Blog

  • Punjab News: RTO कार्यालय के बाहर एजेंट से तंग आकर व्यक्ति ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: RTO कार्यालय के बाहर एजेंट से तंग आकर व्यक्ति ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में सरकारी दफ्तरों में एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं आज ताजा मामला आरटीओ दफ्तर के बाहर से सामने आया है, जहां दफ्तर एजेंट से परेशान होकर व्यक्ति ने आरटीओ दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। मामले की जानकारी देते हुए लाल सिंह सिद्धू ने बताया कि दफ्तर में ममता नामकर एजेंट चालान का भुगतान की एवज में उससे एक से डेढ माह पहले 2 हजार रुपए लिए थे। लेकिन उसके चालान का भुगतान नहीं किया। जिससे परेशान होकर आज लाल सिंह ने आरटीओ दफ्तर के बाहर ममता के खिलाफ धरना लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लाल सिंह द्वारा दफ्तर के बाहर हंगामा किए जाने के बाद ममता ने लाल सिंह को उसके चालान के लिए पैसे लौटा दिए। मामले की जानकारी देते हुए लाल सिंह ने बताया कि उसके ज्ञान सिंह नामक दामाद जगराओं का रहने वाला है और उसकी बाइक का चालान हो गया था। लाल सिंह का कहना है कि ममता नामक महिला चालान काटने का भुगतान करने के लिए दफ्तर के बाहर लोगों को बुलाती है। ऐसे में उनके दामाद ने भी ममता और राजिंदर से मुलाकात की और चालान का भुगतान करने के लिए कहा। लाल सिंह का आरोप है कि डेढ़ माह से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन महिला उनका फोन भी नहीं उठा रही और उसने अभी तक चालान का भुगतान भी नहीं किया। डेढ़ माह से परेशान होकर आज वह दफ्तर के बाहर धरना लगाकर बैठ गया। पीड़ित ने डीसी साहिब से अपील की है कि उनके दफ्तर के बाहर उक्त एजेंट लोगों को पैसे लेकर उन्हें परेशान करते है। ऐसे में उक्त एजेटों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। लाल सिंह ने कहाकि आज ममता ने उसका फोन उठाया और कहा कि कल आपको आरसी लौटा दी जाएगी। लाल सिंह ने कहा कि आज धरना लगाने के बाद राजिंदर ने उसके 2 हजार रुपए लौटा दिए। लाल सिंह ने कहा कि अगर वह धरना नहीं लगाता तो उसे नहीं लगता था कि उसके पैसे एजेंट द्वारा लौटा दिए जाने थे।

    तंग आकर व्यक्ति ने लगाया धरना, देखें वीडियो

  • Priyanka Gandhi ने नामांकन पत्र पर किए साइन, BJP ने नाव्या हरिदास को उतारा

    Priyanka Gandhi ने नामांकन पत्र पर किए साइन, BJP ने नाव्या हरिदास को उतारा

    नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज वायनाड में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करके चुनावी शुरुआत कर दी है। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव आवश्यक हो गया क्योंकि राहुल गांधी, जिन्होंने वहां से लोकसभा चुनाव जीता था और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र, ने वायनाड खाली करने का फैसला किया। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

    भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है। प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मंगलवार रात ही वायनाड पहुंच चुकी थी। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी।

  • Baba Siddiqui हत्याकांड में हुआ खुलासा, Lawrence Bishnoi के भाई के संपर्क में थे शूटर

    Baba Siddiqui हत्याकांड में हुआ खुलासा, Lawrence Bishnoi के भाई के संपर्क में थे शूटर

    मुबंईः बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोन बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे। हालांकि पूछताछ में हत्या का कारण पता नहीं चला है। मुबंई क्राइम ब्रांच को NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच के दौरान पहली बार लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का शूटर्स से सीधा लिंक मिल गया है।

    सामने आया है कि, हत्या करने वाले संदिग्ध तीन शूटर्स ने हत्या से पहले एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) के जरिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत की थी। अनमोल बिश्नोई भी एक शूटर और साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था। अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियो के संपर्क में था। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में अब तक 10 आरोपियो को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो शूटर और हथियार सप्लायर भी शामिल हैं।

    बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में शूटर शिवकुमार गौतम और कई आरोपी जिसे पुलिस ने आरोपी बताया है वो फरार है। आरोपी स्नैपचैट के ज़रिए एक-दूसरे से संपर्क में थे और मैसेज के माध्यम से निर्देश मिलने के बाद उसे तुरंत डिलीट कर देते थे। ऐसे ही जब गिरफ्तार आरोपियों के स्नैपचैट को बारीकी से खंगाला गया तब पता चला कि शूटर्स और प्रवीण लोनकर सीधे-सीधे अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे। इस मामले में अब क्राइम ब्रांच जल्द ही MCOCA की संबंधित धाराएं जोड़ने की तैयारी में है। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को कई स्नैपचैट अकाउंट्स की जानकारी मिली जिसका इस्तेमाल कर आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में थे।

  • Jalandhar News : GST को लेकर पटाखा कारोबारियों में रोष

    Jalandhar News : GST को लेकर पटाखा कारोबारियों में रोष

    जालंधर,ENS : दीवाली पर सालों से आतिशबाजी करने और पटाखे जलाने की परंपरा देश में रही है। ज्यों ज्यों जमाना आधुनिक रहा है. त्यों-त्यों दिवाली पर्व मनाने और पटाखे चलाने के तौर तरीके भी बदलते पले जा रहे हैं। कुछ साल पहले तक एक परिवार 100 रुपए के पटाखे खरीद कर दिवाली मना लेता था परंतु अब हजारों रुपए खर्चने के बाद भी यह बात नहीं बनती। ऐसे में पटाखा कारोबार का स्वरूप भी बदलता जा रहा है। आज से कुछ साल पहले ताकालीन डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने तंग बाजारों में बिक रहे पटाखों पर सख्ती की और खुले स्थान पर पटाखे बेचने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला प्रशासन के बलर्टन पार्क में पटाखों की मार्किट लगवा दी।

    पिछले कई साल से बलर्टन पार्क में ही पटाखों की अस्थाई मार्केट लगती चली आ रही है। यहां हर साल करोड़ों रुपए का पटाखा बेचा और खरीदा जाता है। इस साल भी बर्टन पार्क में अस्थाई पटाखा मार्किट लगभग तैयार हो चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में वहां पटाखे की बिक्री प्रारंभ हो जाएगी। परंतु कारोबारियों में नाराजगी है कि उन्हें कारोबार करने के लिए एक सप्ताह का समय भी नही मिलता। फिलहाल मार्किट के लिए जालंधर पुलिस ने 20 ड्रा निकाल दिए हैं और पटाखा मार्किट में 20 ब्लॉक बनाए जा रहे है। जिनमें दुकानों की संख्या 130 के करीब है।

    वहीं पिछले कुछ सप्ताह से त्यौहारों के मद्देनजर जी.एस.टी विभाग शहर के अंदरुनी बाजारों और मार्किटों में सक्रिय है और दुकानदारों को बिल काटने और टैक्स भरने के लिए विवश किया जा रहा है। सैकड़ों दुकानदारों को नोटिस देकर जुर्माने लगाए जा चुके हैं और जगह-जगह चैकिंग का काम भी जारी है। क्योंकि पटाखा मार्किट में हर साल करोड़ों रुपए का कारोबार होता है, इसलिए इस बार जीएसटी विभाग की पैनी नजर पटाका मार्किट पर भी है। जी.एस.टी. विभाग के अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि जीएसटी नंबर इत्यादि लेकर ही कारोबार करें और हर सामान का बिल काटा जाए।

  • Punjab News: School में दिवाली मेले के दौरान टूटा झूला, मची चीख पुकार

    Punjab News: School में दिवाली मेले के दौरान टूटा झूला, मची चीख पुकार

    लुधियानाः खन्ना में स्थित स्कूल में मेले के दौरान हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अमलोह रोड पर स्थित स्कूल में दिवाली मेले के दौरान झूला टूट गया। झूला टूटने के दौरान झूले में 10 से ज्यादा बच्चे फंसकर कई नीचे गिर गए। वहीं बच्चों की चीखपुकार सुनकर स्टाफ और परिजनों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में बच्चों के माता-पिता और स्कूल स्टाफ ने बच्चों को नीचे उतारा।

    हादसे के दौरान गनीमत यह रही किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन इस को लेकर स्कूल प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े हो गए है। परजिनों द्वारा प्रशासन पर सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल में ‘दिवाली मेला’ मनाए जाने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे पेरेट्ंस के साथ मौजूद थे।

