Blog

  • पंजाब: पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी

    पंजाब: पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी

    चंडीगढ़: पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पंजाब सरकार ने वैट की दर बढ़ाकर राज्य की जनता को बड़ा झटका दिया है। यह बढ़ोतरी ‘आप’ सरकार के कार्यकाल में दूसरी बार हुई है। पंजाब सरकार द्वारा वैट की दर में लगभग 1.08 प्रतिशत की वृद्धि से पेट्रोल लगभग 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 1.13 प्रतिशत की वैट दर में वृद्धि कर 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।इस रेट में 10 फीसदी सरचार्ज भी शामिल है। मोहाली में पेट्रोल पहले 98.03 रुपये और अब 98.95 रुपये और डीजल 88.35 रुपये और अब 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

  • पंजाब : 5 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार 

    पंजाब : 5 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार 

    अजनाला: एसएसपी ग्रामीण अमृतसर के सख्त निर्देश पर थाना लोपोके के सीमावर्ती गांव राई के एक व्यक्ति को 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राय निवासी रजवंत सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • खून भरी मांग जैसी फिल्मों में काम कर चुके इस एक्टर का हुआ निधन 

    खून भरी मांग जैसी फिल्मों में काम कर चुके इस एक्टर का हुआ निधन 

    लुधियाना: टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम करने वाले एक्टर मंगल ढिल्लन का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनके करीबियों का कहना है कि वह करीब 1 महीने से लुधियाना के एक कैंसर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत काफी गंभीर थी। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा उनके निधन की पुष्टी की है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि मंगल अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। बता दें कि मंगल ने 1988 में आई रेखा की फिल्म खूब भरी मांग ने कैमियो किया था। बता दें कि 18 जून को मंगल का जन्मदिन हैं। बता दें कि मंगल ढिल्लन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस करने के साथ डायरेक्ट भी किया था। वे पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले थे। उनका जन्म पंजाब के फरीदकोट जिले के वांडर जटाना गांव में एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने पंज ग्रामीण कलां सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वे अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश चले गए। हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद वह पंजाब लौट आए। ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने दिल्ली में थिएटर में काम किया और 1979 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग ज्वाइन और 1980 में एक्टिंग में डिप्लोमा पूरा किया।


    1986 में मंगल ढिल्लन को पहला ब्रेक मिला और उन्होंने टीवी सीरियल कथा सागर में काम किया। लेकिन उन्हें पहचान इसी साल आए सबसे पॉपुलर धारावाहिक बुनियाद से मिली। इसके बाद उन्होंने किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया। टीवी में काम करने के दौरान उन्हें फिल्मों के भी ऑफर मिलन लगे। सबसे पहले वह 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने जख्मी औरत, दयावान, आजाद देश के गुलाम, प्यार का देवता, अकेला, दिल तेरा आशिक, दलाल, विश्वात्मा, निशाना जैसी फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का ही रोल प्ले किया था। वह आखिरी बार 2017 में आई फिल्म तूफान सिंह में नजर आए थे।

  • कांग्रेस नेता की हत्या के बाद अब इस पार्टी के कार्यकर्ता पर चली गोली, हालत नाज़ुक

    कांग्रेस नेता की हत्या के बाद अब इस पार्टी के कार्यकर्ता पर चली गोली, हालत नाज़ुक

    मुर्शिदाबाद: जिले में कांग्रेस कर्मी की गोली मारकर हत्या के बाद अब कूचबिहार में भी टीएमसी कार्यकर्ता गोली मारी गई है। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं के दो गुटों में झड़प हो गई थी। इस दौरान चली गोली लिपटन हक नाम का कार्यकर्ता को लग गई। लिपटन को पहले दिनहाटा के महकमा अस्पताल लाया गया था। गंभीर हालत होने के कारण उसे कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा घटना के बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने पहले ही कहा था कि पंचायत चुनाव में टीएमसी प्रशासन को साथ में लेकर मैदान में उतरेगी और वही हो रहा है। 2018 में भी पंचायत चुनाव में इस तरह खून का अध्याय लिखा गया था।

    नेताओं को नामांकन भरने नहीं दिया गया था। इस कारण टीएमसी ने करीब 30 हजार सीटों पर निर्विरोध चुनाव जीता था। आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव रक्तरंजित होगा। इसका उदाहरण आज नामांकन फाइल करने के पहले दिन ही तृणमूल कांग्रेस की ओर से दिया गया है।

    कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राज्यपाल को पत्र लिखा। अपने पत्र में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र किया और लिखा कि राज्य में सत्ता धारी पार्टी विपक्ष के नेताओं पर हमला करा रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उन्होंने केंद्रीय बल की तैनाती की मांग की।

    सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंचायत चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्यपाल से केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष ने राज्यपाल से ये अपील भी की है कि हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।

  • जालंधर:  पुलिस कर्मी पर अपाहिज भिखारी को पीटने और पैसे छीनने के लगे आरोप! वीडियो वायरल

