Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Haryana News: National Highway 707 पर भूस्खलन, भारी-भरकम चट्टानें गिरने से सड़क हुई गायब, देखें वीडियो

    पांवटा साहिबः सिरमौर जिले के उत्तरी गांव के पास नेशनल हाईवे 707 पर सोमवार सुबह भीषण भूस्खलन हुआ। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहाड़ों से जोरदार धमाकों जैसी आवाजें गूंजी और भारी-भरकम चट्टानें तेजी से लुढ़कती हुई सड़क पर आ गिरीं। इससे सड़क पूरी तरह मलबे में दब गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में सड़क का नामोनिशान मिट गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह सड़क पांवटा साहिब को शिलाई, गुमा और शिमला से जोड़ती है और फिलहाल इन क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।

    भूस्खलन की भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिनमें पहाड़ से चट्टानों का गिरना और सड़क पर मलबे का विशाल अंबार साफ देखा जा सकता है। प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है, लेकिन मलबा हटाने में लंबा वक्त लग सकता है। स्थानीय लोगों ने मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की है।

  • Haryana News: आपस में भिड़े दो मुस्लिम पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

    Haryana News: आपस में भिड़े दो मुस्लिम पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

    यमुनानगर: लापुरा गांव में देर रात को आपसी रंजिश के कारण मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़ी झड़प में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडी, पत्थर और यहां तक की गांडसियों का भी इस्तेमाल हुआ। अचानक से हुए इस विवाद के कारण गांव में डर की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं देखते-देखते गांव की गलियां रणभूमि में बदल गई।

    इस घटना के दौरान कई महिलाओं को अपनी जान को बचाकर भागना पड़ा। गांव में दहशत का माहौल बन गया, लोग अपने घरों में कैद हो गए। वहीं दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें करीब 8-10 लोग घायल हो गए। इस झड़प के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। झगड़े का कारण एक युवक को कथित तौर पर किडनैप करना बताया जा रहा है।

    वहीं इस मामले में एक पक्ष का कहना है कि उनका लड़का दूसरे पक्ष ने जबरदस्ती पकड़ लिया था। जैसे ही इस बात की जानकारी उनके परिजनों को मिली। वो उसको छुड़वाने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों गुटों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लाठी, डंडे और हथियार चलने लग गए। कुछ लोगों ने आरोप भी लगाया है कि झगड़े के दौरान फायरिंग भी हुई।

    ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल ने गांव को चारों ओर से घेर लिया और गलियों में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप करना शुरु कर दिया। घर-घर जाकर तलाशी भी ली गई और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज करके आगे की जांच बढ़ा रही है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़ाई के दौरान जो व्यक्ति लड़ाई में शामिल पाया गया है उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल है लेकिन स्थिति पर पूरी तरह से पुलिस का नियंत्रण भी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिलवाया गया है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े पार्षद के छोटे भाई एडवोकेट पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े पार्षद के छोटे भाई एडवोकेट पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु में आज फिर अनजान व्यक्तियों ने एक वकील पर गोलीबारी कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंडियाला गुरु के पार्षद अवतार सिंह काला के छोटे भाई एडवोकेट लखविंदर सिंह अपनी कार आई-20 में सवार होकर अमृतसर जा रहे थे।

    इस दौरान जब वे जंडियाला गुरु शहर के एवरग्रीन कॉलोनी के पास पहुंचे, तो पहले से मोटरसाइकिल पर खड़े तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में वकील लखविंदर सिंह के दो गोलियां लगने की सूचना है। घायल होने के बावजूद उन्होंने कार चलाकर आगे बढ़ाई, लेकिन गोलियां लगने के कारण कार लड़खड़ाते हुए एक साइकिल सवार से टकरा गई और फिर दुकान के शटर से जा टकराई।

    जिसमें साइकिल सवार भी घायल हो गया। पार्षद अवतार सिंह काला ने बताया कि उनका भाई अमृतसर कोर्ट में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था और हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पता नहीं उनके भाई पर हमला क्यों किया गया। थाना जंडियाला गुरु के एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि घायल वकील के कंधे में गोली लगी है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना में घायल वकील का हालचाल जाना। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि एसएसपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं डीएसपी हरविंदर पाल सिंह ने बताया कि हमले के दौरान मौके से गोलियों के 5 खोल बरामद हुए है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। डीएसपी ने कहाकि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Mumbai Train Blasts मामले में 19 साल बाद Court का आया फैसला, सभी आरोपी बरी

    Mumbai Train Blasts मामले में 19 साल बाद Court का आया फैसला, सभी आरोपी बरी

    मुंबईः बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक 19 साल पुराने केस का फैसला सुनाते 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। इनमें एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। जानकारी अनुसार 11 जुलाई 2006 को मुंबई के वेस्टर्न सबर्बन इलाके की ट्रेनों के 7 कोचों में धमाके हुए थे। इसमें 189 पैसेंजरों की मौत हो गई थी और 824 लोग घायल हो गए थे।

    हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत की ओर से दोषी ठहराए गए सभी 12 आरोपों से बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन आरोपियों के खिलाफ केस साबित करने में नाकाम रहा। जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस श्याम चांडक की स्पेशल बेंच ने कहा कि अभियोजन पक्ष (प्रॉसिक्यूशन) आरोपियों को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर पाया। कोर्ट ने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया है। इसलिए उनको बरी किया जाता है। अगर आरोपी किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत जेल से रिहा कर दिया जाए।

    बम ब्लास्ट में इन 12 लोगों को बनाया गया था आरोपी
    कमाल अहमद अंसारी (37), तनवीर अहमद अंसारी (37), मोहम्मद फैजल शेख (36), एहतेशाम सिद्दीकी (30), मोहम्मद माजिद शफी (32), शेख आलम शेख (41), मोहम्मद साजिद अंसारी (34), मुजम्मिल शेख (27), सोहेल मेहमूद शेख (43), जामिर अहमद शेख (36), नावीद हुसैन खान (30) और आसिफ खान (38)।

    प्रेशर कुकर से हुए थे 7 ब्लास्ट
    मुंबई में 11 जुलाई 2006 को शाम 6 बजकर 24 मिनट से लेकर 6 बजकर 35 मिनट के बीच एक के बाद एक सात ब्लास्ट हुए थे। ये सभी ब्लास्ट मुंबई के पश्चिम रेलवे पर लोकल ट्रेनों के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में करवाए गए थे। खार, बांद्रा, जोगेश्वरी, माहिम, बोरीवली, माटुंगा और मीरा-भायंदर रेलवे स्टेशनों के पास ये ब्लास्ट हुए थे। ट्रेनों में लगाए गए बम आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और कीलों से बनाए गए थे, जिसे सात प्रेशर कुकर में रखकर टाइमर के जरिए उड़ाया गया था।

  • Punjab News: ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, देखें वीडियो

    Punjab News: ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है यहां डिलीवरी के लिए जा रही महिला ने ई-रिक्शा में ही बच्ची को जन्म दे दिया है। बता दें कि महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल में जा रही थी लेकिन इस दौरान उसकी ई-रिक्शा में ही डिलीवरी हो गई। देर रात सिविल अस्पताल में जाने से पहले ही महिला ने ई-रिक्शा में बच्ची को जन्म दे दिया है। अब महिला की हालत ठीक है।

    बच्ची और महिला दोनों को फिलहाल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वॉर्ड में दाखिल किया गया है। यह महिला का 5वां बच्चा है। इस मामले की जानकारी देते हुए महिला के पति रतनेश कुमार ने कहा कि मैं चांद कॉलोनी हैबोवाल में रहता हूं। उनकी पत्नी का नाम मंजू है और उसको अचानक ही डिलीवरी पेन शुरु हो गया। मैंने ई-रिक्शा लिया और उसको सिविल अस्पताल में लेकर आया। फाउंटेन चोक के पास पत्नी मंजू ने अचानक बच्ची को जन्म दे दिया।

    उन्होंने बताया कि बच्ची को किसी तरह संभाला और सिविल अस्पताल में लेकर आ गए। रतनेश के अनुसार, जैसे ही वह सिविल अस्पताल में लेकर आए तो डॉक्टरों ने बच्चे और महिला को प्राथमिक उपचार देने के लिए जच्चा बच्चा में दाखिल कर दिया। अभी फिलहाल डॉक्टरों ने केस संभाल लिया है। रतनेश के अनुसार, उनकी पत्नी की यह 5वीं डिलीवरी है। डॉक्टर बच्ची और मां की हालत स्थिर होने के बाद ही डॉक्टर उनको अलग वॉर्ड में शिफ्ट करेंगे।

  • Jalandhar News: SD Public School की Bus की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

    Jalandhar News: SD Public School की Bus की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

    जालंधर, ENS: आदमपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां SD Public School की बस की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 5 वर्षीय कीरत पुत्री इंदरजीत सिंह निवासी उदेसियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि बच्ची स्कूल बस से जब उतरने लगी तो बस ड्राइवर की गलती के कारण बच्ची बस के नीचे आ गई। इस घटना में घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया।

  • Punjab News: पहाड़ों में बारिश के चलते भरा नदियों में पानी, प्रशासन की चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: पहाड़ों में बारिश के चलते भरा नदियों में पानी, प्रशासन की चेतावनी, देखें वीडियो

    पठानकोट: पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में मैदानी इलाकों में नदियां और नहरें उफान पर हैं। इसके चलते हमारे चैनल की टीम माधोपुर इलाके में रावी नदी पर पहुंची। वहां पर हमने देखा कि छोटे बच्चे रावी नदी के तेज बहते हुए पानी में नहा रहे थे और जब हमने उन्हें अपने कैमरे में कैद करना शुरु किया तो वो पानी से निकलकर वहां से भागते हुए नजर आए।