    घटना के दौरान झूले का कुछ हिस्सा ही टूटा था। अगर पूरा झूला टूट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान मौके पर मौजूद परिजनों और स्टाफ ने झूला टूटने के दौरान तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। लेकिन हादसे के चलते बच्चों में दहशत का माहौल पाया गया।

  • Punjab News: पराली जलाने पर पर्चा दर्ज करने को लेकर किसानों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली जलाने पर पर्चा दर्ज करने को लेकर किसानों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में डिप्टी कमिश्नरों द्वारा पराली जलाने को लेकर बीते दिन किसानों को सख्त आदेश जारी किए गए। जिसमें कहा गया कि अगर कोई किसान पराली जलाता पाया गया तो उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाएगा। वहीं इस मामले को लेकर किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज किसान थाने के बाहर पराली की ट्रालियां भर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के जिला प्रधान कर्मजीत सिंह नंगली की अगुवाई में किया जा रहा है। दरअसल, आज किसान देहात पुलिस थाना राजाझांसी के बाहर ट्रालियां लेकर पहुंच गए। इस मौके पर किसान नेता करमजीत सिंह कहा कि पिछले काफी समय से किसानों को लेकर लगातार पर्चे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान संकट से जूझ रहे हैं और दूसरी तरफ से पर्चे दर्ज करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों ने पिछले साल करीब 35 से 3600 रुपए तक की बिक्री की थी, जो 1509-1692 रुपए थी। जिसका रेट इस बार 1700 रुपए से शुरू हुआ और 22-2300 रुपए के करीब तक गया। किसानों का कहना है कि खेतों में पड़ी पराली को लेकर बार-बार फोन किए जा रहे है लेकिन कोई भी उन्हेें उठाने नहीं आ रहा। जिसके चलते उन्हें मजबूर आग लगानी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर किसानों पर पर्चे किए जा रहे है। उन पर्चों के विरोध में लगातार आवाज उठाई जा रही है। जब कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है तो वह ट्रालियों में पराली भरकर थाने पहुंचे है, ताकि उनकी समस्या का कोई हल निकाला जा सके।

    किसानों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने NRI पर लगाए आरोप, केस दर्ज

    Jalandhar News: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने NRI पर लगाए आरोप, केस दर्ज

    जालंधर: द ग्रीन बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कनाडा रहते एन. आर. आई. पर 18 लाख 31 हजार का फ्रॉड करने के आरोप लगाए हैं। जिसके खिलाफ थाना नई बारादरी में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक एन. आर. आई. में ही है जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

    पुलिस को दी शिकायत में द ग्रीन बिल्डर्स नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अशरफ भट्टी ने बताया कि कनाडा के एन. आर. आई. अवतार सिंह व्याड़ा निवासी रणजीत नगर सामने बस स्टैंड ने उसने रणजीत नगर में एक 10.70 मरले की जमीन पर कोठी बनाने का एग्रीमेंट जून 2023 को किया था।

    आरोप है कि एन. आर आई. अवतार सिंह ने एक भरोसा भी दिया था कि बाथरूम की दीवारें वाटर प्रूफ करने के लिए जो 50 हजार का खर्चा आएगा, वह उसे अलग से देगा। एग्रीमेंट 8158750 रुपए में हुआ था। अशरफ भट्टी ने पुलिस को बताया कि अभी कोठी का काम आधा पल्सतर तक ही पहुंचा था और उसके लिए 5711125 रुपए कंपनी के लग चुके थे, जिसमें से 38 लाख 80 हजार रुपए ही एन. आर. आई. की तरफ से दिए गए थे और जब उसने बाकि के 1831125 रुपए लेने के लिए एन.आर.आई. को कॉल व व्हाट्सएप पर मैसेज करने शुरू किए तो उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया और काफी समय तक उसके पैसे नहीं दिए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी ओर जांच के बाद थाना नई बारादरी में अशरफ भट्टी के बयानों पर एन.आर.आई. अवतार सिंह ब्याड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: Festival Season में रहे सावधान! बाजार से 10 क्विंटल नकली मावा बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Festival Season में रहे सावधान! बाजार से 10 क्विंटल नकली मावा बरामद, देखें वीडियो

