Blog

  • Punjab News : विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 पर मामला दर्ज

    Punjab News : विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 पर मामला दर्ज

    होशियारपुर : विदेश भेजने के नाम पर लगातार ठगी की खबरें सामने आ रही है। विदेश भेजने का लालच देकर लोगों के लाखों की ठगी की जाती है। आए दिन लोगों से वीजा और विदेश यात्रा के नाम पर ठगी की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिले के निवासी प्रदीप कुमार ने चंडीगढ़ में सेक्टर 17 के रहने वाले वारिश चौहान और सतबीर सिंह पर वीजा दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

    शिकायत के मुताबिक नवंबर में आरोपियों ने विदेश भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से रकम ली। मगर उन्होंने न तो वीजा दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए वारिश चौहान और सतबीर सिंह के खिलाफ मामला  दर्ज कर लिया है।

    जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य पीड़ितों से भी अपील कर रही है कि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी के मामले में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

  • Punjab News : कर्ज से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News : कर्ज से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    फाजिल्का : व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान सूबा सिंह(45) के तौर पर हुई है। ग्रामीण अपने ही घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक ने एक निजी कंपनी से करीब 6 लाख का लोन लेकर कैंटर खरीदा था l जिसकी कुछ किस्तें बकाया थी। मृतक ने सुसाइड नोट में फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। किस्त अदा न करने पर जेल जाने के डर से उसने यह कदम उठाया है।

     मृतक की पत्नी सरबजीत कौर ने बताया कि वह आजमवाला के रहने वाले है और कुछ समय पहले उसके पति ने एक कैंटर खरीदा गया था। कैंटर खरीदने के लिए एक निजी फाइनेंस कंपनी से करीब 6 लाख का लोन लिया हुआ था। कंपनी कर्मियों द्वारा किस्त न अदा करने के चलते उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिस कारण वह 3 महीने की जेल काटकर आया। इसी के चलते उसके पति सूबा सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।  मृतक की पत्नी ने उसके पति को परेशान करने वाले निजी कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ निजी कंपनी के संचालकों द्वारा इन आरोपों को सिरे से खारिज किया जा रहा है।

     पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि सूबा सिंह द्वारा कैंटर के लिए लोन लिया गया था। जिसमें किस्त अदा न करने पर मृतक द्वारा निजी कंपनी को दिए गए चेक कंपनी ने अदालत में लगा दिए। जिसमें उसे तीन महीने की जेल हुई और उसकी पत्नी द्वारा उसकी जमानत करवाई गई। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें निजी कंपनी के बारे में उसे परेशान करने के आरोप लगाए गए है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: कुंभड़ा कत्लकांड में अकाली नेता परविंदर सोहाना को धरना देना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

    Punjab News: कुंभड़ा कत्लकांड में अकाली नेता परविंदर सोहाना को धरना देना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

    मोहालीः पंजाब के मोहाली के गांव कुंभड़ा में 2 नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी जिसके विरोध में शिरोमणि अकाली दल के मोहाली हलके के प्रधान परविंदर सिंह सोहाना ने परिवार के हक में धरना दिया था। धरने के बाद मोहाली पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज की है।

    इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 2 सिपाही ट्रैफिक लाइट पर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे कि तभी मुखबिर ने बताया कि सेक्टर 68-69 ट्रैफिक लाइट्स के बीच एयरपोर्ट रोड पर परविंदर सिंह हलका यूथ अध्यक्ष सोहाना और मनदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, प्रधान रेहड़ी फड़ी यूनियन के साथ अन्य अज्ञात लोग युवक दमन की मौत को लेकर भोले-भाले लोगों को भड़काकर उन्हें इकट्ठा कर मुख्य सड़क पर धरना दे रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर धरना समाप्त करवाया।

    पुलिस ने बताया कि इस तरह बीच सड़क में धरना लगाने से जान-माल का नुक्सान हो सकता था। इससे आवाजाही भी बांधित हुई और आमजन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिस संबंध में पुलिस ने परविंदर सिंह सोहाना और उनके साथियों पर मामला दर्ज किया है।

  • चलती बस में निकला धुआं; बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे श्रद्धालु ,देखें वीडियो

    चलती बस में निकला धुआं; बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे श्रद्धालु ,देखें वीडियो

    फतेहाबादः श्रद्धालुओं से भरी एक बस को अचानक आग लग गई। जिससे पूरी बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। आग से पूरी बस जलकर राख हो गई, किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। यह आगजनी की घटना फतेहाबाद जिले के गांव बड़ोपल और धांगड़ के बीच से सामने ाई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग फतेहाबाद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी।

    जानकारी के अनुसार हिसार के आजाद नगर से प्राइवेट बस 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को लेकर सिरसा के सिकंदरपुर स्थित डेरा राधा स्वामी जा रही थी। जैसे ही बस फतेहाबाद के गांव बड़ोपल और धांगड़ के बीच होटल के पास पहुंची तो अचानक बस में धुआं निकलने लगा। बताया जा रहा है कि बस का टायर जलने से आग फैली। चालक ने बस को तुरंत रोक दिया और सभी सवारियों को नीचे उतरा। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • सुबह-सुबह पुलिस और नक्सलियों मेें मुठभेड़, 7 की मौत

