Blog

  • भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक आयोजित 

    भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक आयोजित 

    लोकसभा चुनावों के साथ साथ संगठन की मजबूती को लेकर रूपरेखा की तैयारी 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव एवं बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती समेत अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 3 सांय से 5 फरवरी तक ऊना स्थित जिला भाजपा के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

    ऊना में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन के लिए जिला भाजपा के पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी। ऊना में होने वाली इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ साथ संगठन की मजबूती को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने बताया कि हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया था उसी बैठक के बाद तमाम प्रदेशों में कार्यसमिति बैठकें आयोजित होने वाली है।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तय किए गए क्रियाकलापों और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा प्रदेश कार्यसमिति में होगी और इसके साथ वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए भी दिग्गज नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी,संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रो रामकुमार, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर ,और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर के सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित  : राजकीय महाविद्यालय ऊना में 13वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस अवसर निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान के महत्व के विषय में अनेक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा लघु नाटिकाओं के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाने, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन आयोग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का संदेश तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मैं भारत हूं नामक गीत भी सुनाया गया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त ऊना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि आजादी के पश्चात हुए पहले चुनावों में पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से था तथा उन्होंने ताउम्र चुनावों के मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। श्याम शरण नेगी आज भी हम सब के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि विवेक के साथ मताधिकार का प्रयोग करना स्वस्थ लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जीवन भर मतदान में हिस्सा लेने का प्रण ले तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

    समारोह में ऊना जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों के बेहतरीन कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के किन्नू बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व पंचायत सचिव मंजू, गग्रेट विधानसभा क्षेत्र के मुबारिकपुर-3 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व पंचायत सचिव अनवर बीबी, हरोली विधानसभा क्षेत्र के टाहलीवाल-2 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व जेबीटी शिक्षक बलदेव सिंह, ऊना विधानसभा क्षेत्र के टबा-1 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी आशा देवी तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के धुंधला बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजना कुमारी को बूथ लेवल अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना द्वारा आयोजित सेल्फी प्रतियोगिता के 26 विजेताओं को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रेम आश्रम ऊना की प्रधानाचार्य सिस्टर संजना को विशेष सक्षम बच्चों की सेवा के लिए किए गए उनके योगदान तथा सेल्फी प्रतियोगिता विजेताओं को दिए जाने वाले टेडी बीयर जोकि प्रेम आश्रम के विशेष सक्षम बच्चों के माध्यम द्वारा बनाए गए थे के लिए सम्मानित किया गया।

    समारोह के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना की छात्रा अंजलि अग्निहोत्री प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला की रुपिंदर कौर द्वितीय, तथा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना के छात्र दीपक तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला प्रथम, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां तृतीय स्थान पर रहे। लघु नाटिका प्रतियोगिता में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां द्वितीय तथा वशिष्ठ पब्लिक स्कूल बहडाला तृतीय स्थान पर रहे।

    इस अवसर पर सहायक आयुक्त तथा एसडीएम ऊना वरिंदर शर्मा, प्रेम आश्रम ऊना की प्रधानाचार्य सिस्टर संजना व सिस्टर राऊसमा, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार अजय कुमार, अधीक्षक अरुण लता व प्रोग्रामर अनंदा किरन के अलावा प्रोफेसर योगेश चंद्र, डॉक्टर किशोरी लाल शर्मा तथा लेक्चरर शेर सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक गण तथा प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बंगाणा में हुआ भव्य स्वागत

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बंगाणा में हुआ भव्य स्वागत

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सीएम को कार्यकर्ताओं से मिलवाया 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा चौक पर हिमाचल राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जाते समय बंगाणा में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो की अध्यक्षता में दर्जनों कांगेसी कार्यकर्ताओ ने ढोल की थाप ओर फूलों के हार से जोरदार स्वागत किया। ओर खूब नारे भी लगाए। बहीं सीएम सुक्खू ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायक देवेन्द्र भुट्टो का स्वागत के लिए आभार भी प्रकट किया। मीडिया से औपचारिक बात पर सीएम सूक्खू ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र मेरा अपना विधानसभा क्षेत्र है। और कुटलैहड़ के युवा विधायक देवेन्द्र भुट्टो मेरे छोटे भाई हैं। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर समस्या का समाधान होगा। और विधायक की हर मांग को पूरा किया जाएगा। 

    वहीं मीडिया द्वारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 32 बर्षो बाद कांग्रेस को मिली जीत पर कुटलैहड़ के लिए कोई तोहफा देने के प्रश्न पर सीएम सुक्खू ने कहा कि कुटलैहड़ को बिशेष सम्मान दिया जाएगा। और बिधायक देवेंद्र भुट्टो की हर मांग जो कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं से सम्बंधित होगी उंसे पूरा किया जाएगा।  सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ से हमीरपुर जाते समय सादगी में न कोई बड़ा तामझाम न कोई अन्य गाड़ियों का काफिला बिल्कुल एक कैबिनट मन्त्री की तरह सड़क मार्ग से हमीरपुर जाते देखे गए। 

    इस मौके पर विधायक भुट्टो तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, सुरिन्द्र ठाकुर,नीरज ठाकुर, दिनेश खत्री, पूर्ण सिंह राणा, प्रवीण पादा, चमन लाल फोरमैन ,किशोरी लाल ठाकुर उपप्रधान भूषण शर्मा, बिनु ठाकुर व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
     

  • जालंधरः चौधरी परिवार के घर पहुंचे पूर्व सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम, देखें वीडियो

    जालंधरः चौधरी परिवार के घर पहुंचे पूर्व सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः दिवंगत चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद आज उनके परिवार के पास दुख सांझा करने के लिए कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा पहुंचे है। इस दौरान उनके आवास पर बीबी जागीर कौर भी पहुंची।

    इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात करके दिवंगत चौधरी संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि जालंधर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौरान दिवंगत सासंद चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सियासी पार्टियों के कई दिग्गज नेता उनकेे आवास पर परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंच चुके है।

  • पंजाबः PSEB ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट की जारी

    पंजाबः PSEB ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट की जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। पीएसईबी यानी पंजाब बोर्ड ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। पीएसईबी की कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपनी कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। 

    पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च, 2023 से 20 अप्रैल, 2023 तक सुबह की पाली में सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर PSEB कक्षा 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूरी डेट शीट देख सकते हैं। 


    पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य और संकाय के लिए डेट शीट 2023 जारी कर दी है। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 20 अप्रैल, 2023 तक चलेगी। पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा की परीक्षा अवधि कंप्यूटर साइंस, एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा और खेल विषयों सहित पेपर को छोड़कर तीन घंटे की होगी। इन पेपरों की परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएगी और समय दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। 

  • फगवाड़ाः कूड़े के ढेर में मिले श्री गुटका साहिब के अंग, संगत में भारी रोष

    फगवाड़ाः कूड़े के ढेर में मिले श्री गुटका साहिब के अंग, संगत में भारी रोष

    फगवाड़ाः जिला कपूरथला शहर फगवाड़ा में स्थित वरिंदर नगर पार्क के पास बेअदबी का मामला सामने आया है। वरिंदर नगर पार्क के पास से आज श्री गुटका साहिब के अंग पड़े मिले। इस घटना के बाद फगवाड़ा की सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। श्री गुटका साहिब के अंग मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में सिख संगत इकट्ठी हो गई। संगत के पहुंचने के बाद श्री गुटका साहिब के अंगो को कूड़े के ढेर से उठाया गया। बता दें कि शहर में एक बार पहले भी बंगा रोड पर इस तरीके से ही बेअदबी की घटना का मामला सामने आ चुका है। सिख समुदाय का आरोप है कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

    जिसके बाद शरारती अनंसरों द्वारा आज फिर से इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर आज सिख जत्थेबंदियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर जो लोग अपने घर में श्री गुटका साहिब को रख नहीं सकते तो वे फगवाड़ा के श्री गुरुद्वारा साहिबों में इनको जमा करवा दें। ताकि इस तरह की बेअदबी न हो सके। 

