए दोनों ओर सुंदर पथ बनाए गए हैं, जिससे यह सैर-सपाटे के लिए एक आकर्षक स्थल बनके उभरा है। उन्होंने सुझाव दिया कि पुल के दोनों ओर विशेष फूड मार्केट विकसित की जाए, जहां स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेच सकें और आने-जाने वाले लोगों को खाने-पीने की सुविधा मिले। साथ ही, प्रशासन को नवाचार अपनाते हुए जिले में ऐसी विशेष बाजार विकसित करने की योजना बनाने का सुझाव दिया, जहां लोग अपने परिवार के साथ शाम बिताने और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने जा सकें।

    जिले में हर खेत तक पानी पहुंचाने को खर्चे जा रहे 2000 करोड़
    विकास और व्यवस्था में सुधार के अनवरत प्रयास

    उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जिले में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऊना जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिले में 2000 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 1500 करोड़ रुपये की लागत से स्वा नदी के चौनलाइजेशन कार्य ने बड़ी मात्रा में कृषि योग्य भूमि को पुनः उपयोगी बनाया है, जिससे जिले की कृषि उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
    बंगाणा में मंदली-लठियाणी पुल के पहले चरण के लिए 400 करोड़ रुपये की योजना तैयार हो चुकी है। शिमला में 2000 करोड़ रुपये की लागत से एशिया की सबसे चुनौतीपूर्ण रोपवे परियोजना का कार्य भी प्रगति पर है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हरोली में 2000 करोड़ रुपये की बल्क ड्रग पार्क परियोजना में सरकार 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
    उन्होंने प्रशासनिक सुधारों का जिक्र करते हुए बताया कि वीआईपी वाहन नंबर प्राप्त करने के लिए अब भुगतान सेवा शुरू की गई है, जिससे पिछले आठ महीनों में 20 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और व्यवस्था में सुधार के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

    आलू आधारित आर्थिकी की मजबूती को प्रतिबद्ध
    उपमुख्यमंत्री ने ऊना में आलू आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए जिला प्रशासन को इस दिशा में एक ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में सेब आधारित अर्थव्यवस्था ने सफलता हासिल की है, उसी तरह ऊना में आलू आधारित अर्थव्यवस्था को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।
    उन्होंने जोर दिया कि आलू के उत्पादन और विपणन के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें।

    मंदिरों के समग्र विकास के लिए बनाएं योजना
    उपमुख्यमंत्री ने मंदिरों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में माता श्री चिंतपूर्णी जी, माता श्री नैनादेवी जी और बाबा बालकनाथ जी जैसे अनेक प्रसिद्ध और समृद्ध मंदिर हैं, जो करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र हैं। इन मंदिरों को हर वर्ष करोड़ों रुपये का चढ़ावा मिलता है।
    उन्होंने कहा कि यह संबंधित जिलों के प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे इन मंदिरों के समग्र विकास के लिए उचित और सुदृढ़ योजना तैयार करें। इसके लिए सरकार ने जरूरी निर्देश दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य न केवल मंदिर परिसरों को बेहतर बनाना होना चाहिए, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को भी उन्नत करना चाहिए, ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा सके।

    300 करोड़ से बनेगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य भवन
    उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन का निर्माण 300 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसकी पूरी योजना तैयार हो चुकी है। उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन को नई पहलें करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने सुझाव दिया कि मंदिर दर्शन के मुख्य मार्गों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएं और महत्वपूर्ण स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं आसानी से मिल सकें।
    अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से मंदिर ने अल्प समय में 2 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जो मंदिर की समग्र विकास योजनाओं को साकार करने में सहायक होगी।

    टिप्परों के अनियंत्रित आवागमन पर हो नियंत्रण
    उपमुख्यमंत्री ने जिले में टिप्परों के समय-असमय अनियंत्रित आवागमन पर गंभीरता दिखाते हुए इसे नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि टिप्परों की आवाजाही के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। सुबह 7 से 9.30 बजे और शाम 6 से 9 बजे के बीच टिप्परों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि स्कूली बच्चों और सैर के लिए निकले लोगों को असुविधा न हो।

    ऊना को नशामुक्त और अवैध खनन मुक्त जिला बनाने का आह्वान
    अग्निहोत्री ने ऊना को नशामुक्त और अवैध खनन मुक्त जिला बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, अवैध खनन के माध्यम से जिले की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले माफियाओं पर भी कठोर कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस दिशा में सख्ती और निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने की बात कही।

    शोर मचाने वाले शोर मचाते रहेंगे, हम काम करते रहेंगे
    जल शक्ति विभाग में 10 हजार की भर्ती

    उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को हर बात में सिर्फ हल्ला करने की आदत होती है। शोर मचाने वाले शोर मचाते रहेंगे और हम जनकल्याण और विकास के कार्यों में लगे रहेंगे।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। अकेले जल शक्ति विभाग में ही 10,000 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। हाल ही में 2,000 वन रक्षकों और 350 बस कंडक्टरों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे प्रदेश की युवा शक्ति को सशक्त किया जा सके।

    सुदर्शन सिंह बबलू ने सराहे सही खान पान के प्रति जागरूक करने के प्रयास
    माता श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक दौर में लोग नई-नई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण जंक फूड का बढ़ता प्रचलन है। उन्होंने ‘ईट राइट मेला’ के माध्यम से सही खानपान के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की।
    उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के मेले विधानसभा स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवन और सही भोजन के महत्व की जानकारी मिल सके। साथ ही, उन्होंने सितंबर में आयोजित माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और मेले के आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस मेले में जनता को पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली, और सही खानपान के महत्व को समझाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

    मेले में लगे 30 स्टॉल
    मेले में  स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के प्रदर्शन और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल मैदान में 30 आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई गई।  इन स्टॉल्स के माध्यम से लोगों को पौष्टिक भोजन की आदतें अपनाने और सही आहार के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। इन स्टॉल्स में कृषि, बागवानी, पशुपालन, आयुर्वेद, डीआरडीए, और खाद्य आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने भाग लिया। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन भी प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर  पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले में विशेष स्टॉल लगाए गए थे।
    मेले में विविध सांस्कृति गतिविधियों के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
    इस अवसर पर कांग्रेस पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कांग्रेस नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, देश राज गौतम व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पुलिस ने काटे 441 चालान

    पुलिस ने काटे 441 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 441 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में  92,000/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 500/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना टाहलीवाल, हरोली के पुलिस मुलाजिमों द्वारा 06 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में  30,000/- रुपये वसूल किए गए।