Blog

  • जालंधरः पाकिस्तान से मंगवाई 650 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पूर्व सरपंच का पति भी तस्करी में शामिल, ऐसे हुआ जांच में खुलासा

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 650 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपा निवासी गोपाल नगर, जंडियाला गुरु जिला अमृतसर, रश्पाल सिंह उर्फ थापा निवासी अमृतसर, राजदीप सिंह उर्फ राजा निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भुल्लर ने बताया कि देहात सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुष्प बाली को गुप्त सूचना मिली थी कि बॉर्डर इलाके से तस्कर हेरोइन लेकर जालंधर आ रहा है। इस दौरान एसपी जसरूपकौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई पिपल सिंह ने विधिपुर चौंक थाना मकसूदा इलाके में नाकाबंदी की हुई थी।

    गुरप्रीत की गिरफ्तारी से हुए अहम खुलासे 

    इस दौरान गुरप्रीत सिंह को नाकेबंदी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया था। रिमांड दौरान जांच में सामने आया कि वह 2 किलो हेरोइन ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से रश्पाल सिंह थापा के खेतों में आई थी। जिसकी लोकेशन पाकिस्तान में बैठे तस्कर शाह को दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि उस जगह पर ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजी जाती थी। 

    पूर्व सरपंच का पति भी नशा तस्करी में शामिल

    जांच में पता चला कि रशपाल की पत्नी पूर्व सरपंच थी। जिस कारण रशपाल पूर्व सरपंच के पति होने का फायदा उठाकर वह बॉर्डर इलाके में चला जाता था। इसका पुलिस को शक भी नहीं होता। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान रशपाल को मुकद्दमे में नामजद कर उसकी निशानदेही पर 550 ग्राम हेरोइन और बरामद की। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों का एक और साथी संदीप उर्फ भुट्टी वार्ड नंबर 11 जंडियाला गुरु में रहने वाला है। वह हेरोइन की खेप देकर पैसे को पाकिस्तान भेजने का प्रबंध करता था और वह डेढ महिना पहले हेरोइन के मुकद्दमें में वांछित था। पुलिस ने बताया कि उसे भी मुकद्दमे में नामजद कर लिया है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    ऐसे मंगवाने थे हेरोइन

    गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा, संदीप सिंह उर्फ भुट्टी, रशपाल सिंह उर्फ थापा ठेके पर जमीन लेकर उसकी लोकेशन लाहौर पाकिस्तान के रहने वाले शाह को भेजते थे। जिसके बाद शाह ड्रोन के जरिए उक्त लोकेशन पर हेरोइन भेजता था। इस दौरान संदीप, गुरप्रीत और रशपाल उस जगह पर गांव चारा लाने के बहाने जाते थे और ड्रोन के जरिए हेरोइन को चारे वाली रेहड़ी में छुपाकर उसे लेकर आ जाते थे। पुलिस ने बताया कि रशपाल ने इस बार जिस जगह से हेरोइन ली थी, वह अमृतसर गांव मोहावा के रहने वाले अमरजीत सिंह की थी। अमरजीत सिंह 5 किलो हेरोइन के मुकद्दमें में जेल में बंद है। जाचं में पता चला कि गुरप्रीत पर 3 पर्चे और राजदीप पर एक पर्च पहले से दर्ज है।

  • पंजाब : चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार, देखें वीडियो

    मोगा :  पुलिस अब जिले को नशा मुक्त करने के लिए पूरी सख्ती कर रही है और नाके बंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाबा मलड़ शाह रोड पर एक छोटे हाथी नंबर P B 08-6149 को रोककर जांच की तो उसमें से 20-20 किलो के दस बैग जो की टोटल 200 किलो के बरामद किए है।

    थाना सिटी 2 में एनडीपीसी एक्ट के तहत 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी का मेडिकल करवा कर मनयोग अदालत में पेश किया जाएगा। ताकि आरोपी का रिमांड हासिल कर सके। यह जानकारी मोगा डीएसपी रविंद्र सिंह ने मीडिया को दी।