  • महिला IPL में होगा अडानी Vs अंबानी, BCCI हुआ मालामाल

    महिला IPL में होगा अडानी Vs अंबानी, BCCI हुआ मालामाल

    नई दिल्लीः महिला इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन जल्द शुरू होने वाला है। पहले सीजन में पांच टीमों होंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन सभी पांच टीमों को बेच दिया है, जिससे बोर्ड मालामाल हो गया है। बीसीसीआई को पांचों टीमों से 4669.99 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने लगातार तीन ट्वीट किए, जिसमें बताया है कि महिला आईपीएल का आधिकारिक नाम अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) कर दिया गया है।

    महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में उतरने वाली पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली रहेंगी। इनकी नीलामी हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद टीम के लिए लगी है, जो अडानी ग्रुप ने लगाई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई टीम को इंडियाविन स्पोर्ट्स ने खरीदा है, यह रिलायंस ग्रुप की कंपनी है। यानी इस बार महिला आईपीएल में फैन्स को अडानी ग्रुप और रिलायंस ग्रुप की टीमें आमने-सामने दिखेंगी।

    पांचों टीमों को किसने कितने में खरीदा?

    1. अडानी स्पोर्ट्सलाइन PVT. LTD, अहमदाबाद, 1289 करोड़ रु.
    2. इंडियाविन स्पोर्ट्स PVT. LTD (रिलायंस ग्रुप), मुबंई, 912.99 करोड़ 
    3. रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स PVT. LTD, बेंगलुरु, 901 करोड़
    4. जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट  PVT. LTD, दिल्ली, 810 करोड़
    5. कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स  PVT. LTD, लखनऊ, 757 करोड़

    मार्च में हो सकती है महिला प्रीमियर लीग

    बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग का अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह टूर्नामेंट इसी साल 4 से 26 मार्च के बीच कराया जा सकता है। इससे पहले महिला आईपीएल को लेकर खिलाड़ी की नीलामी भी होनी है।

    पहले सीजन में 22 मैच होने की संभावना है। यह सभी मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कराए जा सकते हैं। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष आईपीएल के लिए फ्रेश रखा जाएगा। यह टूर्नामेंट 31 मार्च से एक अप्रैल तक होने की संभावना है।

    महिला आईपीएल में हर साल बढ़ेगा प्लेयर्स पर्स

    महिला आईपीएल में प्लेयर्स पर्स पहले सीजन में 12 करोड़ रुपये रहेगा। यह हर साल धीरे-धीरे बढ़ेगा, जो 5 साल बाद 18 करोड़ रुपये हो जाएगा। दूसरे सीजन में प्लेयर्स पर्स 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.5 करोड़ हो जाएगा। इसके बाद 2025 सीजन में 15 करोड़ रुपये हो जाएगा. 2026 सीजन में यह प्लेयर्स पर्स बढ़कर 16.5 करोड़ रुपये होगा। जबकि आखिर में पांचवें साल यानी 2027 में यह पर्स बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो जाएगा।