    राजस्थान से मंगवाया गया था मावा, शहर में होना था सप्लाई

    अमृतसरः फेस्टिवल सीजन शुरू है। ऐसे में हर तरफ नकली मिठाइयों का दौर शुरू हो चुका है। इसलिए अगर आप भी मिठाइयां खरीद रहे है तो थोड़ा सा सतर्क हो जाए और पूरी जांच के बाद ही मिठाइयां खरीदें। एक ऐसे ही मामले में सेहत विभाग ने कार्रवाई करते 10 क्विंटल नकली खोया (मावा) बरामद किया है। सेहत विभाग की यह कार्रवाई अमृतसर के सिटी सेंटर पर की गई है। सेहत विभाग का कहना है कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। जब टीम मौके पर पहुंची तो एक बस में राजस्थान से नकली खोया लेकर आया गया था। जो शहर में सप्लाई किया जाना था। मौके पर सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। खोए के सैंपल टेस्ट के लिए लेबोरेटरी में भेज दिए गए है। रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। सेहत विभाग पूरी तरह से सतर्क है। राजस्थान के बीकानेर से शंकर लाल व मांगी लाल बीकानेर के रहने वाला है जो इस मामले में नामजद किए गए है।

    10 क्विंटल नकली मावा बरामद, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: डेढ़ किलो हैरोइन सहित E-Rickshaw चालक काबू

    Jalandhar News: डेढ़ किलो हैरोइन सहित E-Rickshaw चालक काबू

    जालंधर: जालंधर की स्पैशल टॉस्क फोर्स की टीम ने डी.एस.पी. इंद्रजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा चालक को डेढ किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस सबंधी एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. जगजीत सरोआ ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाकाबंदी कर उन्होंने एक रिक्शा चालक को पकड़ा है। पकड़े गए उक्त हैरोइन तस्कर की पहचान अर्जुन पुत्र काला निवासी क्वार्टर नंबर-8 गिल गेट गुरु रामदास नगर अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना एस.टी.एफ. मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 158 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

    जानकारी के मुताबिक अर्जुन किसी को हैरोइन सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच के दोरान पचा चला है कि 8वीं पास अर्जुन ई-रिक्शा चलाता था। इसी दौरान वह नशे के कारोबार में आसान तारीके से ज्यादा कमाई होने के कारण उसने अपने साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ कर्ण के साथ मिलकर हैरोइन बेचनी शुरू कर दी। आरोपी के साथी कर्ण की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एस.टी.एफ. ने उसे भी एफ.आई.आर. नंबर-158 में नामजद कर लिया है।

  • Jalandhar News: नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    Jalandhar News: नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधरः नशे के खिलाफ देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया कर उनसे हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना पतारा की पुलिस ने टी-पाइंट गांव जोहला से एक युवक को काबू कर उससे तीन ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं पुलिस ने बोलीना पिंड निवासी सतविंदर बाघा उर्फ अजय को भी गिरफ्तार किया। थाना पतारा के एसआई ने जैतेवाली रेलवे लाइन के पास एक युवक से 120 नशीली गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। इसी तरह नूरमहल में महिला से चार ग्राम हेरोइन व 1300 रुपए ड्रग मनी, थाना सिटी नकोदर से युवक से 100 नशीली गोलियां व तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाला बाइक बरामद की।

    वहीं थाना लांबड़ा के एएसआई ने युवक को काबू कर तलाशी ली तो उससे चार ग्राम हेरोइन और 30 नशीली गोलियां बरामद हुईं, थाना सदर नकोदर की पुलिस ने महिला से 92 नशीली गोलियां, गांव शंकर से रणजीत उर्फ बिल्ला से 95 नशीली गोलियां, अमरजीत सिंह से 79 नशीली गोलियां बरामद हुईं। वहीं दूसरी ओर थाना गोराया के एएसआई ने गांव धुलेता निवासी राकेश कुमार से 7 ग्राम हेरोइन, थाना मकसूदां के एएसआई ने गांव नंदनपुर से मुकेश कुमार से 55 नशीली गोलियां, थाना आदमपुर के एएसआई ने गांव कंदोला निवासी त्रिलोचन सिंह उर्फ तोचा से दो ग्राम हेरोइन, थाना फिल्लौर के एसआई ने महिला से 10 ग्राम हेरोइन, थाना फिल्लौर के एएसआई ने गांव अल्लोवाल से 120 नशीली गोलियां और विशाल खत्री से 150 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना बिलगा के एसआई ने गुरदीप सिंह उर्फ दीपा से 140 नशीली गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन मामलों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसिस एक्ट 1985 के तहत केस दर्ज कर कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।