Blog

  • जेठ ही निकला महिला सरपंच का कातिल, हैरान कर देने वाली वजह आई सामने

    जेठ ही निकला महिला सरपंच का कातिल, हैरान कर देने वाली वजह आई सामने

    जशपुरः जिले में मंगलवार को महिला सरपंच की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाथरुम में हत्या कर दी गई थी जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान जांच में सामने आया कि मृतका के जेठ ने ही उसकी हत्या की थी। महिला अपने जेठ के परिवार को परेशान करती थी और उनका मजाक उड़ाती थी, जिससे प्रताड़ित होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।

    छतीसगढ़ के जशपुर में 1 अप्रैल को उस समय सनसनी फैल गई थी जब महिला सरपंच प्रभावती सिदार (37) की घर में खून से लथपथ लाश मिली थी। मंगलवार को महिला नहा रही थी, तभी आरोपी जेठ कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। इस दौरान बाड़ी में मौजूद महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसके सिर और गले पर गहरे घाव बन गए थे।

    मृतिका की बेटी मनीषा सिदार ने बताया कि जब हमने घर आकर देखा तो मम्मी उल्टी पड़ी थी। हम मम्मी को तुरंत कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मम्मी के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।

    पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा। हत्या को लेकर पुलिस ने साइबर सेल, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद ली गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में राजनीतिक साजिश का शक था, लेकिन घटनास्थल की जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद संदेह घर के ही लोगों की ओर मुड़ा गया। पुलिस ने पहले मृतिका की जेठानी से पूछताछ की।

    इस दौरान मृतिका की जेठानी पुलिस को गुमराह करने लगी, पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रही थी। इसके बाद पुलिस ने जेठ पुस्तम सिंह सिदार से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से बोला कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है।

    आरोपी ने बताया, सरपंच उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करती थी और उनका मजाक उड़ाती थी। वह पत्नी और 3 बेटियों को जहर देकर खुद सुसाइड करने वाला था, इससे पहले महिला को रास्ते से हटाने के लिए कुल्हाड़ी से मार दिया। आरोपी को शक था कि महिला सरपंच प्रभावती सिदार उसके परिवार पर कुछ जादू टोना करा रही है, जिससे उसके परिवार के लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसी शक में और जलन में आरोपी ने महिला को मारकर ठिकाने लगाने की साजिश रची।

  • तेज रफ्तार स्कूटी Divider से टकराई, युवती का सिर धड़ से अलग, देखें CCTV

    तेज रफ्तार स्कूटी Divider से टकराई, युवती का सिर धड़ से अलग, देखें CCTV

    रायपुरः जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी हादसाग्रस्त हो गई जिस पर सवार एक युवती का सिर धड़ से अलग हो गया है। हादसे में 2 नाबालिग लड़कियां भी घायल हो गई हैं। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मुताबिक, मृतका आलिया खान (18) पिता रमजान खान निवासी टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। आलिया खान और उसकी 2 सहेलियां बुधवार शाम करीब 4 बजे बोरियाखुर्द से कमल विहार की तरफ घूमने जा रही थी। इनमें से 18 साल की आलिया खान स्कूटी चला रही थी। वहीं 14 साल की आलिया खान और बुशरा खान (17) पीछे बैठी हुई थी। CCTV में दिख रहा है कि स्कूटी काफी तेज रफ्तार में थी, तभी स्कूटी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर में जा टकराई, जिससे स्कूटी चला रही आलिया का सिर डिवाइडर में लगे एंगल से जा टकराया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं साथ में पीछे बैठी लड़कियों के पैर और सिर पर चोट आई है, जिससे वे भी घायल हो गईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि मृत युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायलों की हालत सामान्य है।
  • Jalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुई पंजाबी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुई पंजाबी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी 60 वर्षीय रेश्मा का बीते दिन निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार होने के चलते उनका टैगोर अस्पताल में उपचार चल रहा था। शफीपुर गांव में पंजाबी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशमा कौर का अतिंम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजनीतिक गलियारे के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी शोक व्यक्त पहुंचे।