    सुबह-सुबह पुलिस और नक्सलियों मेें मुठभेड़, 7 की मौत

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है। जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।

     

    बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन जवानों ने मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। इनमें कुरसम मंगू उर्फ बदरू TSCM, मधु DVCM, ​​​​​मुचाकी देवल – ACM, जयसिंग पार्टी सदस्य, किशोर पार्टी सदस्य और कामेश पार्टी सदस्य शामिल है।

  • 12वीं के छात्र ने लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी

    12वीं के छात्र ने लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी

    दतियाः मध्य प्रदेश में एक 12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना भांडेर थाना क्षेत्र में आने वाले पठानी मोहल्ला की है। फंदे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

    घटना के समय छात्र घर पर अकेला था छात्र का नाम मनीष हुसैन था और उसने यह कदम क्यों उठाया है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के समय परिजन बाहर गए हुए थे। जब घर पर पहुंचे तो छात्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद घर में मातम छा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयान ले लिए गए है, मामले की जांच की जा रही है।

  • भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई उड़ानें रद्द, 3 की मौत

    भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई उड़ानें रद्द, 3 की मौत

    नई दिल्ली : चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के करीब दस्तक दे दी है। चक्रवात के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई। चक्रवात से हो रही भारी बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट का एक हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो गया। इस कारण कई उड़ानें रद हो गई हैं। साथ ही बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है और तीन लोगों के मौत की सूचना है। तमिलनाडु में बारिश के कारण चेन्नई हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा और शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। तूफान के कारण हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने चेन्नई में उड़ान और ट्रेन सेवाओं को बाधित कर दिया। वहीं तीन लोगों की मौत की खबर है। राजधानी शहर में कई अस्पतालों और घरों में भी पानी भर गया। तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और क्षेत्र में आने वाले शक्तिशाली चक्रवाती तूफान से पहले सैकड़ों लोग अंतर्देशीय तूफान आश्रयों में चले गए हैं।बारिश से संबंधित एक घटना में, चेन्नई में एक एटीएम से नकदी निकालने की कोशिश कर रहे एक प्रवासी श्रमिक की कथित तौर पर बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
  • Jalandhar News: आज लगेगा Power Cut, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

    Jalandhar News: आज लगेगा Power Cut, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

    जालंधर : 66 के.वी. मकसूदां व फोकल प्वाइंट सब-स्टेशन में मुरम्मत के चलते आज कई इलाक में पावरकट रहेगा। 11 के.वी. भगत सिंह कालोनी, गोपाल नगर, बस्ती दानिशमंदा, शांति विहार, ग्रेन मार्कीट, गुलाब देवी आदि फीडरों की सप्लाई दोपहर 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी।

    इसके चलते रत्न नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, अमन नगर, शांति विहार, भगत सिंह कालोनी, मोती नगर, फ्रैंड्स कालोनी, चक्क जिंदा, रोज पार्क व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

    66 के.वी. फोकल प्वाइंट से चलते 11 के.वी. मोहनदास नगर फीडर की सप्लाई सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। जिससे मोहनदास नगर, सलेमपुर मुसलमाना, अमृत विहार, विनस वैली, तरलोक एवेन्यू व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

  • Punjab News: दो पक्षों में फायरिंग, झगड़ा देख रहे छात्र को लगी गोली

    Punjab News: दो पक्षों में फायरिंग, झगड़ा देख रहे छात्र को लगी गोली

    फायरिंग में 4 लोग घायल, अस्पताल में उपचाराधीन

    लुधियानाः बीती रात ढंडारी खुर्द इलाके में दो पक्षो में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमले में कुल 4 लोग घायल हुए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। झड़प का असल कारण अभी सामने नहीं आया। मामले की सूचना थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई। मोहित ढंडारी खुर्द के इलाके में सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। वह गली में खड़ा होकर झगड़ा देख रहा था। जिस दौरान उसकी जांघ में एक गोली आकर लगी। जिसे इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अस्पताल में पहुंचे लोगों ने बताया कि लड़ाई का मुख्य कारण एक पक्ष के द्वारा अपने किराएदारों से मारपीट करना और उन्हें घर से बाहर निकालना है। जिसे लेकर इलाके के ही दो घरों में रहने वाले लोगो मे विवाद हुआ था। जिसके चलते देर रात दोनो घरों के लोगो ने एक दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
  • Punjab News : चलती कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News : चलती कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना :  चलती कार मेें आग लगने की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ रॉड स्थित वर्धमान मिल के बाहर एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक से आग लग गई। आग कार के इंजन में लगी, जिससे कार में से धुंआ निकलने लगा। आग लगने से कार का इंजन व फ्रंट सीटे जलकर राख हो गई।

    मामले की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी व थाना डिवीजन 7 की पुलिस मौके पर पुहंची। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद कार चालक कार को टो करवा कर ले गया।

    थाना डिवीजन 7 के जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि कार मालिक ने उन्हें दिए बयानों में बताया कि वह काम से घर लौट रहा था। जहां रास्ते में वर्धमान मील के पास अचानक से उसकी कार में आग लग गई। आग लगने का कारण इंजन में हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है।