Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई, टास्क फोर्स ने विभिन्न स्थानों पर की छापेमारी

Jalandhar News: बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई, टास्क फोर्स ने विभिन्न स्थानों पर की छापेमारी

0
Jalandhar News: बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई, टास्क फोर्स ने विभिन्न स्थानों पर की छापेमारी

जालंधर, ENS: शहर में बाल भिक्षावृत्ति को खत्म करने और भीख मांगने को मजबूर बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से बाल भीख मांगने रोकू टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार तथा डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स ने बस स्टैंड, पीआईएमएस, चूनमुन मॉल तथा गीता मंदिर मॉडल टाउन के नजदीकी इलाकों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई।

लोगों को किया जागरूक
जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि बाल सुरक्षा अधिकारी जालंधर एवं अन्य अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान टीम ने आम लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें बच्चों के अधिकारों, शिक्षा की महत्वता तथा बच्चों के साथ हो रहे अपराधों के बारे में भी जागरूक किया। टीम द्वारा लोगों को बाल मजदूरी, बाल भिक्षा, बच्चों से छेड़छाड़ एवं यौन शोषण जैसी बुराइयों के बारे में भी जागरूक किया।

मुसीबत में फंसे बच्चों के बारे हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें
जानकारी देते हुए मनजिंदर सिंह ने कहा कि किसी को बाल भिक्षा, किसी भी मुसीबत में फंसे बच्चे के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी जा सकती है या जिला प्रोग्राम अधिकारी गांधी वनिता आश्रम के दफ्तर में समन्वय किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here