Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर‌ के पास बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर‌ के पास बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर‌ के पास बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेज 2 में स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जहां कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत के घर के पास महिला की बालियां छीन कर स्नेचर फरार हो गए। घटना मोहिंद्र भगत के घर की बैक साइड की है, जहां घर के बाहर बैठी महिला लीलावती से स्नेचरों ने पहले पीने के लिए पानी मांगा। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने कहा कि पार्क में पानी की टैब लगी हुई है।

इसके बाद महिला का ध्यान पार्क की ओर हुआ तो चतुराई दिखाते हुए स्नेचर महिला के कानों से बलिया छीन कर फरार हो गया। घटना को अंजाम बाइक सवार दो स्नेचरों ने दिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नौजवान बड़ी चालाकी से बुजुर्ग महिला की बालियां छीन कर साथी के साथ मौके से फरार हो जाता है। मामले की जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला लीलावती ने बताया कि वह अन्य महिला के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए, जिसमें से एक उसके पास आया और पानी मांगने लगा।

जैसे ही महिला ने युवक को पार्क में पानी की टैब लगे होने का इशारा किया तो युवक ने उसके कानों से बालियां छीन ली और बाइक स्टार्ट कर साथी के साथ बैठकर मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं पास लगी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here