    इस दौरान आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह, भाजपा नेता, गायक मास्टर सलीम सहित कई दिग्गज लोग पहुंचे। वहीं गायक जस्सी गिल, बब्बल राय और प्रब गिल सहित कई गायक रेशम कौर के अतिंम दर्शन करने श्मशानघाट पहुंचे। जहां रेशम कौर की अतिंम विदाई को दोनों बेटो गायक युवराज और नवराज हंस ने कंधा दिया, वहीं गायक हंस राज हंस ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान शफीपुर गांव में भारी संख्या में लोग रेशम कौर को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

  • Punjab Roadways, PUNBUS और PRTC के ठेका कर्मचारियों ने किया बस स्टैंड बंद, देखें वीडियो

    Punjab Roadways, PUNBUS और PRTC के ठेका कर्मचारियों ने किया बस स्टैंड बंद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पंजाब भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारी उन्हें पक्का करने की मांग कर रहे हैं जिसके चलते पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने राज्य भर में बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद किया। इसी के चलते अमृतसर बस स्टैंड पर भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

    यूनियन ने आगे ऐलान किया कि 6, 7 और 8 अप्रैल को कच्चे कर्मचारियों की ओर से मुकम्मल हड़ताल की जाएगी। राज्य महासचिव जोध सिंह ने कहा कि पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार के साथ भी बैठकें चल रही हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। नये ऑर्डर लाये जा रहे हैं, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि उनकी मांगें जल्द मान ली जाएंगी, लेकिन उन पर अमल नहीं किया जा रहा है।

    अमृतसर पनबस जिला अध्यक्ष हीरा सिंह ने कहा कि उनकी मांग अब भी वही है कि अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए तथा ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी हैं जिन पर सरकार विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने 2 घंटे के लिए बस सेवाएं बंद की हैं और 7, 8 और 9 अप्रैल को 3 दिन के लिए पंजाब भर में 2500 बसें हड़ताल पर रहेंगी। इसके साथ ही मंत्री के आवास के समक्ष धरना भी दिया जाएगा।

    उन्होंने मांग की कि हज के लिए करीब 10 नई बसें चलाई जाएं, ताकि पंजाब के लोगों को सुविधा मिल सके क्योंकि जब से महिलाओं की यात्रा मुफ्त की गई है तब से बसों में विशेष भीड़ हो गई है, जिससे कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उधर, अमृतसर बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल देव ने बताया कि बस कर्मचारी आज बस स्टैंड के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी हड़ताल 2 घंटे तक चलेगी। इस दौरान उनके द्वारा माननीय पुलिस कमिश्नर के आदेशों के तहत सुरक्षा भी तैनात की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

  • Punjab News: कर्नल बाठ से मारपीट के मामले में High Court ने जारी किए सख्त आदेश

    Punjab News: कर्नल बाठ से मारपीट के मामले में High Court ने जारी किए सख्त आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में आज कर्नल बाठ से मारपीट के मामले में सुनवाई हुई। जहां हाईकोर्ट ने जांच संबंधी चंडीगढ़ पुलिस को सख्त आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले की जांच 4 महीनों के भीतर रिपोर्ट पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ही, अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस को 3 दिनों के भीतर एक जांच टीम गठित करने की हिदायत दी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जांच टीम में पंजाब का कोई भी पुलिस अधिकारी शामिल नहीं किया जाएगा, ताकि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सके।

    यह फैसला मामले की गंभीरता और निष्पक्ष जांच को सुनिश्चित करने के मद्देनजर लिया गया है। कर्नल बाठ मामले से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी कई सवाल उठते रहे हैं, जिस कारण हाईकोर्ट को इस मामले में दखल देना पड़ा। अदालत के इस फैसले से पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है। चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है और अगले तीन दिनों में जांच टीम का गठन कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की सिक्योरिटी को लेकर वित्त मंत्री और कैबिनेट मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की सिक्योरिटी को लेकर वित्त मंत्री और कैबिनेट मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की सिक्योरिटी घटाने पर उठे विवाद में अब पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने प्रतिक्रिया दी है। हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के अंदर जब अकाली और भाजपा की सरकार की थी तब ड्रग माफिया ने अपना जाल बिछाया। अकाली-भाजपा के दौरान ड्रग की भरपूर सप्लाई पंजाब में हुई। उस समय अकाली नेताओं को देश के प्रधानमंत्री के लैवल की सिक्योरिटी नशा तस्करी करने वाले व्यक्तियों को पंजाब के अंदर मुहैया करवाई गई। आज पंजाब में आप पार्टी की सरकार नशा माफिया और नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रही है।