    जालंधर: पुलिस कर्मी पर अपाहिज भिखारी को पीटने और पैसे छीनने के लगे आरोप! वीडियो वायरल

    जालंधर/वरुण : बस स्टैंड के पास भिखारी की निर्मम पिटाई करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। भिखारी की पिटाई करने वाला व्यक्ति पुलिस कभी बताया जा रहा है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज़ इस बात की पुष्टि नहीं करता है। बस स्टैंड के पास स्थित स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाई गई इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि उक्त व्यक्ति द्वारा भिखारी से पैसे छीने गए है।

    कहा यह भी जा रहा है कि पैसे छीनने वाला मुलाजिम बिना वर्दी के आकर वहां अहाते में शराब पीता है और बाद में रोज़ाना बस स्टैंड के पास भिखारियों से पैसे छीनता है। वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय बस स्टैंड चौंकी के किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • जालंधरः 500 ग्राम अफ़ीम और हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ़्तार

    जालंधरः 500 ग्राम अफ़ीम और हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ़्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिशनरेट पुलिस और देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अफीम और दूसरे के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान प्यारे हुसैन पुत्र खुदा बक्श निवासी शहीद बाबू लाव सिंह नगर और हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी तनालखुर्द जमशेर के रूप में हुई है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की टीम के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और एसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान नहर पुली बस्ती पीर दाद के पास मौजूद थे। जहां उन्होने है पैदल आ रहे प्यारे हुसैन को रोक कर तलाशी के दौरान उसके हाथ में पकडे लिफ़ाफे से 500 ग्राम अफ़ीम बरामद कर आरोपित के ख़िलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जाच में सामने आया कि आरोपित कपड़े बेचने का काम करता है और अधिक पैसे कमाने के लिए इस रास्ते पर चल पड़ा था।

    इसी तरह थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि थाना लांबड़ा की पुलिस नाकेबंदी के दौरान चौरसता रामपुर चौंक के पास मौजूद थी। जहां रामपुर ललिया की साइड से बाइक सवार व्यक्ति चौंक में खड़ी पुलिस को देख पीछे भागने की कोशिश करने लगा। जिसे नाके पर मौजूद एसआई तिरलोचन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की तालाशी दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी हैप्पी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के बाहर कार सवारों ने की पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल के बाहर कार सवारों ने की पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के बाहर कार सवार युवकों द्वारा पुलिस कर्मी को कुचलने की कोशिश की गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने कार सवार को अस्पताल के बाहर रोका था। इस दौरान कार सवार युवकों ने कार रोकने की बजाय पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और तेज गति से गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस घटना दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि पुलिस वालों ने कार वालों को रोकने के लिए बड़ी मशक्कत की इस दौरान पुलिस वाले बाल-बाल बचे। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त नशा तस्कर लंबे अर्से से वांछित थे। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि उक्त व्यक्ति नशा तस्कर सिविल अस्पताल के बाहर से गुजर रहे हैं। जब पुलिस ने उनकी गाड़ी स्कॉर्पियो के आगे गाड़ी लगाकर रोक ली तो पुलिस ने उक्त नशा तस्करों को गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन नशा तस्करों ने बाहर निकलने की बजाय पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की को​शिश की।

    इस को​शिश में नशा तस्कर कामयाब रहे और तेजी से गाड़ी भगाकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने तस्करों की गाड़ी का पीछा किया, लेकिन जब तक नशा तस्कर भाग चुके थे। इस दौरान पुलिस की ओर से पिस्टल की बैक साइड मारकर नशा तस्कर की स्कॉर्पियो की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल है। सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी खुशप्रीत सिंह ने नशा तस्कर की बजाय कुछ संदिग्ध व्य​क्तियों की ओर से ऐसा किए जाने की बात कबूली है। हालांकि उन्होंने दबी जुबां में नशा तस्कर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने गाड़ी रोकने की बजाय भगा ली। उक्त लोगाें की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में हाेंगे।

  • लैमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार 

    लैमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार 

    लैमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार 

    उना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूनिवर्सिटी से आए हुए डेलीगेट द्वारा मीडिया को दी जानकारी 