  • पंजाबः कांग्रेस द्वारा जारी नोटिस का शायरना अंदाज में सिद्धू ने दिया जवाब

    मोहालीः कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वह पंजाब में अपनी चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी में हैं। इसके मद्देनजर 1 फरवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। इस बैठक से पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू नदारद रहे। उन्होंने कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अलग से बैठक की।

    अब इस मामले में कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। जिसको लेकर पार्टी ने सिद्धू को नोटिस जारी किया था। वहीं पार्टी द्वारा नोटिस करने के कुछ देर बाद सिद्धू ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर बिना नाम लिए जवाब दिया है। इस दौरान ट्वीट में सिद्धू ने लिखा है कि ये दबदबा, ये राज, ये नशा, ये दौलत! हर कोई किरायेदार हैं और मकान बदलते रहते हैं।

  • जालंधर : ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौ’त

    जालंधर : आज सुबह करीब साढ़े चार बजे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।

    जीआरपी चौकी जालंधर कैंट के एएसआई राजविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रेन नंबर 14033 अप जम्मू मेल में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लग गई।

    उन्हें तुरंत इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति की कोई आईडी नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

  • कपूरथलाः झाड़ियों से व्यक्ति का श+व हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    कपूरथलाः गोइंदवाल साहिब रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति के शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार, कपूरथला-गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियां में लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति शव देखा गया। जिसके बाद नजदीकी एक सुपर स्टोर के मालिक ने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली के ASI अशोक कुमार ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में भेज दिया।

    वहीं शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जाँच में मृतक ने नीले रंग की जैकेट और नीली जींस पहनी हुई है। और ऐसा लग रहा है कि शव तीन-चार दिन पुराना है। और झाड़ियां में पड़ा रहने की वजह से किसी ने ध्यान नहीं दिया। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित जांच कर रहे हैं। और शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੜਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਵਜਾਏ ਬੱਚੇ ਸਕੂਲ ‘ਚ ਕਰ ਰਹੇ ਇੱਹ ਕੰਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਹਾਲ ਦੇਖਲਵੋ ਏਕ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਦਿਤੀ ਗ੍ਰਾੰਟ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਰਿਪੇਅਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰੀ ਟਿੱਚਰ ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਕੋਲੋ ਮਿਹਨਤ ਮਜਦੂਰੀ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਆਇ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੀ ਟਿੱਚਰ ਨੇੜੇ ਖੜੀ ਹੈ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਲਕੜਾ ਕਟ ਰਹੇ ਨੇ। ਜਦੋ ਸਾਡੀ ਟਿਮ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਮੀਆਂ ਮੋਹੱਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਸਕੂਲ ਜਾਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤੇ ਵੀਡੀਓ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਖਰਾ ਕਮ ਕਰਦੇ ਬੱਚੇ ਨਜਰ ਆਏ।

    ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਹਥੋੜੀ ਲੈਕੇ ਸਕੂਲ ਦੀ ਕੰਧ ਤੇ ਪੋਸਟਰ ਲਗਾ ਰਹੇ ਸੀ। ਇਸ ਸਬ ਬਾਰੇ ਜਦੋ ਸਕੂਲ ਮੁਖੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਟੀਚਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਕਹਾ ਕੀ ਜੇਕਰ ਬੱਚਿਆਂ ਕੋਲੋ ਕੰਮ ਕਰਵਾਲੀਆ ਤੇ ਕੀ ਗਲਤ ਕੀਤਾ। ਹੋਰ ਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਕੰਮ ਕਰਨ। ਬੱਚੇ ਖੁਦ ਮਦਦ ਕਰਨ ਆਏ ਸਨ।

  • भाजपा विधायक की शिवसेना नेता पर गोलियां चलाने की CCTV आई सामने

    महाराष्ट्रः उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन में गोलियां मार दी। गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई जहां दोनों नेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे जमीन पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जमा हुए थे। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सभी लोग वहां पर बैठे हुए नजर आ रहे है। इस दौरान भाजपा नेता आता है और बैठे हुए लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर देता है। इस दौरान वहां बैठे हुए शिवसेना नेता सहित सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे है।

