Haryana News: मां ने नहीं दिए 20 रुपए तो युवक ने कुल्हाड़ी से काटा गला, मौत

Written by

in

हरियाणाः 20 रुपए पीछे एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर डाली। मामला हरियाणा जिले नूंह की है। युवक नशे का आदी है। जानकारी अनुसार युवक मां से 20 रुपए मांग रहा था। रात होने के चलते मां ने सुबह पैसे देने की बात कही। जब अगले दिन सुबह मां ने रुपए नहीं दिए तो युवक ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर मां की गर्दन काट दी।

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जयसिंहपुर गांव निवासी रजिया के रूप में हुई है। उसके बड़े बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बड़े बेटे रिजाउल ने बताया कि वे मूल रूप से असम के चिरांग जिले के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार गांव जयसिंहपुर में ठेकेदार के यहां तालाब पर काम करता था। उसने बताया कि उसका भाई जमशेद 19 जुलाई की रात को घर पर था। रात के समय उसने मां रजिया से नशे के लिए 20 रुपए मांगे थे। मां ने उसे सुबह रुपए देने की बात कही। सुबह होने एक बार फिर मां से रुपए मांगे।

मां ने कहा कि अभी नहीं है, फिर ले लेना। इस पर जमशेद गुस्सा हो गया। रुपए न मिलने पर जमशेद मां से बहस करने लगा। इसी बहसबाजी में उसने मां रजिया को नीचे धक्का दे दिया और फिर पास रखी कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद जमशेद मौके से भाग गया। शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और रजिया को अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *