Blog

  • पंजाबः बेअदबी के मामले में व्यक्ति की हत्या का आरोपी जरनैल सिंह गिरफ्तार

    पंजाबः बेअदबी के मामले में व्यक्ति की हत्या का आरोपी जरनैल सिंह गिरफ्तार

    फिरोजपुरः गांव बंडाला के गुरुद्वारे में बेअदबी के मामले को लेकर बख्शीश सिंह की हत्या के आरोपी आरोपी जरनैल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जरनैल सिंह द्वारा बख्शीश सिंह पर किरपाण से हमला करने का वीडियो सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, जरनैल सिंह पर हत्या के लिए एनडीपीसी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में जरनैल सिंह बेअदबी के आरोपी बख्शीश सिंह पर बुरी तरह से किरपाण से हमला करता हुआ नजर आ रहा हैं।

    पुलिस ने जरनैल सिंह पर हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई की है। बता दें कि शनिवार को फिरोजपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना मल्लांवाल खास कस्बे के बंडाला गांव में हुई थी। इसका एक लाइव वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ लोग आरोपियों पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई लोग आरोपी को पीटते हुए जमीन पर गिरा देते हैं।

    इसके बाद पहले दो लोग और फिर एक शख्स लगातार आरोपी पर तलवार से हमला करता है। इस घटना में आरोपी की मौत हो जाती है। वहीं इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बख्शीश दो बहनों का इकलौता बड़ा भाई था और वह मानसिक रूप से बीमार था। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कोई अपराध किया है तो उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए थी।

  • फगवाड़ा : चोरों ने करियाना स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : चोरों ने करियाना स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : शहर में चोर और लुटेरों का कहर लगातार जारी है। जिसके चलते आए दिन वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे है। पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग रहा है। जिसके चलते लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। ताजा मामला सामने आया फगवाड़ा के मॉडल टाउन का जहां चोरों ने करियाना स्टोर को निशाना बनाते हुए नगदी और कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक को चोरी की वारदात का सुबह पता चला।

    जानकारी देते हुए दुकान के मालिक तीरथ राम ने बताया कि वह हर रोज की तरह शाम को अपनी दुकान बंद करके गया था पर सुबह जब जाकर देखा तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे और दुकान के गल्ले में पड़ी करीब 5000 हजार की नगदी और कीमती सामान लेकर चोर मौके से से फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोर अपने साथ ले गए।घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक चालक ने कुचला, हुई मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक चालक ने कुचला, हुई मौ+त, देखें वीडियो

    जीरकपुरः चंडीगढ़ अंबाला रोड पर स्थित गुलिस्तान मैरिज पैलेस के सामने मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां सुबह 8 बजे एक ट्रक चालक ने स्कूल जा रही बच्ची को कुचल दिया, जिसके चलते 12 वर्षीय अनन्या नामक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक्टिवा चला रही मां को हल्की चोटे आई हैं। मृतक बालिका अनन्या अपनी मां पुष्पा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। छात्रा नगला रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी।

    मां एक्टिवा चला रही थी और बेटी पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही वह सिंहपुरा चौक के नजदीक बने गुलिस्तान पैलेस के सामने पहुंची और मेन सड़क से स्लिप पर उतरने लगी तो उनकी एक्टिवा ट्रक से टकरा गई और अनन्या ट्रक की तरफ गिर गई। देखते ही देखते ट्रक का पिछला टायर युवती के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो। हलांकि मां सड़क के दूसरी तरफ गिरी तो उन्हें भी मामूली चोटे आई हैं। घायल महिला का उपचार जारी है। 

    फिलहाल युवती के शव को डेरा बस्सी अस्पताल के मोर्चेरी में रखवा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक काली भूषण (23) निवासी जम्मू ने बताया की वह बद्दी से अंबाला सरिया छोड़ने जा रहा था। मोड़ होने के कारण उसे एक्टिवा दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • होशियापुरः दिनदहाड़े कत्ल की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, ग्रंथी सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

    होशियापुरः दिनदहाड़े कत्ल की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, ग्रंथी सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

    होशियापुर: दसूहा केगांव मेवा मिआनी में एक किसान जोधा सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया। मामले की जानकारी देते हुए होशियारपुर के एसएसपी सुरिंदर लांबा, एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि उनकी टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक ग्रंथी सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी खजाला थाना घुमान जिला गुरदासपुर हाल निवासी मेवा मिआनी और हिम्मत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी समराय थाना श्री हरगोबिंदपुर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जोधा सिंह की हत्या होने के बाद ग्रंथी गुरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ ही घूमता रहा।

    संदेह होने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या की गुत्थी सामने आई। इस संबंध में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। गौर है कि मृतक किसान योद्धा सिंह के भतीजे परमजीत सिंह भुल्ला जिला प्रधान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने हत्या होने के बाद पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर इस हत्या की गुत्थी को तुरंत न सुलझाया गया तो उनके द्वारा पंजाब स्तर पर रोष धरने दिए जाएंगे और रोष प्रदर्शन किए जाएंगे पर पुलिस द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है और हत्यारों को पकड़ लिया गया। 

  • विवादों में आई Jolly LLB 3, दर्ज कराई शिकायत

    विवादों में आई Jolly LLB 3, दर्ज कराई शिकायत

    नई दिल्लीः अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म  जॉली एलएलबी 3 फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही यहा फिल्म विवादों में फंस गई है।  फिल्म के खिलाफ अजमेर अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में लिखा गया है कि जॉली एलएलबी 3 फिल्म में न्यायिक गरिमा को धूमिल करने की कोशिश की गई है। ये शिकायत जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष की ओर से दायर की गई है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने निर्माता, निर्देशक और एक्टर्स को वकील और जजों का मजाक उड़ाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का कहना हैं कि मेकर्स इसे बनाना बंद करें, इसके लिए कोर्ट से नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया है।

    इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी निर्माता निर्देशक वकीलों और जजों सहित न्यायपालिका की छवि, प्रतिष्ठा, गरिमा के प्रति जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रहे है। बार अध्यक्ष ने कहा कि अभिनेता समाज के लिए आइडल होते हैं, उनके किए कामों को समाज ज्यों का त्यों स्वीकार करता है। यहां तक कि अपना विचार भी उन फिल्मों को देखकर उनके किरदारों में स्वयं को कहीं खोजने लगता है. बार अध्यक्ष के मुताबिक शूटिंग के दौरान वकीलों और जजों को इस तरह से दिखाया जा रहा है, जो आमतौर पर कहीं भी नहीं होता है। 

  • कांग्रेस के बड़ा झटकाः अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा बीजेपी में हुए शामिल 

    कांग्रेस के बड़ा झटकाः अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा बीजेपी में हुए शामिल 

    पटना: बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व मशहूर टेलीवीजन एंकर शेखर सुमन और कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें, राधिका खेड़ा ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, शेखर सुमन 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस ने शेखर सुमन को 2009 में पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा किे खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि, वह भारी अंतर से चुनाव हार गए थे। 

  • पंजाबः भाजपा के बाद अब इस इलाके में आप पार्टी की एंट्री हुई बैन

    पंजाबः भाजपा के बाद अब इस इलाके में आप पार्टी की एंट्री हुई बैन

    बठिंडाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के बाद अब आप पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, बठिंडा में भारतीय जनता पार्टी के बाद अब किसानों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने गांव घुद्दा में एक बड़ा पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और नेता का इस गांव में आना मना है। किसान नेताओं ने कहा कि इस पर साफ लिखा है कि अगर कोई नेता या प्रत्याशी गुरमीत खुड्डियां उनके गांव में आएगा तो किसान उसका विरोध करेंगे।

    इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर आसपास के गांवों में कोई नेता आएगा तो उसका भी विरोध किया जाएगा। इस संबंध में किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा अभी तक नहीं दिया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी पिछली सरकारों की तरह झूठे नारे लगाकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब लोकसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाया जाएगा।

