2 स्कूल बसों में हुई आमने-सामने टक्कर, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बसों में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों स्कूल बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई और दोनों बसे क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य बचाव शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और बस चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। बच्चों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जिनसे खून निकल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और बच्चों के परिजनों के अनुसार, हादसा बेहद भीषण था।

लोगों ने बताया कि जीजस मैरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से भरी बस की रामाज्ञ स्कूल की बस से सामने से टक्कर हुई है। घटना के समय जीसस मैरी स्कूल की बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बच्चों के डरे-सहमे परिजन भी अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचने लगे। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर किनारे किया ताकि यातायात बाधित न हो और कोई अन्य दुर्घटना न घटे।

घायल बच्चों के दादा जेपी मित्तल ने बताया कि उनके दो पोते भी इस बस में सवार थे। उन्होंने कहा, एक स्कूल की बस बच्चों को उतारने के लिए साइड में जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी स्कूल बस ने बेहद तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की एक बड़ी वजह लापरवाही हो सकती है। वहीं, अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि स्कूल बसों की तेज रफ्तार बच्चों की जान जोखिम में डाल सकती है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि दो स्कूल बसों की आपस में भिड़ंत हो गई है।

सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और सभी स्कूल के बच्चों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बस चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दूसरी बस का चालक मौके से फरार है उसकी तलाश जारी है। डॉक्टर की टीम ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ बच्चों को ज्यादा चोटे लगने के कारण निगरानी में रखा गया है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, हादसे में स्कूल बस का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके सिर में गहरी चोट आई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार, चालक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *