Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Sukh Ratia, Kulhad Pizza Couple और Komal Kaur को मिली गैंगस्टर अर्श डल्ला की धमकी, ऑडियो वायरल

Jalandhar News: Sukh Ratia, Kulhad Pizza Couple और Komal Kaur को मिली गैंगस्टर अर्श डल्ला की धमकी, ऑडियो वायरल

0
Jalandhar News: Sukh Ratia, Kulhad Pizza Couple और Komal Kaur को मिली गैंगस्टर अर्श डल्ला की धमकी, ऑडियो वायरल

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बीते दिन फरीदकोट में दीप सिद्धू के करीबी सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह के मर्डर में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले डीजीपी गौरव यादव ने प्रैस कॉन्फैंस करके इस मामले में कई बड़े खुलासे किए थे। अर्श डल्ला की ऑडियो सामने आई है, जिसमें वह कह रहा है कि इस हत्या में ड्रिबूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह का नाम इस केस में जोड़ा जा रहा है।

अर्श डल्ला ने कहा कि अमृतपाल सिंह का इस केस में कोई लेना-देना नहीं है। अर्श डल्ला ने हत्या की वजह भी बताई है, जिसमें उसने कहाकि गुरप्रीत ने किसी बुजुर्ग महिला की गलत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसको लेकर उक्त पीड़ित व्यक्ति ने उनके साथ संपर्क किया था। इस मामले को लेकर अर्श डल्ला ने कहा उसे इस मामले को लेकर समझाने की कोशिश की गई थी। लेकिन वह उसे ही गालियां निकालने लग गया। जिसको लेकर उसकी हत्या की गई। वहीं अर्श डल्ला ने कहा सोशल मीडिया Sukh Ratia, Kulhad Pizza Couple और Komal Kaur द्वारा गलत वीडियो पोस्ट की जा रही है। अर्श ने कहा कि जो भी लड़के लड़कियां वीडियो बना रहे है उसमें से Sukh Ratia से बात की गई, लेकिन वह कहता कि वह वीडियो बनाता रहेंगा।

अर्श डल्ला ने कहा कि अभी वह सिर्फ चेतावनी दे रहा है कि यह सभी वीडियो बनानी बंद कर दें, नहीं तो पिज्जा पुज्जा बिखेर दिए जाएंगे। अर्श डल्ला ने कहा कि अगर इनके घर में से किसी एक को चोपड़ा पड़े तो वह हिचकिचाएंगे नहीं। वहीं अर्श डल्ला ने प्रशासन से अपील की है कि इन लोगों को सोशल मीडिया पर गंदगी फैलाना बंद कर दें। अर्श डल्ला ने कहा कि इन लोगों के कारण युवा और कौम के लोग खराब हो रहे है। ऐसे में अगर इनके घर के किसी सदस्य को मारना पड़ेगा तो वह रूकेगा नहीं। वहीं अर्श डल्ला ने कहा कि जिस-जिस ने कौम के बारे में गलत बोला है उसके भुगतना ही पड़ेगा।

बता दें कि बीते दिन प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी ने बताया था कि इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों का पूरा प्लान है। इस मामले शूटरों की पहचान कर ली गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। इस मामले में पहले सिद्धू मूसेवाला की तरह रेकी गई और फिर वारदातो को अंजाम दिया गया है। गुरप्रीत की हत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सबूतों के आधार पर इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है।

डीजीपी का कहना है कि इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है। आपको बता दें कि फरीदकोट के हरि नौ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (32) अपने समर्थकों के साथ सरपंच पदके प्रत्याशी के हक में प्रचार करके घर वापसा लौट रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here