    वहीं गोलियों की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी कैबिन में आता है। इस दौरान भाजपा नेता एक व्यक्ति को काबू कर लेता और उसकी जमकर पिटाई करना शुरू कर देता है। वहीं पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को छुड़ा रहा होता है। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग रहे शिवसेना के कार्यकर्ताओं को काबू कर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटना में महेश गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए और पाटिल को भी गोली लगी। जिन्हें तुरन्त एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाजा करवाया जा रहा है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। वहीं उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है, जिसने गोली चलाई वह बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे, जिस पर गोली चली वह शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ है।

  • पंजाबः 3 हजार से अधिक का डीजल भरवाकर कार सवार फरार, देखें CCTV 

    होशियारपुरः चब्बेवाल चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप जैतपुर में कार सवार तेल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गए। दरअसल, ​पैट्रोल पंप पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में तीन युवक आए थे। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में 3381 रुपए का डीजल भरवाया। तेल भरवाने के बाद जब पंप के कर्मी ने उनसे पैसे मांगे तो युवक कहने लगा कि मैं दे दूंगा। इस दौरान युवक ने कर्मी से स्वाइप मशीन लेकर आने की बात कही।

    जब कर्मचारी स्वाइप मशीन उठाने के लिए गया, इस दौरान कार सवार बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना कर्मियों ने पंप के मालिक को दी है। वहीं पंप के मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

  • पंजाब : स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा : बरनाला बाइपास पर रात करीब 12 बजे के करीब बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव भिसियाना निवासी बठिंडा के ग्रीन सिटी रोड स्थित एंटीक पैलेस में हलवाई का काम करता है। रात करीब 12 बजे गांव निवासी 3युवक बाइक से घर लौट रहे थे।

    जब वे बरनाला रोड पर आ रहे थे तो दूसरी ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सहारा जन सेवा वर्कर संदीप गिल ने बताया कि हलवाई का काम करने वाले दोनों घायलों की हालत गंभीर है। वे काम खत्म कर रात को घर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: 2 गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान चली गोली, देखें वीडियो

    मोगा : बुकन वाला रोड पर प्लाट के कब्जे को लेकर 2 गुटों में झड़प का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी की नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट रैफर किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए जख्मी नवदीप सिंह हैप्पी के साथी कुलविंदर सिंह ने कहा के उनकी पुराने केस की तारीक थी। जिसके चलते वह नवदीप सिंह हैप्पी को लेने उनके घर गया था। वहां पर जाकर पता चला के नवदीप के बूकन वाला के प्लाट पर अज्ञात व्यक्ति खड़े है। नवदीप सिंह उसकी जीप पर बूकन वाला रोड पर उसके प्लाट में गए, उक्त अज्ञात व्यक्तियों से बात की तो उन व्यक्तियोंं ने कहा कि यह उनका प्लाट है, तभी नवदीप ने कहा यह उसका प्लाट है। इससे दोनों की बहस के दौरान हाथापाई शुरु हो गई। उसके बाद वह व्यक्ति अपनी गाड़ी के पास गए और वहा से वैपिन निकाला। कुलविंदर सिंह ने बताया कि जिसके बाद मैने गाड़ी पीछे भगाई।

    उन्होंने अपने वैपिन से गोली चलाई और ईंट-पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि नवदीप के गोली तो नही लगी परंतु गाड़ी का शीशा टूटने से नवदीप गंभीर ज़ख्मी हो गया। जिस को अभी फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए डाक्टर गिल ने कहा के हमे पास नवदीप सिंह 32 साल का मरीज आया है। जिस के नाक से खून बह रहा था, चेहरे पे शीशे के टुकड़े लगे हुए थे। उसकी हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया है। वही इस मौके पर जांच अधिकारी बसंत सिंह ने कहा के हमें सूचना मिली थी कि बूकन वाला रोड पर झगड़ा हुआ था। हम मौके पर पहुंचे है और जानकारी ले रहे है। एक व्यक्ति नवदीप सिंह जख्मी है। जिस को मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जा रही है।