    पंजाब में आप पार्टी ने प्रण लिया है कि वह राज्य में नशे को खत्म कर देंगे। वित्त मंत्री ने कहा वह हैरान है कि बीते दिन एक व्यक्ति की सिक्योरिटी में कटौती हुई है, जिसके बाद अकाली- भाजपा सहित अन्य पार्टी के नेता इस मुद्दे को लेकर बयान दे रहे है। लेकिन कोई भी पंजाब में नशे की दलदल में फंसे युवाओं के बारे में बात नहीं कर रहा। आज पंजाब में आप पार्टी नशे को खत्म करने में लगी हुई है। दूसरी ओर जिन व्यक्तियों को नशा तस्करों के साथ नाम सामने आ रहे है, उन्हें लेकर कांग्रेस पार्टी भी खुलकर बोल रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि नशा तस्करी में कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त एक्शन लिया जाएगा। नशे को लेकर पंजाब की मां, भाई, बहनों सहित उन सभी को इंसाफ दिलवाएंगे, जिनके युवा नशे के कारण मर गए है।

    वहीं दूसरी ओर ईटीओ हरबजन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ड्रग माफिया को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। ईटीओ ने कहा कि ड्रग माफिया की सिक्योरिटी कम करने पर अकाली-दल, भाजपा और कांग्रेस विरोध करने लगे। जब बात पंजाब की तरक्की को लेकर आती है तब यह पार्टियां कभी इकट्ठी नहीं होती। ड्रग माफिया को प्रधानमंत्री लेवल के सिक्योरिटी दी गई थी, क्या यह जायज है। युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत पंजाब सरकार पंजाब से नशा खत्म करेगी। मंत्री ने जनता से इस मुहिम में साथ देने की अपील की है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा कम करने का मामला गरमा गया है।

    मजीठिया ने इसके विरोध में कहा कि मुझे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह गोली मरवा दो, लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा। सरकार का विरोध करना जारी रखूंगा। मेरी हत्या करवा दो या फिर सुखबीर बादल की तरह हमला करवा दो, लेकिन मैं पंजाब के मुद्दे उठाता रहूंगा। वहीं, पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा वापस नहीं ली गई है, सिर्फ कम की गई है। मजीठिया के पास पर्याप्त सुरक्षा है, जिसमें एस्कॉर्ट वाहन और पर्याप्त संख्या में बंदूकधारी शामिल हैं। कांग्रेस व भाजपा ने सुरक्षा कम करने पर आपत्ति जताई है। वहीं, शिअद के पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह बादल बुधवार को मजीठिया से मिलने उनके आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा कम करने पर सवाल उठाए।

     

  • Jalandhar News: रशिया में फंसे अपनों को ढूंढने एयरपोर्ट से निकले 3 परिवारिक सदस्य, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रशिया में फंसे अपनों को ढूंढने एयरपोर्ट से निकले 3 परिवारिक सदस्य, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रशिया में अपनों को ढूंढने जालंधर सहित यूपी आजमगढ़ के पारिवारिक सदस्य देर रात शताब्दी ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। इस दौरान रशिया की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले पारिवारिक सदस्यों ने श्री गुरुद्वारा साहिब नतमस्तक होकर माथा टेका और अपने को ढूंढने के लिए अरदास की। जिसके बाद वह एयरपोर्ट रवाना की ओर रवाना हुए और 2 बजे के करीब एयरपोर्ट में एंट्री ली। सुबह 5 बजे भारत से रशिया सीधी फ्लाइट पकड़ कर अपनों को ढूंढने के लिए रूस की ओर रवाना हो गए। साढ़े 6 घंटे की फ्लाइट से वह रशिया पहुंचेंगे, जहां रशिया पहुंच कर एंबेसी के साथ संपर्क करेंगे और आगे की प्लानिंग के तहत अपनो का पता लगाने की कोशिश करेंगे।

