Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गायक मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली जान से मारने की धमकी, सुनें ऑडियो

Jalandhar News: गायक मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली जान से मारने की धमकी, सुनें ऑडियो

0
Jalandhar News: गायक मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली जान से मारने की धमकी, सुनें ऑडियो

जालंधर, ENS: पंजाबी गायक मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर अभिषेक का कहना है इंटरनेशनल नंबर से फोन आया था और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। इस मामले को लेकर सेंट्रल के एसीपी अजय सिंह खुद इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं। दरअसल, मास्टर सलीम के मैनेजर को व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने कहा कि, तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं।

इसके बाद मास्टर सलीम के मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। जोश ने बताया कि उसे 3 बार वॉट्सऐप कॉल की गई। दो बार उसने कॉल पिक नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उसकी कार का फोटो भेज दिया और कहा कि उस पर पूरी नजर है। तीसरी बार जब फोन उठाया तो जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने किसी चीज की डिमांड नहीं की बस इतना ही कहा कि तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। थ्रेट मिलने के बाद इसकी शिकायत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को कर दी गई है।

मैनेजर जोश ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की शाम को जब वह घर पर थे, तब उन्हें एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिसे उन्होंने शुरुआत में नजरअंदाज कर दिया था। पांच दिन बाद उन्हें फिर उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। इस बार उन्होंने कॉल नहीं उठाई। इसके तुरंत बाद, धमकी देने वाले व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर उनकी गाड़ियों की तस्वीरें वॉट्सऐप के माध्यम से भेजी। व्हाट्सएप पर धमकी मिलने के बाद जोश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। एसीपी सेंट्रल का कहना है कि वह व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच कर रहे हैं। जिस भी व्यक्ति ने कॉल की है उसे जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here