गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू के रहने वाले विक्रांत गुप्ता ने बताया उसकी बहन चेनाली की शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है। वह परिवार से मिलने के लिए अपने मायके घर आई हुईं थी और किसी काम से बाहर जाने के लिए घर के बाहर गली में खड़ी गाड़ी में बैठने लगी थी तो पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन लिया। पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियाँ सहित जरूरी दस्तावेज थे। वारदात के दौरान परिवार लुटेरे के पीछे भागा लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण में लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने लूट की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर जमा हुए इलाका निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त की गुहार लगाई है ताकि चोर लुटेरों के मन में डर बना रहे और वारदातें कम हो सके।View this post on Instagram