    बता दें कि बीते दिन जालंधर से जगदीप और यूपी से आजीमुद्दीन व अजय अपनों को रशिया में ढूंढने के लिए रवाना हुए थे। जहां राज्यसभा सासंद संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने 2 रशिया के लिए टिकटें मुहैया करवाई थी। हालांकि एक टिकट का प्रंबंध उन्होंने खुद कर लिया था। रशिया में जगदीप का भाई और दुबई से आए भारत आजमगढ़ आए आजीमुद्दीन का भाई फंसा हुआ है। वहीं आजमगढ़ से अजय अपने मामा को रशिया ढूंढने के लिए गया है। उन्होंने बताया कि वह रशिया में भाई को ढूंढने की कोशिश के लिए जा रहे है। दरअसल, यहां बैठकर उसे डेढ साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन अभी तक किसी को किसा ना तो कोई फोन आया है और ना ही उसके बारे में कुछ पता चल पाया है। उन्होंने कहा कि जब भी एबेंसी में बात करते है तो यही मैसेज मिलता हैकि अभी आपके परिजन वहां लापता है। जिसके बाद परेशान होकर उन्होंने खुद ही रशिया जाने का फैसला किया है।

  • मस्जिद में लगी भीषण आग, धार्मिक पुस्तकें जली, देखें वीडियो

    मस्जिद में लगी भीषण आग, धार्मिक पुस्तकें जली, देखें वीडियो

    बाड़मेरः जिले के बीजराड़ गांव में बुधवार रात एक मस्जिद में आग लगने से धार्मिक पुस्तकें जल गई। सूचना मिलने पर एसपी सहित अलग-अलग थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीमों ने मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। एसपी ने स्पेशल टीमों का गठन कर एक संदिग्ध युवक को डिटेन किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    बीजराड़ थाना इलाके के बीजराड़ गांव में स्थित मस्जिद में बुधवार रात को आग लग गई। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मस्जिद में रखी धार्मिक पुस्तकें भी जल गई। घटना की जानकारी मिलने पर मुस्लिम सहित अन्य लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अज्ञात ने आग लगाई है। पुलिस तत्काल मामले का खुलासा करें।

    मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने मामला शांत करवाया। एसपी नरेंद्र कुमार मीना ने कहा कि सभी शांति बनाए रखें, आरोपी किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस ने स्पेशल टीमों का गठन कर पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बॉर्डर पर सभी वर्ग के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं, इस तरह की घटना निंदनीय है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करें।

  • पेड़ से बस की टक्कर में ड्राइवर की मौत

    पेड़ से बस की टक्कर में ड्राइवर की मौत

    हांसीः बरवाला-हांसी हाईवे पर घिराई-सींधर के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां बीती देर रात एक निजी बस नियंत्रण से बाहर हो गई और हाईवे के किनारे एक सफेद पॉपलर के पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय बस में अकेला ड्राइवर मौजूद था। बस के पेड़ से टकराने के कारण स्टीयरिंग रॉड ड्राइवर के कूल्हे में घुस गई, जिससे वह बुरी तरह फंस गया और उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। मौके पर मौजूद गांव वालों ने ट्रैक्टर और जे.सी.बी. की मदद से बस की बॉडी तोड़ दी और लगभग डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला।

    गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को पहले हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक सहायता के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। बरवाला के निवासी और निजी बस के मालिक सुनील ने बताया कि यह बस हांसी-बरवाला रूट पर चलती है। बस ड्राइवर अजमेर कुंगड़ गांव का निवासी है और 3 महीने पहले नौकरी पर रखा गया था। इससे पहले भी वह इसी रूट पर कोई और बस चलाता था।

  • Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी के निधन पर पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी के निधन पर पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी 60 वर्षीय रेश्मा का बीते दिन निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार होने के चलते उनका टैगोर अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज उनका सुबह 11 बजे सफीपुर गांव में श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


    अंतिम संस्कार से पहले गायक हंस राज हंस के घर गायक, राजनीतिक गलियारे के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह, गायक मास्टर सलीम सहित कई दिग्गज लोग गायक हंस राज हंस के घर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है।