Punjab News: दो पक्षों में फायरिंग, झगड़ा देख रहे छात्र को लगी गोली

Written by

in

फायरिंग में 4 लोग घायल, अस्पताल में उपचाराधीन

लुधियानाः बीती रात ढंडारी खुर्द इलाके में दो पक्षो में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमले में कुल 4 लोग घायल हुए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। झड़प का असल कारण अभी सामने नहीं आया। मामले की सूचना थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई। मोहित ढंडारी खुर्द के इलाके में सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। वह गली में खड़ा होकर झगड़ा देख रहा था। जिस दौरान उसकी जांघ में एक गोली आकर लगी। जिसे इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अस्पताल में पहुंचे लोगों ने बताया कि लड़ाई का मुख्य कारण एक पक्ष के द्वारा अपने किराएदारों से मारपीट करना और उन्हें घर से बाहर निकालना है। जिसे लेकर इलाके के ही दो घरों में रहने वाले लोगो मे विवाद हुआ था। जिसके चलते देर रात दोनो घरों के लोगो ने एक दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *