जानकारी देते रामलाल निवासी ढाणी पीर वाली गांव, हिसार ने बताया कि बीती रात वह अपने घर पर पत्नी और मां के साथ मौजूद था। इस दौरान अचानक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो कुछ ही देर में बेकाबू हो गई। हालात ऐसे बन गए कि परिवार को अपनी जान बचाने के लिए तुरंत घर से बाहर भागना पड़ा। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस भयावह घटना में घर में रखा वाशिंग मशीन, सोफा सेट, बेड, कपड़े समेत रोजमर्रा का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा घर में रखे 3 मोबाइल फोन, एक अन्य दुकानदार का रखा सामान और करीब 50 हजार रुपए नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और डायल 112 की टीम के साथ फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए।View this post on Instagram
Haryana News: घर में भड़की भीषण आग, जान बचाने के लिए नंगे पांव भागा परिवार, देखें वीडियो

हांसीः शहर के गांव ढाणी पीर वाली में देर रात करीब साढ़े 10 बजे एक घर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
Leave a Reply