    चैम्पियन टीम को मिलेंगे 6 करोड़ रुपये

    पहले सीजन में 22 मैच होने की संभावना है। यह सभी मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कराए जा सकते हैं। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष आईपीएल के लिए फ्रेश रखा जाएगा। यह टूर्नामेंट 31 मार्च से एक अप्रैल तक होने की संभावना है। बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स वायाकॉम 18 को 950 करोड़ रुपये में बेचे हैं। महिला आईपीएल में खिलाड़ियों के लिए बतौर इनामी राशि 10 करोड़ रुपये तय की गई हैं। जबकि चैम्पियन टीम को 6 करोड़ और उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये मिलेगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:   आज 13वी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा राजनीति विज्ञान विभाग, स्वीप और एनएसएस इकाई द्वारा ऑनलाइन मोड पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, स्वीप नोडल अधिकारी, कम एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष की छात्रा अंशिका शर्मा ने और द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका मनकोटिया ने,द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सपना ने ,तृतीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा रानी ने, द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने और तृतीय स्थान बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा कंचन ने प्राप्त किया।
    स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा राशी ने और द्वितीय स्थान ,द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू ने और तृतीय स्थान बीएससी फाइनल का छात्र अमित ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। छात्रों को लोकतंत्र में अपनी भूमिका अदा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष , स्वीप नोडल अधिकारी,कम एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग वर्ष 2011 से भारतीय चुनाव आयोग के स्थापना दिवस ( 25 जनवरी , 1950 ) को हर वर्ष ‘ राष्ट्रीय मतदाता दिवस ‘ के रूप में मनाया जाता है।
    इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं नए मतदाताओं  को प्रोत्साहित करना , सुविधा प्रदान करना और उनका अधिकतम नामांकन करना है। मतदान और मतदाता किसी भी लोकतंत्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए लोकतांत्रिक और चुनावी प्रक्रियाओं में मतदाताओं की सक्रिय व सचेत भागीदारी का होना आवश्यक है। चुनावी प्रक्रिया में हर योग्य भारतीय को शामिल करने और सभी के स्वेच्छा से मतदान करने के अधिकार को सुनिश्चित करने के परिप्रेक्ष्य में चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ( ईसीआई ) को संवैधानिक अधिकार दिया गया है। मतदान का अधिकार किसी भी लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण अधिकार है । एक भारतीय नागरिक जिसने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है , चुनाव में मतदान कर सकता है। हालाँकि, नागरिक का मतदान करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की मतदाता सूची में पंजीकरण होना आवश्यक है।
  • जिला ऊना में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 

    जिला ऊना में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 

    4 और 5 फरवरी को होने बाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर बीजेपी ने बनाई अहम रणनीति

    उना/ सुशील पंड़ित : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 फरवरी को होने जा रही है इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिरकत करेंगे प्रदेश कार्यसमिति कि दो दिनों तक चलने वाली  इस अहम बैठक को सफल बनाने के लिए आज  भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में बीजेपी नेताओं की अहम बैठक हुई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जिलाध्यक्ष प्रमंडल स्तर के नेता शामिल हुए जिला ऊना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है और इस बैठक को लेकर समितियां गठित की गई है ।

    बीजेपी परदेश प्रवक्ता रामकुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 फरवरी को ऊना में होने जा रही है इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के नेता शिरकत करेंगे इस बैठक को सफल बनाने के लिए आज यह बैठक हुई है जिसमें कार्यकर्ताओं को समितियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई है ताकि दो दिवसीय बैठक का सफल आयोजन हो सके उन्होंने कहा की इससे पहले राष्ट्रीय प्रदेश समिति की बैठक कुछ दिन पहले हुई है अब 4 और 5 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है ।

  • सरकार ने राम रहीम को दी बड़ी राहत, जाने मामला

    सरकार ने राम रहीम को दी बड़ी राहत, जाने मामला

    सिरसाः हरियाणा सरकार ने डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा माफ कर दी है। उनकी 90 दिन की सजा माफ कर दी गई है। दरअसल, हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बीते दिन घोषणा की थी कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों को 10 साल या उससे अधिक या आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, उनकी सजा के 90 दिन, जिन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई है। जिनको 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है, उनकी सजा के 60 दिन, जो 5 साल से कम की सजा काट चुके हैं, उनकी 30 दिन की सजा माफ करने का फैसला किया है।

    गौर हो कि डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम इस समय अपने दो भक्तों के साथ बलात्कार करने, पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या करने और एक पूर्व डेरा प्रबंधक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। हरियाणा सरकार की नीति के मुताबिक उनकी 90 दिन की सजा माफ हो गई है। याद रहे कि उनका पैरोल पहले से ही विवादों में है और वह इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर हैं और यूपी में अपने आश्रम में हैं जहां उन्होंने कल तलवार से केक भी काटा है। हालांकि केक काटने के मामले में फिर से विवादों में आ गए है। केक काटने के मामले में सुखबीर बादल ने उन निशाना साधा है।