  • पंजाबः बस स्टैंड रोड पर बाइक पर जा रहें मां-बेटे को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    पंजाबः बस स्टैंड रोड पर बाइक पर जा रहें मां-बेटे को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    कपूरथलाः बस स्टैंड रोड पर एक बाइक पर जा रहे माँ-बेटा से एक झपटमार बदमाश दवारा सोने की चेन झपटने की घटना घटी है। इस दौरान पीड़ित की बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों गिरकर घायल भी हो गए। यह सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट की पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई राजबिंदर सिंह ने बताया कि फ़िलहाल अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।   

    मिली जानकारी अनुसार पीड़ित राजन वर्मा वासी मोहल्ला मलकाना ने बताया कि वह अपनी माता किरण वर्मा के साथ बाइक ( PB-09-AE-7376 ) पर सवार होकर ग्रोवर एन्क्लेव के मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। जब वह बस स्टेंड रोड पर एक बेकरी शॉप के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आये एक बाइक सवार बदमाश ने उसके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली। इस दौरान उसकी बाइक का संतुलन भी बिगड़ गया। जिसके चलते वह दोनों गिर कर घायल हो गए। इस घटना में उसकी बाजू व छाती पर चोट आई और माता के सिर व कंधे पर चोट लगी है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।  

    पीड़ित राजन वर्मा ने यह भी बताया कि उसने देखा कि झपटमार बाइक सवार ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। जो की काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार था। और उसके बाइक के साइलेंसर की आवाज भी अन्य बाइक से कुछ ज्यादा थी। घटना के बाद बदमाश बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दूसरी तरफ सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। और जांच अधिकारी ASI राजबिंदर सिंह CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

  • पंजाबः इस इलाके में व्यक्ति का हुआ क+त्ल

    होशियारपुरः जिले के नजदीक साहरी गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक शख्स का कत्ल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया। हादसे में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह काका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लूट की नीयत से गांव मे आया था और गांव ने वह भैंसें चुरा ले गया। जिसको लेकर उसके काबू करके पिटाई की गई। इस घटना में सुखविंदर की मौत हो गई। वहीं सुखविंदर की मौत की खबर को लेकरपुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करके स्कॉर्पियों में आए नकली बाबे ने साथियों सहित दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करके स्कॉर्पियों में आए नकली बाबे ने साथियों सहित दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के गांव ढोलन से हैरानी करने वाली घटना सामने आई है। जहां पटियाला के पिंगलवाड़ा नामक स्कॉर्पियों में सवार होकर नकली बाबा अपने 4 साथियों सहित गांव में आया। इस दौरान नकली बाबे ने गुरुद्वारा ने दान देने के लिए अनाउंसमेंट करवाई। जिसके बाद उन्होंने गां में घटना को अंजाम दिया। इस घटना से गांव वासियों को सोचने पर नकली बाबे ने मजबूर कर दिया। दरअसल, गांव ढोलन में एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर आए नकली बाबे ने साथियों सहित गांव के गुरुद्वारे से निकलकर पिंगलवाड़ा ब्रांच पटियाला के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के लिए घरों में गए। इस दौरान उन्होंने ऐसी हरकत कर दी कि हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए निशान सिंह ने बताया कि वह स्कूल बस चलाता है।

    जिसके कारण वह घटना के दौरान घर पर नहीं था। इस दौरान कुछ लोग हमारे घर आए और चंदे के लिए मदद मांगने लगे। वहीं उक्त लोगों ने उनके परिवार के तीनों सदस्यों को कुछ जहरीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद वह घर से 5 हजार रुपये और 3 बोरी गेहूं के लेकर फरार हो गए। निशान सिंह ने कहा कि उसे भिखीविंड में घटना को लेकर फोन आया, जिसके बाद वह घर पर आया और देखा परिवार के सदस्य बेहोश पड़े है। इस घटना के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने चंडीगढ़ में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी टोल प्लाजा और नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कुछ घंटों में स्कॉर्पियों सवार नकली बाबे और उसके साथियों को हरिके पतन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।