    जब हमारी टीम ने आस-पास के लोगों के साथ बात की तो उन्होंने बताया कि इस समय रावी का पानी बहुत तेज और गहरा है। पानी उफान पर भी है ऐसे में स्कूल और कॉलेजों के बच्चे जो यहां पर आकर इस पानी में नहाते हैं वो देखने में भी डरावना लगता है।आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण चक्की दरियाओं के पास लगने वाली एयरपोर्ट रोड़ फिर से चक्की के दबाव में आ चुकी है। तेज पानी के कारण एयरपोर्ट रोड चक्की के प्रभाव में आ गया है। जालंधर-जम्मू को जोड़ने वाला रेलवे पुल पर भी चक्की का असर पड़ रहा है। प्रशासन ने सड़क भी बंद करवा दी है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचता है लेकिन उस समय ये बच्चे वहां से भाग जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पानी के इस तेज बहाव के चलते पहले भी कई हादसे हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन को यहां पर पहरेदारी बढ़ानी चाहिए ताकि कोई भी बच्चे पानी में न नहा पाए और कोई बड़ी दुर्घटना भी न हो।

    वहीं भारी बारिश से चक्की दरियाओं के पास लगता एयरपोर्ट रोड भी पानी के तेज बहाव में आ गया है। जिससे एयरपोर्ट रोड काफी प्रभावित हो रहा है। जालंधर-जम्मू को आपस में जोड़ने वाला रेलवे पुल के पास का रोड भी बारिश की वजह से एक साइड से धंस चुका है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सड़क बंद करवा दी है।

    जानें भाखड़ा डैम का आज का जलस्तर – भाखड़ा डैम का आज का पानी का स्तर 1600.16 फीट है। – भाखड़ा डैम में 43671 क्यूसेक पानी आ रहा है। – भाखड़ा डैम से टरबाइन के माध्यम से 25564 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। – नंगल डैम से विभिन्न नहरों और सतलुज नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। – नंगल हाइडल नहर में 12500 क्यूसेक पानी आ रहा है। – आनंदपुर हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। – सतलुज नदी का जलस्तर 4500 क्यूसेक के करीब है।

  • Jalandhar News: अपरहण कर नाबालिगा से रेप मामले में महिला सहित परिवार के 4 सदस्यों पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: अपरहण कर नाबालिगा से रेप मामले में महिला सहित परिवार के 4 सदस्यों पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना मेहतपुर में पुलिस ने अपहरण कर नाबालिगा से रेप करने के लिए सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने इस केस में महिला समेत परिवार के 4 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से बलात्कार और आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान अवतार सिंह पुत्र मोहन सिंह, पत्नी परमजीत कौर, बेटा हरनेक सिंह और जोरावर सिंह निवासी सादिकपुर गांव, थाना शाहकोट के रूप में हुई है।

    जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मीना कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी हरनेक सिंह और उसके भाई ने 7 जुलाई की आधी रात को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया और उसकी अनुपस्थिति में उसे मोहिंदर सिंह प्रधान के घर में ले गए। वहां हरनेक सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया जबकि उसका भाई बाहर पहरा दे रहा था।

    आरोपियों ने उसकी बेटी को मुंह बंद रखने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के माता-पिता ने अपराध करने में अपने बेटों का पूरा साथ दिया और उन्हें बचाने की कोशिश की। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार पर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Haryana News: मां ने नहीं दिए 20 रुपए तो युवक ने कुल्हाड़ी से काटा गला, मौत

    Haryana News: मां ने नहीं दिए 20 रुपए तो युवक ने कुल्हाड़ी से काटा गला, मौत

    हरियाणाः 20 रुपए पीछे एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर डाली। मामला हरियाणा जिले नूंह की है। युवक नशे का आदी है। जानकारी अनुसार युवक मां से 20 रुपए मांग रहा था। रात होने के चलते मां ने सुबह पैसे देने की बात कही। जब अगले दिन सुबह मां ने रुपए नहीं दिए तो युवक ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर मां की गर्दन काट दी।

    जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जयसिंहपुर गांव निवासी रजिया के रूप में हुई है। उसके बड़े बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    बड़े बेटे रिजाउल ने बताया कि वे मूल रूप से असम के चिरांग जिले के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार गांव जयसिंहपुर में ठेकेदार के यहां तालाब पर काम करता था। उसने बताया कि उसका भाई जमशेद 19 जुलाई की रात को घर पर था। रात के समय उसने मां रजिया से नशे के लिए 20 रुपए मांगे थे। मां ने उसे सुबह रुपए देने की बात कही। सुबह होने एक बार फिर मां से रुपए मांगे।

    मां ने कहा कि अभी नहीं है, फिर ले लेना। इस पर जमशेद गुस्सा हो गया। रुपए न मिलने पर जमशेद मां से बहस करने लगा। इसी बहसबाजी में उसने मां रजिया को नीचे धक्का दे दिया और फिर पास रखी कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद जमशेद मौके से भाग गया। शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और रजिया को अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।