    ऊना/सुशील पंडित:लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब अपनी तरह का पहली स्किल यूनिवर्सिटी है।जिसे आईबीएम ने एंकर पार्टनर,टाटा टेक्नोलॉजीज और एंसिस को उद्योग भागीदारों के रूप में विकसित किया है। यह जानकारी निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस  करते हुए यूनिवर्सिटी से आए हुए डेलीगेट द्वारा मीडिया को दी गई। उन्होंने बताया की यह विश्वविद्यालय सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। 2021 के राज्य अधिनियम संख्या 22 के तहत पंजाब और यूजीसी, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है।
    पाठ्यक्रम की संरचना के लिए वैश्विक टैक दिग्गजों के साथ साझेदारी, प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों, चिकित्सकों और शिक्षाविदों द्वारा सलाह ली जाती है। कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को उद्योग के लिए तैयार किया जाता है, विश्वविद्यालय का उद्देश्य भारत को दुनिया भर में कौशल आधारित कार्यबल में अग्रणी बनाना है। प्रेस के साथ विचार साझा करते हुए प्रो. बी.एस. सत्याल रजिस्ट्रार एलटीएसयू ने कहा कि विश्वविद्यालय आईबीएमसमर्थित कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, आईओटी और साइबरसिक्योरिटी इन फोकस , टाटा टेक्नोलॉजीज और हेक्सागोन समर्थित मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए सिरेसे नामांकन करना चाहता है। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम।
    लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से विश्वविद्यालय क्षेत्र में पहली बार बीबीए (लॉजिस्टिक)  में छात्रों को प्रवेश देगा। इन कोर्सों केअलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बी. फार्मा (100 सीटें), बी फार्मा और एम.फार्मा  व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा  कानूनी अध्ययन  जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च लेवल पर ऑफर किए जाते हैं।लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब के संयुक्त रजिस्ट्रार एस.एस. बाजवा ने कहा कि एनएसडीसी राष्ट्रीय कौशल विकासनिगम के सहयोग से विश्वविद्यालय ने सीओवीटी (व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र) और लागत (विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र) के तहतलर्न एंड अर्न प्रोग्राम जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के तहत शामिल अन्य कार्यक्रम लर्न एंड अर्न हमारा फोक्स प्रैक्टिकल आउटपुट पर है। हमारी शुरुआत उद्योग और छात्रों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से है।
    आईबीएम और टाटा प्रौद्योगिकियां ही हमारे छात्रों की शिक्षा की दिशा तय करेंगी। हमने छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आसान, संपार्श्विक मुक्त वित्तपोषण के लिए एनएसडीसी के साथ करार किया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इंफ्रास्ट्रक्चरतैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मदद से विश्वविद्यालय में एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा। भारत के युवा छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने और उज्ज्वल कैरियर के लिए वांछित पाठ्यक्रम की पसंद को एक वरदान प्रदान करेगा। इनमें से अधिकांश कार्यक्रम आवासीय होंगे जिसके लिए उत्कृष्ट छात्रावास सुविधाएं तैयार हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਅਨੇਕਾਂ ਨੌਜਵਾਨ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਅਨੇਕਾਂ ਨੌਜਵਾਨ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰੈਸ ਨੋਟ ਰਾਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ  ਕਾਲੂ ਵਾਲਾ ( ਹਬੀਬ ਵਾਲਾ) ਹਲਕਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਸਮੇਤ ਪ੍ਰੀਵਾਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਹਨ । ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸੰਪੂਰਨ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਗੁਰਭੇਜ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ,ਮਹਿਲ ਸਿੰਘ,ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਅਕਾਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰੀਵਾਰ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਤੱਕ ਜਿਨੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਆਈਆਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਝੂਠੇ ਵਾਅਦੇ ਕਰ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖਾਂ ਕੀਤਾ। ਜੇਕਰ ਅੱਜ ਸਾਫ ਸੁਥਰੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਹੈ।  ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੀ ਜਗਾਹ ਡਾਂਗਾਂ,ਸਮੈਕ, ਗੈਂਗਸਟਰ, ਲੁਟੇਰੇ ਬਣਾਇਆਂ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨ ਇਸ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀ। ਪਰ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਬਾਹਰਲੇ ਮੁਲਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਡੇ ਬੱਚਿਆ ਨੂੰ ਸ਼ਰਨ ਦਿਵਾ ਕੇ ਸਾਡੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਸੁਧਾਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਅਸੀ ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਦੇ ਵੀਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਜਾਦ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ,ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਜਵਾਨੀ ਬਚਾ ਲਉ।

    ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਜਿੱਤ ਕੇ ਗੋਲਕ ਦਾ ਮੂੰਹ ਅਮੀਰਾਂ ਦੀ ਜਗਾਹ ਗਰੀਬਾਂ ਵੱਲ ਕਰਾਂਗੇ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਹਾਜ਼ਰ ਤੇਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਿਉਲ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ,ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ,ਡਾ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਰਹਾਣਾ ਤੋਂ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।  ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿੰਡ ਮਿੱਠੇ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ, ਉਹ ਸਵੇਰੇ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਤੇ ਮੱਖੂ ਨੂੰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਨਾਲ ਸੀ, ਜਦ ਉਹ ਮਰਹਾਣਾ ਪਿੰਡ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਲਾਪ੍ਰਵਾਹੀ ਨਾਲ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ  ਸਾਹਮਣੇ ਤੋਂ ਸਿੱਧਾ ਹੀ ਮੇਰੇ ਵਿੱਚ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਉਹ ਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਬੱਚੇ ਸੜਕ ਤੇ ਜਾ ਡਿੱਗੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਉਹ  ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।